logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

doston Aaj hamari Srinagar market mein ek bhai mila tha jo ki ek hath aur ek pair se viklang hai lekin Apne hunar se bahut hi khubsurat hai use market walon ka Dil Jeet liya

10 hrs ago
user_Amar Bahadur
Amar Bahadur
Farmer महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

doston Aaj hamari Srinagar market mein ek bhai mila tha jo ki ek hath aur ek pair se viklang hai lekin Apne hunar se bahut hi khubsurat hai use market walon ka Dil Jeet liya

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली जिले के डीह ब्लॉक स्थित प्रसिद्ध गलथरेश्वर धाम में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिव भक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। मंदिर परिसर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठा। रायबरेली जिले के डीह ब्लॉक स्थित प्रसिद्ध गलथरेश्वर धाम में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिव भक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। मंदिर परिसर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। डीह थाना पुलिस की पूरी टीम सुबह से ही मंदिर परिसर में तैनात रही, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और व्यवस्था बनी रहे। डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज और उप निरीक्षक विनोद पांडे सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी के कारण दर्शन और जलाभिषेक का कार्य शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    रायबरेली जिले के डीह ब्लॉक स्थित प्रसिद्ध गलथरेश्वर धाम में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिव भक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। मंदिर परिसर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठा।
रायबरेली जिले के डीह ब्लॉक स्थित प्रसिद्ध गलथरेश्वर धाम में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिव भक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। मंदिर परिसर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। डीह थाना पुलिस की पूरी टीम सुबह से ही मंदिर परिसर में तैनात रही, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और व्यवस्था बनी रहे।
डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज और उप निरीक्षक विनोद पांडे सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी के कारण दर्शन और जलाभिषेक का कार्य शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।
    user_C. K. OJHA
    C. K. OJHA
    Media company सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सावन के दूसरे सोमवार को रायबरेली के सर्वेश्वर महादेव मंदिर में दिखाई दी भक्तों की भीड़ सावन के दूसरे सोमवार को रायबरेली के सर्वेश्वर महादेव मंदिर में दिखाई दी भक्तों की भीड़
    1
    सावन के दूसरे सोमवार को रायबरेली के सर्वेश्वर महादेव मंदिर में दिखाई दी भक्तों की भीड़
सावन के दूसरे सोमवार को रायबरेली के सर्वेश्वर महादेव मंदिर में दिखाई दी भक्तों की भीड़
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हैदरगढ़ तहसील बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ गृहण समारोह समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप की अध्यक्षता मे हुआ संपन्न तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हैदरगढ़ बाराबंकी। तहसील बार एसोसिएशन हैदरगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को पराग डेयरी, हैदरगढ़ के सभागार में गरिमामय एवं भव्य माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय तथा पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप शामिल हुए। समारोह स्थल पर पहुंचने पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि माता प्रसाद पाण्डेय ने तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री संतोष शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अधिवक्ता समाज की एकजुटता, न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। समारोह में अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तहसील हैदरगढ़ के समस्त अधिवक्ताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं अधिवक्ताओं के लिए आयोजकों की ओर से नाश्ते, जलपान एवं भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। वहीं, कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह एवं महामंत्री संतोष शुक्ला द्वारा उपस्थित पत्रकार बंधुओं का भी अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। पत्रकारों के सम्मान को लेकर अधिवक्ताओं एवं अतिथियों ने भी सराहना व्यक्त की। समारोह के अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।
