logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीकर। जिला रसद अधिकारी, सीकर विजेन्द्र पाल ने बताया कि खाद्य विभाग जयपुर एवं जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा सीकर के निर्देशानुसार 30 मार्च 2026 सोमवार को जिला रसद अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन स्टाफ द्वारा विक्रम गैस सर्विस, सीकर पर सघन जांच की गई। जांच दल में जयराम गुर्जर, प्रवर्तन अधिकारी; सुनीता वर्मा, प्रवर्तन अधिकारी; सुरभि मीणा, प्रवर्तन निरीक्षक; एवं अनुराग बैरवाल, प्रवर्तन निरीक्षक शामिल थे। सम्पर्क पोर्टल एवं जिला रसद कार्यालय में लगातार उपभोक्ताओं द्वारा विक्रम गैस सर्विस के विरुद्ध गैस सिलेण्डर आपूर्ति में धांधली और कालाबाजारी की शिकायतें की जा रही थीं। उपभोक्ताओं को डोर-स्टेप डिलीवरी न करके गैस एजेंसी पर बुलाकर सिलेण्डर देने का प्रावधान किया जा रहा था। निरीक्षण और इंश्योरेंस के नाम पर उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान किया जा रहा था। इस संबंध में उपस्थित उपभोक्ताओं के बयान लिए गए और जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके लिए खाद्य विभाग एवं संबंधित ऑयल कंपनियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र भेजा जाएगा। समस्त गैस एजेंसियों की जांच लगातार जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री के निर्देशन में हुई बैठक में दिए गए निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर, सीकर ने विक्रय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को ओटीपी आधारित ही सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी गैस एजेंसियों को पाबंद किया जाएगा। किसी भी एजेंसी द्वारा बिना ओटीपी और बुकिंग के अनुरूप आपूर्ति न करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सभी गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंप धारकों को अपने कारोबार परिसर एवं गोदाम में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कलेक्टर द्वारा सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं खाद्य विभाग के प्रवर्तन दलों को गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं उद्योगों को पाइपलाइन कनेक्शन आवेदन के बाद व्यावसायिक सिलेण्डरों की आपूर्ति दी जाएगी। पाइपलाइन गैस आपूर्ति के दुष्यन्त मनी, चीफ मैनेजर सीकर ने बताया कि पाइपलाइन गैस कनेक्शन आसानी से उपलब्ध है और एलपीजी गैस सिलेण्डर की तुलना में सस्ता है। पाइपलाइन कनेक्शन में कोई बुकिंग झंझट या बाधा नहीं है। पाइपलाइन युक्त गैस अब घरों के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, छात्रावास, स्कूल आदि को भी जारी की जा रही है। इच्छुक उपभोक्ता 8295903690 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला कलेक्टर द्वारा उपखण्ड अधिकारी के नेतृत्व में त्रिस्तरीय जांच समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखेगी और गैस एजेंसियों की जांच करेगी। सभी अधिशाषी अधिकारियों, नगरपालिका एवं नगर परिषद, सीकर को नगरीय क्षेत्र के मुख्य स्थानों पर घरेलू गैस सिलेण्डर बुकिंग एवं शिकायत के लिए कस्टमर केयर नंबर 181, 112 एवं विभागीय हेल्पलाइन नंबर 14435 होर्डिंग पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसके दूरभाष नंबर 01572-251008 हैं। जिला विक्रय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में भारत एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार व्यावसायिक सिलेण्डरों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। जिले में घरेलू एवं व्यावसायिक सिलेण्डरों की मांग और आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। आज तेल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सुबह का प्रारंभिक स्टॉक लगभग 19,254 घरेलू गैस सिलेण्डर था और लगभग 9,656 सिलेण्डर जिले में आवक हुई, जिसमें से लगभग 13,010 घरेलू सिलेण्डर वितरित किए गए। जिला सीकर में घरेलू गैस सिलेण्डरों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे भयभीत न हों और अनावश्यक बुकिंग या घरेलू गैस सिलेण्डरों का संग्रहण नहीं करें।

5 hrs ago
user_@nilesh Verma-1997
@nilesh Verma-1997
Sikar, Rajasthan•

More news from Rajasthan and nearby areas
  • गुना मध्य प्रदेश से बड़ी भयावाह घटना सामने आ रही है यहां यास्मीन खान एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी और उसकी ब्यूटी पार्लर में कई हिंदू लड़कियां ब्यूटीशियन का काम सीखने आती थी यासमीन खान उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करती थी और उसके बाद वही उसका पति शरीफ खान उन हिंदू लड़कियों का बलात्कार करता था और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करता था और यास्मीन खान बाहर पहरेदारी करती थी असल में यह इतने रेडिकलाइज हो गए थे क्योंकि उन्हें बताया गया था कि काफिरों की लड़कियों का बलात्कार करने से या बलात्कार करने में हेल्प करने मदद करने से सीधे जन्नत की प्राप्ति होती है सोचिए जब हमारे और आपके आसपास ऐसे लोग हैं तो आने वाला भारत कितना खतरनाक होगा
    1
    गुना मध्य प्रदेश से बड़ी भयावाह  घटना सामने आ रही है
यहां यास्मीन खान एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी और उसकी ब्यूटी पार्लर में कई हिंदू लड़कियां ब्यूटीशियन का काम सीखने आती थी 
यासमीन खान उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करती थी और उसके बाद वही उसका पति शरीफ खान उन हिंदू लड़कियों का बलात्कार करता था और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करता था 
और यास्मीन खान बाहर पहरेदारी करती थी 
