Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंगाल में जीत का जश्न,सांसद के नेतृत्व में झालमुड़ी और मिठाई खिलाकर दी बधाई, बड़वानी जिला मुख्यालय पर सांसद गजेंद्रसिंह पटेल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जश्न मनाया,एक दूसरे को झालमुड़ी और मिठाई खिलाकर दी बधाई,
सतीश केवट
बंगाल में जीत का जश्न,सांसद के नेतृत्व में झालमुड़ी और मिठाई खिलाकर दी बधाई, बड़वानी जिला मुख्यालय पर सांसद गजेंद्रसिंह पटेल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जश्न मनाया,एक दूसरे को झालमुड़ी और मिठाई खिलाकर दी बधाई,
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बड़वानी जिला मुख्यालय पर सांसद गजेंद्रसिंह पटेल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जश्न मनाया,एक दूसरे को झालमुड़ी और मिठाई खिलाकर दी बधाई,1
- Post by Allrounder Rahul Gupta1
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने बरझर पहुंचकर आगजनी पीड़ित परिवार को दिया सहारा, स्वेच्छा निधि से ₹50 हजार सहायता की घोषणा3
- भाजपा कार्यालय पर मनाई बंगाल-असम की जीत का खुशियां विधायक श्री पाटीदार ने आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी और मिठाई खरगोन। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार बढ़त के बाद जिलेभर में मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। सनावद रोड़ स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भी उत्साह के साथ जीत की खुशियां मनाई गई। शाम 5 बजे विधायक बालकृष्ण पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष शालिनी रतोरिया सहित जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्ष पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां ढोल.तांशा के साथ पार्टी झंडा लिए कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, जिंदाबाद के नारे लगाकर खुशी का इजहार किया। विधायक श्री पाटीदार ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को मिठाई के साथ झालमुड़ी भी खिलाई गई। उल्लेखनीय है कि बंगाल चुनाव के दौरान पीएम मोदी के झालमुड़ी खाने के बंगाल सहित देशभर में झालमुड़ी का नाश्ता लोकप्रिय हुआ है। पश्चिम बंगाल में पहली बार बनने जा रही भाजपा सरकार और असम में तीसरी बार बहुमत मिलने पर विधायक श्री पाटीदार ने कहा कि यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, नियत और उनके नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। यह जीती गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। जमीनी स्तर पर बूथ प्रबंधन ने चुनावी नतीजों को पक्ष में मोडऩे में अहम भूमिका निभाई है। हिंदुत्व की विचारधारा के साथ-साथ विकास के मुद्दों पर जनता ने विश्वास जताते हुए, जीत का मार्ग प्रशस्त किया है। चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विपक्षी कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी श्रीमती रतोरिया ने कहा पश्चिम बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनने से भाजपा संगठन में खुशी की लहर व्याप्त है। इस जीत कीे भाजपा कार्यालय पर उत्सव के रूप में खुशी मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भीकनगांव मंडल कार्यकर्ताओं के साथ मनाई जीत की खुशी भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती ब्राह्मणे भीकनगांव मंडल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी कर मिठाई खिलाते हुए जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा भाजपा की अप्रत्याशित जीत ने राजनीतिक परिदृश्य को चौंका दिया है। पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और असम में लगातार तीसरी जीत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार पर जनता के विश्वास को पुख्ता किया है। यह जीत हिंदुत्व के एजेंडे, मजबूत बूथ प्रबंधन, और विकास के दावों से प्रेरित है। जीत का यह रथ पूरे भारत मे भ्रमण कर रहा है और आगामी चुनावों में भी भाजपा का झण्डा समूचे देश में लहराता नजर आएगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कांतिलाल कर्मा ने बताया कि जीत की खुशी मनाने के दौरान पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन, पूर्व जिलाध्यक्ष परसराम चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत डंडीर, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर भालसे, भाजपा जिला मंत्री अनुराग दांगी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिलाष अत्रे, गोगावां मंडल अध्यक्ष अजय राठौर, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शीतल राठौर, पार्षद चंद्रपाल सिंह तोमर, पार्षद धीरेंद्र पाटीदार, पार्षद भागीरथ बड़ोले, पार्षद संध्या दांगी, संतोष पाटीदार यूपीएल, राजेश रावत, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मोहन जायसवाल, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार, जितेंद्र कर्मा, मकवाना, एल्डरमेन युवराज व्यास, किशोर पुजारी, मयाराम जी, अरविंद पाटीदार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ...................10
- धार का स्विमिंग पूल फिर विवादों में, सुरक्षा पर सवाल: कांग्रेस ने संचालक पर कार्रवाई की मांग की, आंदोलन की चेतावनी दी राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर का तरणताल (स्विमिंग पूल) उद्घाटन के बाद से ही विवादों में बना हुआ है। अब सुरक्षा मानकों की अनदेखी और राजस्व प्रबंधन को लेकर नए आरोप सामने आए हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अजय डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ठाकुर ने कहा कि शहरवासियों की मांग पर बने इस तरणताल से बेहतर खेल सुविधाओं की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआत से ही व्यवस्थाओं में खामियां सामने आती रही हैं। जमीन चयन, ठेका प्रक्रिया और प्रशिक्षित कोच की कमी जैसे मुद्दे पहले भी चर्चा में रहे हैं। क्लोरीन गैस रिसाव से बिगड़ी स्थिति 20 अप्रैल को पूल में एक गंभीर घटना सामने आई। रात करीब 8 बजे क्लोरीन गैस के पाइप से रिसाव शुरू हो गया। उस समय कई बच्चे तैराकी कर रहे थे। गैस फैलते ही बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हुई और वे पानी में ही घबराने लगे। दो बच्चों की हालत बिगड़ी स्थिति बिगड़ते देख परिजनों और कोच ने बच्चों को तुरंत बाहर निकाला। बसंत विहार कॉलोनी की 4 वर्षीय प्रकृति और 7 वर्षीय हर्षित की हालत ज्यादा खराब हो गई। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया, लेकिन एहतियातन 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया।सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल इस घटना ने पूल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ठाकुर का आरोप है कि इतनी गंभीर लापरवाही के बावजूद संचालक पर सख्त धाराएं नहीं लगाई गईं और मामूली कार्रवाई कर मामले को दबाने की कोशिश हुई। राजस्व को लेकर भी विवाद रहा ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि जनता के टैक्स से बने इस पूल का किराया सरकारी खजाने में जमा नहीं हो रहा, बल्कि एक निजी क्लब को दिया जा रहा है। उन्होंने इसे सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग का मामला बताया। पहले भी हो चुका है विवाद गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पूल में युवकों और कोच के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट तक की नौबत आ गई थी। इसके बाद कोच ने काम छोड़ दिया था और नए कोच नियुक्त किए गए थे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही संचालक पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और राजस्व को सरकारी खाते में जमा करने की व्यवस्था नहीं की गई, तो इस मुद्दे को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।1
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- Post by प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई1
- बड़वानी जिले की राजपुर पुलिस ने 7 जुवारीयो को गिरफ्तार किया है जिनसे मोटरसाइकिलों सहित एक पिक वाहन और नगदी जब्त किया हे।1