    4
    हैदरगढ़ तहसील बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ गृहण समारोह समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री  अरविंद सिंह गोप की अध्यक्षता मे हुआ संपन्न 
तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह  संपन्न 
हैदरगढ़ बाराबंकी। तहसील बार एसोसिएशन हैदरगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को पराग डेयरी, हैदरगढ़ के सभागार में गरिमामय एवं भव्य माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय तथा पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप शामिल हुए।
समारोह स्थल पर पहुंचने पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि माता प्रसाद पाण्डेय ने तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री संतोष शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अधिवक्ता समाज की एकजुटता, न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
समारोह में अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तहसील हैदरगढ़ के समस्त अधिवक्ताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं अधिवक्ताओं के लिए आयोजकों की ओर से नाश्ते, जलपान एवं भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी।
वहीं, कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह एवं महामंत्री संतोष शुक्ला द्वारा उपस्थित पत्रकार बंधुओं का भी अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। पत्रकारों के सम्मान को लेकर अधिवक्ताओं एवं अतिथियों ने भी सराहना व्यक्त की।
समारोह के अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।
    user_CHIEF BUREAU Om Prakash Srivastava
    CHIEF BUREAU Om Prakash Srivastava
    हैदरगढ़, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रायबरेली एसपी के निर्देश पर कांवड़ यात्रियों का स्वागतः थाना जगतपुर ने जन सहयोग से विश्राम व भोजन की व्यवस्था की रायबरेली।रायबरेली में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। थाना जगतपुर द्वारा जन सहयोग से कांवड़ विश्राम स्थल और भोजन की व्यवस्था की गई। यह पहल कांवड़ यात्रियों के स्वागत और सम्मान के उद्देश्य से की गई थी।
    1
    रायबरेली एसपी के निर्देश पर कांवड़ यात्रियों का स्वागतः थाना जगतपुर ने जन सहयोग से विश्राम व भोजन की व्यवस्था की
रायबरेली।रायबरेली में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं।
थाना जगतपुर द्वारा जन सहयोग से कांवड़ विश्राम स्थल और भोजन की व्यवस्था की गई। यह पहल कांवड़ यात्रियों के स्वागत और सम्मान के उद्देश्य से की गई थी।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • _* _*गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*_ *रायबरेली, 06 अगस्त 2026* जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकास खण्ड सरेनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत धनपालपुर पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर योजना के संचालन, पेयजल गुणवत्ता एवं जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को नियमित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाना हर स्थिति में सुनिश्चित किया जाए। धनपालपुर पेयजल योजना वर्ष 2021-22 में ₹232.66 लाख की लागत से स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत धनपालपुर की लगभग 2,725 आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत एक नलकूप, 175 केएल क्षमता का 16 मीटर ऊंचा ओवरहेड टैंक, 12,080 मीटर वितरण पाइपलाइन, 513 गृह नल संयोजन, एक पम्प हाउस, 25 किलोवाट सोलर प्लांट, 17.5 एचपी पम्पिंग प्लांट तथा बाउंड्रीवाल का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पम्प हाउस, ऑटोमेशन सिस्टम, ओवरहेड टैंक (ओएचटी) एवं क्लोरीनेशन सिस्टम का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता के साथ ऑटोमेशन प्रणाली, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तथा जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित क्लोरीनेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही सोलर प्रणाली एवं डीजी (जनरेटर) व्यवस्था का भी निरीक्षण कर उनके सुचारु संचालन की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने योजना पर कार्यरत ऑपरेटर से जलापूर्ति के समय एवं मानदेय के संबंध में जानकारी ली। ऑपरेटर ने बताया कि योजना से नियमित जलापूर्ति की जा रही है तथा मानदेय का भुगतान समय से प्राप्त हो रहा है। ग्राम प्रधान नीतू सिंह ने अवगत कराया कि