logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बामनवास गांव में चाकू से गोदकर रिटायर्ड फौजी की हत्या, छावनी में तब्दील हुआ गांव झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बामनवास गांव में एक रिटायर्ड फौजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड का आरोप गांव के ही एक युवक अकरम पर लगाया गया है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई थी, जो इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत, चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल, सूरजगढ़ सीआई रणजीत सिंह सेवदा और पिलानी सीआई चंद्रभान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही, आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। चिड़ावा, सूरजगढ़ और पिलानी सहित विभिन्न थानों की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

1 hr ago
user_Amit Sharma
Amit Sharma
पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
1 hr ago

बामनवास गांव में चाकू से गोदकर रिटायर्ड फौजी की हत्या, छावनी में तब्दील हुआ गांव झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बामनवास गांव में एक रिटायर्ड फौजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड का आरोप गांव के ही एक युवक अकरम पर लगाया गया है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई थी, जो इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत, चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल, सूरजगढ़ सीआई रणजीत सिंह सेवदा और पिलानी सीआई चंद्रभान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही, आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। चिड़ावा, सूरजगढ़ और पिलानी सहित विभिन्न थानों की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बामनवास गांव में एक रिटायर्ड फौजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड का आरोप गांव के ही एक युवक अकरम पर लगाया गया है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई थी, जो इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत, चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल, सूरजगढ़ सीआई रणजीत सिंह सेवदा और पिलानी सीआई चंद्रभान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही, आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। चिड़ावा, सूरजगढ़ और पिलानी सहित विभिन्न थानों की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
    1
    झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बामनवास गांव में एक रिटायर्ड फौजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड का आरोप गांव के ही एक युवक अकरम पर लगाया गया है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई थी, जो इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत, चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल, सूरजगढ़ सीआई रणजीत सिंह सेवदा और पिलानी सीआई चंद्रभान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही, आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। चिड़ावा, सूरजगढ़ और पिलानी सहित विभिन्न थानों की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पिलानी में युवती की हत्या का खुलासा: शादी को लेकर विवाद में पिता गिरफ्तार, झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के ग्राम घुमनसर कलां में युवती प्रियंका की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि विवाह को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण आरोपी पिता ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत तथा वृताधिकारी चिडावा विकास धींधवाल के सुपरविजन में पिलानी थाना प्रभारी चन्द्रभान के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेन्द्र कुमार नेहरा (47) निवासी सांवलोद, हाल घुमनसर कलां को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 28 मार्च 2026 की सुबह सूचना मिली कि घुमनसर कलां में एक युवती की हत्या कर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाकर जांच शुरू की। परिजनों ने प्रारंभ में युवती की मौत सीढ़ियों से गिरने के कारण होना बताया, लेकिन शरीर पर चोटों के निशान और परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने डॉग स्क्वॉड व एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। मृतका के रिश्तेदार गौरव द्वारा दी गई लिखित रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि आरोपी पिता पहले भी प्रियंका को जान से मारने की धमकी दे चुका था। जांच में सामने आया कि प्रियंका अपनी पसंद से विवाह करना चाहती थी, जबकि पिता उसकी शादी अपनी इच्छा से अन्य स्थान पर करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जो हत्या का कारण बना। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड प्राप्त कर आगे की पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य किसी की भूमिका सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट से संबंधित एक मामला दर्ज होना सामने आया है। पुलिस टीम के सदस्यों ने मामले के त्वरित खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    पिलानी में युवती की हत्या का खुलासा: शादी को लेकर विवाद में पिता गिरफ्तार,
झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के ग्राम घुमनसर कलां में युवती प्रियंका की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि विवाह को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण आरोपी पिता ने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत तथा वृताधिकारी चिडावा विकास धींधवाल के सुपरविजन में पिलानी थाना प्रभारी चन्द्रभान के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेन्द्र कुमार नेहरा (47) निवासी सांवलोद, हाल घुमनसर कलां को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 28 मार्च 2026 की सुबह सूचना मिली कि घुमनसर कलां में एक युवती की हत्या कर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाकर जांच शुरू की। परिजनों ने प्रारंभ में युवती की मौत सीढ़ियों से गिरने के कारण होना बताया, लेकिन शरीर पर चोटों के निशान और परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने डॉग स्क्वॉड व एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।