असल में यह इतने रेडिकलाइज हो गए थे क्योंकि उन्हें बताया गया था कि काफिरों की लड़कियों का बलात्कार करने से या बलात्कार करने में हेल्प करने मदद करने से सीधे जन्नत की प्राप्ति होती है 
सोचिए जब हमारे और आपके आसपास ऐसे लोग हैं तो आने वाला भारत कितना खतरनाक होगा
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • Post by @nilesh Verma-1997
    1
    Post by @nilesh Verma-1997
    user_@nilesh Verma-1997
    @nilesh Verma-1997
    Sikar, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • Post by Jagdish Banjara
    1
    Post by Jagdish Banjara
    user_Jagdish Banjara
    Jagdish Banjara
    Security Guard सीकर ग्रामीण, सीकर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • झुंझुनूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, झुंझुनूं। पुलिस थाना कोतवाली झुंझुनूं ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व वृत्ताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के सुपरविजन में थानाधिकारी श्रवण कुमार ने अपनी टीम के साथ किया। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक महिला ने मोबाइल पर मीठी बातों में फंसाकर उसे झुंझुनूं स्थित मोतीलाल कॉलेज के पास एक मकान में बुलाया। वहां मौजूद महिला उसे कमरे में ले गई, जिसके बाद बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया। थोड़ी देर बाद महिला ने शोर मचाते हुए उस पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगा दिया। इसके बाद 4-5 लोग वहां पहुंचे और परिवादी को डराते-धमकाते हुए बदनामी का भय दिखाकर एक लाख रुपए वसूल लिए। बाद में आरोपियों ने फिर से एक लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी रामनिवास के नेतृत्व में टीम गठित की गई। आरोपियों द्वारा लगातार फोन कर रुपए मांगने पर पुलिस ने परिवादी के माध्यम से डमी रकम देकर जाल बिछाया। गुढ़ा मोड़ पर जैसे ही आरोपियों ने पैसे लिए, पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दो महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ लिया तथा उनके कब्जे से डमी रकम बरामद की। पूछताछ में एक अन्य महिला का नाम सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सीमा शर्मा, राहुल, प्रियंका और मुनेष कुमारी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की अन्य गतिविधियों की जांच कर रही है। कार्रवाई में कोतवाली थाना पुलिस की विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    झुंझुनूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार,
झुंझुनूं। पुलिस थाना कोतवाली झुंझुनूं ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व वृत्ताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के सुपरविजन में थानाधिकारी श्रवण कुमार ने अपनी टीम के साथ किया।
पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक महिला ने मोबाइल पर मीठी बातों में फंसाकर उसे झुंझुनूं स्थित मोतीलाल कॉलेज के पास एक मकान में बुलाया। वहां मौजूद महिला उसे कमरे में ले गई, जिसके बाद बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया। थोड़ी देर बाद महिला ने शोर मचाते हुए उस पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगा दिया। इसके बाद 4-5 लोग वहां पहुंचे और परिवादी को डराते-धमकाते हुए बदनामी का भय दिखाकर एक लाख रुपए वसूल लिए। बाद में आरोपियों ने फिर से एक लाख रुपए की मांग शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी रामनिवास के नेतृत्व में टीम गठित की गई। आरोपियों द्वारा लगातार फोन कर रुपए मांगने पर पुलिस ने परिवादी के माध्यम से डमी रकम देकर जाल बिछाया। गुढ़ा मोड़ पर जैसे ही आरोपियों ने पैसे लिए, पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दो महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ लिया तथा उनके कब्जे से डमी रकम बरामद की। पूछताछ में एक अन्य महिला का नाम सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में सीमा शर्मा, राहुल, प्रियंका और मुनेष कुमारी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की अन्य गतिविधियों की जांच कर रही है। कार्रवाई में कोतवाली थाना पुलिस की विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मीठड़ी सकल जैन समाज मीठड़ी की ओर से महावीर जयंती पर भव्य आयोजन हुआ। लौहार मोहल्ला स्थित अजमेर गोठ दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। सुबह सात बजे प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। दिसंबर जैन मंदिर से अजमेर गोठ दिगम्बर जैन तक। शाम चार बजे भगवान महावीर की प्रतिमा को टैक्ट्रर ट्रॉलियों पर सजाया गया। महिलाएं भजन-कीर्तन करती रहीं। हाथों में ध्वज लिए जयकारे लगाते बच्चे चल रहे थे।रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।शोभायात्रा पोस्ट ऑफिस, बड़ा बाजार, मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैंड स्थित दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। हिन्द राजू बैंड मीठड़ी के कलाकारों ने बहतरीन भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां दी। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की गई। अभिषेक, शांतिधारा, विधान पूजन और महाआरती का आयोजन हुआ। इस मौके पर हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन अध्यक्ष प्रकाशचंद सोमानी,त्रिलोकचंद कुमावत,श्याम सिंह चौहान,महावीर प्रसाद,पारसमल,प्रकाश चंद गंगवाल, राजमल गंगवाल, रिखबचंद गंगवाल, धर्मचंद जैन, चैतन जैन,स्वरूपचंद जैन, संजय कुमार जैन, सन्मति गंगवाल ,शुभम,दीपक,मनोज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं थी।
