logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।

2 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन ➡गुटखा डीलर्स के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन ➡जुलूस निकालकर फूंका डीलर का पुतला ➡महंगे दामों में बेचने का लगाया आरोप ➡पान मसाले की जमाखोरी का भी आरोप ➡जालौन के कालपी में किया गया प्रदर्शन
    1
    जालौन
➡गुटखा डीलर्स के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन
➡जुलूस निकालकर फूंका डीलर का पुतला
➡महंगे दामों में बेचने का लगाया आरोप
➡पान मसाले की जमाखोरी का भी आरोप
➡जालौन के कालपी में किया गया प्रदर्शन
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जालौन जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गोहन थाना क्षेत्र के सरावन गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
    2
    जालौन जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गोहन थाना क्षेत्र के सरावन गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उरई | 31 मार्च 2026 (मंगलवार) क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति के तत्वाधान में स्वर्णकार समाज की वार्षिक साधारण/आम सभा मंगलवार को स्वर्णकार धर्मशाला, नया पाठकपुरा (कोच रोड) उरई में प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह सोनी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रख्यात चिकित्सक, स्वर्णकार राजनैतिक भागीदारी मंच उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर सोनी उपस्थित रहे। साथ ही स्वर्णकार समाज जालौन के अध्यक्ष नरेश सोनी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री संदीप पांचाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में स्वर्णकार समाज के राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भगवान विश्वकर्मा के मानस पुत्रों—स्वर्णकार, बढ़ई, लौहकार, ताम्रकार एवं शिल्पकार सहित समस्त कर्मकार समाज को एकजुट कर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से “V-5 राजनीतिक भागीदारी मंच” के गठन की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। डॉ. उमाशंकर सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने V-5 मंच के माध्यम से व्यापक स्तर पर संगठन खड़ा करने और समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में सुरेन्द्र पाल सिंह सोनी ने कहा कि समिति का विस्तार जनपद की सभी तहसीलों में किया जाएगा। प्रत्येक तहसील में कार्यकारिणी का गठन कर समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। परिवार सर्वेक्षण और जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। बैठक में समिति के महासचिव एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष (स्वर्णकार राजनैतिक भागीदारी मंच, जालौन) अरविंद कुमार स्वर्णकार द्वारा संविधान संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही संशोधित नियमावली के तहत जिला एवं तहसील स्तर पर नई इकाइयों के गठन की कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। समिति के कोषाध्यक्ष नीलम कुमार स्वर्णकार ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही धर्मशाला निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की बजटीय आवश्यकता का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर चर्चा करते हुए समाज के लोगों से अधिक से अधिक सहयोग व दान देने की अपील की गई। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चंद सोनी (पप्पू टिहर वाले) ने धर्मशाला निर्माण के लिए अधिक से अधिक सहयोग देने की घोषणा की। जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सोनी के प्रतिनिधि नरेंद्र सोनी ने भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य—आलोक स्वर्णकार, दिनेश कुमार सोनी, शिवशंकर सोनी, सुरेश चंद सोनी (पप्पू टिहर वाले), शिवकुमार स्वर्णकार, पवन कुमार सोनी, रमेश चंद्र स्वर्णकार, अरविंद सोनी (बच्चू), बाबूराम स्वर्णकार, नरेश सोनी (जालौन), आकाश सोनी, कमलेश सोनी, अखिलेश सोनी (पत्रकार), दीनदयाल काका जी, केदारनाथ स्वर्णकार सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। अंत में निर्णय लिया गया कि “V-5 राजनीतिक भागीदारी मंच” के गठन को लेकर अगली बैठक 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को पुनः स्वर्णकार धर्मशाला उरई में आयोजित की जाएगी।
    1
    उरई | 31 मार्च 2026 (मंगलवार)
क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति के तत्वाधान में स्वर्णकार समाज की वार्षिक साधारण/आम सभा मंगलवार को स्वर्णकार धर्मशाला, नया पाठकपुरा (कोच रोड) उरई में प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह सोनी ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रख्यात चिकित्सक, स्वर्णकार राजनैतिक भागीदारी मंच उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर सोनी उपस्थित रहे। साथ ही स्वर्णकार समाज जालौन के अध्यक्ष नरेश सोनी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री संदीप पांचाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में स्वर्णकार समाज के राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भगवान विश्वकर्मा के मानस पुत्रों—स्वर्णकार, बढ़ई, लौहकार, ताम्रकार एवं शिल्पकार सहित समस्त कर्मकार समाज को एकजुट कर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से “V-5 राजनीतिक भागीदारी मंच” के गठन की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
