रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 | राजकीय स्कूल कलालिया में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान | प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कलालिया , ब्लॉक रायपुर, जिला - ब्यावर में सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 8 ,10 & 12 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया . कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार मीणा और कमांडो मोहन सिंह, करण सिंह, जितेंद्र सिंह,गोपाल सिंह जी द्वारा मां शारदे को दीप प्रज्वलित कर की गई . तत्पश्चात प्रधानाचार्य , स्टाफ और एसडीएमसी सदस्यों के द्वारा प्रथम श्रेणी प्राप्त कक्षा 12 के 26, कक्षा 10 के 11 तथा कक्षा 8 के तीन विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया. कक्षा 12 में प्रथम स्थान कुसुम कंवर(94.40%), द्वितीय स्थान शिवानी कंवर(90.60%), तृतीय स्थान सीमा(83.80%) ने प्राप्त किया. कक्षा 12 में 70% से ऊपर अंक 13 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया. कक्षा 10 में प्रथम स्थान कमलेश सिंह (79.00%) द्वितीय स्थान तारु सिंह(73.50%) तृतीय स्थान राकेश सिंह(71.33%) ने प्राप्त किया. सम्मान समारोह के बाद विद्यालय के स्टाफ और छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम कलालिया , मुख्य बाजार , नाडी और सेमलिया में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गई . लोगों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के पंपलेट वितरित कर विद्यालय की उच्च स्तरीय शिक्षण गतिविधियों से अवगत करवाया गया . विद्यालय में नवीन प्रवेश हेतु प्रेरित किया गया. रैली में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का जगह-जगह ग्रामीणों ने भी स्वागत सत्कार किया और विद्यालय के परीक्षा परिणाम की प्रशंसा की. अंत में दोपहर 1:00 बजे रैली के विद्यालय पहुंचने पर कार्यक्रम का समापन किया गया.

- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 | राजकीय स्कूल कलालिया में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान | प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कलालिया , ब्लॉक रायपुर, जिला - ब्यावर में सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 8 ,10 & 12 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया . कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार मीणा और कमांडो मोहन सिंह, करण सिंह, जितेंद्र सिंह,गोपाल सिंह जी द्वारा मां शारदे को दीप प्रज्वलित कर की गई . तत्पश्चात प्रधानाचार्य , स्टाफ और एसडीएमसी सदस्यों के द्वारा प्रथम श्रेणी प्राप्त कक्षा 12 के 26, कक्षा 10 के 11 तथा कक्षा 8 के तीन विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया. कक्षा 12 में प्रथम स्थान कुसुम कंवर(94.40%), द्वितीय स्थान शिवानी कंवर(90.60%), तृतीय स्थान सीमा(83.80%) ने प्राप्त किया. कक्षा 12 में 70% से ऊपर अंक 13 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया. कक्षा 10 में प्रथम स्थान कमलेश सिंह (79.00%) द्वितीय स्थान तारु सिंह(73.50%) तृतीय स्थान राकेश सिंह(71.33%) ने प्राप्त किया. सम्मान समारोह के बाद विद्यालय के स्टाफ और छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम कलालिया , मुख्य बाजार , नाडी और सेमलिया में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गई . लोगों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के पंपलेट वितरित कर विद्यालय की उच्च स्तरीय शिक्षण गतिविधियों से अवगत करवाया गया . विद्यालय में नवीन प्रवेश हेतु प्रेरित किया गया. रैली में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का जगह-जगह ग्रामीणों ने भी स्वागत सत्कार किया और विद्यालय के परीक्षा परिणाम की प्रशंसा की. अंत में दोपहर 1:00 बजे रैली के विद्यालय पहुंचने पर कार्यक्रम का समापन किया गया.1
- रायपुर उपखंड के गिरी गांव में सुनसान मकान को बनाया निशाना: ताले तोड़कर चोरों ने खंगाली अलमारी शनिवार सुबह 9: बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर उपखंड क्षेत्र के गिरी गांव में अज्ञात चोरों ने एक सुनसान मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना सीनियर स्कूल के पास स्थित ढगलाराम पुत्र,बीरम सिंगाड़िया के मकान की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर के अंदर रखी अलमारियों के ताले भी तोड़ दिए और कीमती सामान की तलाश में पूरे मकान को खंगाल डाला। चोरों ने घर के कमरों में रखे सामान को अस्त-व्यवस्थित कर दिया, जिससे पूरे घर में सामान बिखरा हुआ मिला। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब आसपास के लोगों ने मकान के ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मकान मालिक के परिवार को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। फिलहाल चोरी में कितना सामान चोरी हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।1
