logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने किया मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन* *विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान* *कोरिया, 15 अगस्त 2026/* जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रदेशवासियों के नाम स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा, सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की प्राथमिकताओं को जिलेवासियों के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश की शुरुआत प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। संदेश में महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर, वीर सावरकर सहित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और वीर गुंडाधुर जैसे महानायकों के योगदान को स्मरण किया गया। नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता, बस्तर के विकास पर जोर मुख्यमंत्री ने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नक्सल मुक्त भारत का संकल्प पूरा हुआ है। बस्तर में शांति लौटने के साथ विकास की नई संभावनाएं खुली हैं। ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के माध्यम से विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बस्तर में बंद पड़े स्कूलों को पुनः शुरू करने के साथ नए स्कूलों की स्वीकृति, स्वास्थ्य जांच, सड़क, बिजली और सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख भी संदेश में किया गया। *किसानों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता* मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। प्रदेश में किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान का मूल्य दिया जा रहा है। फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसल लेने वाले किसानों को आदान सहायता देने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पैक्स के कंप्यूटरीकरण, सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार, तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में योजनाओं तथा किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्राथमिकता दी जा रही है। *गरीबों और महिलाओं के कल्याण पर विशेष ध्यान* मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत किए गए हैं और प्रतिदिन औसतन 1600 घरों का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के माध्यम से 73 लाख परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। ‘महतारी वंदन योजना’ के माध्यम से प्रदेश की 70 लाख हितग्राही महिलाओं के खातों में राशि भेजे जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि योजना से महिलाओं को अपनी और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक संबल मिला है। प्रदेश में 13 लाख 85 हजार महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। *युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा के नए अवसर* मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार, कौशल, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के गठन तथा नकल और अनुचित साधनों पर रोक के लिए सख्त कानून का उल्लेख किया गया। पुलिस में युवाओं की भर्ती, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती, बिजली कंपनियों में भर्ती तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘सीजी असिस्टेंस फॉर कॉम्पिटिटिव एक्जाम योजना’ शुरू करने की जानकारी भी संदेश में दी गई। अग्निवीरों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चार वर्ष की सैन्य सेवा पूरी करने वाले *छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।* *शिक्षा, स्वास्थ्य और एआई पर विशेष जोर* मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए जा रहे हैं और इंजीनियरिंग एवं पॉलीटेक्निक संस्थानों को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य एआई मिशन के लिए 500 करोड़ रुपए की मंजूरी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत एआई डेटा लैब, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एआई आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान योजना के माध्यम से बड़ी आबादी को निःशुल्क उपचार सुविधा, नवा रायपुर में मेडिसिटी का निर्माण तथा संजीवनी एवं महतारी एक्सप्रेस सेवाओं के विस्तार की जानकारी दी गई। *उद्योग और निवेश को बढ़ावा* मुख्यमंत्री ने कहा कि नई औद्योगिक नीति के माध्यम से निवेश और रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। राज्य में बड़ी संख्या में निवेश प्रस्ताव प्राप्त होने के साथ ही नए औद्योगिक क्षेत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क और एआई आधारित औद्योगिक अधोसंरचना विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। *बिजली, सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार* प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सड़क एवं रेल नेटवर्क के विस्तार, हवाई सेवाओं के विस्तार और दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयासों का भी मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया। प्रदेश में मोबाइल टॉवरों की स्थापना तथा ग्राम पंचायतों को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। *सुशासन और नागरिक सेवाओं को प्राथमिकता* मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अटल जी के सुशासन के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रही है। ई-ऑफिस प्रणाली, सीएम हेल्पलाइन 1076, सेवा सेतु पोर्टल, स्मार्ट पंजीयन कार्यालय और ऑटो म्यूटेशन जैसे सुधारों से नागरिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाया जा रहा है। उन्होंने *‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा कि इसके तहत शासकीय विद्यालयों में बेटियों के लिए शौचालय बनाए जाएंगे।