logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*➡️पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर मे प्रस्तावित स्टोर, कन्ट्रोल रूम, आई0जी0आर0एस0, डी0सी0आर0बी0 सेल, महिला सेल तथा कान्फ्रेंस रूम आदि हेतु भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।* पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस कार्यालय मे रिक्त भूमि पर प्रस्तावित स्टोर, कन्ट्रोल रूम, आई0जी0आर0एस0 सेल, डी0सी0आर0बी0 सेल, महिला सेल तथा कान्फ्रेंस रूम आदि हेतु चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रस्तावित निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण, समयबद्ध एवं पुलिस की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप हो। इस निर्माण से जनपद कानपुर देहात की पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होगी। नये कन्ट्रोल रूम से आपातकालीन प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा, महिला सेल के विस्तार से महिलाओं से सम्बन्धित मामलों में बेहतर सुविधा एवं संवेदनशीलता सुनिश्चित होगी तथा कान्फ्रेंस रूम से प्रशिक्षण एवं समन्वय कार्यों में नई ऊर्जा मिलेगी। पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि पुलिस मुख्यालय के इस दृष्टिकोण के अनुरूप जनपद स्तर पर आधारभूत ढांचे को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है, जिससे आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएँ उपलब्ध हो सकें। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ परियोजना की संभावनाओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की। इस निरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य जनपद में पुलिस के आधुनिक तकनीकी ढाँचे को मजबूत करना है। इस दौरान अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*➡️पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर मे प्रस्तावित स्टोर, कन्ट्रोल रूम, आई0जी0आर0एस0, डी0सी0आर0बी0 सेल, महिला सेल तथा कान्फ्रेंस रूम आदि हेतु भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।* पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस कार्यालय मे रिक्त भूमि पर प्रस्तावित स्टोर, कन्ट्रोल रूम, आई0जी0आर0एस0 सेल, डी0सी0आर0बी0 सेल, महिला सेल तथा कान्फ्रेंस रूम आदि हेतु चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रस्तावित निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण, समयबद्ध एवं पुलिस की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप हो। इस निर्माण से जनपद कानपुर देहात की पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होगी। नये कन्ट्रोल रूम से आपातकालीन प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा, महिला सेल के विस्तार से महिलाओं से सम्बन्धित मामलों में बेहतर सुविधा एवं संवेदनशीलता सुनिश्चित होगी तथा कान्फ्रेंस रूम से प्रशिक्षण एवं समन्वय कार्यों में नई ऊर्जा मिलेगी। पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि पुलिस मुख्यालय के इस दृष्टिकोण के अनुरूप जनपद स्तर पर आधारभूत ढांचे को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है, जिससे आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएँ उपलब्ध हो सकें। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ परियोजना की संभावनाओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की। इस निरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य जनपद में पुलिस के आधुनिक तकनीकी ढाँचे को मजबूत करना है। इस दौरान अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन ➡गुटखा डीलर्स के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन ➡जुलूस निकालकर फूंका डीलर का पुतला ➡महंगे दामों में बेचने का लगाया आरोप ➡पान मसाले की जमाखोरी का भी आरोप ➡जालौन के कालपी में किया गया प्रदर्शन
    1
    जालौन
➡गुटखा डीलर्स के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन
➡जुलूस निकालकर फूंका डीलर का पुतला
➡महंगे दामों में बेचने का लगाया आरोप
➡पान मसाले की जमाखोरी का भी आरोप
➡जालौन के कालपी में किया गया प्रदर्शन
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • झींझक कस्बे के द्वारिका गंज उड़नवापुर मार्ग पर आवारा मवेशी से टकराई बाइक, महिला की मौत; दामाद घायल झींझक कस्बे में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आवारा मवेशी से मोटरसाइकिल टकराने पर एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे झींझक कस्बे के द्वारिकागंज–उड़नवापुर मार्ग पर हुआ। मृतका की पहचान 52 वर्षीय रानी देवी, पत्नी रामखिलावन, निवासी भडावल थाना डेरापुर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने दामाद जयवीर पुत्र बुद्धा, निवासी बरगांव तिस्ती , रसूलाबाद के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर भडावल जा रही थीं। द्वारिकागंज उड़नवापुर के पास पहुंचते ही अचानक एक आवारा मवेशी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया गया। सीएचसी झींझक में चिकित्सक डॉ. जे.पी. सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद रानी देवी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
    1
    झींझक कस्बे के द्वारिका गंज उड़नवापुर मार्ग पर आवारा मवेशी से टकराई बाइक, महिला की मौत; दामाद घायल
झींझक कस्बे में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आवारा मवेशी से मोटरसाइकिल टकराने पर एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे झींझक कस्बे के द्वारिकागंज–उड़नवापुर मार्ग पर हुआ।
मृतका की पहचान 52 वर्षीय रानी देवी, पत्नी रामखिलावन, निवासी भडावल थाना डेरापुर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने दामाद जयवीर पुत्र बुद्धा, निवासी बरगांव तिस्ती , रसूलाबाद के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर भडावल जा रही थीं।
