logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिल्दा-नेवरा में युवती के घर जबरन घुसकर छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा पुलिस ने युवती के घर में जबरन घुसकर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को युवती की रिपोर्ट पर आरोपी होमेश गिरी गोस्वामी उर्फ होमू, उम्र 25 वर्ष, के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(3), 296, 74, 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी तिल्दा के शिक्षक कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 18 का निवासी बताया गया है।

21 hrs ago
user_Pavan Baghel
Pavan Baghel
टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
21 hrs ago

तिल्दा-नेवरा में युवती के घर जबरन घुसकर छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा पुलिस ने युवती के घर में जबरन घुसकर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को युवती की रिपोर्ट पर आरोपी होमेश गिरी गोस्वामी उर्फ होमू, उम्र 25 वर्ष, के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(3), 296, 74, 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी तिल्दा के शिक्षक कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 18 का निवासी बताया गया है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • धमनी जंगल का नाला उफान पर, धमनी बंगला पहुंच मार्ग दोनों ओर से बाधित धमनी जंगल का नाला उफान पर, धमनी बंगला पहुंच मार्ग दोनों ओर से बाधित लगातार बारिश से आवागमन ठप, वन प्रबंधन समिति ने स्थायी पुलिया निर्माण की मांग दोहराई धमनी, 1 सितंबर 2026। लगातार हो रही बारिश के चलते धमनी जंगल क्षेत्र में स्थित नाला तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया है। इसके कारण धमनी बंगला पहुंचने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया है। वहीं जोराडबरी से धमनी पहुंच मार्ग पर धमनी बंगला से करीब एक किलोमीटर पहले स्थित सड़क के बीच की पुलिया भी पानी के तेज बहाव के कारण प्रभावित हुई है। ऐसी स्थिति में वर्तमान में धमनी बंगला पहुंचने के दोनों प्रमुख मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। वन प्रबंधन समिति धमनी के अध्यक्ष रामनारायण यादव ने बताया कि बारिश के मौसम में धमनी बंगला पहुंच मार्ग के बाधित होने की समस्या अक्सर सामने आती है। नाले में पानी बढ़ने के बाद धमनी बंगला में तैनात चौकीदार से मोबाइल के माध्यम से ही संपर्क हो पाता है। कई बार जंगल के भीतर करीब दो किलोमीटर लंबे कीचड़ भरे रास्ते से होकर धमनी बंगला तक पहुंचना पड़ता है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। ग्रामीणों एवं वन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान मार्ग बाधित होने से न केवल कर्मचारियों और चौकीदारों को परेशानी होती है, बल्कि वन क्षेत्र में आवश्यक कार्यों की निगरानी और आवागमन भी प्रभावित होता है। लगातार बारिश के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है। वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामनारायण यादव ने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पुलिया निर्माण की मांग पहले भी उठाई जा चुकी है। इस मांग को देखते हुए तत्कालीन वनमंडलाधिकारी, वनमंडल बलौदाबाजार द्वारा पुलिया निर्माण के कार्य को मंजूरी प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि स्वीकृत पुलिया का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिससे बारिश के मौसम में बार-बार होने वाली मार्ग बाधा से स्थायी रूप से राहत मिल सके। वन प्रबंधन समिति ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पुलिया निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, ताकि आगामी बारिश में धमनी बंगला का संपर्क मार्ग दोबारा बाधित न हो और क्षेत्र में सुचारु आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। प्रेषक — रामनारायण यादव अध्यक्ष, वन प्रबंधन समिति धमनी दिनांक — 1 सितंबर 2026
    1
    धमनी जंगल का नाला उफान पर, धमनी बंगला पहुंच मार्ग दोनों ओर से बाधित
धमनी जंगल का नाला उफान पर, धमनी बंगला पहुंच मार्ग दोनों ओर से बाधित
लगातार बारिश से आवागमन ठप, वन प्रबंधन समिति ने स्थायी पुलिया निर्माण की मांग दोहराई
धमनी, 1 सितंबर 2026। लगातार हो रही बारिश के चलते धमनी जंगल क्षेत्र में स्थित नाला तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया है। इसके कारण धमनी बंगला पहुंचने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया है। वहीं जोराडबरी से धमनी पहुंच मार्ग पर धमनी बंगला से करीब एक किलोमीटर पहले स्थित सड़क के बीच की पुलिया भी पानी के तेज बहाव के कारण प्रभावित हुई है। ऐसी स्थिति में वर्तमान में धमनी बंगला पहुंचने के दोनों प्रमुख मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।
