Shuru
Apke Nagar Ki App…
अगर हम अपने घर की जिम्मेदारी नही लेगे तो साथीयों 👏 कोन लेगा अपना काम हमारे लिए करना जरूरी है 🇮🇳 जय हिंद 🪔 जय भारत माता कि 🚩
नायक नाथुराम
अगर हम अपने घर की जिम्मेदारी नही लेगे तो साथीयों 👏 कोन लेगा अपना काम हमारे लिए करना जरूरी है 🇮🇳 जय हिंद 🪔 जय भारत माता कि 🚩
More news from राजस्थान and nearby areas
- अगर हम अपने घर की जिम्मेदारी नही लेगे तो साथीयों 👏 कोन लेगा अपना काम हमारे लिए करना जरूरी है 🇮🇳 जय हिंद 🪔 जय भारत माता कि 🚩1
- पाली।पाली जिला कलेकटर रविंद्र गौसवामी, व अति,पुलिस अधिक्षक पाली को मेघवाल समाज छात्रावास सौमेसर को रात्री मे भू माफियाऔ द्वारा जैसेबी से तोडने का प्रयास के विरूद्व मैघवाल समाज विकास सेवा संसथा,बूसी चौताला एकत्रित होकर शनिवार को लिखित मे ज्ञापन दिया। दैखते है कि ऊंट किस करवट बैठता है? (छगनलाल भारद्वाज,प्रधान संपादक)2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 | राजकीय स्कूल कलालिया में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान | प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कलालिया , ब्लॉक रायपुर, जिला - ब्यावर में सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 8 ,10 & 12 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया . कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार मीणा और कमांडो मोहन सिंह, करण सिंह, जितेंद्र सिंह,गोपाल सिंह जी द्वारा मां शारदे को दीप प्रज्वलित कर की गई . तत्पश्चात प्रधानाचार्य , स्टाफ और एसडीएमसी सदस्यों के द्वारा प्रथम श्रेणी प्राप्त कक्षा 12 के 26, कक्षा 10 के 11 तथा कक्षा 8 के तीन विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया. कक्षा 12 में प्रथम स्थान कुसुम कंवर(94.40%), द्वितीय स्थान शिवानी कंवर(90.60%), तृतीय स्थान सीमा(83.80%) ने प्राप्त किया. कक्षा 12 में 70% से ऊपर अंक 13 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया. कक्षा 10 में प्रथम स्थान कमलेश सिंह (79.00%) द्वितीय स्थान तारु सिंह(73.50%) तृतीय स्थान राकेश सिंह(71.33%) ने प्राप्त किया. सम्मान समारोह के बाद विद्यालय के स्टाफ और छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम कलालिया , मुख्य बाजार , नाडी और सेमलिया में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गई . लोगों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के पंपलेट वितरित कर विद्यालय की उच्च स्तरीय शिक्षण गतिविधियों से अवगत करवाया गया . विद्यालय में नवीन प्रवेश हेतु प्रेरित किया गया. रैली में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का जगह-जगह ग्रामीणों ने भी स्वागत सत्कार किया और विद्यालय के परीक्षा परिणाम की प्रशंसा की. अंत में दोपहर 1:00 बजे रैली के विद्यालय पहुंचने पर कार्यक्रम का समापन किया गया.1
- पाली, मनीष राठौड़। सुमेरपुर स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के सभागार में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में नगरपालिका मंडल की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंत्री कुमावत ने शहर की सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए 'स्वच्छ भारत मिशन 2.0' के तहत कचरा प्रबंधन और घर-घर शौचालय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नालों की सफाई और सड़कों के पैच वर्क को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। मंत्री ने स्थानीय पार्षदों से वार्डवार समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए '181 हेल्पलाइन' का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान कुमावत ने पिछले तीन वर्षों के बजट घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण पंचायत वार व शहरी क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और खाद्य सुरक्षा के तहत पैंडिग आवेदनों की स्थिति का आकलंन करते हुए उनका जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। कुमावत ने किसान सम्मान निधि योजना की राशि नहीं मिलने के कारणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आधार कार्ड के पंजीकरण को लेकर आमजन को आ रहे परेशानियों के समाधान को लेकर बैंकों, डाकघरों व ई-मित्र केंद्रों पर संचालित आधार पंजीयन केंद्रों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान कुमावत ने कहा कि "हमारी सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। नगरपालिका मंडल को यह सुनिश्चित करना होगा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और