द्वारिकागंज उड़नवापुर के पास पहुंचते ही अचानक एक आवारा मवेशी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया गया।
सीएचसी झींझक में चिकित्सक डॉ. जे.पी. सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद रानी देवी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के बलियापुर गांव में कई महीनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। गांव में सफाई कर्मचारी के न पहुंचने से गलियों और नालियों में गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सफाई कर्मी गांव में नियमित रूप से नहीं आ रहा है। आरोप है कि जब कभी सफाई के लिए आता भी है तो अपने साथ दो निजी व्यक्तियों को लेकर आता है और केवल कुछ चुनिंदा गलियों की सफाई कर औपचारिकता पूरी कर लौट जाता है। वर्तमान स्थिति यह है कि गांव की अधिकांश गलियां और नालियां कचरे व गंदगी से पट चुकी हैं। जलभराव और बदबू के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को करीब 3 बजे बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव हो सके।
    1
    संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के बलियापुर गांव में कई महीनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। गांव में सफाई कर्मचारी के न पहुंचने से गलियों और नालियों में गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सफाई कर्मी गांव में नियमित रूप से नहीं आ रहा है। आरोप है कि जब कभी सफाई के लिए आता भी है तो अपने साथ दो निजी व्यक्तियों को लेकर आता है और केवल कुछ चुनिंदा गलियों की सफाई कर औपचारिकता पूरी कर लौट जाता है।
वर्तमान स्थिति यह है कि गांव की अधिकांश गलियां और नालियां कचरे व गंदगी से पट चुकी हैं। जलभराव और बदबू के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को करीब 3 बजे बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव हो सके।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गोहन थाना क्षेत्र के सरावन गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
    2
    जालौन जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गोहन थाना क्षेत्र के सरावन गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर देहात एडीएम को सौंपा गया सड़क सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था का ज्ञापन कानपुर देहात। सिंकदरा से राजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं एवं अव्यवस्थाओं को लेकर एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति (NGO) द्वारा एडीएम कानपुर देहात को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि उक्त मार्ग पर रात्रि के समय स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था न होने से अंधेरा बना रहता है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही रात में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। संस्था के पदाधिकारियों ने मांग की कि मार्ग पर शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर या नो एंट्री का समय बढ़ाया जाए तथा उसका सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही ओवरस्पीड वाहनों पर चालान की कार्रवाई की जाए और सड़क को डबल लेन में परिवर्तित किया जाए। इसी क्रम में ज्ञापन के माध्यम से सिंगरौली से हरिहरपुर जाने वाले मार्ग की समस्या भी उठाई गई। बताया गया कि इस सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संस्था ने प्रशासन से मांग की कि इस अधूरे सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीता यादव के नेतृत्व में चरण सिंह यादव (जिला अध्यक्ष, कानपुर देहात), पवन चौहान (प्रभारी, सिंकदरा विधानसभा), रामदास गौतम (अध्यक्ष, सिंकदरा विधानसभा), लाइक सिंह यादव (महासचिव), मुन्ना सिंह यादव (जिला सचिव), आरजू कुमार एवं आयुष सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान से आम जनता को राहत मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
    1
    कानपुर देहात एडीएम को सौंपा गया सड़क सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था का ज्ञापन
कानपुर देहात। सिंकदरा से राजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं एवं अव्यवस्थाओं को लेकर एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति (NGO) द्वारा एडीएम कानपुर देहात को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि उक्त मार्ग पर रात्रि के समय स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था न होने से अंधेरा बना रहता है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही रात में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।
संस्था के पदाधिकारियों ने मांग की कि मार्ग पर शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर या नो एंट्री का समय बढ़ाया जाए तथा उसका सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही ओवरस्पीड वाहनों पर चालान की कार्रवाई की जाए और सड़क को डबल लेन में परिवर्तित किया जाए।
इसी क्रम में ज्ञापन के माध्यम से सिंगरौली से हरिहरपुर जाने वाले मार्ग की समस्या भी उठाई गई। बताया गया कि इस सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संस्था ने प्रशासन से मांग की कि इस अधूरे सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीता यादव के नेतृत्व में चरण सिंह यादव (जिला अध्यक्ष, कानपुर देहात), पवन चौहान (प्रभारी, सिंकदरा विधानसभा), रामदास गौतम (अध्यक्ष, सिंकदरा विधानसभा), लाइक सिंह यादव (महासचिव), मुन्ना सिंह यादव (जिला सचिव), आरजू कुमार एवं आयुष सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संस्था पदाधिकारियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान से आम जनता को राहत मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.