logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शूलिनी यूनिवर्सिटी केस: MBA छात्र नितिन की मौत पर बवाल | SFI ने बताया ‘संस्थागत हत्या’ शूलिनी यूनिवर्सिटी केस: MBA छात्र नितिन की मौत पर बवाल | SFI ने बताया ‘संस्थागत हत्या’

2 hrs ago
user_BHK News Himachal
BHK News Himachal
Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago

शूलिनी यूनिवर्सिटी केस: MBA छात्र नितिन की मौत पर बवाल | SFI ने बताया ‘संस्थागत हत्या’ शूलिनी यूनिवर्सिटी केस: MBA छात्र नितिन की मौत पर बवाल | SFI ने बताया ‘संस्थागत हत्या’

More news from Kullu and nearby areas
  • रिपोर्ट 1 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल से भाषा अध्यापक राजेंद्र शर्मा की विदाई समारोह में स्कूल प्रबंधन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य मनोज महाजन ने राजेंद्र शर्मा को बधाई दी तथा उनसे भविष्य शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान को जारी रखने की अपील की
    1
    रिपोर्ट 1 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
सैंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल से भाषा अध्यापक राजेंद्र शर्मा की विदाई समारोह में स्कूल प्रबंधन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह  में प्रधानाचार्य मनोज महाजन ने राजेंद्र शर्मा को बधाई दी तथा उनसे भविष्य  शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान को जारी रखने की अपील की
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर सीबीएसई स्कूल बनने के बाद पहली बार एडमिशन के लिए आज सुबह से ही शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मैमोरियल सीनियर सैकेंडरी स्कूल हमीरपुर में अभिभावकों के साथ बच्चों की भीड देखी गई है। बता दे कि स्कूल में 1140 सीटें सीबीएसई के द्वारा सातवीं से लेकर जमा दो तक के छात्रों के लिए आवंटित की गई है और आज पहले दिन ही सीबीएसई में पढने के लिए बच्चों ने खासी दिलचस्पी दिखाते हुए प्रवेश लेने के लिए उत्साह दिखाया हैं वहीं सीबीएसई में प्रवेश पाने वाले छात्रों ने भी सीबीएसई में प्रवेश पाने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सीबीएसई में पढने के लिए इंतजार कर रहे थे और एचपी बोर्ड से सीबीएसई में पढाई करके अपना भविष्य उज्जवल बनाएंगे। वहीं कुछ छात्रों ने मुख्यमंत्री सुक्खू का भी सीबीएसई स्कूल खोलने के लिए धन्यवाद किया है। स्कूल प्रिंसीपल मुश्ताक मुहम्मद ने कहा कि वर्ष 2026-27 के सत्र का आज पहला दिन है और अभिभावकों के द्वारा बच्चेों की एडमिशन के लिए भीड लगी है क्यांेिक पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर एडमिशन दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कुल 1140 सीटें आबटित की गई है और पन्द्रह अपै्रल तक एडमिशन क्रम जारी रहेगा।
    2
    हमीरपुर
सीबीएसई स्कूल बनने के बाद पहली बार एडमिशन के लिए आज सुबह से ही शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मैमोरियल सीनियर सैकेंडरी स्कूल हमीरपुर में अभिभावकों के साथ बच्चों की भीड देखी गई है। बता दे कि स्कूल में 1140 सीटें सीबीएसई के द्वारा सातवीं से लेकर जमा दो तक के छात्रों के लिए आवंटित की गई है और आज पहले दिन ही सीबीएसई में पढने के लिए बच्चों ने खासी दिलचस्पी दिखाते हुए प्रवेश लेने के लिए उत्साह दिखाया हैं
वहीं सीबीएसई में प्रवेश पाने वाले छात्रों ने भी सीबीएसई में प्रवेश पाने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सीबीएसई में पढने के लिए इंतजार कर रहे थे और एचपी बोर्ड से सीबीएसई में पढाई करके अपना भविष्य उज्जवल बनाएंगे। वहीं कुछ छात्रों ने मुख्यमंत्री सुक्खू का भी सीबीएसई स्कूल खोलने के लिए धन्यवाद किया है।
स्कूल प्रिंसीपल मुश्ताक मुहम्मद ने कहा कि वर्ष 2026-27 के सत्र का आज पहला दिन है और अभिभावकों के द्वारा बच्चेों की एडमिशन के लिए भीड लगी है क्यांेिक पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर एडमिशन दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कुल 1140 सीटें आबटित की गई है और पन्द्रह अपै्रल तक एडमिशन क्रम जारी रहेगा।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सुजानपुर खाड़ी देशों में युद्ध के चलते पेट्रो पदार्थो की कमी चल रही है। इसी कड़ी के तहत हमीरपुर जिला के सुजानपुर उपमंडल में बुधवार को लोगों द्वारा गैस एजेंसी का घेराव किया गया और गैस एजेंसी मलिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। लोगों को एलपीजी गैस की एक महीने से सप्लाई नहीं मिल रही है। जिसके चलते आज लोगों ने हमीरपुर से पालमपुर जाने वाली सड़क के बीच अपने वाहन लगाकर सड़क को बंद कर दिया। जिस कारण सड़क के दोनों और लंबा यातायात जाम लग गया। जिसकी सूचना सुजानपुर पुलिस को मिली और सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे बाद सड़क को खुलवाया गया इसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हुई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की देखरेख में अब गैस का वितरण करवाया जा रहा है
