Shuru
Apke Nagar Ki App…
786..jumma..mubarak,.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat... U. P .. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
MD ANISH KURAISHI
786..jumma..mubarak,.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat... U. P .. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- .. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1
- कालपी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली कलश यात्रा:छंगे आश्रम से शुरू हुआ बालाजी हनुमत यज्ञ और शिव महापुराण जालौन के कालपी स्थित सिद्धपीठ श्री छंगे आश्रम हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री बाला जी हनुमत यज्ञ एवं शिव महापुराण का विराट आयोजन 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया। इस पावन अवसर पर सुबह 10 बजे छंगे आश्रम मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर में भक्ति का माहौल बना दिया। यह कलश यात्रा फुल पावर चौराहा और हिंदी भवन होते हुए यमुना नदी के पीला घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने यमुना के पवित्र जल से कलश भरे। इसके बाद यात्रा वापस छंगे आश्रम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग ध्वजों से सजा था। लंबे बांसों पर लाल, सफेद, हरे, पीले और तिरंगे झंडे लहरा रहे थे। नगाड़ों-ड्रम की गूंज और भजन-कीर्तन की मधुर धुन के साथ सैकड़ों श्रद्धालु उत्साहपूर्वक आगे बढ़ रहे थे। श्री श्री 108 महंत दंडी स्वामी भूतनाथदत्तानन्द पर्वत महाराज (अखिल विज्ञान मठ, कानपुर) रथ पर विराजमान होकर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। महिलाएं रंग-बिरंगी साड़ियों में सिर पर कलश लिए चल रही थीं, जबकि युवा और बुजुर्ग भक्त हाथों में ध्वज थामे नारे लगाते और भजन गाते हुए शामिल थे। यात्रा के दौरान फूलों की वर्षा और गुलाल का छिड़काव भी किया गया। इस भव्य कलश यात्रा के साथ ही श्री बाला जी हनुमत यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। दंडी स्वामी जी शिव महापुराण का वाचन करेंगे। कार्यक्रम के संरक्षक रामसंजीवन पुजारी महाराज हैं और आयोजन की जिम्मेदारी मुनिश्वरानन्द ब्रह्मचारी (मणिपाचार्य महाराज) द्वारा संभाली जा रही है। आयोजकों ने कालपी परिक्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी जनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें, हवन-पूजन में भाग लें और 10 अप्रैल को आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित करें। हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर कालपी की गलियां भक्ति भावना से सराबोर हो उठीं। कलश यात्रा ने आयोजन की शानदार शुरुआत करते हुए नगरवासियों में धार्मिक एकता और श्रद्धा का संदेश दिया।3
- अकबरपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर स्तिथ मर्करी फैक्ट्री में काम करते समय कर्मचारी अजय पाल का हाथ मशीन में कटकर अलग हो गया।वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर मशीन में खराबी के बावजूद काम कराए जाने का आरोप लगाकर हंगामा काटा।वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारी को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया और जांच पड़ताल में जुट गई।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मामले में जांच हेतु लेबर इंस्पेक्टर को बुलाया गया है। जांच होने के पश्चात आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।1
- Post by Pt Raj Shukla1
- गलुवापुर गांव में अवैध कब्जे पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: 72 घंटे में जमीन खाली करने का अल्टीमेटम डेरापुर क्षेत्र के गलुवापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जाधारियों को 72 घंटे के भीतर जमीन खाली करने की अंतिम चेतावनी जारी की है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद की गई। दत्तमपुर रोड स्थित गाटा संख्या 543, जिसका क्षेत्रफल लगभग 0.461 हेक्टेयर (करीब 5 बिस्वा) है, ग्राम पंचायत की संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि दस्तमपुर निवासी लाली पत्नी लालू कठेरिया द्वारा इस सरकारी जमीन पर अस्थायी “बंगला” रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायत मिलते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज सचान, चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे, वहीं ग्राम प्रधान रेखा देवी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित पक्ष को तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दोहराया कि ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौकी इंचार्ज दस्तमपुर गिरीश चंद्र ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर कब्जा हटाने के लिए संबंधित पक्ष को तीन दिन का अंतिम समय दिया गया है। समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- केविल बक्सा फूंकने से दो मुहल्लों को बिजली गुल पारेषण केंद्र कठिका से न्यू झींझक विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में अक्षयवट आश्रम के पास केबल बॉक्स फटने से गुरुवार को भोलानगर और खानपुर रोड मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब साढ़े चार घंटे तक सप्लाई ठप रहने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद ट्रक की टक्कर से 33/11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, हजारों की सप्लाई बाधित कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02/04/2026 को सुबह करीब 8:30 बजे ट्रक संख्या UP81CT-0782 ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र राजपुर से संबंधित फीडर 11 की मेन लाइन के पोल एवं लाइन को टक्कर मार दी। इस हादसे में विद्युत लाइन का पोल टूट गया और लाइन में भारी क्षति पहुंची, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग के अनुसार, क्षतिग्रस्त लाइन को सही कराने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य जारी है। इस घटना में विद्युत विभाग को लगभग ₹25,218 का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने संबंधित ट्रक के रजिस्टर्ड मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। विभाग द्वारा जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।2
- नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने व घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने एवं कोई दवा खिला देने, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे के मर जाने आदि के मामले में माती कोर्ट में एडीजे 13 ने अभियुक्त उत्तम सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम कपासी खुर्द थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाईऔर ₹50,000 के अर्थदंड से दंडित किया।1