कालपी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली कलश यात्रा:छंगे आश्रम से शुरू हुआ बालाजी हनुमत यज्ञ और शिव महापुराण जालौन के कालपी स्थित सिद्धपीठ श्री छंगे आश्रम हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री बाला जी हनुमत यज्ञ एवं शिव महापुराण का विराट आयोजन 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया। इस पावन अवसर पर सुबह 10 बजे छंगे आश्रम मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर में भक्ति का माहौल बना दिया। यह कलश यात्रा फुल पावर चौराहा और हिंदी भवन होते हुए यमुना नदी के पीला घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने यमुना के पवित्र जल से कलश भरे। इसके बाद यात्रा वापस छंगे आश्रम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग ध्वजों से सजा था। लंबे बांसों पर लाल, सफेद, हरे, पीले और तिरंगे झंडे लहरा रहे थे। नगाड़ों-ड्रम की गूंज और भजन-कीर्तन की मधुर धुन के साथ सैकड़ों श्रद्धालु उत्साहपूर्वक आगे बढ़ रहे थे। श्री श्री 108 महंत दंडी स्वामी भूतनाथदत्तानन्द पर्वत महाराज (अखिल विज्ञान मठ, कानपुर) रथ पर विराजमान होकर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। महिलाएं रंग-बिरंगी साड़ियों में सिर पर कलश लिए चल रही थीं, जबकि युवा और बुजुर्ग भक्त हाथों में ध्वज थामे नारे लगाते और भजन गाते हुए शामिल थे। यात्रा के दौरान फूलों की वर्षा और गुलाल का छिड़काव भी किया गया। इस भव्य कलश यात्रा के साथ ही श्री बाला जी हनुमत यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। दंडी स्वामी जी शिव महापुराण का वाचन करेंगे। कार्यक्रम के संरक्षक रामसंजीवन पुजारी महाराज हैं और आयोजन की जिम्मेदारी मुनिश्वरानन्द ब्रह्मचारी (मणिपाचार्य महाराज) द्वारा संभाली जा रही है। आयोजकों ने कालपी परिक्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी जनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें, हवन-पूजन में भाग लें और 10 अप्रैल को आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित करें। हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर कालपी की गलियां भक्ति भावना से सराबोर हो उठीं। कलश यात्रा ने आयोजन की शानदार शुरुआत करते हुए नगरवासियों में धार्मिक एकता और श्रद्धा का संदेश दिया।
कालपी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली कलश यात्रा:छंगे आश्रम से शुरू हुआ बालाजी हनुमत यज्ञ और शिव महापुराण जालौन के कालपी स्थित सिद्धपीठ श्री छंगे आश्रम हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री बाला जी हनुमत यज्ञ एवं शिव महापुराण का विराट आयोजन 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया। इस पावन अवसर पर सुबह 10 बजे छंगे आश्रम मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर में भक्ति का माहौल बना दिया। यह कलश यात्रा फुल पावर चौराहा और हिंदी भवन होते हुए यमुना नदी के पीला घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने यमुना के पवित्र जल से कलश भरे। इसके बाद यात्रा वापस छंगे आश्रम मंदिर पहुंचकर
संपन्न हुई। यात्रा मार्ग ध्वजों से सजा था। लंबे बांसों पर लाल, सफेद, हरे, पीले और तिरंगे झंडे लहरा रहे थे। नगाड़ों-ड्रम की गूंज और भजन-कीर्तन की मधुर धुन के साथ सैकड़ों श्रद्धालु उत्साहपूर्वक आगे बढ़ रहे थे। श्री श्री 108 महंत दंडी स्वामी भूतनाथदत्तानन्द पर्वत महाराज (अखिल विज्ञान मठ, कानपुर) रथ पर विराजमान होकर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। महिलाएं रंग-बिरंगी साड़ियों में सिर पर कलश लिए चल रही थीं, जबकि युवा और बुजुर्ग भक्त हाथों में ध्वज थामे नारे लगाते और भजन गाते हुए शामिल थे। यात्रा के दौरान फूलों की वर्षा और गुलाल का छिड़काव भी किया गया। इस भव्य कलश यात्रा के साथ ही श्री बाला जी हनुमत यज्ञ
एवं शिव महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। दंडी स्वामी जी शिव महापुराण का वाचन करेंगे। कार्यक्रम के संरक्षक रामसंजीवन पुजारी महाराज हैं और आयोजन की जिम्मेदारी मुनिश्वरानन्द ब्रह्मचारी (मणिपाचार्य महाराज) द्वारा संभाली जा रही है। आयोजकों ने कालपी परिक्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी जनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें, हवन-पूजन में भाग लें और 10 अप्रैल को आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित करें। हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर कालपी की गलियां भक्ति भावना से सराबोर हो उठीं। कलश यात्रा ने आयोजन की शानदार शुरुआत करते हुए नगरवासियों में धार्मिक एकता और श्रद्धा का संदेश दिया।
- कालपी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली कलश यात्रा:छंगे आश्रम से शुरू हुआ बालाजी हनुमत यज्ञ और शिव महापुराण जालौन के कालपी स्थित सिद्धपीठ श्री छंगे आश्रम हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री बाला जी हनुमत यज्ञ एवं शिव महापुराण का विराट आयोजन 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया। इस पावन अवसर पर सुबह 10 बजे छंगे आश्रम मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर में भक्ति का माहौल बना दिया। यह कलश यात्रा फुल पावर चौराहा और हिंदी भवन होते हुए यमुना नदी के पीला घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने यमुना के पवित्र जल से कलश भरे। इसके बाद यात्रा वापस छंगे आश्रम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग ध्वजों से सजा था। लंबे बांसों पर लाल, सफेद, हरे, पीले और तिरंगे झंडे लहरा रहे थे। नगाड़ों-ड्रम की गूंज और भजन-कीर्तन की मधुर धुन के साथ सैकड़ों श्रद्धालु उत्साहपूर्वक आगे बढ़ रहे थे। श्री श्री 108 महंत दंडी स्वामी भूतनाथदत्तानन्द पर्वत महाराज (अखिल विज्ञान मठ, कानपुर) रथ पर विराजमान होकर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। महिलाएं रंग-बिरंगी साड़ियों में सिर पर कलश लिए चल रही थीं, जबकि युवा और बुजुर्ग भक्त हाथों में ध्वज थामे नारे लगाते और भजन गाते हुए शामिल थे। यात्रा के दौरान फूलों की वर्षा और गुलाल का छिड़काव भी किया गया। इस भव्य कलश यात्रा के साथ ही श्री बाला जी हनुमत यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। दंडी स्वामी जी शिव महापुराण का वाचन करेंगे। कार्यक्रम के संरक्षक रामसंजीवन पुजारी महाराज हैं और आयोजन की जिम्मेदारी मुनिश्वरानन्द ब्रह्मचारी (मणिपाचार्य महाराज) द्वारा संभाली जा रही है। आयोजकों ने कालपी परिक्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी जनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें, हवन-पूजन में भाग लें और 10 अप्रैल को आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित करें। हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर कालपी की गलियां भक्ति भावना से सराबोर हो उठीं। कलश यात्रा ने आयोजन की शानदार शुरुआत करते हुए नगरवासियों में धार्मिक एकता और श्रद्धा का संदेश दिया।3
