logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

NEWS:-रतनगढ़-जाट मार्ग पर बड़ी कार्रवाई: 20.5 लाख की 4.100 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार मनासा।मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे नशाविरोधी अभियान के तहत थाना रतनगढ़ के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जाट की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मोटरसाइकिल और 4 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम के साथ रंगे हाथों दबोचा है। वहीं, माल सप्लाई करने वाले दूसरे मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ज़ब्त की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पिठ्ठू बैग से बरामद हुई अफीम मिली जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त को जाट पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने रतनगढ़-जाट मार्ग स्थित चावण्डिया फंटे पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। आरोपी की पीठ पर टंगे पिठ्ठू बैग से एक प्लास्टिक की थैली बरामद हुई, जिसकी जांच करने पर उसमें 4 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम पाई गई। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मौके से आरोपी शांतिलाल (40), पिता भवाना धाकड़, निवासी ग्राम बोराव, थाना भैंसरोडगढ़, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। सप्लाई देने वाला दूसरा आरोपी भी दबोचा गया पूछताछ के दौरान शांतिलाल ने खुलासा किया कि उसने यह अफीम कैलाश (36), पिता नंदलाल धाकड़, निवासी ग्राम बोराव, थाना भैंसरोडगढ़ से प्राप्त की थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 अगस्त को अफीम उपलब्ध कराने वाले आरोपी कैलाश को भी गिरफ्तार कर लिया। बरामद माल व सामग्री: * अवैध अफीम: 04 किलो 100 ग्राम (कीमत ₹20,50,000) * मोटरसाइकिल: एक काले रंग की प्लेटिना (क्रमांक RJ 09 SP 6239, कीमत ₹40,000) * मोबाइल: एक एंड्रॉइड स्मार्टफोन (कीमत ₹10,000) गिरफ्तार आरोपियों के नाम: * शांतिलाल धाकड़ (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम बोराव, थाना भैंसरोडगढ़, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)। * कैलाश धाकड़ (उम्र 36 वर्ष), निवासी ग्राम बोराव, थाना भैंसरोडगढ़, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)। कार्रवाई करने वाली टीम इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भूरालाल भाबर (थाना प्रभारी रतनगढ़), उप-निरीक्षक नरेंद्र सिंह राठौर (चौकी प्रभारी जाट) और उनकी टीम की सराहनीय व महत्वपूर्ण भूमिका रही।

20 hrs ago
user_MANISH PRAJAPATI
MANISH PRAJAPATI
Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • जावद में शासकीय स्कूलों के बच्चों के लिए स्पोकन इंग्लिश कक्षाओं का शुभारंभ जावद विधानसभा क्षेत्र के सभी शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आज स्पोकन इंग्लिश कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। जावद स्थित सांदीपनि विद्यालय के सभाकक्ष से विद्यार्थियों को वर्चुअली संबोधित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनके आत्मविश्वास और रोजगारपरक कौशल को मजबूत करना है। अब शासकीय विद्यालयों के बच्चे एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान प्राप्त करने के साथ अंग्रेजी भाषा बोलने का भी नियमित अभ्यास करेंगे। इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा घर और स्कूल में अंग्रेजी बोलने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।
    1
    जावद में शासकीय स्कूलों के बच्चों के लिए स्पोकन इंग्लिश कक्षाओं का शुभारंभ
जावद विधानसभा क्षेत्र के सभी शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आज स्पोकन इंग्लिश कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। जावद स्थित सांदीपनि विद्यालय के सभाकक्ष से विद्यार्थियों को वर्चुअली संबोधित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनके आत्मविश्वास और रोजगारपरक कौशल को मजबूत करना है। अब शासकीय विद्यालयों के बच्चे एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान प्राप्त करने के साथ अंग्रेजी भाषा बोलने का भी नियमित अभ्यास करेंगे। इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा घर और स्कूल में अंग्रेजी बोलने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • 12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, भारत में दिखेगा नहीं फिर भी इन 4 राशियों को क्यों रहना होगा सावधान? 12 अगस्त 2026 की रात आसमान में बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है. चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य को पूरी तरह ढक देगा. दुनिया के कई हिस्सों में दिन के समय अंधेरा छा जाएगा. हालांकि भारत में उस समय रात होगी. इसलिए यहां पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा. भारत में ग्रहण नहीं दिखने के कारण सूतक भी मान्य नहीं होगा. पूजा-पाठ, मंदिर और दैनिक काम सामान्य रूप से किए जा सकेंगे. फिर भी ज्योतिष के जानकार इस ग्रहण को पूरी तरह प्रभावहीन नहीं मान रहे. इसकी वजह ग्रहण का कर्क राशि और आश्लेषा नक्षत्र में लगना है. ग्रहण के समय सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में होंगे. अमावस्या भी रहेगी. ज्योतिषीय मान्यता है कि ऐसी स्थिति व्यक्ति के मन, परिवार, पद और फैसलों पर असर डाल सकती है. विशेष रूप से कर्क, मकर, मेष और तुला राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी जा रही है.वैज्ञानिक दृष्टि से हर सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन ही लगता है. अमावस्या पर चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है. लेकिन हर अमावस्या पर तीनों खगोलीय पिंड एक सीधी रेखा में नहीं होते. इसीलिए हर महीने सूर्य ग्रहण नहीं लगता. 12 अगस्त का ग्रहण इसलिए खास है क्योंकि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, उत्तरी रूस और पुर्तगाल के एक छोटे हिस्से में सूर्य पूरी तरह ढक जाएगा. यूरोप, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में आंशिक ग्रहण नजर आएगा. पूर्णता की स्थिति अधिकांश स्थानों पर दो मिनट से कम रहेगी.