    2
    सुजानपुर
खाड़ी देशों में युद्ध के चलते पेट्रो पदार्थो की कमी चल रही है। इसी कड़ी के तहत हमीरपुर जिला के सुजानपुर उपमंडल में बुधवार को लोगों द्वारा गैस एजेंसी का घेराव किया गया और गैस एजेंसी मलिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। लोगों को एलपीजी गैस की एक महीने से सप्लाई नहीं मिल रही है। जिसके चलते आज लोगों ने  हमीरपुर से पालमपुर जाने वाली सड़क के बीच अपने वाहन लगाकर सड़क को बंद कर दिया। जिस कारण सड़क के दोनों और लंबा यातायात जाम लग गया। जिसकी सूचना सुजानपुर पुलिस को मिली और सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे बाद सड़क को खुलवाया गया इसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हुई। 
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की देखरेख में अब गैस का वितरण करवाया जा रहा है
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • घुमारवीं,1 अप्रैल (राकेश):दधोल और जरोड़ा गांववासियों के संयुक्त सहयोग से बुधवार को पारंपरिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल की बड़ी माली का फाइनल मुकाबला विकास (दिल्ली) और फतेह (माछीवाड़ा, लुधियाना) के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन निर्धारित समय तक कोई स्पष्ट विजेता नहीं निकल पाया, जिसके चलते मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं छोटी माली के फाइनल में राजा (देहरा बाबा नानक) और हरप्रीत (मनसा) आमने-सामने हुए, जिसमें हरप्रीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दंगल के अंत में कमेटी की ओर से पहलवानों को गुर्ज और गागर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूरत राम, सुरेश भारद्वाज, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, त्रिलोक शर्मा, नरोत्तम दत्त, धनीराम शर्मा, विनोद शर्मा, राम पाल, दौलती भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा और अन्नदमंगलम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा।
    1
    घुमारवीं,1 अप्रैल (राकेश):दधोल और जरोड़ा गांववासियों के संयुक्त सहयोग से बुधवार को पारंपरिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल की बड़ी माली का फाइनल मुकाबला विकास (दिल्ली) और फतेह (माछीवाड़ा, लुधियाना) के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन निर्धारित समय तक कोई स्पष्ट विजेता नहीं निकल पाया, जिसके चलते मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं छोटी माली के फाइनल में राजा (देहरा बाबा नानक) और हरप्रीत (मनसा) आमने-सामने हुए, जिसमें हरप्रीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दंगल के अंत में कमेटी की ओर से पहलवानों को गुर्ज और गागर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूरत राम, सुरेश भारद्वाज, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, त्रिलोक शर्मा, नरोत्तम दत्त, धनीराम शर्मा, विनोद शर्मा, राम पाल, दौलती भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा और अन्नदमंगलम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    57 min ago
  • हिमाचल–पंजाब सीमा पर स्वारघाट के पास गारमोडा टोल प्लाजा पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पंजाब की जत्थेबंदियों ने एंट्री पूरी तरह बंद कर दी। एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में यह कदम उठाया गया है, जिससे बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। प्रदर्शन में पंजाब की किसान यूनियन, टैक्सी यूनियन और ट्रक यूनियन सहित कई संगठन शामिल हैं। खास बात यह है कि इस विरोध प्रदर्शन में हिमाचल के भाजपा नेता भी समर्थन में पहुंचे हैं। बिलासपुर जिला परिषद के उपाध्यक्ष मानसिंह धीमान ने भी सरकार के फैसले का विरोध करते हुए धरने में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने एंट्री टैक्स बढ़ाकर उनके