* ग्राम पंचायतों में डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। पर्यटन और संस्कृति को मिलेगी नई पहचान मुख्यमंत्री ने बस्तर और सरगुजा में पर्यटन सुविधाओं के विकास, चित्रकोट को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने तथा सिरपुर को विश्व धरोहर स्थल के मानकों के अनुरूप विकसित करने की बात कही। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और कला को संरक्षित करने के लिए *‘डॉ. तीजन बाई लोककला अलंकरण’ तथा छत्तीसगढ़ी सिनेमा के विकास के लिए ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ के निर्माण का भी उल्लेख किया।* *एकजुट होकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का आह्वान* मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ को सामूहिक लक्ष्य बताते हुए प्रदेशवासियों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने ऋग्वेद के मंत्र “संगच्छध्वं, सं वदध्वं, सं वो मनांसि जानताम्” का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी मिलकर, एक मन और एक विचार के साथ प्रदेश के विकास के उच्चतर लक्ष्य को प्राप्त करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को पुनः स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संदेश का समापन “जय हिन्द, जय छत्तीसगढ़” के उद्घोष के साथ किया।

19 hrs ago
user_Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने किया मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन* *विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान* *कोरिया, 15 अगस्त 2026/* जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रदेशवासियों के नाम स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा, सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की प्राथमिकताओं को जिलेवासियों के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश की शुरुआत प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। संदेश में महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर, वीर सावरकर सहित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और वीर गुंडाधुर जैसे महानायकों के योगदान को स्मरण किया गया। नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता, बस्तर के विकास पर जोर मुख्यमंत्री ने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नक्सल मुक्त भारत का संकल्प पूरा हुआ है। बस्तर में शांति लौटने के साथ विकास की नई संभावनाएं खुली हैं। ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के माध्यम से विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बस्तर में बंद पड़े स्कूलों को पुनः शुरू करने के साथ नए स्कूलों की स्वीकृति, स्वास्थ्य जांच, सड़क, बिजली और सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख भी संदेश में किया गया। *किसानों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता* मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। प्रदेश में किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान का मूल्य दिया जा रहा है। फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसल लेने वाले किसानों को आदान सहायता देने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पैक्स के कंप्यूटरीकरण, सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार, तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में योजनाओं तथा किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्राथमिकता दी जा रही है। *गरीबों और महिलाओं के कल्याण पर विशेष ध्यान* मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत किए गए हैं और प्रतिदिन औसतन 1600 घरों का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के माध्यम से 73 लाख परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। ‘महतारी वंदन योजना’ के माध्यम से प्रदेश की 70 लाख हितग्राही महिलाओं के खातों में राशि भेजे जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि योजना से महिलाओं को अपनी और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक संबल मिला है। प्रदेश में 13 लाख 85 हजार महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। *युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा के नए अवसर* मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार, कौशल, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के गठन तथा नकल और अनुचित साधनों पर रोक के लिए सख्त कानून का उल्लेख किया गया। पुलिस में युवाओं की भर्ती, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती, बिजली कंपनियों में भर्ती तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘सीजी असिस्टेंस फॉर कॉम्पिटिटिव एक्जाम योजना’ शुरू करने की जानकारी भी संदेश में दी गई। अग्निवीरों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चार वर्ष की सैन्य सेवा पूरी करने वाले *छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।