वन प्रबंधन समिति धमनी के अध्यक्ष रामनारायण यादव ने बताया कि बारिश के मौसम में धमनी बंगला पहुंच मार्ग के बाधित होने की समस्या अक्सर सामने आती है। नाले में पानी बढ़ने के बाद धमनी बंगला में तैनात चौकीदार से मोबाइल के माध्यम से ही संपर्क हो पाता है। कई बार जंगल के भीतर करीब दो किलोमीटर लंबे कीचड़ भरे रास्ते से होकर धमनी बंगला तक पहुंचना पड़ता है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो जाता है।
ग्रामीणों एवं वन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान मार्ग बाधित होने से न केवल कर्मचारियों और चौकीदारों को परेशानी होती है, बल्कि वन क्षेत्र में आवश्यक कार्यों की निगरानी और आवागमन भी प्रभावित होता है। लगातार बारिश के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है।
वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामनारायण यादव ने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पुलिया निर्माण की मांग पहले भी उठाई जा चुकी है। इस मांग को देखते हुए तत्कालीन वनमंडलाधिकारी, वनमंडल बलौदाबाजार द्वारा पुलिया निर्माण के कार्य को मंजूरी प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि स्वीकृत पुलिया का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिससे बारिश के मौसम में बार-बार होने वाली मार्ग बाधा से स्थायी रूप से राहत मिल सके।
वन प्रबंधन समिति ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पुलिया निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, ताकि आगामी बारिश में धमनी बंगला का संपर्क मार्ग दोबारा बाधित न हो और क्षेत्र में सुचारु आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।
प्रेषक — रामनारायण यादव
अध्यक्ष, वन प्रबंधन समिति धमनी
दिनांक — 1 सितंबर 2026
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास अनियंत्रित बईक से गिर कर 3 लोग हुवे घायल जिन्हे किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास अनियंत्रित बईक से गिर कर 3 लोग हुवे घायल जिन्हे पहुंचाया गया बिल्हा अस्पताल सौमवार की रात 9 बजे मिली जानकारी अनुसार सौमवार की साम 5 बजे एक कालर ने डायल 112 को फ़ोन से सुचना दी की किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास रोड एक्सीडेंट हुवा है रोड एक्सीडेंट की सूचना पर डायल 112 की टीम रवाना होकर घटना स्थल पहुंची जहाँ बताया गया की तीन लड़के एक मोटरसाइकिल में मोड में अनियंत्रित होकर गिर गए हैं पूछताछ करने पर 1 रवि किशन यादव 2 सौरव यादव पिता दुर्गेश यादव निवासी बिल्हा दोनों को सिर व चेहरे में सामान्य चोटें आई थी जिनको डायल 112 की गाड़ी में तत्काल उचित उपचार हेतु सीएससी अस्पताल बिल्हा छोड़ा गया साथ ही उनके परिजनो को घटना की सूचना दिया गया एवं मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एन 9657 को उसके तीसरे दोस्त रवि किशन यादव निवासी बिल्हा को सुपुर्द किया गया है
    1
    किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास अनियंत्रित बईक से गिर कर 3 लोग हुवे घायल जिन्हे 
किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास अनियंत्रित बईक से गिर कर 3 लोग हुवे घायल जिन्हे पहुंचाया गया बिल्हा अस्पताल 
सौमवार की रात 9 बजे मिली जानकारी अनुसार 
सौमवार की साम 5 बजे एक कालर ने डायल 112 को फ़ोन से सुचना दी की किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास रोड एक्सीडेंट हुवा है 
रोड एक्सीडेंट की सूचना पर डायल 112 की टीम रवाना होकर घटना स्थल पहुंची जहाँ बताया गया की तीन लड़के एक मोटरसाइकिल में मोड में अनियंत्रित होकर गिर गए हैं पूछताछ करने पर 1 रवि किशन यादव 2 सौरव यादव पिता दुर्गेश यादव  निवासी बिल्हा दोनों को सिर व चेहरे में सामान्य चोटें आई थी जिनको डायल 112 की गाड़ी में तत्काल उचित उपचार हेतु सीएससी अस्पताल बिल्हा छोड़ा गया साथ ही उनके परिजनो को घटना की सूचना दिया गया एवं मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एन 9657 को उसके तीसरे दोस्त रवि किशन यादव निवासी बिल्हा को सुपुर्द किया गया है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    9 hrs ago
  • अरपा सीवरेज पर हाईकोर्ट की सख्ती! 70 नाले, 6 STP,फिर भी अरपा क्यों बेहाल? बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी में शहर का सीवरेज पहुंचने के मामले में हाईकोर्ट ने नगर निगम और राज्य सरकार से कई अहम सवालों के जवाब मांगे हैं। कोर्ट ने साफ तौर पर जानना चाहा है कि नगर निगम सीमा के सभी 70 नाले क्या छह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी से जुड़े हुए हैं। साथ ही यह भी पूछा गया है कि नालों से निकलने वाले सीवरेज को अरपा नदी में पहुंचने से पहले रोका, डायवर्ट और पूरी तरह ट्रीट किया जा रहा है या नहीं।
    1
    अरपा सीवरेज पर हाईकोर्ट की सख्ती!
