logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शंकरगढ़ प्राथमिक विद्यालय में नहीं पहुंचे शिक्षामित्र, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप टहरौली। तहसील क्षेत्र के शंकरगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षामित्र अक्सर विद्यालय नहीं आते, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षामित्र संतोष अहिरवार से विद्यालय में ही फोन पर बातचीत की गई। बातचीत के दौरान उन्होंने विद्यालय में अच्छी पढ़ाई होने की बात कही, लेकिन सुबह करीब 9 बजे तक स्वयं विद्यालय में उपस्थित नहीं थे। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षामित्र ने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय ग्रामीणों पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। स्थानीय निवासी चंद्रशेखर भास्कर ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराकर लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, ताकि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई नियमित रूप से हो सके। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय की व्यवस्था और शिक्षकों की उपस्थिति की जांच कराने की मांग की है।

1 day ago
user_Ankit Gotam
Ankit Gotam
रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

शंकरगढ़ प्राथमिक विद्यालय में नहीं पहुंचे शिक्षामित्र, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप टहरौली। तहसील क्षेत्र के शंकरगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षामित्र अक्सर विद्यालय नहीं आते, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षामित्र संतोष अहिरवार से विद्यालय में ही फोन पर बातचीत की गई। बातचीत के दौरान उन्होंने विद्यालय में अच्छी पढ़ाई होने की बात कही, लेकिन सुबह करीब 9 बजे तक स्वयं विद्यालय में उपस्थित नहीं थे। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षामित्र ने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय ग्रामीणों पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। स्थानीय निवासी चंद्रशेखर भास्कर ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराकर लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, ताकि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई नियमित रूप से हो सके। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय की व्यवस्था और शिक्षकों की उपस्थिति की जांच कराने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरसरांय में जलभराव से गंदा पानी आया सड़को पर,बाजार एवं खेरापति मन्दिर मे भरा पानी नाला सफ़ाई की खुली पोल गुरसरांय(झाँसी)- मंगलवार को जरा सी बारिश से जल निकासी का सही तरीके से प्रबंध न होने के चलते बारिश से रास्ते व सडकें जलमग्न हो गई। महीनों से जाम नाले में वर्षा का पानी जाते ही कचरा सड़क पर फैल गया। शासन द्वारा बारिश के मौसम में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों तथा नालों की सफाई कर छिड़काव करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शासन के इस निर्देश का पालिका प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा।मुहल्ला- मातवाना,पटकाना, पायगा,गांधीनगर,बाजार,टीचर्स कॉलोनी,नई बस्ती सहित नगर के अन्य मुहल्ले मे जलभराव एवं नालियों का गंदा पानी पालिका की प्रमुख सड़कों पर बह रहा है। जगह-जगह जलभराव होने के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की प्रबल आशंका हो गई है। बरसात से पहले पालिका प्रशासन द्वारा नालियों व नालों की सफाई न किए जाने से नालियों का पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है। यह हाल तब है जब शासन से लेकर प्रशासन तक के अधिकारी बरसात से पहले पालिका प्रशासन को व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश पहले ही दे चुके थे। लेकिन कागजों में सफाई होने के कारण अब व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लचर व्यवस्था के कारण बजरिया मे नाली का पानी सड़कों पर एवं दुकानों में प्रवेश कर जाता है। पिछले साल भी लोगों की दुकानों में पानी भर गया था l। लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे बने नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बराबर नाला जाम रहता है और बारिश होने के कारण नाली का पानी सड़कों पर आ जाता है।प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए साफ-सफाई व छिड़काव के नाम पर खर्च किया जाता है। फिर भी व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।
    1