कार्यदायी संस्था एनसीसी (NCC) द्वारा योजना के सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा ग्राम के प्रत्येक मजरे एवं घर तक सफलतापूर्वक पेयजल पहुंचाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हिम्मतपुर मजरा में लाभार्थी शिव चरण पुत्र गंगाधर एवं माया देवी पत्नी शिवमोहन के घरों का निरीक्षण कर नल कनेक्शनों की जांच की। दोनों स्थानों पर पर्याप्त दबाव के साथ जलापूर्ति होती पाई गई। ग्रामीणों एवं उपभोक्ताओं से बातचीत में बताया गया कि प्रतिदिन दो समय—प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा अपराह्न 3:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक नियमित जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने उपलब्ध कराए जा रहे जल को पेय योग्य बताते हुए जल की गुणवत्ता एवं नियमित आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने योजना के संचालन एवं अनुरक्षण की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता एवं नियमितता निरंतर बनाए रखी जाए तथा सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, जल निगम के अधिशासी अभियन्ता रणविजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
    1
    _*
_*गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*_ 
*रायबरेली, 06 अगस्त 2026* 
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकास खण्ड सरेनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत धनपालपुर पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर योजना के संचालन, पेयजल गुणवत्ता एवं जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को नियमित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाना हर स्थिति में सुनिश्चित किया जाए।
धनपालपुर पेयजल योजना वर्ष 2021-22 में ₹232.66 लाख की लागत से स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत धनपालपुर की लगभग 2,725 आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत एक नलकूप, 175 केएल क्षमता का 16 मीटर ऊंचा ओवरहेड टैंक, 12,080 मीटर वितरण पाइपलाइन, 513 गृह नल संयोजन, एक पम्प हाउस, 25 किलोवाट सोलर प्लांट, 17.5 एचपी पम्पिंग प्लांट तथा बाउंड्रीवाल का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पम्प हाउस, ऑटोमेशन सिस्टम, ओवरहेड टैंक (ओएचटी) एवं क्लोरीनेशन सिस्टम का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता के साथ ऑटोमेशन प्रणाली, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तथा जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित क्लोरीनेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही सोलर प्रणाली एवं डीजी (जनरेटर) व्यवस्था का भी निरीक्षण कर उनके सुचारु संचालन की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने योजना पर कार्यरत ऑपरेटर से जलापूर्ति के समय एवं मानदेय के संबंध में जानकारी ली। ऑपरेटर ने बताया कि योजना से नियमित जलापूर्ति की जा रही है तथा मानदेय का भुगतान समय से प्राप्त हो रहा है। ग्राम प्रधान नीतू सिंह ने अवगत कराया कि कार्यदायी संस्था एनसीसी (NCC) द्वारा योजना के सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा ग्राम के प्रत्येक मजरे एवं घर तक सफलतापूर्वक पेयजल पहुंचाया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हिम्मतपुर मजरा में लाभार्थी शिव चरण पुत्र गंगाधर एवं माया देवी पत्नी शिवमोहन के घरों का निरीक्षण कर नल कनेक्शनों की जांच की। दोनों स्थानों पर पर्याप्त दबाव के साथ जलापूर्ति होती पाई गई। ग्रामीणों एवं उपभोक्ताओं से बातचीत में बताया गया कि प्रतिदिन दो समय—प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा अपराह्न 3:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक नियमित जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने उपलब्ध कराए जा रहे जल को पेय योग्य बताते हुए जल की गुणवत्ता एवं नियमित आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने योजना के संचालन एवं अनुरक्षण की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता एवं नियमितता निरंतर बनाए रखी जाए तथा सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, जल निगम के अधिशासी अभियन्ता रणविजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत सुलतानपुर। दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा 10 अगस्त को एक्सप्रेसवे के 165.8 माइलस्टोन के पास हुआ। मृतक की पहचान कृपापाल पुत्र लोटू, निवासी संसारपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम ने घटना के संबंध में जानकारी दी।
    1
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
