Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shivpuri सइक हादसे क बाद े लाइुट एरिया की गली में हंगामा, कार में मिली शराब की खुली बोततल्न; एक युवक हिरासत में
उमाशंकर कुशवाहा
Shivpuri सइक हादसे क बाद े लाइुट एरिया की गली में हंगामा, कार में मिली शराब की खुली बोततल्न; एक युवक हिरासत में
More news from राजस्थान and nearby areas
- निचली बस्ती के घरों में घुसा पानी, जिला कलक्टर ने लिया जायजा देवरी क्षेत्र में लगातार बारिश से रैफी और खेड़र नदियां उफान पर हैं। चौरा खाड़ी के पास रैफी नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन बाधित हो गया और सैकड़ों राहगीर नदी उतरने का इंतजार करते रहे। पाटन गांव की निचली बस्ती में नदी का पानी घरों में घुस गया, जबकि खेतों में खड़ी फसलें तबाह हो गईं। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने बीलखेड़ा माल और होडापुरा क्षेत्र का जायजा लेकर ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने नदी-नालों में नहीं उतरने की अपील की तथा फसल खराबे की गिरदावरी और क्षतिग्रस्त पुलियों की मरम्मत के निर्देश दिए।1
- ददूनी गांव में पानी की टंकी पर चढ़ा बैल, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ श्योपुर जिले के ददूनी गांव में सोमवार को उस समय ग्रामीणों में कौतूहल पैदा हो गया, जब एक बैल पानी की टंकी के ऊपर जा चढ़ा। टंकी की ऊंचाई पर बैल को देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बैल पानी की टंकी के ऊपर खड़ा दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने इस अनोखे नजारे का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बैल आखिर पानी की टंकी के ऊपर कैसे पहुंचा, इसे लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।1
- बैंनीपुरा गांव का बारधा डैम हुआ ओवरफ्लो, वेस्ट बीयर से निकल रहा पानी विजयपुर क्षेत्र के बैंनीपुरा गांव स्थित बारधा डैम के ओवरफ्लो होने से पानी वेस्ट बीयर के रास्ते बाहर निकल रहा है। लगातार बारिश के बीच डैम का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में पानी का बहाव तेज हो गया है। ग्रामीणों से अपील—तेज बहाव वाले पानी और डैम क्षेत्र के पास जाने से बचें।1
- सोन तलैया कुंड में लक्ष्मण बाला सरकार का भव्य जलबिहार, हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ में गूंजे जयकारे, मेले ने बढ़ाई रौनक भांडेर नगर के ऐतिहासिक सौन तलैया कुंड में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी पर लक्ष्मण बाला सरकार के जलबिहार का सोमवार दोपहर 3 बजे से शाम 06 बजे तक आयोजन हुआ। परंपरा अनुसार, मंदिर से विशेष विमान पर विराजमान लक्ष्मण बाला सरकार को श्रद्धालुओं ने सोन तलैया कुंड में जलविहार कराया। नदी के निकट पहाड़ी पर स्थित यह प्राचीन मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है। मान्यता है कि अंचल में वर्षाकाल के दौरान आयोजित होने वाले जलबिहार कार्यक्रमों की शुरुआत सबसे पहले यहीं से होती है। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुए इस आयोजन में जयकारों की गूंज और भक्ति रस में डूबी भीड़ ने माहौल को कृष्णमय कर दिया। आयोजन स्थल पर बच्चों और परिवारों के लिए सजी दुकानों और मेले की रौनक भी देखते ही बनती थी। लोगों ने लक्ष्मण बाला सरकार की आरती उतारी, दर्शन किए और अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम का समापन लक्ष्मण बाला सरकार की जयकारों और श्रद्धा से भरे माहौल में हुआ।1
- दतिया के पीताम्बरा पीठ पहुंचे मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष दतिया। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने दतिया प्रवास के दौरान प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री पीताम्बरा पीठ पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने मां पीताम्बरा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की। मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष के पीताम्बरा पीठ पहुंचने पर श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आया।1