* *शिक्षा, स्वास्थ्य और एआई पर विशेष जोर* मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए जा रहे हैं और इंजीनियरिंग एवं पॉलीटेक्निक संस्थानों को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य एआई मिशन के लिए 500 करोड़ रुपए की मंजूरी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत एआई डेटा लैब, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एआई आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान योजना के माध्यम से बड़ी आबादी को निःशुल्क उपचार सुविधा, नवा रायपुर में मेडिसिटी का निर्माण तथा संजीवनी एवं महतारी एक्सप्रेस सेवाओं के विस्तार की जानकारी दी गई। *उद्योग और निवेश को बढ़ावा* मुख्यमंत्री ने कहा कि नई औद्योगिक नीति के माध्यम से निवेश और रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। राज्य में बड़ी संख्या में निवेश प्रस्ताव प्राप्त होने के साथ ही नए औद्योगिक क्षेत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क और एआई आधारित औद्योगिक अधोसंरचना विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। *बिजली, सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार* प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सड़क एवं रेल नेटवर्क के विस्तार, हवाई सेवाओं के विस्तार और दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयासों का भी मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया। प्रदेश में मोबाइल टॉवरों की स्थापना तथा ग्राम पंचायतों को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। *सुशासन और नागरिक सेवाओं को प्राथमिकता* मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अटल जी के सुशासन के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रही है। ई-ऑफिस प्रणाली, सीएम हेल्पलाइन 1076, सेवा सेतु पोर्टल, स्मार्ट पंजीयन कार्यालय और ऑटो म्यूटेशन जैसे सुधारों से नागरिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाया जा रहा है। उन्होंने *‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा कि इसके तहत शासकीय विद्यालयों में बेटियों के लिए शौचालय बनाए जाएंगे।* ग्राम पंचायतों में डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। पर्यटन और संस्कृति को मिलेगी नई पहचान मुख्यमंत्री ने बस्तर और सरगुजा में पर्यटन सुविधाओं के विकास, चित्रकोट को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने तथा सिरपुर को विश्व धरोहर स्थल के मानकों के अनुरूप विकसित करने की बात कही। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और कला को संरक्षित करने के लिए *‘डॉ. तीजन बाई लोककला अलंकरण’ तथा छत्तीसगढ़ी सिनेमा के विकास के लिए ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ के निर्माण का भी उल्लेख किया।* *एकजुट होकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का आह्वान* मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ को सामूहिक लक्ष्य बताते हुए प्रदेशवासियों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने ऋग्वेद के मंत्र “संगच्छध्वं, सं वदध्वं, सं वो मनांसि जानताम्” का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी मिलकर, एक मन और एक विचार के साथ प्रदेश के विकास के उच्चतर लक्ष्य को प्राप्त करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को पुनः स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संदेश का समापन “जय हिन्द, जय छत्तीसगढ़” के उद्घोष के साथ किया।
    1
    *विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने किया मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन*
*विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान*

*कोरिया, 15 अगस्त 2026/* जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रदेशवासियों के नाम स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा, सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की प्राथमिकताओं को जिलेवासियों के समक्ष रखा।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश की शुरुआत प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए की। 
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। संदेश में महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर, वीर सावरकर सहित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और वीर गुंडाधुर जैसे महानायकों के योगदान को स्मरण किया गया।
नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता, बस्तर के विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नक्सल मुक्त भारत का संकल्प पूरा हुआ है। बस्तर में शांति लौटने के साथ विकास की नई संभावनाएं खुली हैं। ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के माध्यम से विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बस्तर में बंद पड़े स्कूलों को पुनः शुरू करने के साथ नए स्कूलों की स्वीकृति, स्वास्थ्य जांच, सड़क, बिजली और सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख भी संदेश में किया गया।
*किसानों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता*
मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। प्रदेश में किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान का मूल्य दिया जा रहा है। फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसल लेने वाले किसानों को आदान सहायता देने की बात कही गई।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में पैक्स के कंप्यूटरीकरण, सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार, तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में योजनाओं तथा किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्राथमिकता दी जा रही है।
*गरीबों और महिलाओं के कल्याण पर विशेष ध्यान*
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत किए गए हैं और प्रतिदिन औसतन 1600 घरों का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के माध्यम से 73 लाख परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।