- मिशन शक्ति अभियान 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक महोदया कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा जिला अस्पताल अकबरपुर परिसर में स्थित “वन स्टॉप सेंटर” (One Stop Center) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, व्यवस्थाओं, महिला पीड़िताओं हेतु उपलब्ध संसाधनों आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया। केंद्र में पीड़िताओं के रहने के कक्ष, शौचालय, रसोईघर, भोजन की गुणवत्ता, पीने के पानी की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया। 🔹 *निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:* • केंद्र की साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की गई। • महिलाओं के रहने के स्थान, बिस्तर, सुरक्षा व्यवस्था, वेंटिलेशन आदि की जांच की गई। • रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता देखी गई। • केंद्र में तैनात परामर्शदाताओं, सहायिकाओं और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। • रिकॉर्ड रजिस्टर, शिकायत निस्तारण प्रक्रिया और आपातकालीन सहायता प्रणाली की भी समीक्षा की गई। • मौजूद सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सभी सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कोण, रिकॉर्डिंग स्थिति आदि की गहन जाँच की गई। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदया ने केंद्र संचालक एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कमरे, रसोईघर और शौचालय की दैनिक सफाई सुनिश्चित की जाये व स्वच्छ जल एवं उचित वेंटिलेशन व्यवस्था पर ध्यान दिये जाये । महिलाओं के लिए बनाए गए आवासीय कमरों का निरीक्षण कर सुविधा, सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाये रखने तथा रात्रि सुरक्षा हेतु पर्याप्त लाइटिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये । परामर्शदाताओं (Counsellors) और महिला कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की गई। पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सहानुभूतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए व समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाये ।1
- कानपुर देहात मूसानगर थाना क्षेत्र के मूसानगर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां पर भाई ने बहन को संबल मारकर हत्या कर दी आखिर क्या है पूरा मामला जाने1
- F1
- मुंगीसापुर कस्बे मे सूने मकान का ताला तोड़कर लाखो के ज़ेवर चोरी जाँच मे जुटी पुलिस डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक तीन दिन बाद परिवार सहित घर लौटे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगीसापुर निवासी मनोज कटियार किसी काम से परिवार सहित कानपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा था। करीब तीन दिन बाद लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोर दूसरी मंजिल पर बने रोशनदान को तोड़कर घर में घुसे थे। घर के कमरों के दरवाजे, बक्से और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे कीमती सोने के आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर डेरापुर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि मामले की सूचना मिल गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- Post by Pt Raj Shukla1
- कानपुर देहात एडीएम को सौंपा गया सड़क सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था का ज्ञापन कानपुर देहात। सिंकदरा से राजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं एवं अव्यवस्थाओं को लेकर एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति (NGO) द्वारा एडीएम कानपुर देहात को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि उक्त मार्ग पर रात्रि के समय स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था न होने से अंधेरा बना रहता है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही रात में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। संस्था के पदाधिकारियों ने मांग की कि मार्ग पर शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर या नो एंट्री का समय बढ़ाया जाए तथा उसका सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही ओवरस्पीड वाहनों पर चालान की कार्रवाई की जाए और सड़क को डबल लेन में परिवर्तित किया जाए। इसी क्रम में ज्ञापन के माध्यम से सिंगरौली से हरिहरपुर जाने वाले मार्ग की समस्या भी उठाई गई। बताया गया कि इस सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संस्था ने प्रशासन से मांग की कि इस अधूरे सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीता यादव के नेतृत्व में चरण सिंह यादव (जिला अध्यक्ष, कानपुर देहात), पवन चौहान (प्रभारी, सिंकदरा विधानसभा), रामदास गौतम (अध्यक्ष, सिंकदरा विधानसभा), लाइक सिंह यादव (महासचिव), मुन्ना सिंह यादव (जिला सचिव), आरजू कुमार एवं आयुष सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान से आम जनता को राहत मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।1
- जालौन ➡गुटखा डीलर्स के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन ➡जुलूस निकालकर फूंका डीलर का पुतला ➡महंगे दामों में बेचने का लगाया आरोप ➡पान मसाले की जमाखोरी का भी आरोप ➡जालौन के कालपी में किया गया प्रदर्शन1