हैदरगढ़ तहसील बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ गृहण समारोह समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप की अध्यक्षता मे हुआ संपन्न तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हैदरगढ़ बाराबंकी। तहसील बार एसोसिएशन हैदरगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को पराग डेयरी, हैदरगढ़ के सभागार में गरिमामय एवं भव्य माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय तथा पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप शामिल हुए। समारोह स्थल पर पहुंचने पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि माता प्रसाद पाण्डेय ने तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री संतोष शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अधिवक्ता समाज की एकजुटता, न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। समारोह में अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तहसील हैदरगढ़ के समस्त अधिवक्ताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं अधिवक्ताओं के लिए आयोजकों की ओर से नाश्ते, जलपान एवं भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। वहीं, कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह एवं महामंत्री संतोष शुक्ला द्वारा उपस्थित पत्रकार बंधुओं का भी अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। पत्रकारों के सम्मान को लेकर अधिवक्ताओं एवं अतिथियों ने भी सराहना व्यक्त की। समारोह के अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।
हैदरगढ़ तहसील बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ गृहण समारोह समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप की अध्यक्षता मे हुआ संपन्न तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हैदरगढ़ बाराबंकी। तहसील बार एसोसिएशन हैदरगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को पराग डेयरी, हैदरगढ़ के सभागार में गरिमामय एवं भव्य माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष एवं उत्तर प्रदेश के
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय तथा पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप शामिल हुए। समारोह स्थल पर पहुंचने पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि माता प्रसाद पाण्डेय ने तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री संतोष शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों
ने अधिवक्ता हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अधिवक्ता समाज की एकजुटता, न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। समारोह में अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तहसील हैदरगढ़ के समस्त अधिवक्ताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं अधिवक्ताओं
के लिए आयोजकों की ओर से नाश्ते, जलपान एवं भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। वहीं, कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह एवं महामंत्री संतोष शुक्ला द्वारा उपस्थित पत्रकार बंधुओं का भी अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। पत्रकारों के सम्मान को लेकर अधिवक्ताओं एवं अतिथियों ने भी सराहना व्यक्त की। समारोह के अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।
- हैदरगढ़ तहसील बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ गृहण समारोह समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप की अध्यक्षता मे हुआ संपन्न तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हैदरगढ़ बाराबंकी। तहसील बार एसोसिएशन हैदरगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को पराग डेयरी, हैदरगढ़ के सभागार में गरिमामय एवं भव्य माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय तथा पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप शामिल हुए। समारोह स्थल पर पहुंचने पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि माता प्रसाद पाण्डेय ने तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री संतोष शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अधिवक्ता समाज की एकजुटता, न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। समारोह में अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तहसील हैदरगढ़ के समस्त अधिवक्ताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं अधिवक्ताओं के लिए आयोजकों की ओर से नाश्ते, जलपान एवं भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। वहीं, कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह एवं महामंत्री संतोष शुक्ला द्वारा उपस्थित पत्रकार बंधुओं का भी अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। पत्रकारों के सम्मान को लेकर अधिवक्ताओं एवं अतिथियों ने भी सराहना व्यक्त की। समारोह के अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।4
- doston Aaj hamari Srinagar market mein ek bhai mila tha jo ki ek hath aur ek pair se viklang hai lekin Apne hunar se bahut hi khubsurat hai use market walon ka Dil Jeet liya1