‘महतारी वंदन योजना’ के माध्यम से प्रदेश की 70 लाख हितग्राही महिलाओं के खातों में राशि भेजे जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि योजना से महिलाओं को अपनी और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक संबल मिला है। प्रदेश में 13 लाख 85 हजार महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।
*युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा के नए अवसर*
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार, कौशल, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के गठन तथा नकल और अनुचित साधनों पर रोक के लिए सख्त कानून का उल्लेख किया गया।
पुलिस में युवाओं की भर्ती, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती, बिजली कंपनियों में भर्ती तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘सीजी असिस्टेंस फॉर कॉम्पिटिटिव एक्जाम योजना’ शुरू करने की जानकारी भी संदेश में दी गई।
अग्निवीरों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चार वर्ष की सैन्य सेवा पूरी करने वाले *छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।*
*शिक्षा, स्वास्थ्य और एआई पर विशेष जोर*
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए जा रहे हैं और इंजीनियरिंग एवं पॉलीटेक्निक संस्थानों को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य एआई मिशन के लिए 500 करोड़ रुपए की मंजूरी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत एआई डेटा लैब, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एआई आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी।
स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान योजना के माध्यम से बड़ी आबादी को निःशुल्क उपचार सुविधा, नवा रायपुर में मेडिसिटी का निर्माण तथा संजीवनी एवं महतारी एक्सप्रेस सेवाओं के विस्तार की जानकारी दी गई।
*उद्योग और निवेश को बढ़ावा*
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई औद्योगिक नीति के माध्यम से निवेश और रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। राज्य में बड़ी संख्या में निवेश प्रस्ताव प्राप्त होने के साथ ही नए औद्योगिक क्षेत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क और एआई आधारित औद्योगिक अधोसंरचना विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
*बिजली, सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार*
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सड़क एवं रेल नेटवर्क के विस्तार, हवाई सेवाओं के विस्तार और दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयासों का भी मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया। प्रदेश में मोबाइल टॉवरों की स्थापना तथा ग्राम पंचायतों को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
*सुशासन और नागरिक सेवाओं को प्राथमिकता*
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अटल जी के सुशासन के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रही है। ई-ऑफिस प्रणाली, सीएम हेल्पलाइन 1076, सेवा सेतु पोर्टल, स्मार्ट पंजीयन कार्यालय और ऑटो म्यूटेशन जैसे सुधारों से नागरिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाया जा रहा है।
उन्होंने *‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा कि इसके तहत शासकीय विद्यालयों में बेटियों के लिए शौचालय बनाए जाएंगे।* ग्राम पंचायतों में डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
पर्यटन और संस्कृति को मिलेगी नई पहचान
मुख्यमंत्री ने बस्तर और सरगुजा में पर्यटन सुविधाओं के विकास, चित्रकोट को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने तथा सिरपुर को विश्व धरोहर स्थल के मानकों के अनुरूप विकसित करने की बात कही। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और कला को संरक्षित करने के लिए *‘डॉ. तीजन बाई लोककला अलंकरण’ तथा छत्तीसगढ़ी सिनेमा के विकास के लिए ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ के निर्माण का भी उल्लेख किया।*
*एकजुट होकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का आह्वान*
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ को सामूहिक लक्ष्य बताते हुए प्रदेशवासियों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने ऋग्वेद के मंत्र “संगच्छध्वं, सं वदध्वं, सं वो मनांसि जानताम्” का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी मिलकर, एक मन और एक विचार के साथ प्रदेश के विकास के उच्चतर लक्ष्य को प्राप्त करें।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को पुनः स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संदेश का समापन “जय हिन्द, जय छत्तीसगढ़” के उद्घोष के साथ किया।
    user_Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
    Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
    बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस 2026: लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया तिरंगा, देशभर में जश्न 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳 देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है। नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूरा देश राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
    1
    स्वतंत्रता दिवस 2026: लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया तिरंगा, देशभर में जश्न
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳
देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है। नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूरा देश राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 🇮🇳
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्!