70 नाले, 6 STP,फिर भी अरपा क्यों बेहाल?
बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी में शहर का सीवरेज पहुंचने के मामले में हाईकोर्ट ने नगर निगम और राज्य सरकार से कई अहम सवालों के जवाब मांगे हैं। कोर्ट ने साफ तौर पर जानना चाहा है कि नगर निगम सीमा के सभी 70 नाले क्या छह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी से जुड़े हुए हैं। साथ ही यह भी पूछा गया है कि नालों से निकलने वाले सीवरेज को अरपा नदी में पहुंचने से पहले रोका, डायवर्ट और पूरी तरह ट्रीट किया जा रहा है या नहीं।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    9 min ago
  • शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार ▪️ *शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने प्रार्थी एवं उसके परिवार के 10 सदस्यों से कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे।* ▪️ *आरोपी द्वारा 1,03,60,000 रुपये वापस किए गए, जबकि शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं कर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया।* ▪️ *शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।* ▪️ *आरोपी की निशानदेही एवं प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों के संकलन की कार्रवाई के दौरान उसका मोबाइल फोन जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।* मुख्य बिंदु दिनांक 29.08.2026 को प्राप्त शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 420 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संक्षिप्त विवरण प्रार्थी कृष्ण कुमार चंद्राकर, उम्र 56 वर्ष, निवासी प्रेम सागर चौक, वार्ड क्रमांक 06, बैगापारा दुर्ग द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत के अनुसार आरोपी प्रकाश सिन्हा द्वारा स्वयं की शेयर ट्रेडिंग कंपनी संचालित करने तथा उसमें राशि निवेश करने पर अधिक मुनाफा प्राप्त होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के कुल 10 सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया। आरोपी द्वारा दिनांक 24.11.2021 से 13.01.2022 के मध्य विभिन्न बैंक खातों से कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए गए। इनमें से 1,03,60,000 रुपये परिवार के सदस्यों के खातों में वापस किए गए, जबकि शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं किए गए। शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में वित्तीय लेन-देन एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन जारी है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया तथा विभिन्न बैंक खातों से राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवाकर उसमें से कुछ राशि वापस की गई और शेष राशि वापस नहीं की गई। घटना स्थल प्रार्थी का मकान, प्रेम सागर चौक, वार्ड क्रमांक 06, बैगापारा दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र। आरोपी का नाम 1. प्रकाश सिन्हा, उम्र 32 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, तहसील भिलाई-03, जिला दुर्ग (छ.ग.), हाल ग्राम कोनार, मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)। जप्त सामग्री 1. आरोपी का 01 मोबाइल फोन। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा शिकायत प्राप्त होने के बाद आरोपी की त्वरित पतासाजी, गिरफ्तारी तथा प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों के संकलन हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन निवेश अथवा किसी भी वित्तीय योजना में निवेश करने से पूर्व संबंधित कंपनी एवं व्यक्ति की विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें। अधिक मुनाफे के लालच में बिना सत्यापन राशि ट्रांसफर न करें तथा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। —0000—
    2
    शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
▪️ *शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने प्रार्थी एवं उसके परिवार के 10 सदस्यों से कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे।*
▪️ *आरोपी द्वारा 1,03,60,000 रुपये वापस किए गए, जबकि शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं कर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया।*
▪️ *शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।*
▪️ *आरोपी की निशानदेही एवं प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों के संकलन की कार्रवाई के दौरान उसका मोबाइल फोन जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 29.08.2026 को प्राप्त शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 420 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी कृष्ण कुमार चंद्राकर, उम्र 56 वर्ष, निवासी प्रेम सागर चौक, वार्ड क्रमांक 06, बैगापारा दुर्ग द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत के अनुसार आरोपी प्रकाश सिन्हा द्वारा स्वयं की शेयर ट्रेडिंग कंपनी संचालित करने तथा उसमें राशि निवेश करने पर अधिक मुनाफा प्राप्त होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के कुल 10 सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया।
आरोपी द्वारा दिनांक 24.11.2021 से 13.01.2022 के मध्य विभिन्न बैंक खातों से कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए गए। इनमें से 1,03,60,000 रुपये परिवार के सदस्यों के खातों में वापस किए गए, जबकि शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं किए गए। शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में वित्तीय लेन-देन एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन जारी है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया तथा विभिन्न बैंक खातों से राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवाकर उसमें से कुछ राशि वापस की गई और शेष राशि वापस नहीं की गई।