डॉ. उमाशंकर सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने V-5 मंच के माध्यम से व्यापक स्तर पर संगठन खड़ा करने और समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में सुरेन्द्र पाल सिंह सोनी ने कहा कि समिति का विस्तार जनपद की सभी तहसीलों में किया जाएगा। प्रत्येक तहसील में कार्यकारिणी का गठन कर समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। परिवार सर्वेक्षण और जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
बैठक में समिति के महासचिव एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष (स्वर्णकार राजनैतिक भागीदारी मंच, जालौन) अरविंद कुमार स्वर्णकार द्वारा संविधान संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही संशोधित नियमावली के तहत जिला एवं तहसील स्तर पर नई इकाइयों के गठन की कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।
समिति के कोषाध्यक्ष नीलम कुमार स्वर्णकार ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही धर्मशाला निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की बजटीय आवश्यकता का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर चर्चा करते हुए समाज के लोगों से अधिक से अधिक सहयोग व दान देने की अपील की गई।
इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चंद सोनी (पप्पू टिहर वाले) ने धर्मशाला निर्माण के लिए अधिक से अधिक सहयोग देने की घोषणा की। जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सोनी के प्रतिनिधि नरेंद्र सोनी ने भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य—आलोक स्वर्णकार, दिनेश कुमार सोनी, शिवशंकर सोनी, सुरेश चंद सोनी (पप्पू टिहर वाले), शिवकुमार स्वर्णकार, पवन कुमार सोनी, रमेश चंद्र स्वर्णकार, अरविंद सोनी (बच्चू), बाबूराम स्वर्णकार, नरेश सोनी (जालौन), आकाश सोनी, कमलेश सोनी, अखिलेश सोनी (पत्रकार), दीनदयाल काका जी, केदारनाथ स्वर्णकार सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
अंत में निर्णय लिया गया कि “V-5 राजनीतिक भागीदारी मंच” के गठन को लेकर अगली बैठक 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को पुनः स्वर्णकार धर्मशाला उरई में आयोजित की जाएगी।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी अमीर खान, इरशाद, साजिद और राशिद मंगलवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सूर्या होटल के पास जयपुर जाने के लिए बस पर बैठने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कैलाश गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
    1
    सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी अमीर खान, इरशाद, साजिद और राशिद मंगलवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सूर्या होटल के पास जयपुर जाने के लिए बस पर बैठने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कैलाश गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जालौन (सालाबाद)। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालाबाद में बीती रात आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते एक बड़ा बबूल का पेड़ घर के छज्जे पर गिर गया, जिससे मकान का हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा और एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राजकुमार धानुक (पुत्र रामशंकर) निवासी सालाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रात में अपने घर के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहे थे, तभी अचानक पेड़ गिरने से छज्जे का पत्थर उनके ऊपर आ गिरा, जिससे उनके कंधे में चोट आई। इस घटना की सूचना सुबह डायल 112 को दी गई। डायल 112 द्वारा कोतवाली जालौन को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आलोक पाल व थाना प्रभारी जालौन हरिशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बाद में टीम द्वारा पेड़ को काटकर हटाने की कार्रवाई कराई गई, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सका। वहीं लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आंकलन किया और आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए आपदा राहत के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की। घायल के परिजन अजय (पुत्र रामशंकर) ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और इस हादसे में मकान का छज्जा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि के समय तेज हवाएं, भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में खतरनाक पेड़ों की समय रहते छंटाई या हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। गनीमत रही कि घर में मौजूद अन्य सदस्य सुरक्षित रहे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था ग्रुप रिपोर्ट।। आवाज न्यूज ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह पत्रकार जालौन जालौन मेट्रो अखलेश सोनी पत्रकार जालौन पायनियर न्यूज़ पेपर संवाददाता संजय कुमार पत्रकार सालाबाद जालौन
