आजादी के 78 साल बाद भी पुल नहीं! जमुई के जतहर गांव के लोग हर बारिश में जान जोखिम में डालकर पार करते हैं नदी... जमुई जिले के खैरा प्रखंड की हरनी पंचायत स्थित जतहर गांव में आजादी के 78 साल बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो सका है। हर वर्ष बारिश के मौसम में करीब 150 मीटर चौड़ी नदी उफान पर आ जाती है, जिससे गांव का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से पूरी तरह कट जाता है। बरसात के दिनों में ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई, मरीजों के इलाज, किसानों की खेती और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हर चुनाव में नेता, विधायक और मंत्री पुल बनाने का वादा करते हैं, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। वहीं, स्थानीय विधायक प्रफुल मांझी ने बताया कि पुल निर्माण के लिए डीपीआर (Detailed Project Report) तैयार हो चुकी है और प्रक्रिया जारी है। हालांकि, निर्माण कार्य कब शुरू होगा, इसकी कोई निश्चित समय-सीमा नहीं बताई गई है। अब ग्रामीणों की उम्मीद है कि इस बार उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और उन्हें बरसात के दिनों में इस समस्या से हमेशा के लिए राहत मिलेगी। 👉 जमुई और बिहार कीह हर बड़ी खबर देखने के लिए हमारे चैनल City Channel Jamui को Subscribe करें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Comment में अपनी राय जरूर दें।

- लखीसराय बालगुदर संग्रहालय परिसर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित लखीसराय में सदर प्रखंड क्षेत्र के बालगुदर संग्रहालय परिसर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित लखीसराय। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत संग्रहालय परिसर के ऑडिटोरियम हॉल, बालगुदर में भव्य सोलर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मेले में पंजीकृत सोलर वेंडरों ने रूफटॉप सोलर, सरकारी सब्सिडी, बैंक ऋण और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। एसबीआई, यूबीआई, पीएनबी और बिहार ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भी लोगों को ऋण संबंधी सुविधाओं से अवगत कराया। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने मौके पर ही ऑनलाइन आवेदन किया। इस दौरान योजना के सफल लाभुकों को सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआरएस सोलर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुधा रंजन कुमार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, सोलर वेंडर और बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे।1
- झारखंड में जेपीएससी पेपर लीक छात्र आंदोलन Hemant Soren #JPSC #jpscexam #JPSchools #JSSC #JharkhandNews #jharkhand #jharkhandpolitics @sauravjbt1
- सफाईकर्मियों की हड़ताल से चेवाड़ा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था प्रभावित, कूड़े से उठ रही दुर्गंध। सफाईकर्मियों की हड़ताल से चेवाड़ा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था प्रभावित, कूड़े से उठ रही दुर्गंध। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तक नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में रखे गए अधिकांश डस्टबिन कूड़े से भरे नजर आए। समय पर कूड़ा उठाव नहीं होने के कारण डस्टबिन से दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, सफाईकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसके चलते नगर पंचायत की नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई वार्डों में डस्टबिन भर जाने के कारण कूड़ा बाहर तक फैलने लगा है। गर्मी और उमस के बीच कूड़े से उठ रही बदबू ने आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही कूड़ा उठाव की व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो गंदगी के कारण मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप बढ़ सकता है। इससे डेंगू, मलेरिया, दस्त और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में बदबू के कारण ग्राहकों को भी असुविधा हो रही है, जबकि मोहल्लों में रहने वाले लोग भी स्वच्छ वातावरण नहीं मिलने से चिंतित हैं।नगरवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से सफाईकर्मियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने तथा वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से नियमित कूड़ा उठाव सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि स्वच्छता सीधे जनस्वास्थ्य से जुड़ा विषय है और इसे लंबे समय तक प्रभावित रहने देना उचित नहीं होगा। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।1
- पक़रीबरावा आरसीएम लीडर डॉ. जागेश्वर चौहान का नहाने के दौरान गिरने से निधन, अमरपुर गांव में छाया मातमी सन्नाटा पक़रीबरावा आरसीएम लीडर डॉ. जागेश्वर चौहान का नहाने के दौरान गिरने से निधन, अमरपुर गांव में छाया मातमी सन्नाटा1
- 500 लोग... 54 फीट... और 100% शुद्ध चांदी! पटना से आ रहे इस चमकीले कांवड़ का सच जानकर उड़ जाएंगे होश! #deoghar #ritusingh #bolbam #jharkhand #कांवड़1
- लखीसराय सदर अस्पताल का उपाधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण। लखीसराय। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित ने शुक्रवार दोपहर सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. अमित ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के बेहतर इलाज, समय पर सेवा उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार अस्पताल में उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।1
- तारापुर अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस सेवा, किडनी मरीजों को बड़ी राहत तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. राजू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के तुरंत बाद लखनपुर निवासी मो. महबूब आलम का पहला डायलिसिस सफलतापूर्वक किया गया। यह प्रक्रिया डीएमओ डॉ. प्रिंस कुमार के नेतृत्व में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक की देखरेख में सीनियर डायलिसिस टेक्नीशियन सोमेन वल्लभ और जीएनएम अंजू कुमारी ने पूरी की। सिविल सर्जन ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से तारापुर और आसपास के क्षेत्रों के किडनी मरीजों को अब डायलिसिस के लिए मुंगेर, भागलपुर या पटना नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। कार्यक्रम में सेंटर इंचार्ज रवि भूषण सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इसकी मांग थी और अब हजारों मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।1
- विशेष छापेमारी अभियान में दो शराबी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए विशेष छापेमारी अभियान के तहत तारापुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि अफजलनगर खुदिया के नगर मोड़ पर एक व्यक्ति के हंगामा करने की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। वहीं रनगांव चौक पर भी शराब के नशे में उत्पात मचाने की सूचना मिलने पर दरोगा मनीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खुदिया निवासी मिथुन कुमार और रनगांव निवासी रविंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों की ब्रेथ एनालाइजर एवं अनुमंडलीय अस्पताल, तारापुर में चिकित्सीय जांच कराई गई, जहां शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1