साथ अन्याय किया है। उनका कहना है कि जब वे सीमा पार कर रहे थे, तो उनसे बढ़े हुए रेट ही वसूले गए, जिससे उनमें भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार यह फैसला वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, मौके पर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल चौधरी और डीएसपी श्री नैना देवी जी विक्रांत भोसले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुटे हैं। हिमाचल और पंजाब पुलिस की टीमें भी सीमा पर तैनात हैं। इस बीच जाम में फंसे पर्यटक और श्रद्धालु काफी परेशान नजर आए। उन्होंने गाड़ियां रोकने का विरोध करते हुए कहा कि आम जनता को परेशान करने के बजाय नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया जाना चाहिए। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रदर्शन जारी है। प्रशासन हालात को सामान्य करने के प्रयास कर रहा है।
    3
    हिमाचल–पंजाब सीमा पर स्वारघाट के पास गारमोडा टोल प्लाजा पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पंजाब की जत्थेबंदियों ने एंट्री पूरी तरह बंद कर दी। एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में यह कदम उठाया गया है, जिससे बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।
प्रदर्शन में पंजाब की किसान यूनियन, टैक्सी यूनियन और ट्रक यूनियन सहित कई संगठन शामिल हैं। खास बात यह है कि इस विरोध प्रदर्शन में हिमाचल के भाजपा नेता भी समर्थन में पहुंचे हैं। बिलासपुर जिला परिषद के उपाध्यक्ष मानसिंह धीमान ने भी सरकार के फैसले का विरोध करते हुए धरने में भाग लिया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने एंट्री टैक्स बढ़ाकर उनके साथ अन्याय किया है। उनका कहना है कि जब वे सीमा पार कर रहे थे, तो उनसे बढ़े हुए रेट ही वसूले गए, जिससे उनमें भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार यह फैसला वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं, मौके पर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल चौधरी और डीएसपी श्री नैना देवी जी विक्रांत भोसले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुटे हैं। हिमाचल और पंजाब पुलिस की टीमें भी सीमा पर तैनात हैं।
इस बीच जाम में फंसे पर्यटक और श्रद्धालु काफी परेशान नजर आए। उन्होंने गाड़ियां रोकने का विरोध करते हुए कहा कि आम जनता को परेशान करने के बजाय नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया जाना चाहिए।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रदर्शन जारी है। प्रशासन हालात को सामान्य करने के प्रयास कर रहा है।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    18 min ago
  • भगोट में देवी भागवत कथा का 5वां दिन | देवी पुराण का दिव्य वर्णन | श्रद्धालु हुए भाव-विभोर 🙏
    1
    भगोट में देवी भागवत कथा का 5वां दिन | देवी पुराण का दिव्य वर्णन | श्रद्धालु हुए भाव-विभोर 🙏
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर, जिला हमीरपुर के जोलसप्पड़ स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कथित भ्रामक जानकारी के खिलाफ अब विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। युवा कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। युवा कांग्रेस के नेता सचिन ठाकुर और दिवस ठाकुर ने संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर को शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि जोलसप्पड़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज की एक इमारत गिरने वाली है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से झूठा, निराधार और भ्रामक है, जिसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। इस तरह की गलत जानकारी से न केवल आम जनता में भय और भ्रम का वातावरण बन रहा है, बल्कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की छवि को भी जानबूझकर धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह कृत्य एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है, जिसका उद्देश्य विकास कार्यों को बदनाम करना और जनता के बीच अविश्वास फैलाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे भ्रामक प्रचार पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो यह कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अफवाह फैलाने का दुस्साहस न कर सके
    1
    हमीरपुर,
