ड्रॉप आउट बच्चों को अधिकाधिक विद्यालयों से जोड़ें, स्कूलों में बढ़ाएं नामांकन : सुराणा ड्रॉप आउट बच्चों को अधिकाधिक विद्यालयों से जोड़ें, स्कूलों में बढ़ाएं नामांकन : सुराणा जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आवश्यक सेवाओं, विद्यालयों में प्रवेशोत्सव, एलपीजी आपूर्ति, ग्रीष्मकालीन कंटीन्जेंसी तैयारियों, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति सहित बिन्दुओं पर की चर्चा, दिए निर्देश चूरू, 30 मार्च। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आवश्यक सेवाओं, विद्यालयों में प्रवेशोत्सव, ग्रीष्मकालीन कंटीन्जेंसी तैयारियों, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति, एलजी आपूर्ति के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए समुचित निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि शिक्षा अधिकारी समन्वित प्रयासों से स्कूलों में नामांकन बढ़ाएं। सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि ड्रॉप आउट बच्चों को अधिकाधिक विद्यालयों से जोड़ा जाए। प्रवेशोत्सव को लेकर समुचित तैयारी सुनिश्चित की जाए। सभी उपखंड अधिकारियों से एलपीजी आपूर्ति को लेकर फीडबैक लेते हुए उन्होंने सभी उपखंड अधिकारी अपने क्षेत्र में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्थाओं के संबंध समीक्षा करें तथा पेट्रोल, डीजल आपूर्ति को लेकर भी मुस्तैद रहें। एलपीजी वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न हो तथा समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने डीएसओ को संपर्क पोर्टल पर एलपीजी आपूर्ति के संबंध मैं प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण की बात कही। नहरबंदी व ग्रीष्मकालीन कंटीजेन्सी तैयारियों की चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि पीएचईडी के सभी अधिकारी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। गर्मियों के मौसम को देखते हुए समुचित पेयजल आपूर्ति हेतु वैकल्पिक तौर पर टैंकरों आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे। नाला सफाई व बरसात के दौरान पानी भराव स्थितियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी उपखंड अधिकारी से कहा कि अपने क्षेत्र में नगर निकायों में पानी भराव वाले क्षेत्रों तथा नाली व नाला सफाई का निरीक्षण करें। नगर निकाय अधिकारियों के समन्वय से आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए अभी से ही सभी तैयारी सुनिश्चित करें। सभी नगर निकाय अधिकारी नाला— नाली सफाई कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करें और सीवरेज, ड्रेनेज लीकेज व अवरूद्ध हो तो तुरंत दुरूस्त करवाएं। बरसात के दौरान पानी भराव जैसी समस्याओं के निस्तारण के लिए अभी से ही मोटर, पंप सेट आदि के टेंडर आदि की कार्यवाही पूर्ण करें। जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों में असंतुष्टि वाले प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में भी तेजी लाएं। अधिकारी देखें कि संपर्क प्रकरणों का प्राथमिक स्तर पर प्रभावी समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर असंतुष्टि वाले प्रकरणों में वेरिफिकेशन पूर्ण करें तथा समुचित निस्तारण से परिवादियों को संतुष्ट करें। उन्होंने फसल कटाई प्रयोग तथा असमय बरसात से फसल खराबे के बारे में फीडबैक लिया और कहा कि राजस्व टीम व कृषि विभाग की टीम समुचित समन्वय से असेसमेंट करें। उन्होंने रतनगढ़ व चूरू एसडीएम को 05 व 06 अप्रैल को आयोजित होने वाली एसआई भर्ती परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी केंद्रों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए विभागीय स्तर पर समुचित प्रयास किए जाएं। जिला कलक्टर ने बैठक में गुरु गोलवलकर आंकाक्षी ब्लॉक योजना के प्रभावी क्रियान्वन को लेकर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने पेंशन व पालनहार के वेरिफिकेशन पूरे करने, राजकीय कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगवाने, पीएमश्री स्कूलों की विजिट कर व्यवस्थाएं देखने और पैरामीटरों पर प्रभावी कार्य करने, डीएमएफटी अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने, मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों के पूर्ण मरम्मत कार्यों के बिल भुगतान हेतु भिजवाने, पीएम कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत लक्ष्य पूरे करने, एसबीएम ग्रामीण व शहरी तथा एमजेएसए 2.0 में कार्य पूर्ण करने, ट्रांसमिशन लाइनों के प्रकरण निस्तारित करने, लघु सिंचाई गणना, बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन व क्रियान्विति, अटल ज्ञान केन्द्र, ओपन जिम, जेएसजेबी सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर समुचित निर्देश दिए। एडीएम अर्पिता सोनी ने एसआई भर्ती परीक्षा के सफल आयोजन तथा बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन को लेकर चर्चा की। सीईओ श्वेता कोचर ने मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/ वार्ड अभियान को लेकर चर्चा की। डीएसओ अंशु तिवाड़ी ने एलपीजी आपूर्ति को लेकर नए प्रावधानों के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे तथा वीसी के जरिए सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।

- झुंझुनूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, झुंझुनूं। पुलिस थाना कोतवाली झुंझुनूं ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व वृत्ताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के सुपरविजन में थानाधिकारी श्रवण कुमार ने अपनी टीम के साथ किया। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक महिला ने मोबाइल पर मीठी बातों में फंसाकर उसे झुंझुनूं स्थित मोतीलाल कॉलेज के पास एक मकान में बुलाया। वहां मौजूद महिला उसे कमरे में ले गई, जिसके बाद बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया। थोड़ी देर बाद महिला ने शोर मचाते हुए उस पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगा दिया। इसके बाद 4-5 लोग वहां पहुंचे और परिवादी को डराते-धमकाते हुए बदनामी का भय दिखाकर एक लाख रुपए वसूल लिए। बाद में आरोपियों ने फिर से एक लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी रामनिवास के नेतृत्व में टीम गठित की गई। आरोपियों द्वारा लगातार फोन कर रुपए मांगने पर पुलिस ने परिवादी के माध्यम से डमी रकम देकर जाल बिछाया। गुढ़ा मोड़ पर जैसे ही आरोपियों ने पैसे लिए, पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दो महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ लिया तथा उनके कब्जे से डमी रकम बरामद की। पूछताछ में एक अन्य महिला का नाम सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सीमा शर्मा, राहुल, प्रियंका और मुनेष कुमारी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की अन्य गतिविधियों की जांच कर रही है। कार्रवाई में कोतवाली थाना पुलिस की विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बामनवास गांव में एक रिटायर्ड फौजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड का आरोप गांव के ही एक युवक अकरम पर लगाया गया है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई थी, जो इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत, चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल, सूरजगढ़ सीआई रणजीत सिंह सेवदा और पिलानी सीआई चंद्रभान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही, आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। चिड़ावा, सूरजगढ़ और पिलानी सहित विभिन्न थानों की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।1
- Post by पंडित:-सुनील स्वामी 91192764011
- वार्ड नंबर छः सात नाईयों के मोहल्ले में कम से कम छः सात महीने से आम लोगों को तंग कर रहे हैं जनस्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका लोहारू और आज तक टुटी नालियों व सड़क का निर्माण कार्य नहीं कर पाये आने जाने में समस्या व नालियों का पानी घरों में जा रहा है वापिस दिवारे ख़राब हो चुकी है। इस गली की विडियो भी भेज रहे हैं देखें।1
- गुना मध्य प्रदेश से बड़ी भयावाह घटना सामने आ रही है यहां यास्मीन खान एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी और उसकी ब्यूटी पार्लर में कई हिंदू लड़कियां ब्यूटीशियन का काम सीखने आती थी यासमीन खान उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करती थी और उसके बाद वही उसका पति शरीफ खान उन हिंदू लड़कियों का बलात्कार करता था और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करता था और यास्मीन खान बाहर पहरेदारी करती थी असल में यह इतने रेडिकलाइज हो गए थे क्योंकि उन्हें बताया गया था कि काफिरों की लड़कियों का बलात्कार करने से या बलात्कार करने में हेल्प करने मदद करने से सीधे जन्नत की प्राप्ति होती है सोचिए जब हमारे और आपके आसपास ऐसे लोग हैं तो आने वाला भारत कितना खतरनाक होगा1
- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by Jagdish Banjara1
- सदर थाना पुलिस की कार्रवाई: 89 ग्राम अवैध गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, झुंझुनूं। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सदर झुंझुनूं ने कार्रवाई करते हुए 89 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुंझुनूं शहर गोपाल सिंह ढाका (आरपीएस) के सुपरविजन में की गई। जानकारी के अनुसार, थाना सदर के थानाधिकारी मांगीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को 29 मार्च 2026 को सूचना मिली कि अजाड़ी कलां जोहड़ी क्षेत्र में हरिराम नामक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बैठा है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरिराम पुत्र रामदेवाराम, जाति गुवारिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी अजाड़ी कलां, थाना सदर झुंझुनूं बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 89 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थानाधिकारी मांगीलाल मीणा के साथ कांस्टेबल अजीत, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, विकास तथा सत्येन्द्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।1