समयबद्ध विकास कार्यों के माध्यम से शहर को आदर्श बनाया जाए।" *शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश* कैबिनेट मंत्री कुमावत ने सुमेरपुर शहर की सफाई व्यवस्था लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने वार्ड अनुसार बंटवारा कर सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री कुमावत ने वार्ड वाइज सफाई कर्मियों व जमादारों की सूचि सार्वजनिक करने के लिए कहा। उन्होंने कचरा प्वाइंट पर बिखरे कचरे को लेकर नाराजगी जताते हुए कचरा प्वाइंट को पैक करने के आदेश दिए। साथ ही कुमावत ने नगरीय क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने, ट्रांसफार्मर्स के नीचे प्लेटफार्म बनाने के लिए भी निर्देशित किया। गोपालन मंत्री कुमावत ने शहर में निराश्रित गौवंश को स्थानीय गोशाला में शिफ्ट कर संचालकों को पाबंद करने के लिए कहा। वहीं, गलियों में खराब स्ट्रीट लाइटों को दु्रूस्त कराने के लिए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। बैठक के दौरान लोड कम वाले क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर लगाने, झूलते तारों को सुधारने, पेड़ों की छंगाई और बजट घोषणा अनुसार 33 केवी जीएसएस हेतु भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। बजट घोषणाओं में स्वीकृत सड़कों की स्थिति और गारंटी पीरियड में आने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर चर्चा हुई। इस मौके पर सरस डेयरी, पाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, नगरपालिका सुमेरपुर के पूर्व चैयरमैन अनोप सिंह राठौड़, जिला पूनम सिंह परमार, रविकांत रावल, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष चर्तुर्भुज शर्मा, महेंद्र माली, मुकेश मोदी, इंद्र सिंह जाखोड़ा, एसडीएम कालूराम कुम्हार, विकास अधिकारी, नगरपालिका के पार्षदों, अधिशासी अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।2
- रायपुर उपखंड के गिरी गांव में सुनसान मकान को बनाया निशाना: ताले तोड़कर चोरों ने खंगाली अलमारी शनिवार सुबह 9: बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर उपखंड क्षेत्र के गिरी गांव में अज्ञात चोरों ने एक सुनसान मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना सीनियर स्कूल के पास स्थित ढगलाराम पुत्र,बीरम सिंगाड़िया के मकान की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर के अंदर रखी अलमारियों के ताले भी तोड़ दिए और कीमती सामान की तलाश में पूरे मकान को खंगाल डाला। चोरों ने घर के कमरों में रखे सामान को अस्त-व्यवस्थित कर दिया, जिससे पूरे घर में सामान बिखरा हुआ मिला। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब आसपास के लोगों ने मकान के ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मकान मालिक के परिवार को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। फिलहाल चोरी में कितना सामान चोरी हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।1
- Post by Dhala Ram Dewasi1
- पाली,मनीष राठौड़। रोहट क्षेत्र के डूंगरपुर विश्नोईयों की ढाणी में शनिवार को अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। इस हृदयविदारक घटना में पशुपालक के बाड़े में बंधे तीन बछड़ों की झुलसने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते बाड़े में रखा तीन ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। *अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी* प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण भंवरलाल गीला के पशुओं के बाड़े में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। चारे के ढेर होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। बाड़े से धुआं और आग की लपटें उठती देख परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत प्रशासन को सूचना दी। *दमकल और ग्रामीणों के प्रयास से टला बड़ा हादसा* सूचना मिलते ही रोहट पुलिस मौके पर पहुँची और पाली से दमकल की गाड़ी बुलवाई गई। दमकल वाहन चालक हड़मानसिंह, फायरमैन अमर आदिवाल व पारस गहलोत ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों और शिक्षक रामसिंह बिश्नोई के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सतर्कता से 1 गाय और 1 भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब 3 ट्रॉली चारा जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से ढाणी के अन्य घर और पशु आग की चपेट में आने से बच गए। पुलिस ने घटना का मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।1