घटना स्थल
प्रार्थी का मकान, प्रेम सागर चौक, वार्ड क्रमांक 06, बैगापारा दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र।
आरोपी का नाम
1. प्रकाश सिन्हा, उम्र 32 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, तहसील भिलाई-03, जिला दुर्ग (छ.ग.), हाल ग्राम कोनार, मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)।
जप्त सामग्री
1. आरोपी का 01 मोबाइल फोन।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा शिकायत प्राप्त होने के बाद आरोपी की त्वरित पतासाजी, गिरफ्तारी तथा प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों के संकलन हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन निवेश अथवा किसी भी वित्तीय योजना में निवेश करने से पूर्व संबंधित कंपनी एवं व्यक्ति की विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें। अधिक मुनाफे के लालच में बिना सत्यापन राशि ट्रांसफर न करें तथा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बिलासपुर के चकरभाठा-सिरगिट्टी में 15 अवैध कबाड़ियों पर पुलिस की कार्रवाई बिलासपुर पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए चकरभाठा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध रूप से कबाड़ दुकान संचालित करने वाले कुल 15 कबाड़ियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इनमें से सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के 10 कबाड़ संचालकों को थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार, जांच में सभी के अवैध कबाड़ कारोबार में संलिप्त होने की बात सामने आई।
    1
    बिलासपुर के चकरभाठा-सिरगिट्टी में 15 अवैध कबाड़ियों पर पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए चकरभाठा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध रूप से कबाड़ दुकान संचालित करने वाले कुल 15 कबाड़ियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इनमें से सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के 10 कबाड़ संचालकों को थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार, जांच में सभी के अवैध कबाड़ कारोबार में संलिप्त होने की बात सामने आई।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • गरियाबंद - चिंगरा पगार का मनोरम दृश्य, सभी को लुभाते हुए। #gariyaband #chingrapagar #झरना गरियाबंद - चिंगरा पगार सभी को लुभाने वाला नजारा । #gariyaband #chingrapagar
    1
    गरियाबंद - चिंगरा पगार का मनोरम दृश्य, सभी को लुभाते हुए। #gariyaband #chingrapagar 
#झरना गरियाबंद - चिंगरा पगार सभी को लुभाने वाला नजारा । #gariyaband #chingrapagar
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    Content Creator (YouTuber) राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • दो गुटों में पथराव के बाद दर्जनों की जांच, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार दो गुटों में पथराव के बाद दर्जनों की जांच, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
    1
    दो गुटों में पथराव के बाद दर्जनों की जांच, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

दो गुटों में पथराव के बाद दर्जनों की जांच, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती आवेदन 16 सितम्बर तक
    1
    एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती आवेदन 16 सितम्बर तक
    user_Jay dhirhi
    Jay dhirhi
    Citizen Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • रातभर चला पुलिस का सरप्राइज चेकिंग अभियान, 6 बदमाशों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात में विशेष सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों और संदिग्धों पर शिकंजा कसा। गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा और तिफरा समेत संवेदनशील इलाकों में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 40 से 50 संदिग्ध व्यक्तियों और गुण्डा बदमाशों की बारीकी से जांच की। चेकिंग के दौरान 6 आरोपियों के कब्जे से एक तलवार और पांच धारदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में विकास सिंह, प्रमोद कुर्मी, अनिकेत नेताम, लक्की नेताम, राम नायक और रोहित तांडी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अन्य गंभीर चोट के मामले में फरार आरोपी रोहित धुरी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों में बदमाशों, चाकूबाजों और नशाखोरी से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
    2
    रातभर चला पुलिस का सरप्राइज चेकिंग अभियान, 6 बदमाशों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात में विशेष सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों और संदिग्धों पर शिकंजा कसा। गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा और तिफरा समेत संवेदनशील इलाकों में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 40 से 50 संदिग्ध व्यक्तियों और गुण्डा बदमाशों की बारीकी से जांच की।
चेकिंग के दौरान 6 आरोपियों के कब्जे से एक तलवार और पांच धारदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में विकास सिंह, प्रमोद कुर्मी, अनिकेत नेताम, लक्की नेताम, राम नायक और रोहित तांडी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अन्य गंभीर चोट के मामले में फरार आरोपी रोहित धुरी को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों में बदमाशों, चाकूबाजों और नशाखोरी से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सीजी क्राइम रिपोर्टर
प्रधान संपादक
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.