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    52 min ago
  • पूर्व कोतमा विधायक सुनील सराफ ने कांवड़ यात्रा में की सहभागिता कोतमा। ग्राम निगमगवां स्थित अंगारझार माता मंदिर से जल लेकर सीतामढ़ी तक आयोजित कांवड़ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पूर्व कोतमा विधायक सुनील सराफ ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सभी शिवभक्त कांवड़ियों को शुभकामनाएं दीं। कांवड़ यात्रा में उत्साही युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और “बोल बम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूर्व विधायक सुनील सराफ ने सभी कांवड़ियों की यात्रा मंगलमय होने की कामना करते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे।
    1
    पूर्व कोतमा विधायक सुनील सराफ ने कांवड़ यात्रा में की सहभागिता
कोतमा। ग्राम निगमगवां स्थित अंगारझार माता मंदिर से जल लेकर सीतामढ़ी तक आयोजित कांवड़ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पूर्व कोतमा विधायक सुनील सराफ ने सहभागिता की।
इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सभी शिवभक्त कांवड़ियों को शुभकामनाएं दीं। कांवड़ यात्रा में उत्साही युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और “बोल बम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
पूर्व विधायक सुनील सराफ ने सभी कांवड़ियों की यात्रा मंगलमय होने की कामना करते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • वृक्षों को स्वस्थ रखने से पर्यावरण रहेगा सुरक्षित - फग्गन सिंह कुलस्ते साल बोरर कीट से प्रभावित वन क्षेत्र का प्रबंधन एवं संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला अमरकंटक में आयोजित अनूपपुर - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में वन विभाग द्वारा साल बोरर कीट से प्रभावित वन क्षेत्र का प्रबंधन एवं संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि से संबोधित करते हुए फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद मंडला एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई वर्षों बाद एक बार फिर से मध्यप्रदेश के डिंडौरी एवं अनूपपुर जिले के इलाकों में बृहद पैमाने पर प्राकृतिक तौर पर साल वृक्ष जो बहुतायत मात्रा में है जिममे साल बोरर नामक कीट एक बार फिर से उत्पन्न होने से साल के वृक्षो के प्रभावित होने की संभावना बड़ी संख्या में है साल वन हमारे पर्यावरण के तंत्रिका तंत्र के लिए नितांत आवश्यक है जिसे बचाए रखने हेतु हम सभी को मिलकर सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है उन्होंने वन विभाग के साथ वन समितियो,ग्रामीण जनों को इस बड़ी बीमारी की जानकारी एकत्रित कर समय रहते ही निदान किए जाने की बात कही। इस दौरान पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहा कि हमारा यह नर्मदाचल क्षेत्र साल वन क्षेंत्र है साल के वर्षों में वर्षा काल में गिरने वाले पानी को कई माह तक संग्रहित कर रखने की क्षमता है जिस कारण हमारा यह क्षेत्र वर्ष भर हरा भरा रहने के साथ वर्ष भर पानी की अधिकता रहती है यह क्षेत्र जनजातीय समुदाय का बहुल क्षेत्र होने के कारण हम सभी को वनों के रहने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं लेकिन कई वर्षों बाद फिर से साल के वृक्षो में साल बोरर नामक कीट के उत्पन्न हो जाने से वृक्षो में बुरा प्रभाव पड़ रहा है जिस साल के वृक्ष संकट की स्थिति में है समय रहते इस समस्या का समाधान स्थाई रूप से किया जाना हम सभी का दायित्व है। कार्यशाला दौरान वन विभाग के अधिकारियों द्वारा साल वृक्षो में साल बोरर कीट के संबंध में जानकारी प्रस्तुत कर कार्य योजना के संबंध में अवगत कराया। कार्यशाला में मध्यप्रदेश स्तर के वन अधिकारी विभिन्न वैज्ञानिक सम्मिलित रहे। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक वन वृत शहडोल एमपी सिंह ने साल बोरर कीट की समस्या के निदान के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यशाला किए जाने के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी साझा की।
    1