सुलतानपुर। दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा 10 अगस्त को एक्सप्रेसवे के 165.8 माइलस्टोन के पास हुआ।
मृतक की पहचान कृपापाल पुत्र लोटू, निवासी संसारपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम ने घटना के संबंध में जानकारी दी।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    3 hrs ago
  • रायबरेली में पत्रकारों की सुरक्षा और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन सलोंन रायबरेली। विकासखंड सलोन के सभागार में रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की सलोन इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला संरक्षक इं. संदीप श्रीवास्तव, जिला प्रभारी आरबी सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामभवन कोरी, जिला प्रवक्ता सेहजल चौरसिया, सलोन तहसील अध्यक्ष एवं आयोजक रीता अग्रहरि तथा महासचिव शशिधर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कपिल त्रिपाठी ने किया। वक्ताओं ने पत्रकारों को कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही पत्रकारों को टोल टैक्स में छूट दिए जाने की मांग सरकार के समक्ष रखने पर सहमति बनी। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। बैठक में संगठन को तहसील और ग्रामीण स्तर तक मजबूत करने तथा पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, सविता, धर्मवीर यादव, जिला महासचिव दीपक कुमार, शशि कुमार सिंह, अनिल कुमार, सुशील तिवारी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
    1
    रायबरेली में पत्रकारों की सुरक्षा और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
सलोंन रायबरेली। विकासखंड सलोन के सभागार में रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की सलोन इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला संरक्षक इं. संदीप श्रीवास्तव, जिला प्रभारी आरबी सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामभवन कोरी, जिला प्रवक्ता सेहजल चौरसिया, सलोन तहसील अध्यक्ष एवं आयोजक रीता अग्रहरि तथा महासचिव शशिधर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कपिल त्रिपाठी ने किया।
वक्ताओं ने पत्रकारों को कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही पत्रकारों को टोल टैक्स में छूट दिए जाने की मांग सरकार के समक्ष रखने पर सहमति बनी। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।
बैठक में संगठन को तहसील और ग्रामीण स्तर तक मजबूत करने तथा पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, सविता, धर्मवीर यादव, जिला महासचिव दीपक कुमार, शशि कुमार सिंह, अनिल कुमार, सुशील तिवारी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रायबरेली जिले के डीह ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बेतौरा में सोमवार को विद्यालय परिसर से कांटेदार बबूल और अन्य पेड़ों की डालियों को हटा दिया गया। इस कार्रवाई से बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित हुआ है। रायबरेली जिले के डीह ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बेतौरा में सोमवार को विद्यालय परिसर से कांटेदार बबूल और अन्य पेड़ों की डालियों को हटा दिया गया। इस कार्रवाई से बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित हुआ है। जानकारी के अनुसार, ये कांटेदार वृक्ष लंबे समय से परिसर में लटक रहे थे, जिससे विद्यालय की बाउंड्री वॉल सहित विद्यालय परिसर साफ नहीं था। इन पेड़ों के कारण परिसर में बच्चे सही प्रकार से अपनी दैनिक गतिविधियों को नहीं कर पा रहे थे। स्थानीय सफाईकर्मियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली, उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सफाईकर्मी टीम लीडर विनोद कुमार के नेतृत्व में अशोक कुमार, मूलचंद और सुखदेव ने इन खतरनाक पेड़ों और डालियों की छंटाई का कार्य मुस्तैदी से पूरा किया। इस कार्य के बाद अब विद्यालय परिसर पूरी तरह से बाधा मुक्त और सुरक्षित हो गया है। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने इस पहल पर राहत व्यक्त की है, जिससे वे अब सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे।
    1
    रायबरेली जिले के डीह ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बेतौरा में सोमवार को विद्यालय परिसर से कांटेदार बबूल और अन्य पेड़ों की डालियों को हटा दिया गया। इस कार्रवाई से बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित हुआ है।
रायबरेली जिले के डीह ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बेतौरा में सोमवार को विद्यालय परिसर से कांटेदार बबूल और अन्य पेड़ों की डालियों को हटा दिया गया। इस कार्रवाई से बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित हुआ है।
