Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिव पुराण कथा भीलवाड़ा 2026
अनिल जैन चांखेड़
शिव पुराण कथा भीलवाड़ा 2026
More news from राजस्थान and nearby areas
- बिनोता भालोट गांव में खेतों में आग: गेहूं के खखले जले, एक बाइक खाक डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ बिनोता क्षेत्र के भालोट गांव में खेतों में आग लगने की घटना सामने आई है। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार आग खेत में लग गई, जहां आसपास के खेतों में पड़े गेहूं के खखले (फसल के अवशेष/ढेर) जलकर नष्ट हो गए। आग फैलने के कारण आसपास के किसानों के खेतों में रखे खखले भी इसकी चपेट में आ गए, जिससे काफी नुकसान हुआ। घटना के दौरान खेत पर खड़ी दो बाइकों में से एक पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि दूसरी बाइक भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद दशरथ सेन ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने बड़ी सादड़ी स्थित फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।1
- *ब्लॉक कांग्रेस ने किया संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सामाजिक न्याय सप्ताह का शंखनाद* *महात्मा फुले के सत्यशोधक आदर्शों से मिलेगी लोकतंत्र बचाने की ताक़त* आज की ताजा खबर ब्यावर। 11 अप्रैल, 2026, शनिवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर सतपुलिया स्थित स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सामाजिक न्याय व सुरक्षा सप्ताह का भव्य आगाज किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा फुले को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलते हुए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। सत्यशोधक समाज से लोकतंत्र बचाओ अभियान तक: श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा कि महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज के माध्यम से शोषितों, दलितों, महिलाओं और किसानों को एकजुट कर समानता पर आधारित लोकतंत्र का सपना देखा था। उन्होंने शिक्षा को मुक्ति का हथियार बनाकर जातिवाद और अंधविश्वास के खिलाफ जो लड़ाई शुरू की थी, आज कांग्रेस का संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। यह अभियान गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत कर वंचित वर्गों को सशक्त करने का माध्यम बनेगा। वरिष्ठ नेताओं का उद्बोधन: कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में भाजपा सरकार की नीतियों पर प्रहार किया। खनन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आशीषपाल पदावत ने कहा कि देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। भाजपा राज में दलितों और पिछड़ों का शोषण किया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच ने राजस्थान की वर्तमान सरकार को पर्ची सरकार बताते हुए कहा कि हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद निकाय और पंचायती राज चुनाव टालना भाजपा की तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है। पूर्व विधायक माणक डाणी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि फुले जी की तरह समर्पित होकर संगठन को मजबूत करना ही आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। नगर अध्यक्ष भरत बाघमार ने महात्मा फुले के क्रांतिकारी विचारों की चर्चा की और संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सामाजिक न्याय व सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने आगामी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि 11 से 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) तक चलने वाले इस विशेष सप्ताह के दौरान कांग्रेसजन दलित व पिछड़ी बस्तियों में जाकर जनसंवाद करेंगे। इस दौरान समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा और युवाओं को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर संगठन से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग ज़िलाध्यक्ष अज़मत काठात, ओबीसी प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, शिक्षक प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष नरसिंह गहलोत, सेवादल ज़िलाध्यक्ष विक्रम सोनी, अनु. जाति प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष बिरदीचन्द खोरवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुखराज सांखला, पृथ्वीराज गहलोत, चन्नू यादव, अजय मूंदड़ा, गोपाल डाणी, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह गोरा, रवि डंडायत, मंडल अध्यक्ष हरीराम मेघवाल, महेन्द्र सामरिया , शेखर शर्मा, पूर्व पार्षद शोभा चौधरी, सम्पत्ति बोहरा, घनश्याम फुलवारी, राजेन्द्र तुनगरिया, मदनमोहन त्रिपाठी, जसोदा गुर्जर, रामस्वरूप डागर, अशोक साहू, राजेन्द्र अग्रवाल, नारायण मेहरडा, अनिल शर्मा, चेतन सांखला, चिराग़ शर्मा, हनुमान सांखला, भगवान दास तंवर सहित अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोकल न्यूज़ मगरा,।1
- ब्यावर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर 11 से 14 अप्रैल 2026 तक भव्य “अम्बेडकर जयंती महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में शहरभर में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत 11 अप्रैल को माल्यार्पण के साथ होगी। 12 अप्रैल को प्रश्नोत्तरी परीक्षा एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 13 अप्रैल को दीपदान एवं आतिशबाजी कार्यक्रम होगा। वहीं 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर विशाल रैली निकाली जाएगी तथा प्रतिभाओं का सम्मान समारोह और भीम मेला आयोजित होगा।1
- विश्व शांति संदेश रैली मातृशक्ति द्वारा विश्व शांति, सद्भावना मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। 12अप्रेल, 2026 स्थान/सम्राट अशोक उद्यान समय/7.00 प्रातः1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्रेकिंग न्यूज़ | ब्यावर ब्यावर के जवाजा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। नरबदखेड़ा के पास सवामणी में जा रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को हाईवे एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग टुकड़ा गांव से शिवनगरी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। NEWS100RAJASTHAN | ब्यावर #BreakingNewsIndia #news100rajasthan #RajasthanNews #राजस्थान #LocalNews #beawar #LatestNews #news1
- नसीराबाद में अंबेडकर जयंती से पहले शिक्षा का संदेश, GK प्रतियोगिता बनी मिसाल1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 | राजकीय स्कूल कलालिया में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान | प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कलालिया , ब्लॉक रायपुर, जिला - ब्यावर में सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 8 ,10 & 12 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया . कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार मीणा और कमांडो मोहन सिंह, करण सिंह, जितेंद्र सिंह,गोपाल सिंह जी द्वारा मां शारदे को दीप प्रज्वलित कर की गई . तत्पश्चात प्रधानाचार्य , स्टाफ और एसडीएमसी सदस्यों के द्वारा प्रथम श्रेणी प्राप्त कक्षा 12 के 26, कक्षा 10 के 11 तथा कक्षा 8 के तीन विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया. कक्षा 12 में प्रथम स्थान कुसुम कंवर(94.40%), द्वितीय स्थान शिवानी कंवर(90.60%), तृतीय स्थान सीमा(83.80%) ने प्राप्त किया. कक्षा 12 में 70% से ऊपर अंक 13 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया. कक्षा 10 में प्रथम स्थान कमलेश सिंह (79.00%) द्वितीय स्थान तारु सिंह(73.50%) तृतीय स्थान राकेश सिंह(71.33%) ने प्राप्त किया. सम्मान समारोह के बाद विद्यालय के स्टाफ और छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम कलालिया , मुख्य बाजार , नाडी और सेमलिया में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गई . लोगों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के पंपलेट वितरित कर विद्यालय की उच्च स्तरीय शिक्षण गतिविधियों से अवगत करवाया गया . विद्यालय में नवीन प्रवेश हेतु प्रेरित किया गया. रैली में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का जगह-जगह ग्रामीणों ने भी स्वागत सत्कार किया और विद्यालय के परीक्षा परिणाम की प्रशंसा की. अंत में दोपहर 1:00 बजे रैली के विद्यालय पहुंचने पर कार्यक्रम का समापन किया गया.1
- अगर हम अपने घर की जिम्मेदारी नही लेगे तो साथीयों 👏 कोन लेगा अपना काम हमारे लिए करना जरूरी है 🇮🇳 जय हिंद 🪔 जय भारत माता कि 🚩1
- उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुराबड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों और जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में वांछित 2000 रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृत्ताधिकारी गोपाल चंदेल के निकट सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी तेजु सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जाल बिछाकर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया।1