    वृक्षों को स्वस्थ रखने से पर्यावरण रहेगा सुरक्षित - फग्गन सिंह कुलस्ते
साल बोरर कीट से प्रभावित वन क्षेत्र का प्रबंधन एवं संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला अमरकंटक में आयोजित
अनूपपुर  -
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में वन विभाग द्वारा साल बोरर कीट से प्रभावित वन क्षेत्र का प्रबंधन एवं संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि से संबोधित करते हुए फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद मंडला एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई वर्षों बाद एक बार फिर से मध्यप्रदेश के डिंडौरी एवं अनूपपुर जिले के इलाकों में बृहद पैमाने पर प्राकृतिक तौर पर साल वृक्ष जो बहुतायत मात्रा में है जिममे साल बोरर नामक कीट एक बार फिर से उत्पन्न होने से साल के वृक्षो के प्रभावित होने की संभावना बड़ी संख्या में है साल वन हमारे पर्यावरण के तंत्रिका तंत्र के लिए नितांत आवश्यक है जिसे बचाए रखने हेतु हम सभी को मिलकर सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है उन्होंने वन विभाग के साथ वन समितियो,ग्रामीण जनों को इस बड़ी बीमारी की जानकारी एकत्रित कर समय रहते ही निदान किए जाने की बात कही।
इस दौरान पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहा कि हमारा यह नर्मदाचल क्षेत्र साल वन क्षेंत्र है साल के वर्षों में वर्षा काल में गिरने वाले पानी को कई माह तक संग्रहित कर रखने की क्षमता है जिस कारण हमारा यह क्षेत्र वर्ष भर हरा भरा रहने के साथ वर्ष भर पानी की अधिकता रहती है यह क्षेत्र जनजातीय समुदाय का बहुल क्षेत्र होने के कारण हम सभी को वनों के रहने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं लेकिन कई वर्षों बाद फिर से साल के वृक्षो में साल बोरर नामक कीट के उत्पन्न हो जाने से वृक्षो में बुरा प्रभाव पड़ रहा है जिस साल के वृक्ष संकट की स्थिति में है समय रहते इस समस्या का समाधान स्थाई रूप से किया जाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यशाला दौरान वन विभाग के अधिकारियों द्वारा साल वृक्षो में साल बोरर कीट के संबंध में जानकारी प्रस्तुत कर कार्य योजना के संबंध में अवगत कराया।
कार्यशाला में मध्यप्रदेश स्तर के वन अधिकारी विभिन्न वैज्ञानिक सम्मिलित रहे।
इस दौरान मुख्य वन संरक्षक वन वृत शहडोल एमपी सिंह ने साल बोरर कीट की समस्या के निदान के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यशाला किए जाने के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी साझा की।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर बड़ा हादसा टला, सड़क में धंसा हाईवा बैढ़न-विंध्यनगर मुख्य मार्ग पर सागर होटल के सामने मंगलवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क पर चल रहा एक हाईवा अचानक धंसकर फंस गया। वाहन के सड़क में धंसने के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार बैढ़न शहर की कई सड़कें इन दिनों बदहाल स्थिति में हैं। सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क और गड्ढों को सही तरीके से समतल नहीं किए जाने के कारण आए दिन वाहन फंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लगातार बारिश के चलते सड़क की स्थिति और खराब हो गई है तथा कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं।
    1
    बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर बड़ा हादसा टला, सड़क में धंसा हाईवा
बैढ़न-विंध्यनगर मुख्य मार्ग पर सागर होटल के सामने मंगलवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क पर चल रहा एक हाईवा अचानक धंसकर फंस गया। वाहन के सड़क में धंसने के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों के अनुसार बैढ़न शहर की कई सड़कें इन दिनों बदहाल स्थिति में हैं। सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क और गड्ढों को सही तरीके से समतल नहीं किए जाने के कारण आए दिन वाहन फंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लगातार बारिश के चलते सड़क की स्थिति और खराब हो गई है तथा कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं।