- सीएम योगी ने लिखी ‘पाती’, कांवड़ यात्रा को बताया समरसता का महापर्व कांवड़ यात्रा धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, समाज और संस्कृति की जीवंत पाठशाला: सीएम योगी कांवड़ यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के सूत्र में जोड़ती है: योगी भगवा वस्त्र, कंधे पर कांवड़ और हृदय में भोलेनाथ की भक्ति—एक है हर कांवड़िए की पहचान पैदल चलते कदम अलग हो सकते है, लेकिन सभी का लक्ष्य सिर्फ महादेव का जलाभिषेक ही है: सीएम कांवड़ यात्रा में जाति, वर्ग, भाषा और क्षेत्र के भेद गौण हो जाते हैं: सीएम योगी कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति के समभाव और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण: योगी तप से चरित्र दमकता है, सेवा से समाज संवरता और एकता से राष्ट्र निखरता है: सीएम दिव्यांग शिवभक्तों का समर्पण देखकर मन श्रद्धा से भर उठता है: योगी कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यूपी सरकार कृतसंकल्पित: सीएम योगी कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा समेत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कांवड़ियों के स्वागत में पुष्पवर्षा, यात्रा मार्गों पर विशेष इंतजाम शिवभक्तों की सुगम यात्रा के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन और सतत निगरानी कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा का उत्सव बनाएं: सीएम योगी कांवड़ियों से सीएम ने की अपील पर्यावरण-अनुकूल कांवड़ अपनाएं, प्लास्टिक मुक्त जीवन का लें संकल्प: योगी एंबुलेंस और विद्यालय वाहनों को प्राथमिकता दें कांवड़िए: सीएम योगी श्रद्धा, अनुशासन, संयम और सेवा—यही कांवड़ यात्रा की आत्मा: सीएम योगी कांवड़ यात्रा भगवान शिव के लोकमंगल के संदेश को आगे बढ़ाती है: योगी1
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत सुलतानपुर। दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा 10 अगस्त को एक्सप्रेसवे के 165.8 माइलस्टोन के पास हुआ। मृतक की पहचान कृपापाल पुत्र लोटू, निवासी संसारपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम ने घटना के संबंध में जानकारी दी।1
- एक सौ एक लिटर गंगा जल प्रयाग राज से लेकर बाबा बेलखन नाथ धाम में भोले नाथ बाबा का हिमांशू सिंह करेगें जलाभिषेंक एक सौ एक लिटर गंगा जल प्रयाग राज से लेकर बाबा बेलखन नाथ धाम में भोले नाथ बाबा का हिमांशू सिंह करेगें जलाभिषेंक। सभी भक्तं मातायें,बहने व बच्चें पद यात्रा नाचते व बाबा भोलेनाथ महादेव का जयघोंष करते हुऐं चिलबिला चौराहें पर बाबा भोलेनाथ महादेव के भक्तों ने माला पहनाकर बाबा भोलेनाथ महादेव का जय घोष पद यात्रा करते हुऐं चले रंजीतपुर चिलबिला चौंहान बस्ती के हिमांशू सिंह प्रयाग राज से दश कलश में एक सौ एक लिटर जल से करेगें बाबा भोलेनाथ महादेव का जलाभिषेंक ।1
- यश हास्पिटल & ट्रामा सेंटर में डॉक्टर जितेंद्र सोनी के नेतृत्व में रुद्राभिषेक एवं भंडारे का आयोजन हुआ संपन्न यश हॉस्पिटल & ट्रामा सेंटर, में भव्य दिव्य रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर पंचायत स्थित बछरावां चौराहा निकट जामा मस्जिद यश हॉस्पिटल के संचालिका डॉक्टर सुनीता सोनी पत्नी डॉक्टर जितेंद्र सोनी द्वारा सावन मास के दृष्टिगत 4 अगस्त से 10 अगस्त तक रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया। उपरोक्त रुद्राभिषेक पंडित अनिल शास्त्री द्वारा वैदिक विधि विधान से वेद मंत्रोच्चारण द्वारा किया गया। 10 अगस्त दिन सोमवार को भव्य दिव्य शिव पालथी पूजन अर्चन कर महाभोग प्रसाद आरती स्रोत कर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। उपरोक्त शुभ अवसर पर नगर के अध्यक्ष आलोक तिवारी,पंकज मिश्रा रामू तिवारी आदर्श तिवारी शिवाकांत मिश्रा.बाबा, हरीश वर्मा बृजेश तिवारी पंकज यादव जितेंद्र शुक्ला अनिल पाठक आशीष मौर्य ओमप्रकाश मौर्य तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर जयशंकर पांडे डॉक्टर मद्धेशिया डॉक्टर अनुज पांडे डॉक्टर फरहत अली हरीश वर्मा बद्री विशाल सहित हजारों की संख्या में शिव भक्त श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक उपरांत विशाल भंडारे का दिव्या भोग प्रसाद ग्रहण कर तृप्त हुए। आपको अवगत करा दें कि डॉक्टर जितेंद्र सोनी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनीता सोनी स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा अपने पुत्र यश सोनी तथा पुत्री जाह्नवी सोनी सहित भगवान बाबा भोलेनाथ को श्रद्धा भाव भक्ति से सर्व मनोकामना सिद्ध हेतु प्रश्न चित मन से स्तुति की।4
- इंदिरा नहर में डूब रहे तीन युवकों के लिए फरिश्ता बने आफताब, अज़मत और कमलेश *इंदिरा नहर में डूब रहे तीन युवकों के लिए फरिश्ता बने आफताब, अज़मत और कमलेश* लखनऊ। इंदिरा नहर में डूब रहे तीन युवकों के लिए मोहम्मद आफताब, अज़मत खान और कमलेश जायसवाल ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी। तीनों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए डूब रहे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मोहम्मद आफताब ने 9 अगस्त 2026 को अपने Instagram अकाउंट पर घटना का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि उन्हें डूब रहे तीन लोगों की जान बचाने का मौका मिला और अल्हम्दुलिल्लाह, तीनों सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि किसी की जान बचाने से बढ़कर कोई नेक काम नहीं है। बताया गया कि नहर में डूब रहे तीनों युवक गैर-मुस्लिम समुदाय से थे। हालांकि, उन्हें बचाने वालों ने न धर्म देखा और न किसी तरह का भेदभाव किया। आफताब, अज़मत खान और कमलेश जायसवाल ने सिर्फ इंसान की जिंदगी को अहमियत देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर तीनों युवकों को बचाया। इस घटना ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि इंसानियत सबसे ऊपर है। जब किसी की जिंदगी बचाने का सवाल हो, तो वहां मजहब और जाति की दीवारें मायने नहीं रखतीं। तीन युवकों की जान बचाने वाले इन तीनों लोगों के साहस और मानवता की सोशल मीडिया पर भी सराहना हो रही है।1