मृतका के रिश्तेदार गौरव द्वारा दी गई लिखित रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि आरोपी पिता पहले भी प्रियंका को जान से मारने की धमकी दे चुका था। जांच में सामने आया कि प्रियंका अपनी पसंद से विवाह करना चाहती थी, जबकि पिता उसकी शादी अपनी इच्छा से अन्य स्थान पर करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जो हत्या का कारण बना।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड प्राप्त कर आगे की पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य किसी की भूमिका सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट से संबंधित एक मामला दर्ज होना सामने आया है।
पुलिस टीम के सदस्यों ने मामले के त्वरित खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by पंडित:-सुनील स्वामी 9119276401
    1
    Post by पंडित:-सुनील स्वामी 9119276401
    user_पंडित:-सुनील स्वामी 9119276401
    पंडित:-सुनील स्वामी 9119276401
    Astrologer चूरू, चूरू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • वार्ड नंबर छः सात नाईयों के मोहल्ले में कम से कम छः सात महीने से आम लोगों को तंग कर रहे हैं जनस्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका लोहारू और आज तक टुटी नालियों व सड़क का निर्माण कार्य नहीं कर पाये आने जाने में समस्या व नालियों का पानी घरों में जा रहा है वापिस दिवारे ख़राब हो चुकी है। इस गली की विडियो भी भेज रहे हैं देखें।
    1
    वार्ड नंबर छः सात नाईयों के मोहल्ले में कम से कम छः सात महीने से आम लोगों को तंग कर रहे हैं जनस्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका लोहारू और आज तक टुटी नालियों व सड़क का निर्माण कार्य नहीं कर पाये आने जाने में समस्या व नालियों का पानी घरों में जा रहा है वापिस दिवारे ख़राब हो चुकी है। इस गली की विडियो भी भेज रहे हैं देखें।
    user_Jagdish Jailwal
    Jagdish Jailwal
    लोहारू, भिवानी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • *रींगस में खाकी पर हुआ हमला, ड्यूटी पर तैनात एएसआई के साथ कार सवार युवकों ने मारपीट की और वर्दी फाड़ी, यूपी निवासी दो हमलावरों को लिया हिरासत में, कार को किया जब्त, कार चालक महेंद्र जांगिड़ हुआ मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश, एएसआई ने तीनों हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया*
    4
    *रींगस में खाकी पर हुआ हमला, ड्यूटी पर तैनात एएसआई के साथ कार सवार युवकों ने मारपीट की और वर्दी फाड़ी, यूपी निवासी दो हमलावरों को लिया हिरासत में, कार को किया जब्त, कार चालक महेंद्र जांगिड़ हुआ मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश, एएसआई ने तीनों हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया*
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • Post by @nilesh Verma-1997
    1
    Post by @nilesh Verma-1997
    user_@nilesh Verma-1997
    @nilesh Verma-1997
    Sikar, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • Post by Mahendergarh live
    1
    Post by Mahendergarh live
    user_Mahendergarh live
    Mahendergarh live
    News Anchor महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • झुंझुनूं में 160 ग्राम गांजा सहित युवक गिरफ्तार, बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त, झुंझुनूं। जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 160 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में वृताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के सुपरविजन तथा थानाधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को 28 मार्च 2026 को सूचना मिली कि झुंझुनूं बाईपास रोड स्थित सिगड़ी होटल के पास एक युवक बिना नंबर की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल पर बैठा है और उसके पास अवैध गांजा है, जिसे वह बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन कुमावत (19) पुत्र सांवरमल, निवासी दादाबाड़ी श्रीमालों का मोहल्ला, वार्ड नंबर 45, झुंझुनूं बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 160 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा व मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। जिला पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं युवाओं में नशे के प्रसार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना पुलिस के कई पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ा है तथा अपराधियों में भय का माहौल बना है।
    1
    झुंझुनूं में 160 ग्राम गांजा सहित युवक गिरफ्तार, बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त,
झुंझुनूं। जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 160 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में वृताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के सुपरविजन तथा थानाधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को 28 मार्च 2026 को सूचना मिली कि झुंझुनूं बाईपास रोड स्थित सिगड़ी होटल के पास एक युवक बिना नंबर की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल पर बैठा है और उसके पास अवैध गांजा है, जिसे वह बेचने की फिराक में है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन कुमावत (19) पुत्र सांवरमल, निवासी दादाबाड़ी श्रीमालों का मोहल्ला, वार्ड नंबर 45, झुंझुनूं बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 160 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा व मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। जिला पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं युवाओं में नशे के प्रसार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में कोतवाली थाना पुलिस के कई पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ा है तथा अपराधियों में भय का माहौल बना है।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.