    user_Brijesh kumar
    Brijesh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    44 min ago
  • रामपुर गोलीकांड का 30 हजार का हत्या कारित इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार अमलाई /शहडोल - थाना अमलाई क्षेत्र के बहुचर्चित रामपुर गोलीकांड में फरार चल रहे 30,000 रुपये के इनामी मुख्य आरोपी को अमलाई पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर से पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.07.2026 को थाना अमलाई क्षेत्र अंतर्गत आरोपी राजकुमार मिश्रा उर्फ लल्ला महाराज, निवासी रामपुर, थाना अमलाई द्वारा एक दुकानदार रज्जू उर्फ भूपेन्द्र केवट पर गोली चलाकर गंभीर अपराध कारित किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया था। साथ ही पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन द्वारा आरोपी पर 30,000/- रूपये के इनाम की घोषणा की गई थी। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना के बाद मुख्य आरोपी को छिपाने एवं फरार होने में सहायता करने में आरोपी पवन मिश्रा एवं सीतेश सोनी की सक्रिय भूमिका रही। अमलाई पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों सह-आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। इसी क्रम में अमलाई पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध ठिकानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य आरोपी राजकुमार मिश्रा उर्फ लल्ला महाराज बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर में छिपा हुआ है। सूचना पर अमलाई पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.08.2026 से घेराबंदी कर निगरानी शुरू की गई और दिनांक 16.08.2026 को बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार आरोपी को वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इनकी रही सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में श्री विकास पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) धनपुरी, निरीक्षक भूपेन्द्रमणि पाण्डेय थाना प्रभारी अमलाई, निरीक्षक खेम सिंह पेंद्रो थाना प्रभारी धनपुरी, उप निरी. उमाशंकर चतुर्वेदी थाना प्रभारी खैरहा, सउनि भूपेन्द्र अहिरवार, सउनि दीपक तिवारी धनपुरी, प्र.आर. 503 पुणेन्द्र सिंह, प्र.आर. 497 मुकेश जायसवाल थाना अमलाई, प्र.आर. 374 रामानुज बंधव थाना धनपुरी, प्र.आर. 99 आशीष तिवारी थाना बुढार, प्र.आर. 185 चेतराम कौशिक थाना बुढार, प्र.आर. 130 शंकर प्रजापति थाना बुढार, आर. 487 मयंक मिश्रा थाना अमलाई, आर. 681 गुलाब सिंह धनपुरी, आर. 789 हिमवन्त मिश्रा सायबर सेल शहडोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड - नाम - राजकुमार मिश्रा उर्फ लल्ला पिता शेषमणि मिश्रा निवासी रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल (म.प्र.) अपराधिक रिकॉर्ड आरोपी - राजकुमार शर्मा उर्फ लल्ला पिता शेषमणि शर्मा निवासी रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल (म.प्र.) 1. कोतवाली (अनूपपुर) 125/2005 8,20,18 एन.डी.पी.एस.एक्ट. एवं 75 भा.द.वि. 2. राजेन्द्रग्राम (अनूपपुर) 56/2006 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम एवं 188 भा.द.वि. 3. गौरेला (छ.ग.) 297/2024 20बी,29 एनडीपीएस एक्ट 4. कोतवाली शहडोल 661/21 8/20 एनडीपीएस एक्ट 5 अमलाई 192/26 103(1), BNS 25,27 आयुध अधिनियम 1959
    2
    रामपुर गोलीकांड का 30 हजार का हत्या कारित इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अमलाई /शहडोल - थाना अमलाई क्षेत्र के बहुचर्चित रामपुर गोलीकांड में फरार चल रहे 30,000 रुपये के इनामी मुख्य आरोपी को अमलाई पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर से पकड़ा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.07.2026 को थाना अमलाई क्षेत्र अंतर्गत आरोपी राजकुमार मिश्रा उर्फ लल्ला महाराज, निवासी रामपुर, थाना अमलाई द्वारा एक दुकानदार रज्जू उर्फ भूपेन्द्र केवट पर गोली चलाकर गंभीर अपराध कारित किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया था। साथ ही पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन द्वारा आरोपी पर 30,000/- रूपये के इनाम की घोषणा की गई थी।
