कबीरधाम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना रेंगाखार क्षेत्रांतर्गत ग्राम घानीखूंटा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कवर्धा। कबीरधाम जिले में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना रेंगाखार क्षेत्रांतर्गत ग्राम घानीखूंटा में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल द्वारा ग्राम घानीखूंटा पहुंचकर किया गया। यह कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 06 फरवरी से 08 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। उद्घाटन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल ने खिलाड़ियों एवं उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि युवाओं को नशा, अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है, ताकि समाज में शांति, सद्भाव और सुरक्षा का माहौल बना रहे। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने, अनुशासन का पालन करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। साथ ही ग्रामीणों से पुलिस प्रशासन को सहयोग देने एवं सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, थाना रेंगाखार के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। कबीरधाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के खेल एवं सामाजिक गतिविधियों के आयोजन कर युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

- कवर्धा। 10 फरवरी 2026 को कबीरधाम जिले के सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में लगभग 251 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर नव विवाहितों को आशीर्वाद देंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सामूहिक विवाह की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके। इस योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में वैवाहिक संस्कार पूर्ण किए जाते हैं। जिला प्रशासन परिवार की भूमिका निभाते हुए समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करता है, जिससे नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करना, सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना तथा बेटियों के सम्मानपूर्ण भविष्य की राह को आसान बनाना है। यह योजना आर्थिक सहायता के साथ साथ समाज में सम्मान, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश भी देती है।1
- कबीरधाम जिले के 437 ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों में लगे 55599 ग्रामीणों को विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अंतर्गत उनके रोजगार के अधिकार सुरक्षित होने, समय पर मजदूरी भुगतान मिलने, ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास,आजीविका डबरी के फायदे सहित ग्रामीणों को होने वाले लाभ के विषय में रोजगार एवं आवास दिवस के अवसर पर संवाद स्थापित कर जानकारी दी गई। वनांचल ग्राम पंचायत सेंदुरखार, महीडबरा, पोलमी पंडरीपानी, भेलकी, छुही, अमनआरा, बाकी, खड़ौदाखुर्द से लेकर सूरजपुरा जंगल, दानीघटोली, लाखाटोला, सिल्हाटी, धर्मगढ़ एवं तालपुर सहित जिले के सभी 471 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन कर 1 अप्रैल 2026 से प्रत्येक पंजीकृत परिवारों को 100 के बजाय 125 दिनों का रोजगार, एक सप्ताह अथवा अधिकतम 15 दिवस के भीतर मजदूरी भुगतान होने तथा समय पर मजदूरी भुगतान नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता, ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले अधोसंरचना विकास, ग्राम सभा द्वारा पंचायत के कार्यों का चयन, क्यूआर कोड का उपयोग करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से उनके आवास निर्माण पर चर्चा कर योजना की जानकारी दी गई। शनिवार की शाम 4:30 बजे के आसपास जिला जनसंपर्क विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद 1 अप्रैल 2026 से मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत जी राम जी योजना प्रतिस्थापित हो जाएगा। नई योजना में ग्रामीणों को पहले की अपेक्षा और अधिक अधिकार संपन्न बनाते हुए समय पर भुगतान सुनिश्चित किया गया है। प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल महोत्सव के साथ रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन जिले के सभी ग्राम पंचायतों में किया जाता है। इस अवसर पर योजना के विषय में ग्रामीणों का ज्ञानवर्धन किया जा रहा है ताकि सभी ग्रामीण अपने अधिकारों को अच्छे से समझ सके। ग्राम सभा को मिले अधिकार निर्माण कार्यों की पहचान और ग्राम विकास की रूपरेखा इन्हीं सब अवसरों पर ग्रामीण मिलकर चर्चा कर तय करते हैं।1
- Post by User74241
- Post by BHUPENDRA Diwakar1
- यह मुंगेली जिला के ग्राम पंचायत चमारी हेमावास से ग्राम टीवी मीरपुर जाने वाले मुख्य मार्ग है यह प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत आती है जिसमें बेहद 5 सालों से यह रास्ता बहुत ही ज्यादा खराब है इस पर जिला प्रशासन है सड़क विभाग को ध्यान देते हुए सिद्ध बनाने की कृपा करें1
- चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब के विरूद्व प्रहार 10 लीटर अवैध महुवा शराब के साथ एक महिला आरोपी गिरफ्तार शनिवार की रात 9:00 बजे सी एस पी चकरभाठा द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार नाम आरोपिया - रेखा घृतलहरे पति संजय घृतलहरे उम्र 45 वर्ष निवासी सतनामी मोहल्ला ग्राम मगरउछला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़। मामले का विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जिला बिलासपुर के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरूद्व शख्त कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश के पालन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा उमेश साहू द्वारा थाना स्तर पर ठीम बनाकर सूचना एकत्रित कर आज दिनांक 07.02.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत मगरउछला के रेखा घृतलहरे के घर के पीछे में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया अपने घर के पीछे में छिपकर रखे 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000 रुपए को बरामद किया गया, मौके पर घर में उपस्थित रेखा घृतलहरे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर शराब बिक्री करना बतायी जिसे आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है1
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट को लंबे इंतजार के बाद नाइट लैंडिंग का लाइसेंस मिल गया है। अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर खराब मौसम, बारिश के साथ ही रात में भी फ्लाइट उड़ान भर सकेंगे। डीजीसीए के डायरेक्टर चंद्रमणि पांडेय ने शुक्रवार को 3सी-आईएफआर लाइसेंस जारी कर दिया है।1
- कवर्धा। कबीरधाम जिले में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना रेंगाखार क्षेत्रांतर्गत ग्राम घानीखूंटा में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल द्वारा ग्राम घानीखूंटा पहुंचकर किया गया। यह कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 06 फरवरी से 08 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। उद्घाटन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल ने खिलाड़ियों एवं उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि युवाओं को नशा, अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है, ताकि समाज में शांति, सद्भाव और सुरक्षा का माहौल बना रहे। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने, अनुशासन का पालन करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। साथ ही ग्रामीणों से पुलिस प्रशासन को सहयोग देने एवं सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, थाना रेंगाखार के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। कबीरधाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के खेल एवं सामाजिक गतिविधियों के आयोजन कर युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।1