जिला हमीरपुर के जोलसप्पड़ स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कथित भ्रामक जानकारी के खिलाफ अब विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। युवा कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
युवा कांग्रेस के नेता सचिन ठाकुर और दिवस ठाकुर ने संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर को शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि जोलसप्पड़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज की एक इमारत गिरने वाली है।
उन्होंने कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से झूठा, निराधार और भ्रामक है, जिसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। इस तरह की गलत जानकारी से न केवल आम जनता में भय और भ्रम का वातावरण बन रहा है, बल्कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की छवि को भी जानबूझकर धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह कृत्य एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है, जिसका उद्देश्य विकास कार्यों को बदनाम करना और जनता के बीच अविश्वास फैलाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे भ्रामक प्रचार पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो यह कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अफवाह फैलाने का दुस्साहस न कर सके
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के जुखाला क्षेत्र के गांव धमतल निवासी 47 वर्षीय किसान रवि दत्त आज प्राकृतिक खेती के माध्यम से न केवल अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बने हैं। रासायनिक खेती में बढ़ती लागत और मिट्टी की उर्वरता में गिरावट को देखते हुए रविदत्त ने वर्ष 2018 में प्राकृतिक खेती को अपनाने का निर्णय लिया। आज उनके खेतों में उगाई जा रही फसलें जहां पर्यावरण के अनुकूल हैं तो वहीं तैयार उत्पाद स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सुरक्षित एवं लाभकारी हैं। रवि दत्त बताते हैं कि पहले वे भी अन्य किसानों की तरह रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग करते थे, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही थी और मिट्टी की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही थी। इसी दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की और वर्ष 2018 में इस पद्धति को अपनाने की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में प्राकृतिक खेती के माध्यम से मक्की, गेहूं, कोदरा, दालें, मटर, टमाटर सहित अन्य सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। प्राकृतिक खेती से जुड़ने के लिए वर्ष 2018 में ही देसी नस्सल की गिर गाय भी पाली है। वर्तमान में उनके पास गिर नस्सल की दो बड़ी गायें तथा एक बच्छड़ी है। वह कहते हैं कि देशी गाय के गोबर और गौमूत्र से तैयार जीवामृत, घनजीवामृत तथा अन्य प्राकृतिक घोलों का उपयोग करते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फसलें स्वस्थ रहती हैं। रवि दत्त का कहना है कि उन्होंने गत वर्ष प्राकृतिक तौर पर तैयार लगभग 4 क्विंटल मक्की को जिला आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से विक्रय किया है। उन्हें 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 1600 रुपये की आय प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त वह गेहूं सहित अन्य पारंपरिक फसलों तथा सब्जियों का भी नियमित तौर पर उत्पादन कर रहे हैं जिनका उन्हें अच्छे दाम प्राप्त हो रहे हैं। रवि दत्त का कहना है कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक तौर पर तैयार होने वाली फसलों गेहूं, मक्की, हल्दी इत्यादि के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर एक बेहतरीन कदम उठाया है जिससे प्रदेश के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। *क्या कहते हैं अधिकारी :* _उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान_ का कहना है कि जिला बिलासपुर में वर्ष 2018 से प्राकृतिक खेती की शुरुआत की गई है। वर्तमान में लगभग 8 हजार किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं तथा 1094 हैक्टेयर में विभिन्न तरह की फसलों का प्राकृतिक खेती के माध्यम से उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान जिला में आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से 85 किसानों से लगभग 116 क्विंटल हल्दी की खरीद की गई है। इसी अवधि के दौरान जिला में 32 किसानों से लगभग 49 क्विंटल मक्की तथा 42 किसानों से लगभग 62 क्विंटल गेंहू की भी खरीद की है। उन्होंने बताया कि यह खरीद प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य जिसमें हल्दी के लिए 90 रुपये, मक्की के लिए 40 रूपये तथा गेहूं के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की गई है। _उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार_ का कहना है कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों तथा निर्णयों को समयबद्ध क्रियान्वित करने के प्रयास किये जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को समयबद्ध लाभान्वित किया जा सके।