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना के बाद मुख्य आरोपी को छिपाने एवं फरार होने में सहायता करने में आरोपी पवन मिश्रा एवं सीतेश सोनी की सक्रिय भूमिका रही। अमलाई पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों सह-आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है।
इसी क्रम में अमलाई पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध ठिकानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य आरोपी राजकुमार मिश्रा उर्फ लल्ला महाराज बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर में छिपा हुआ है। सूचना पर अमलाई पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.08.2026 से घेराबंदी कर निगरानी शुरू की गई और दिनांक 16.08.2026 को बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार आरोपी को वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका -
उक्त कार्यवाही में श्री विकास पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) धनपुरी, निरीक्षक भूपेन्द्रमणि पाण्डेय थाना प्रभारी अमलाई, निरीक्षक खेम सिंह पेंद्रो थाना प्रभारी धनपुरी, उप निरी. उमाशंकर चतुर्वेदी थाना प्रभारी खैरहा, सउनि भूपेन्द्र अहिरवार, सउनि दीपक तिवारी धनपुरी, प्र.आर. 503 पुणेन्द्र सिंह, प्र.आर. 497 मुकेश जायसवाल थाना अमलाई, प्र.आर. 374 रामानुज बंधव थाना धनपुरी, प्र.आर. 99 आशीष तिवारी थाना बुढार, प्र.आर. 185 चेतराम कौशिक थाना बुढार, प्र.आर. 130 शंकर प्रजापति थाना बुढार, आर. 487 मयंक मिश्रा थाना अमलाई, आर. 681 गुलाब सिंह धनपुरी, आर. 789 हिमवन्त मिश्रा सायबर सेल शहडोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड -
नाम - राजकुमार मिश्रा उर्फ लल्ला पिता शेषमणि मिश्रा निवासी रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल (म.प्र.)
अपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी - राजकुमार शर्मा उर्फ लल्ला पिता शेषमणि शर्मा निवासी रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल (म.प्र.)
1.  कोतवाली (अनूपपुर)        125/2005            8,20,18 एन.डी.पी.एस.एक्ट. एवं 75 भा.द.वि.
2.  राजेन्द्रग्राम (अनूपपुर)     56/2006             14 राज्य सुरक्षा अधिनियम एवं 188 भा.द.वि.
3. गौरेला (छ.ग.)    
297/2024            20बी,29 एनडीपीएस एक्ट
4. कोतवाली शहडोल            661/21   8/20 एनडीपीएस एक्ट
5    अमलाई    192/26             103(1), BNS 25,27 आयुध अधिनियम 1959
    user_JIYAUDDIN ANSARI
    JIYAUDDIN ANSARI
    Voice of people Budar, Shahdol•
    15 hrs ago
  • दीपक बैज बोले- भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ की अनदेखी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा? छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे प्रदेश की उपेक्षा बताते हुए भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठाए। क्या आपको लगता है कि राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं। #DeepakBaij #Chhattisgarh #Congress #BJP #ChhattisgarhPolitics #PoliticalNews #PradeshKhabar #छत्तीसगढ़ #दीपकबैज #राजनीति
    1
    दीपक बैज बोले- भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ की अनदेखी
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा?
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे प्रदेश की उपेक्षा बताते हुए भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठाए।
क्या आपको लगता है कि राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।
#DeepakBaij #Chhattisgarh #Congress #BJP #ChhattisgarhPolitics #PoliticalNews #PradeshKhabar #छत्तीसगढ़ #दीपकबैज #राजनीति
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • कोरबा : रफ्तार का कहर! ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
    1
    कोरबा : रफ्तार का कहर! ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.