- *भाजपा कार्यालय के बैनर से आशुतोष तिवारी का फोटो गायब, दतिया में गुटबाजी की चर्चा तेज* *सफीक काजी✍️* दतिया। भाजपा में संगठनात्मक गतिविधियों के बीच अब बैनर-पोस्टर भी सियासी चर्चाओं का कारण बनने लगे हैं। दतिया भाजपा कार्यालय के सामने रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी के अवसर पर लगाए गए बैनर में पार्टी के कई नेताओं के फोटो नजर आ रहे हैं, लेकिन हाल ही में दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी का फोटो गायब दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि बैनर में पार्टी के छोटे-बड़े कई नेताओं को स्थान दिया गया है, लेकिन आशुतोष तिवारी की तस्वीर नहीं होने से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।दतिया भाजपा में पिछले कुछ समय से संगठन को लेकर खींचतान की चर्चाएं बनी हुई हैं। वहीं, जिला भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा अब तक नहीं होने के बीच बैनर से एक प्रमुख नेता का फोटो गायब होना चर्चाओं को और हवा दे रहा है।हालांकि, बैनर में फोटो नहीं लगाए जाने के पीछे वास्तविक वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन राजनीतिक जानकार इसे पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी और खेमेबाजी से जोड़कर देख रहे हैं। अब देखना होगा कि संगठन की आगामी घोषणा के बाद दतिया भाजपा की तस्वीर किस तरह सामने आती है। *भाजपा कार्यालय के बैनर से आशुतोष तिवारी का फोटो गायब, दतिया में गुटबाजी की चर्चा तेज* *सफीक काजी✍️* दतिया। भाजपा में संगठनात्मक गतिविधियों के बीच अब बैनर-पोस्टर भी सियासी चर्चाओं का कारण बनने लगे हैं। दतिया भाजपा कार्यालय के सामने रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी के अवसर पर लगाए गए बैनर में पार्टी के कई नेताओं के फोटो नजर आ रहे हैं, लेकिन हाल ही में दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी का फोटो गायब दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि बैनर में पार्टी के छोटे-बड़े कई नेताओं को स्थान दिया गया है, लेकिन आशुतोष तिवारी की तस्वीर नहीं होने से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।दतिया भाजपा में पिछले कुछ समय से संगठन को लेकर खींचतान की चर्चाएं बनी हुई हैं। वहीं, जिला भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा अब तक नहीं होने के बीच बैनर से एक प्रमुख नेता का फोटो गायब होना चर्चाओं को और हवा दे रहा है।हालांकि, बैनर में फोटो नहीं लगाए जाने के पीछे वास्तविक वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन राजनीतिक जानकार इसे पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी और खेमेबाजी से जोड़कर देख रहे हैं। अब देखना होगा कि संगठन की आगामी घोषणा के बाद दतिया भाजपा की तस्वीर किस तरह सामने आती है।1
- छह महीने में ही टूट गया पुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; निर्माण की जांच की मांग जानकारी सोमवार दोपहर 12 बजे मिली किराड़ बस्ती में पलको नदी पर छह महीने पहले बना पुल पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुल के पास प्रदर्शन कर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और जिम्मेदारों के खिलाफ जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 5 लाख रुपए की लागत से बने पुल की सतह जगह-जगह टूट गई है और क्षतिग्रस्त हिस्से से पानी बह रहा है। उन्होंने निर्माण सामग्री, माप और भुगतान की तकनीकी जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की।1
- 🚨 6 साल से फरार स्थाई वारंटी विजय उर्फ धर्मवीर रावत गिरफ्तार शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी विजय उर्फ धर्मवीर रावत (28 वर्ष) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी करीब 6 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 🚨 6 साल से फरार स्थाई वारंटी विजय उर्फ धर्मवीर रावत गिरफ्तार शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी विजय उर्फ धर्मवीर रावत (28 वर्ष) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी करीब 6 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।1
- रविवार को दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई. अब हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है. देखिए वीडियो.1