    गुरसरांय में जलभराव से गंदा पानी आया सड़को पर,बाजार एवं खेरापति मन्दिर मे भरा पानी
नाला सफ़ाई की खुली पोल
गुरसरांय(झाँसी)- मंगलवार को  जरा सी बारिश से जल निकासी का सही तरीके से प्रबंध न होने के चलते बारिश से रास्ते व सडकें जलमग्न हो गई। महीनों से जाम नाले में वर्षा का पानी जाते ही कचरा सड़क पर फैल गया। शासन द्वारा बारिश के मौसम में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों तथा नालों की सफाई कर छिड़काव करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शासन के इस निर्देश का पालिका प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा।मुहल्ला- मातवाना,पटकाना, पायगा,गांधीनगर,बाजार,टीचर्स कॉलोनी,नई बस्ती सहित नगर के अन्य मुहल्ले मे जलभराव एवं नालियों का गंदा पानी पालिका की प्रमुख सड़कों पर बह रहा है। जगह-जगह जलभराव होने के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की प्रबल आशंका हो गई है। बरसात से पहले पालिका प्रशासन द्वारा नालियों व नालों की सफाई न किए जाने से नालियों का पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है। यह हाल तब है जब शासन से लेकर प्रशासन तक के अधिकारी बरसात से पहले पालिका प्रशासन को व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश पहले ही दे चुके थे। लेकिन कागजों में सफाई होने के कारण अब व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लचर व्यवस्था के कारण बजरिया मे नाली का पानी सड़कों पर एवं दुकानों में प्रवेश कर जाता है। पिछले साल भी लोगों की दुकानों में पानी भर गया था l। लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे बने नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बराबर नाला जाम रहता है और बारिश होने के कारण नाली का पानी सड़कों पर आ जाता है।प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए साफ-सफाई व छिड़काव के नाम पर खर्च किया जाता है। फिर भी व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।
    user_पत्रकार सुरेन्द्र प्रजापति
    पत्रकार सुरेन्द्र प्रजापति
    Voice of people टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Ankit Gotam
    1
    Post by Ankit Gotam
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शादी के डेढ महीने बाद ससुराल में प्रेमी संग मिली महिला, पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा
    1
    शादी के डेढ  महीने  बाद ससुराल में प्रेमी संग मिली महिला, पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा
    user_Gursarai bale News 📰
    Gursarai bale News 📰
    Photographer गुर्सारी•
    4 hrs ago
  • बुडे़रा घाट के जंगल में जुए की महफिल पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार, चार फरार समथर (झांसी)। जगह बदल-बदलकर जुआ खेलने वाले जुआरियों के खिलाफ समथर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुडे़रा घाट के जंगल में चल रही जुए की फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार मौके से भाग निकले। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप निवासी कशल, सुनील निवासी अमहा और संतोष निवासी पतारा, थाना दबोह, जिला भिंड (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से 1,240 रुपये तथा फड़ से 34,700 रुपये, कुल 35,940 रुपये नकद बरामद हुए। मौके से एमपी 07 सीएच 4214 नंबर की कार भी बरामद कर सीज की गई।भागने वालों में सुनील पंडा, अटल, मुन्ना तिवारी और विक्की गुर्जर बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
    1
    बुडे़रा घाट के जंगल में जुए की महफिल पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार, चार फरार

समथर (झांसी)। जगह बदल-बदलकर जुआ खेलने वाले जुआरियों के खिलाफ समथर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुडे़रा घाट के जंगल में चल रही जुए की फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार मौके से भाग निकले।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप निवासी कशल, सुनील निवासी अमहा और संतोष निवासी पतारा, थाना दबोह, जिला भिंड (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से 1,240 रुपये तथा फड़ से 34,700 रुपये, कुल 35,940 रुपये नकद बरामद हुए। मौके से एमपी 07 सीएच 4214 नंबर की कार भी बरामद कर सीज की गई।भागने वालों में सुनील पंडा, अटल, मुन्ना तिवारी और विक्की गुर्जर बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
    user_Arvindra shrivas Reporter
    Arvindra shrivas Reporter