- अगर हम अपने घर की जिम्मेदारी नही लेगे तो साथीयों 👏 कोन लेगा अपना काम हमारे लिए करना जरूरी है 🇮🇳 जय हिंद 🪔 जय भारत माता कि 🚩1
- ब्यावर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर 11 से 14 अप्रैल 2026 तक भव्य “अम्बेडकर जयंती महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में शहरभर में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत 11 अप्रैल को माल्यार्पण के साथ होगी। 12 अप्रैल को प्रश्नोत्तरी परीक्षा एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 13 अप्रैल को दीपदान एवं आतिशबाजी कार्यक्रम होगा। वहीं 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर विशाल रैली निकाली जाएगी तथा प्रतिभाओं का सम्मान समारोह और भीम मेला आयोजित होगा।1
- अजमेर दरगाह में मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़: 5 लाख के 25 मोबाइल बरामद!1
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1
- *ज्योतिबा फुले जयंती पर माल्यार्पण, महान समाज सुधारक को किया नमन* ब्यावर, 11 अप्रैल। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर आज सतपुलिया रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक श्री शंकर सिंह रावत ने अपने संबोधन में महात्मा फुले के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने महात्मा ज्योतिबा फुले के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 200 वर्ष पूर्व समाज को नई दिशा प्रदान की। उस समय शिक्षा के अभाव के बीच उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई और वंचित वर्गों, विशेषकर महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी श्री दिव्यांश सिंह, एसीईओ श्री गोपाल लाल, पूर्व सभापति श्री नरेश कनोजिया, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय गहलोत, सामाजिक न्याय अधिकारिता श्री विशाल सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।4
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी *ब्यावर बना प्रदेश में अग्रणी, 5 मॉडल ग्राम पंचायतों में हैंड्स-ऑन सत्र आयोजित* *विकसित राजस्थान की ओर बड़ा कदम—ब्यावर की 5 ग्राम पंचायतों में व्यावहारिक प्रशिक्षण* *ब्यावर जिले में 5 ग्राम पंचायतों में हैंड्स-ऑन सत्र आयोजित* *मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान के तहत 5 मॉडल ग्राम पंचायतों में हैंड्स-ऑन सत्र आयोजित* ब्यावर, 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा चयनित 5 मॉडल ग्राम पंचायतों—मोठी (बदनोर), खरवा (मसूदा), नरबदखेड़ा (जवाजा), कुशालपुरा (रायपुर) एवं गरनिया (जैतारण) में आज हैंड्स-ऑन गतिविधियों का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस प्रकार का नवाचार करने वाला ब्यावर जिला प्रदेश में पहला जिला बन गया है, जिससे अभियान के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को गति मिली है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट और एसीईओ डॉ गोपाल लाल मीना लाल ने ग्राम पंचायत खरवा का निरीक्षण किया। एसीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि गतिविधि के दौरान ग्राम स्तर पर डेटा संकलन, डिजिटल मैपिंग, जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने बताया कि ब्यावर जिला निर्धारित समय-सीमा से पूर्व ही प्रोएक्टिव मोड में कार्य करते हुए अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। प्रशासनिक टीम पूर्ण उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है। इस अवसर पर उपखंड एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व कार्मिकों की उपस्थिति में अभियान के विभिन्न घटकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। हैंड्स-ऑन सत्र में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अधिकारियों ने बताया कि मॉडल ग्राम पंचायतों में प्राप्त अनुभवों के आधार पर अन्य पंचायतों में भी अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। साथ ही ग्रामवासियों के सुझावों को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु समन्वय, पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्यवाही पर विशेष बल देते हुए सभी कार्मिकों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा इस पहल के माध्यम से गांवों के समग्र, सुनियोजित एवं समावेशी विकास की दिशा में ठोस एवं नवाचारपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार की यह महत्वाकांक्षी पहल 19 मार्च 2026 से 15 मई 2026 तक संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक गांवों एवं शहरी वार्डों का सुनियोजित और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत स्थानीय आवश्यकताओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप डिजिटल मैपिंग के माध्यम से विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने हेतु मास्टर प्लान को अल्पकालीन (2030), मध्यमकालीन (2035) एवं दीर्घकालीन (2047) लक्ष्यों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।1