    4
    मीठड़ी 
सकल जैन समाज मीठड़ी की ओर से महावीर जयंती पर भव्य आयोजन हुआ। लौहार मोहल्ला स्थित अजमेर गोठ दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। सुबह सात बजे प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। दिसंबर जैन मंदिर से अजमेर गोठ दिगम्बर जैन तक। शाम चार बजे भगवान महावीर की प्रतिमा को टैक्ट्रर ट्रॉलियों पर सजाया गया। महिलाएं भजन-कीर्तन करती रहीं। हाथों में ध्वज लिए जयकारे लगाते बच्चे चल रहे थे।रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।शोभायात्रा पोस्ट ऑफिस, बड़ा बाजार, मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैंड स्थित दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। हिन्द राजू बैंड मीठड़ी के कलाकारों ने बहतरीन भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां दी। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की गई। अभिषेक, शांतिधारा, विधान पूजन और महाआरती का आयोजन हुआ। इस मौके पर हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन अध्यक्ष प्रकाशचंद सोमानी,त्रिलोकचंद कुमावत,श्याम सिंह चौहान,महावीर प्रसाद,पारसमल,प्रकाश चंद गंगवाल, राजमल गंगवाल, रिखबचंद गंगवाल, धर्मचंद जैन, चैतन जैन,स्वरूपचंद जैन, संजय कुमार जैन, सन्मति गंगवाल ,शुभम,दीपक,मनोज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं थी।
    user_Shyamsunder prajapat
    Shyamsunder prajapat
    नावा, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बामनवास गांव में एक रिटायर्ड फौजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड का आरोप गांव के ही एक युवक अकरम पर लगाया गया है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई थी, जो इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत, चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल, सूरजगढ़ सीआई रणजीत सिंह सेवदा और पिलानी सीआई चंद्रभान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही, आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। चिड़ावा, सूरजगढ़ और पिलानी सहित विभिन्न थानों की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
    1
    झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बामनवास गांव में एक रिटायर्ड फौजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड का आरोप गांव के ही एक युवक अकरम पर लगाया गया है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई थी, जो इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत, चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल, सूरजगढ़ सीआई रणजीत सिंह सेवदा और पिलानी सीआई चंद्रभान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही, आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। चिड़ावा, सूरजगढ़ और पिलानी सहित विभिन्न थानों की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by पंडित:-सुनील स्वामी 9119276401
    1
    Post by पंडित:-सुनील स्वामी 9119276401
    user_पंडित:-सुनील स्वामी 9119276401
    पंडित:-सुनील स्वामी 9119276401
    Astrologer चूरू, चूरू, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • सदर थाना पुलिस की कार्रवाई: 89 ग्राम अवैध गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, झुंझुनूं। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सदर झुंझुनूं ने कार्रवाई करते हुए 89 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुंझुनूं शहर गोपाल सिंह ढाका (आरपीएस) के सुपरविजन में की गई। जानकारी के अनुसार, थाना सदर के थानाधिकारी मांगीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को 29 मार्च 2026 को सूचना मिली कि अजाड़ी कलां जोहड़ी क्षेत्र में हरिराम नामक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बैठा है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरिराम पुत्र रामदेवाराम, जाति गुवारिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी अजाड़ी कलां, थाना सदर झुंझुनूं बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 89 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थानाधिकारी मांगीलाल मीणा के साथ कांस्टेबल अजीत, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, विकास तथा सत्येन्द्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
    1
    सदर थाना पुलिस की कार्रवाई: 89 ग्राम अवैध गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार,
झुंझुनूं। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सदर झुंझुनूं ने कार्रवाई करते हुए 89 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुंझुनूं शहर गोपाल सिंह ढाका (आरपीएस) के सुपरविजन में की गई।
जानकारी के अनुसार, थाना सदर के थानाधिकारी मांगीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को 29 मार्च 2026 को सूचना मिली कि अजाड़ी कलां जोहड़ी क्षेत्र में हरिराम नामक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बैठा है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरिराम पुत्र रामदेवाराम, जाति गुवारिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी अजाड़ी कलां, थाना सदर झुंझुनूं बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 89 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी मांगीलाल मीणा के साथ कांस्टेबल अजीत, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, विकास तथा सत्येन्द्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.