जानकारी के अनुसार, ये कांटेदार वृक्ष लंबे समय से परिसर में लटक रहे थे, जिससे विद्यालय की बाउंड्री वॉल सहित विद्यालय परिसर साफ नहीं था। इन पेड़ों के कारण परिसर में बच्चे सही प्रकार से अपनी दैनिक गतिविधियों को नहीं कर पा रहे थे।
स्थानीय सफाईकर्मियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली, उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सफाईकर्मी टीम लीडर विनोद कुमार के नेतृत्व में अशोक कुमार, मूलचंद और सुखदेव ने इन खतरनाक पेड़ों और डालियों की छंटाई का कार्य मुस्तैदी से पूरा किया।
इस कार्य के बाद अब विद्यालय परिसर पूरी तरह से बाधा मुक्त और सुरक्षित हो गया है। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने इस पहल पर राहत व्यक्त की है, जिससे वे अब सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे।
    user_C. K. OJHA
    C. K. OJHA
    Media company सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • यश हास्पिटल & ट्रामा सेंटर में डॉक्टर जितेंद्र सोनी के नेतृत्व में रुद्राभिषेक एवं भंडारे का आयोजन हुआ संपन्न यश हॉस्पिटल & ट्रामा सेंटर, में भव्य दिव्य रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर पंचायत स्थित बछरावां चौराहा निकट जामा मस्जिद यश हॉस्पिटल के संचालिका डॉक्टर सुनीता सोनी पत्नी डॉक्टर जितेंद्र सोनी द्वारा सावन मास के दृष्टिगत 4 अगस्त से 10 अगस्त तक रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया। उपरोक्त रुद्राभिषेक पंडित अनिल शास्त्री द्वारा वैदिक विधि विधान से वेद मंत्रोच्चारण द्वारा किया गया। 10 अगस्त दिन सोमवार को भव्य दिव्य शिव पालथी पूजन अर्चन कर महाभोग प्रसाद आरती स्रोत कर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। उपरोक्त शुभ अवसर पर नगर के अध्यक्ष आलोक तिवारी,पंकज मिश्रा रामू तिवारी आदर्श तिवारी शिवाकांत मिश्रा.बाबा, हरीश वर्मा बृजेश तिवारी पंकज यादव जितेंद्र शुक्ला अनिल पाठक आशीष मौर्य ओमप्रकाश मौर्य तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर जयशंकर पांडे डॉक्टर मद्धेशिया डॉक्टर अनुज पांडे डॉक्टर फरहत अली हरीश वर्मा बद्री विशाल सहित हजारों की संख्या में शिव भक्त श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक उपरांत विशाल भंडारे का दिव्या भोग प्रसाद ग्रहण कर तृप्त हुए। आपको अवगत करा दें कि डॉक्टर जितेंद्र सोनी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनीता सोनी स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा अपने पुत्र यश सोनी तथा पुत्री जाह्नवी सोनी सहित भगवान बाबा भोलेनाथ को श्रद्धा भाव भक्ति से सर्व मनोकामना सिद्ध हेतु प्रश्न चित मन से स्तुति की।
    4
    यश हास्पिटल & ट्रामा सेंटर में डॉक्टर जितेंद्र सोनी के नेतृत्व में  रुद्राभिषेक एवं भंडारे का आयोजन हुआ संपन्न 
यश  हॉस्पिटल & ट्रामा सेंटर, में भव्य दिव्य रुद्राभिषेक  एवं  विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर पंचायत स्थित बछरावां चौराहा निकट जामा मस्जिद यश हॉस्पिटल के संचालिका डॉक्टर सुनीता सोनी पत्नी डॉक्टर जितेंद्र सोनी द्वारा सावन मास के दृष्टिगत 4 अगस्त से 10 अगस्त तक रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया।  उपरोक्त रुद्राभिषेक पंडित अनिल शास्त्री द्वारा वैदिक विधि विधान से वेद  मंत्रोच्चारण द्वारा किया गया। 10 अगस्त दिन सोमवार को  भव्य  दिव्य शिव पालथी पूजन अर्चन कर महाभोग प्रसाद आरती स्रोत कर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। उपरोक्त शुभ अवसर पर नगर के अध्यक्ष आलोक तिवारी,पंकज मिश्रा रामू तिवारी आदर्श तिवारी शिवाकांत मिश्रा.बाबा, हरीश वर्मा बृजेश तिवारी पंकज यादव जितेंद्र शुक्ला अनिल पाठक आशीष मौर्य ओमप्रकाश मौर्य तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर जयशंकर पांडे डॉक्टर मद्धेशिया डॉक्टर अनुज पांडे डॉक्टर फरहत  अली हरीश वर्मा बद्री विशाल  सहित हजारों की संख्या में शिव भक्त श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक उपरांत  विशाल भंडारे का दिव्या भोग प्रसाद ग्रहण कर तृप्त हुए।
आपको अवगत करा दें कि डॉक्टर जितेंद्र सोनी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनीता सोनी स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा अपने पुत्र यश सोनी तथा पुत्री जाह्नवी  सोनी सहित भगवान बाबा भोलेनाथ को श्रद्धा भाव भक्ति से  सर्व  मनोकामना सिद्ध हेतु प्रश्न  चित मन से स्तुति की।
    user_CHIEF BUREAU Om Prakash Srivastava
    CHIEF BUREAU Om Prakash Srivastava
    हैदरगढ़, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.