Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mausam Ka karvat chappal gaon ki taraf Mausam Ne karvat Badal Diya Hai Ab Garmi Se sardi ki taraf ja raha hai aur tipa tip Barish bhi ho rahi hai Ramzan ke bad Eid ka pahla din
F A KHAN
Mausam Ka karvat chappal gaon ki taraf Mausam Ne karvat Badal Diya Hai Ab Garmi Se sardi ki taraf ja raha hai aur tipa tip Barish bhi ho rahi hai Ramzan ke bad Eid ka pahla din
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Bihar News 241
- सूर्यपुरा और दावथ प्रखंड क्षेत्र में विगत दो दिनों से बेमौसम हल्की बारिश और हवा ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दिया है। किसान बिगड़ते मौसम से खासे चिंतित हैं। शनिवार संध्या 05 बजे सूर्यपुरा के किसान रामशंकर सिंह, अशोक यादव,रामकुमार राय, पहाड़ी महतो दावथ के गंगा सिंह, निर्मल कुमार, शेष कुमार, सुनील कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि मार्च माह के अंतिम पखवाड़े में एकाएक तापमान ज्यादा कम होने से पहले से ही फसलों पर असर पड़ा है। वहीं बेमौसम बारिश से गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों समेत सब्जियां खराब हो जाएगी। उपर से तेज हवा और ओलावृष्टि की आशंकाएं बनी हुई है। रबी, तेलहन, दलहन की फसल अब तैयार हो चुकी है। जल्द ही कटनी चालू होंगी। किसानों को खरीफ सीजन में चक्रवाती तूफान से धान की फसल पहले ही बर्बाद हो गई थीं जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इस संबंध में कृषि विज्ञान केन्द्र बिक्रमगंज के प्रधान कृषि वैज्ञानिक आरके जलज ने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रोहतास जिले में हल्की बारिश की संभावना है। अगर तेज हवा, वर्षा और ओलावृष्टि हुई तो किसानों के फसलों को काफी नुकसान होगा। लेकिन ऐसा होने की संभावना कम है।1
- बलिया: बिल्थरारोड उभांव पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 को ग्राम कुण्डैल नियामत अली निवासी रम्भा देवी ने थाना उभांव में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी ननद के साथ गांव के ही प्रदीप कुमार सागर ने शौच से लौटते समय दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में थाना उभांव पर मुकदमा संख्या 63/2026 धारा 64(1), 115(2), 352, 351(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान 21 मार्च को निरीक्षक अपराध नरेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तुर्तीपार अंडरपास के पास से आरोपी प्रदीप कुमार सागर (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय बलिया भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उ0नि0 रामधारी सोनकर व कांस्टेबल सचिन कुमार भी शामिल रहे।2
- मैरवा प्रखंड के बभनौली पंचायत में बभनौली मस्जिद के पास सजा ईद मेला मैरवा : सीवान जिले के मैरवा प्रखंड अंतर्गत बभनौली पंचायत में बभनौली मस्जिद के पास ईद के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे, जहां हर उम्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में खिलौने, मिठाइयां, कपड़े और खानपान की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। बच्चों के लिए झूले और अन्य मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, ईद के मौके पर हर साल बभनौली मस्जिद के पास यह मेला लगता है, जो इलाके में आपसी भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है। वहीं, मेले को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ईद के इस खास मौके पर बभनौली मस्जिद के पास लगा मेला लोगों के लिए खुशी और उत्सव का केंद्र बना रहा।1
- Post by Chintu Tiwari Kavi jee1
- पिपराही से खबर — स्वास्थ्य जागरूकता के साथ पर्वों की शुभकामनाएं पिपराही स्थित नारायण क्लिनिक के प्रैक्टिशनर डॉक्टर डॉ. राधा कृष्ण राय एवं डॉ. नेहा कुमारी ने क्षेत्रवासियों को रामनवमी, चैती छठ एवं रमजान के पावन अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर डॉक्टरों ने बदलते मौसम को लेकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह भी दी। उन्होंने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण कई प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। मौसम बदलने पर होने वाली प्रमुख बीमारियां: सर्दी, खांसी एवं बुखार वायरल इंफेक्शन एलर्जी और त्वचा संबंधी रोग पेट से जुड़ी समस्याएं (डायरिया, अपच) गले में खराश और सांस की दिक्कत बचाव के लिए जरूरी सलाह: मौसम के अनुसार कपड़े पहनें ठंडा-गरम खाने से बचें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें उबला या शुद्ध पानी ही पिएं बाहर के खान-पान से परहेज करें नियमित रूप से हाथ धोते रहें बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें डॉक्टरों ने कहा कि यदि किसी को लगातार बुखार, खांसी या अन्य परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। संपर्क: 8581984895 नारायण क्लिनिक पिपराही द्वारा दी गई यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी संदेश दे रही है।1
- Mausam Ka karvat chappal gaon ki taraf Mausam Ne karvat Badal Diya Hai Ab Garmi Se sardi ki taraf ja raha hai aur tipa tip Barish bhi ho rahi hai Ramzan ke bad Eid ka pahla din1
- सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के खरोज गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से जख्मी ।जबकि दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। शनिवार संध्या 04 बजे थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि उक्त गांव में कमलेश पाण्डेय और जितेंद्र पाण्डेय के बीच पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर हो हल्ला के बाद ईट पत्थर और लाठी डंडे से हुए मारपीट में कमलेश पाण्डेय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यपुरा में करने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया। जबकि मारपीट की इस घटना को लेकर जख्मी कमलेश पाण्डेय ने जितेंद्र पाण्डेय सहित तीन के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष के जितेंद्र पाण्डेय की पत्नी रीमा देवी ने कमलेश पाण्डेय सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जितेंद्र पाण्डेय और उसके पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या, पुलिस ने बनाई तीन टीमें। बेल्थरा रोड (बलिया): भीमपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। ग्राम गोविंदपुर निवासी बंधु पुत्र रमाशंकर की अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से गले पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना भीमपुरा पुलिस व एफएसएल टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया है। मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर थाना भीमपुरा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के खुलासे के लिए तीन अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।1