    Farmer मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जो एक बार बढ़ गया वह कभी दोबारा नहीं मिला#😰💘🥀💯👈#सब्सक्राइब लाइक फॉलो कमेंटशेर
    1
    जो एक बार बढ़ गया वह कभी दोबारा नहीं मिला#😰💘🥀💯👈#सब्सक्राइब लाइक फॉलो कमेंटशेर
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Security Guard मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • थाना प्रभारी ने भाजपा नेता से की अभद्रता कार्यवाही की मांग, सोपा ज्ञापन रीवा थाना प्रभारी ने भाजपा नेता से की अभद्रता, आईजी को ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग कोरेक्स के मामले में पकड़े गए एक युवक के पक्ष में आवेदन देने सिविल लाईन थाना पहुंचे युवा व्यापारी वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष व भाजपा नेता के साथ सिविल लाईन थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा न सिर्फ सिर पर थप्पड़ मारा गया बल्कि उनके साथ अभद्रता की गई और एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी,, जिसके विरोध में आज व्यापारी संगठन एकत्रित होकर आईजी कार्यालय पहुंचे जहां पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करा निर्दोष को बचाने व थाना प्रभारी पर कार्यवाही की मांग की। रीवा में सिविल लाईन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर के गंगा वाटिका के पास आइसक्रीम का ठेला लगाने वाले युवक पंकज साहू को 11 सीसी कोरेक्स के साथ गिरफ्तार किया था,, जिस पर पंकज के परिजनों का आरोप था पुलिस झूठ फंसा रही है और इस बात को लेकर वो थाने पहुंचे थे जहां भाजपा नेता बंसी साहू भी उनके सहयोग के लिए थाने पहुंचे,, थाने में आरोपी को निर्दोष बताने और संबंधित कार्रवाही पर जांच की मांग को लेकर आवेदन लेकर पहुंचे थे लेकिन थाना प्रभारी की गैर मौजूदगी पर किसी ने आवेदन नहीं लिया और सभी को थाने से भगा दिया जिस पर बंसी साहू सहित परिजन थाने के सामने बैठ गए,, थाने पर धरना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय सिंह ने भाजपा नेता बंसी साहू को सिर पर थप्पड़ मार कर उठाया उसके बाद उनकी जमकर क्लास लगा दी इस दौरान थाना प्रभारी ने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि एफआईआर दर्ज करने का भी धमकी दे डाली,, घंटों हंगामा के बाद मामला शांत हुआ और आज सभी व्यापारी व सर्व समाज के लोग आईजी कार्यालय पहुंच कर आईजी से शिकायत की,, बंसी साहू का कहना है कि जिस युवक को कोरेक्स के लिए पकड़ा गया है वो बेकसूर है,, उसका ठेला सार्वजनिक स्थान में खड़ा रहता है सुबह वह ठेला खोलने गया और पुलिस ने ठेले के ऊपर से कोरेक्स जब्त कर ली यह पूरी कार्यवाही संदिग्ध है इसलिए जांच कर निर्दोष को रिहा किया जाए और वास्तविक आरोपी पर कार्यवाही हो,, फिलहाल पूरे मामले पर आईजी ने एसपी को जांच सौंप दी है साथ ही सभी थाना प्रभारियों के भी संपूर्ण कृत्य की जांच सीएसपी को सौंप कर एक हफ्ते में प्रतिवेदन मांगा है।।
    1
    थाना प्रभारी ने भाजपा नेता से की अभद्रता कार्यवाही की मांग, सोपा ज्ञापन
रीवा थाना प्रभारी ने भाजपा नेता से की अभद्रता, आईजी को ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग
कोरेक्स के मामले में पकड़े गए एक युवक के पक्ष में आवेदन देने सिविल लाईन थाना पहुंचे युवा व्यापारी वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष व भाजपा नेता के साथ सिविल लाईन थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा न सिर्फ सिर पर थप्पड़ मारा गया बल्कि उनके साथ अभद्रता की गई और एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी,, जिसके विरोध में आज व्यापारी संगठन एकत्रित होकर आईजी कार्यालय पहुंचे जहां पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करा निर्दोष को बचाने व थाना प्रभारी पर कार्यवाही की मांग की।
रीवा में सिविल लाईन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर के गंगा वाटिका के पास आइसक्रीम का ठेला लगाने वाले युवक पंकज साहू को 11 सीसी कोरेक्स के साथ गिरफ्तार किया था,, जिस पर पंकज के परिजनों का आरोप था पुलिस झूठ फंसा रही है और इस बात को लेकर वो थाने पहुंचे थे जहां भाजपा नेता बंसी साहू भी उनके सहयोग के लिए थाने पहुंचे,, थाने में आरोपी को निर्दोष बताने और संबंधित कार्रवाही पर जांच की मांग को लेकर आवेदन लेकर पहुंचे थे लेकिन थाना प्रभारी की गैर मौजूदगी पर किसी ने आवेदन नहीं लिया और सभी को थाने से भगा दिया जिस पर बंसी साहू सहित परिजन थाने के सामने बैठ गए,, थाने पर धरना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय सिंह ने भाजपा नेता बंसी साहू को सिर पर थप्पड़ मार कर उठाया उसके बाद उनकी जमकर क्लास लगा दी इस दौरान थाना प्रभारी