    1
    जालौन (सालाबाद)। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालाबाद में बीती रात आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते एक बड़ा बबूल का पेड़ घर के छज्जे पर गिर गया, जिससे मकान का हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा और एक युवक घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान राजकुमार धानुक (पुत्र रामशंकर) निवासी सालाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रात में अपने घर के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहे थे, तभी अचानक पेड़ गिरने से छज्जे का पत्थर उनके ऊपर आ गिरा, जिससे उनके कंधे में चोट आई।
इस घटना की सूचना सुबह डायल 112 को दी गई। डायल 112 द्वारा कोतवाली जालौन को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आलोक पाल व थाना प्रभारी जालौन हरिशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बाद में टीम द्वारा पेड़ को काटकर हटाने की कार्रवाई कराई गई, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सका।
वहीं लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आंकलन किया और आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए आपदा राहत के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की।
घायल के परिजन अजय (पुत्र रामशंकर) ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और इस हादसे में मकान का छज्जा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि के समय तेज हवाएं, भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में खतरनाक पेड़ों की समय रहते छंटाई या हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। गनीमत रही कि घर में मौजूद अन्य सदस्य सुरक्षित रहे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था 
ग्रुप रिपोर्ट।।
आवाज न्यूज ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह पत्रकार जालौन 
जालौन मेट्रो अखलेश सोनी पत्रकार जालौन 
पायनियर न्यूज़ पेपर संवाददाता 
संजय कुमार पत्रकार सालाबाद जालौन
    user_Chhatrapal singh ब्यूरो चीफ
    Chhatrapal singh ब्यूरो चीफ
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।
    3
    संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जालौन में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए आज दिनांक 01 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत ग्राम कुसमरा में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने गांव की महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं, उनके अधिकारों तथा सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सहायता प्राप्त करें। टीम द्वारा वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी जैसी घटनाओं से सतर्क रहना बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न एवं अन्य महिला अपराधों के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को बताया गया कि कानून उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ वे बिना डर के अपनी आवाज उठा सकती हैं। साथ ही संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों की जानकारी भी सरल भाषा में दी गई। एंटी रोमियो टीम ने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी और महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को पम्पलेट वितरित किए गए। इस जागरूकता अभियान के दौरान उप निरीक्षक मधु सिंह यादव, महिला कांस्टेबल सरिता एवं कांस्टेबल सत्येंद्र की सक्रिय भूमिका रही। टीम के प्रयासों की ग्रामीणों द्वारा सराहना की गई और महिलाओं ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को भविष्य में भी जारी रखने की मांग की।
    1
    जालौन में 
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए आज दिनांक 01 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत ग्राम कुसमरा में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने गांव की महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं, उनके अधिकारों तथा सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सहायता प्राप्त करें। टीम द्वारा वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी जैसी घटनाओं से सतर्क रहना बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न एवं अन्य महिला अपराधों के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को बताया गया कि कानून उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ वे बिना डर के अपनी आवाज उठा सकती हैं। साथ ही संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों की जानकारी भी सरल भाषा में दी गई।
एंटी रोमियो टीम ने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी और महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को पम्पलेट वितरित किए गए।
इस जागरूकता अभियान के दौरान उप निरीक्षक मधु सिंह यादव, महिला कांस्टेबल सरिता एवं कांस्टेबल सत्येंद्र की सक्रिय भूमिका रही। टीम के प्रयासों की ग्रामीणों द्वारा सराहना की गई और महिलाओं ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को भविष्य में भी जारी रखने की मांग की।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.