    3
    हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के जुखाला क्षेत्र के गांव धमतल निवासी 47 वर्षीय किसान रवि दत्त आज प्राकृतिक खेती के माध्यम से न केवल अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बने हैं। रासायनिक खेती में बढ़ती लागत और मिट्टी की उर्वरता में गिरावट को देखते हुए रविदत्त ने वर्ष 2018 में प्राकृतिक खेती को अपनाने का निर्णय लिया। आज उनके खेतों में उगाई जा रही फसलें जहां पर्यावरण के अनुकूल हैं तो वहीं तैयार उत्पाद स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सुरक्षित एवं लाभकारी हैं।
रवि दत्त बताते हैं कि पहले वे भी अन्य किसानों की तरह रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग करते थे, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही थी और मिट्टी की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही थी। इसी दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की और वर्ष 2018 में इस पद्धति को अपनाने की शुरुआत की।
उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में प्राकृतिक खेती के माध्यम से मक्की, गेहूं, कोदरा, दालें, मटर, टमाटर सहित अन्य सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। प्राकृतिक खेती से जुड़ने के लिए वर्ष 2018 में ही देसी नस्सल की गिर गाय भी पाली है। वर्तमान में उनके पास गिर नस्सल की दो बड़ी गायें तथा एक बच्छड़ी है। वह कहते हैं कि देशी गाय के गोबर और गौमूत्र से तैयार जीवामृत, घनजीवामृत तथा अन्य प्राकृतिक घोलों का उपयोग करते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फसलें स्वस्थ रहती हैं।
रवि दत्त का कहना है कि उन्होंने गत वर्ष प्राकृतिक तौर पर तैयार लगभग 4 क्विंटल मक्की को जिला आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से विक्रय किया है। उन्हें 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 1600 रुपये की आय प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त वह गेहूं सहित अन्य पारंपरिक फसलों तथा सब्जियों का भी नियमित तौर पर उत्पादन कर रहे हैं जिनका उन्हें अच्छे दाम प्राप्त हो रहे हैं।
रवि दत्त का कहना है कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक तौर पर तैयार होने वाली फसलों गेहूं, मक्की, हल्दी इत्यादि के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर एक बेहतरीन कदम उठाया है जिससे प्रदेश के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।
*क्या कहते हैं अधिकारी :*
_उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान_ का कहना है कि जिला बिलासपुर में वर्ष 2018 से प्राकृतिक खेती की शुरुआत की गई है। वर्तमान में लगभग 8 हजार किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं तथा 1094 हैक्टेयर में विभिन्न तरह की फसलों का प्राकृतिक खेती के माध्यम से उत्पादन कर रहे हैं।  
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान जिला में आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से 85 किसानों से लगभग 116 क्विंटल हल्दी की खरीद की गई है। इसी अवधि के दौरान जिला में 32 किसानों से लगभग 49 क्विंटल मक्की तथा 42 किसानों से लगभग 62 क्विंटल गेंहू की भी खरीद की है। उन्होंने बताया कि यह खरीद प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य जिसमें हल्दी के लिए 90 रुपये, मक्की के लिए 40 रूपये तथा गेहूं के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की गई है।
_उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार_ का कहना है कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों तथा निर्णयों को समयबद्ध क्रियान्वित करने के प्रयास किये जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को समयबद्ध लाभान्वित किया जा सके।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.