logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात मूसानगर थाना क्षेत्र के मूसानगर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां पर भाई ने बहन को संबल मारकर हत्या कर दी आखिर क्या है पूरा मामला जाने

3 hrs ago
user_Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
3 hrs ago

कानपुर देहात मूसानगर थाना क्षेत्र के मूसानगर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां पर भाई ने बहन को संबल मारकर हत्या कर दी आखिर क्या है पूरा मामला जाने

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन ➡गुटखा डीलर्स के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन ➡जुलूस निकालकर फूंका डीलर का पुतला ➡महंगे दामों में बेचने का लगाया आरोप ➡पान मसाले की जमाखोरी का भी आरोप ➡जालौन के कालपी में किया गया प्रदर्शन
    1
    जालौन
➡गुटखा डीलर्स के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन
➡जुलूस निकालकर फूंका डीलर का पुतला
➡महंगे दामों में बेचने का लगाया आरोप
➡पान मसाले की जमाखोरी का भी आरोप
➡जालौन के कालपी में किया गया प्रदर्शन
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस कार्यालय मे रिक्त भूमि पर प्रस्तावित स्टोर, कन्ट्रोल रूम, आई0जी0आर0एस0 सेल, डी0सी0आर0बी0 सेल, महिला सेल तथा कान्फ्रेंस रूम आदि हेतु चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रस्तावित निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण, समयबद्ध एवं पुलिस की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप हो। इस निर्माण से जनपद कानपुर देहात की पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होगी। नये कन्ट्रोल रूम से आपातकालीन प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा, महिला सेल के विस्तार से महिलाओं से सम्बन्धित मामलों में बेहतर सुविधा एवं संवेदनशीलता सुनिश्चित होगी तथा कान्फ्रेंस रूम से प्रशिक्षण एवं समन्वय कार्यों में नई ऊर्जा मिलेगी। पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि पुलिस मुख्यालय के इस दृष्टिकोण के अनुरूप जनपद स्तर पर आधारभूत ढांचे को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है, जिससे आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएँ उपलब्ध हो सकें। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ परियोजना की संभावनाओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की। इस निरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य जनपद में पुलिस के आधुनिक तकनीकी ढाँचे को मजबूत करना है। इस दौरान अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
    1
    पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस कार्यालय मे रिक्त भूमि पर प्रस्तावित स्टोर, कन्ट्रोल रूम, आई0जी0आर0एस0 सेल, डी0सी0आर0बी0 सेल, महिला सेल तथा कान्फ्रेंस रूम आदि हेतु चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रस्तावित निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण, समयबद्ध एवं पुलिस की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप हो। इस निर्माण से जनपद कानपुर देहात की पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होगी। नये कन्ट्रोल रूम से आपातकालीन प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा, महिला सेल के विस्तार से महिलाओं से सम्बन्धित मामलों में बेहतर सुविधा एवं संवेदनशीलता सुनिश्चित होगी तथा कान्फ्रेंस रूम से प्रशिक्षण एवं समन्वय कार्यों में नई ऊर्जा मिलेगी। पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि पुलिस मुख्यालय के इस दृष्टिकोण के अनुरूप जनपद स्तर पर आधारभूत ढांचे को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है, जिससे आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएँ उपलब्ध हो सकें। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ परियोजना की संभावनाओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की। इस निरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य जनपद में पुलिस के आधुनिक तकनीकी ढाँचे को मजबूत करना है। इस दौरान अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • महिला से मारपीट व हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मूसानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फत्तेपुर कस्बा क्षेत्र में हुई मारपीट व हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादिनी की बहन रेशमा (उम्र करीब 32 वर्ष) के साथ बडे उर्फ मैनुउद्दीन, शाजदा, नियाजुद्दीन उर्फ नियाज तथा चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई थी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। बाद में वादिनी के भाइयों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया। इस संबंध में थाना मूसानगर में एफआईआर संख्या 0030/2026, धारा 191(2)/103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए मूसानगर पुलिस टीम ने 31 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नियाजुद्दीन उर्फ नियाज (42 वर्ष) निवासी फत्तेपुर कस्बा को हलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल के पास से आलाकत्ल बेलचा (सब्बल) भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    महिला से मारपीट व हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद
महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मूसानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फत्तेपुर कस्बा क्षेत्र में हुई मारपीट व हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादिनी की बहन रेशमा (उम्र करीब 32 वर्ष) के साथ बडे उर्फ मैनुउद्दीन, शाजदा, नियाजुद्दीन उर्फ नियाज तथा चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई थी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। बाद में वादिनी के भाइयों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया। इस संबंध में थाना मूसानगर में एफआईआर संख्या 0030/2026, धारा 191(2)/103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए मूसानगर पुलिस टीम ने 31 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नियाजुद्दीन उर्फ नियाज (42 वर्ष) निवासी फत्तेपुर कस्बा को हलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल के पास से आलाकत्ल बेलचा (सब्बल) भी बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी अमीर खान, इरशाद, साजिद और राशिद मंगलवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सूर्या होटल के पास जयपुर जाने के लिए बस पर बैठने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कैलाश गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
    1
    सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी अमीर खान, इरशाद, साजिद और राशिद मंगलवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सूर्या होटल के पास जयपुर जाने के लिए बस पर बैठने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कैलाश गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मुंगीसापुर कस्बे मे सूने मकान का ताला तोड़कर लाखो के ज़ेवर चोरी जाँच मे जुटी पुलिस डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक तीन दिन बाद परिवार सहित घर लौटे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगीसापुर निवासी मनोज कटियार किसी काम से परिवार सहित कानपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा था। करीब तीन दिन बाद लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोर दूसरी मंजिल पर बने रोशनदान को तोड़कर घर में घुसे थे। घर के कमरों के दरवाजे, बक्से और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे कीमती सोने के आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर डेरापुर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि मामले की सूचना मिल गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    मुंगीसापुर कस्बे मे सूने मकान का ताला तोड़कर लाखो के ज़ेवर चोरी जाँच मे जुटी पुलिस
डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक तीन दिन बाद परिवार सहित घर लौटे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगीसापुर निवासी मनोज कटियार किसी काम से परिवार सहित कानपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा था। करीब तीन दिन बाद लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोर दूसरी मंजिल पर बने रोशनदान को तोड़कर घर में घुसे थे। घर के कमरों के दरवाजे, बक्से और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे कीमती सोने के आभूषण गायब मिले।
पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर डेरापुर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि मामले की सूचना मिल गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Pt Raj Shukla
    1
    Post by Pt Raj Shukla
    user_Pt Raj Shukla
    Pt Raj Shukla
    Hardware Shop अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।
    3
    संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कानपुरदेहात डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ​ थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
    1
    कानपुरदेहात
डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। 
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
​
थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.