ने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि एफआईआर दर्ज करने का भी धमकी दे डाली,, घंटों हंगामा के बाद मामला शांत हुआ और आज सभी व्यापारी व सर्व समाज के लोग आईजी कार्यालय पहुंच कर आईजी से शिकायत की,, बंसी साहू का कहना है कि जिस युवक को कोरेक्स के लिए पकड़ा गया है वो बेकसूर है,, उसका ठेला सार्वजनिक स्थान में खड़ा रहता है सुबह वह ठेला खोलने गया और पुलिस ने ठेले के ऊपर से कोरेक्स जब्त कर ली यह पूरी कार्यवाही संदिग्ध है इसलिए जांच कर निर्दोष को रिहा किया जाए और वास्तविक आरोपी पर कार्यवाही हो,, फिलहाल पूरे मामले पर आईजी ने एसपी को जांच सौंप दी है साथ ही सभी थाना प्रभारियों के भी संपूर्ण कृत्य की जांच सीएसपी को सौंप कर एक हफ्ते में प्रतिवेदन मांगा है।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • अपने ही पेड़ काटना पड़ा भारी मिली जान से मारने की धमकी पीड़ित ने थाने में दिया शिकायती पत्र थाना तोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम महेवा में अपने खेत की मेढ़ पर खड़े चिरोल का पेड़ काटने के विवाद को लेकर एक महिला ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम महेवा निवासी श्रीमती कमलेश कुमारी के अनुसार, वह अपनी निजी भूमि पर लगे चिरौल और बबूल के पेड़ों को कटवाने के लिए खेत पर गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव की कोमल पत्नी राजवीर तथा शिवकुंवर पत्नी पृथ्वीराज ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद राजवीर उर्फ जीतू पटेल ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि दो दिन के अंदर उसे और उसके पति को जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि राजवीर उर्फ जीतू पूर्व में दर्ज हत्या के मामले में आरोपी रहा है और वर्तमान में जमानत पर बाहर है। घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है। कमलेश कुमारी ने थाना तोड़ी फतेहपुर में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने और अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अपने ही पेड़ काटना पड़ा भारी  मिली जान से मारने की धमकी पीड़ित ने थाने में दिया शिकायती पत्र 
थाना तोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम महेवा में  अपने खेत की मेढ़ पर खड़े चिरोल का पेड़ काटने के विवाद को लेकर एक महिला ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम महेवा निवासी श्रीमती कमलेश कुमारी के अनुसार, वह अपनी निजी भूमि पर लगे चिरौल और बबूल के पेड़ों को कटवाने के लिए खेत पर गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव की कोमल पत्नी राजवीर तथा शिवकुंवर पत्नी पृथ्वीराज ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद राजवीर उर्फ जीतू पटेल ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि दो दिन के अंदर उसे और उसके पति को जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि राजवीर उर्फ जीतू पूर्व में दर्ज हत्या के मामले में आरोपी रहा है और वर्तमान में जमानत पर बाहर है।
घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है। कमलेश कुमारी ने थाना तोड़ी फतेहपुर में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने और अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की गुहार लगाई है।
पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_पत्रकार सुरेन्द्र प्रजापति
    पत्रकार सुरेन्द्र प्रजापति
    Voice of people टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • निवाड़ी के वार्ड नंबर-1 के पास भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 8 वर्षीय मासूम अंशिका कुशवाहा नाला पार करते समय तेज बहाव में बह गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, अंशिका अपने एक परिचित के साथ खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान भारी बारिश के चलते नाले में पानी का बहाव तेज था और नाला पार करते समय वह अचानक पानी में बह गई।
    1
    निवाड़ी के वार्ड नंबर-1 के पास भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 8 वर्षीय मासूम अंशिका कुशवाहा नाला पार करते समय तेज बहाव में बह गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, अंशिका अपने एक परिचित के साथ खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान भारी बारिश के चलते नाले में पानी का बहाव तेज था और नाला पार करते समय वह अचानक पानी में बह गई।
    user_Hemant verma
    Hemant verma
    South Indian restaurant Niwari, Madhya Pradesh•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.