Shuru
Apke Nagar Ki App…
सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान: "जिनकी संख्या ज्यादा हो, उनकी भागीदारी भी उतनी हो"
Nandan Kumar Paswan
सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान: "जिनकी संख्या ज्यादा हो, उनकी भागीदारी भी उतनी हो"
More news from बिहार and nearby areas
- आजादी के 78 साल बाद भी पुल नहीं! जमुई के जतहर गांव के लोग हर बारिश में जान जोखिम में डालकर पार करते हैं नदी... जमुई जिले के खैरा प्रखंड की हरनी पंचायत स्थित जतहर गांव में आजादी के 78 साल बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो सका है। हर वर्ष बारिश के मौसम में करीब 150 मीटर चौड़ी नदी उफान पर आ जाती है, जिससे गांव का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से पूरी तरह कट जाता है। बरसात के दिनों में ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई, मरीजों के इलाज, किसानों की खेती और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हर चुनाव में नेता, विधायक और मंत्री पुल बनाने का वादा करते हैं, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। वहीं, स्थानीय विधायक प्रफुल मांझी ने बताया कि पुल निर्माण के लिए डीपीआर (Detailed Project Report) तैयार हो चुकी है और प्रक्रिया जारी है। हालांकि, निर्माण कार्य कब शुरू होगा, इसकी कोई निश्चित समय-सीमा नहीं बताई गई है। अब ग्रामीणों की उम्मीद है कि इस बार उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और उन्हें बरसात के दिनों में इस समस्या से हमेशा के लिए राहत मिलेगी। 👉 जमुई और बिहार कीह हर बड़ी खबर देखने के लिए हमारे चैनल City Channel Jamui को Subscribe करें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Comment में अपनी राय जरूर दें।1
- अगर लंबी रेस का घोड़ा बनना है, तो सतर्क रहिए और फूँक-फूँककर कदम बढ़ाइए। सावधानी ही आपकी असली ढाल है। अगर लंबी रेस का घोड़ा बनना है, तो सतर्क रहिए और फूँक-फूँककर कदम बढ़ाइए। सावधानी ही आपकी असली ढाल है।1
- #किसान #धान_की_रोपनी #Farmer #PaddyPlantation #IndianFarmer #Kisan #Agriculture #Farming #RiceFarming #VillageLife #KisanKiMehnat #Annadata #Monsoon #Bihar #Jharkhand #RuralIndia #Trending #ViralVideo #Shorts #YouTubeShorts #Reels #InstagramReels #FacebookReels #BreakingNews #NewsUpdate #Viral #Explore #SupportFarmers #HarGharAnnadata #DeshKaAnnadata1
- लखीसराय। श्रावणी मेला को लेकर किऊल रेलवे आरपीएफ पुलिस मुस्तैद लखीसराय। श्रावणी मेला को लेकर किऊल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। आरपीएफ पुलिस के द्वारा कांवरियों को लगातार जागरूक किया गया।आरपीएफ जवानों ने कांवरियों से रेलवे परिसर में सावधानी बरतने, भीड़ के दौरान एक-दूसरे का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल सुरक्षा कर्मियों को देने की अपील की। स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर आरपीएफ की टीम लगातार निगरानी कर रही है। श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में कांवरियों के किऊल स्टेशन पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। स्टेशन परिसर में यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ माइकिंग के जरिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।1
- शनिवार को रामगढ़ में पंचायत समिति की अहम बैठक 16वें वित्त आयोग की राशि और योजनाओं पर होगी चर्चा शनिवार को रामगढ़ में पंचायत समिति की अहम बैठक 16वें वित्त आयोग की राशि और योजनाओं पर होगी चर्चा भास्कर न्यूज़, लखीसराय। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को दिन के 12 बजे पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विभागीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि बैठक में प्रखंड व अंचल के सभी विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही क्षेत्र के विधायक, सांसद एवं सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। 16वें वित्त आयोग की राशि पर होगी चर्चा बीडीओ ने बताया कि बैठक में सरकार द्वारा पहली बार दी गई 16वें वित्त आयोग की राशि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों और मुखियाओं से उनके पंचायत से संबंधित योजनाओं को भी चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी पंचायत की समस्याओं को बैठक में रखें। जो भी विभागीय कार्य होंगे उसका अनुपालन शत-प्रतिशत किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों से की अपील बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित होकर पंचायत के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करें, ताकि प्रखंड का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में प्रखंड के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ लंबित योजनाओं पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।1
- कोली गांव में 11 हजार बिजली तार के संपर्क में आने से भैंस की मौत। भैंस बचाने दौड़े चरवाहा, झटका लगने से बची जान। कोली गांव में 11 हजार बिजली तार के संपर्क में आने से भैंस की मौत। भैंस बचाने दौड़े चरवाहा, झटका लगने से बची जान। लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के कोली गांव में शुक्रवार की शाम करंट लगने से एक किसान की एक लाख रुपये की भैंस की मौत हो गई। हादसे में चरवाहा बाल-बाल बच गया। घटना से पीड़ित परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। चरवाहा भैंस लेकर लौट रहा था घर जानकारी के अनुसार कोली गांव निवासी बीनो यादव के पुत्र सुरेंद्र यादव प्रतिदिन की तरह शुक्रवार शाम करीब 6 बजे भैंस चराकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान दो आना नाला के पास वहियार में 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल के पास लगे विद्युत प्रवाहित लोहे के स्टे वायर के संपर्क में भैंस आ गई। करंट लगते ही भैंस तड़पकर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। झटका लगने से बची चरवाहे की जान । ग्रामीण हरे राम कुशवाहा, भरत यादव, सतीश महतो, टुल्लू यादव आदि ने बताया कि भैंस को तड़पते देख सुरेंद्र उसे बचाने के लिए दौड़ा। इसी दौरान उसे भी तेज झटका लगा और वह दूर जा गिरा। समय रहते दूर गिरने के कारण उसकी जान बच गई, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। गरीब किसान को लगा एक लाख का झटका ग्रामीणों ने बताया कि मृत भैंस अगले दो महीने में बच्चा देने वाली थी। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये थी। भैंस की मौत से किसान परिवार पूरी तरह बर्बाद हो गया है। प्रशासन ने दिया आश्वासन इस संबंध में रामगढ़ चौक अंचल अधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिया जाएगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि गांव के आसपास खुले में लटके 11 हजार के तारों और स्टे वायर को तुरंत ठीक किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।1
- जमुई में JCB की खुदाई से झुका मकान! | नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा टला | परिवार बेघर होने की कगार पर जमुई शहर के महाराजगंज मोहल्ले में नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से की गई खुदाई के बाद एक मकान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। मकान एक ओर झुक गया है और उसकी दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। घटना के बाद परिवार के सदस्य जान बचाकर घर से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि यह मकान कपिल देव रावत और मुन्ना रावत का है। हादसे के बाद दोनों परिवारों के सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। भय के कारण परिवार अब मकान के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है, क्योंकि उन्हें आशंका है कि भवन कभी भी गिर सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया और जेसीबी से की गई खुदाई के कारण मकान की नींव कमजोर हो गई। लोगों ने जिला प्रशासन से भवन का तकनीकी निरीक्षण कराने, पीड़ित परिवार को सुरक्षित आश्रय और उचित मुआवजा देने तथा लापरवाही बरतने वाले संवेदक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। 👉 जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर देखने के लिए City Channel जमुई को Subscribe करें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Comment में अपनी राय जरूर दें।1