    1
    12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, भारत में दिखेगा नहीं फिर भी इन 4 राशियों को क्यों रहना होगा सावधान?
12 अगस्त 2026 की रात आसमान में बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है. चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य को पूरी तरह ढक देगा. दुनिया के कई हिस्सों में दिन के समय अंधेरा छा जाएगा. हालांकि भारत में उस समय रात होगी. इसलिए यहां पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा.
भारत में ग्रहण नहीं दिखने के कारण सूतक भी मान्य नहीं होगा. पूजा-पाठ, मंदिर और दैनिक काम सामान्य रूप से किए जा सकेंगे. फिर भी ज्योतिष के जानकार इस ग्रहण को पूरी तरह प्रभावहीन नहीं मान रहे.
इसकी वजह ग्रहण का कर्क राशि और आश्लेषा नक्षत्र में लगना है. ग्रहण के समय सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में होंगे. अमावस्या भी रहेगी. ज्योतिषीय मान्यता है कि ऐसी स्थिति व्यक्ति के मन, परिवार, पद और फैसलों पर असर डाल सकती है.
विशेष रूप से कर्क, मकर, मेष और तुला राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी जा रही है.वैज्ञानिक दृष्टि से हर सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन ही लगता है. अमावस्या पर चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है. लेकिन हर अमावस्या पर तीनों खगोलीय पिंड एक सीधी रेखा में नहीं होते. इसीलिए हर महीने सूर्य ग्रहण नहीं लगता.
12 अगस्त का ग्रहण इसलिए खास है क्योंकि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, उत्तरी रूस और पुर्तगाल के एक छोटे हिस्से में सूर्य पूरी तरह ढक जाएगा. यूरोप, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में आंशिक ग्रहण नजर आएगा. पूर्णता की स्थिति अधिकांश स्थानों पर दो मिनट से कम रहेगी.
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    19 hrs ago
  • MP मन्दसौर सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ धाम में आस्था का सैलाब,सुबह 4 बजे से लगी कतारें.।l MP मन्दसौर सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ धाम में आस्था का सैलाब,सुबह 4 बजे से लगी कतारें। *देखिए जनसंसार न्यूज पर।*
    1
    MP मन्दसौर सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ धाम में आस्था का सैलाब,सुबह 4 बजे से लगी कतारें.।l
MP मन्दसौर सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ धाम में आस्था का सैलाब,सुबह 4 बजे से लगी कतारें।
*देखिए जनसंसार न्यूज पर।*
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी चंदवासा जिला मंदसौर म प्र
    1
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी चंदवासा जिला मंदसौर म प्र
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • माधोपुर में 12 फीट का विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू माधोपुर में खेत में निकला 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर, 40 किलो वजन—वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
    1
    माधोपुर में 12 फीट का विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
माधोपुर में खेत में निकला 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर, 40 किलो वजन—वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • MP मन्दसौर सहित प्रदेश में सुबह से बारिश का दौर जारी, मौसम हुआ सुहावना. ll मन्दसौर । मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय नजर आ रहा है। मन्दसौर सहित प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मन्दसौर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से बारिश होने के चलते जनजीवन पर भी असर देखने को मिला। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा हो गया, वहीं बारिश के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम के बदले मिजाज से किसानों के चेहरे पर भी राहत दिखाई दे रही है। हालांकि लगातार बारिश की स्थिति में खेतों में जलभराव और फसलों पर असर की स्थिति भी बन सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मन्दसौर में आज बारिश की संभावना बनी हुई है और आने वाले दिनों में भी बारिश व गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। फिलहाल मन्दसौर सहित पूरे क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है और लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।
    1
    MP मन्दसौर सहित प्रदेश में सुबह से बारिश का दौर जारी, मौसम हुआ सुहावना. ll
मन्दसौर । मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय नजर आ रहा है। मन्दसौर सहित प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।
मन्दसौर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से बारिश होने के चलते जनजीवन पर भी असर देखने को मिला। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा हो गया, वहीं बारिश के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। 
मौसम के बदले मिजाज से किसानों के चेहरे पर भी राहत दिखाई दे रही है। हालांकि लगातार बारिश की स्थिति में खेतों में जलभराव और फसलों पर असर की स्थिति भी बन सकती है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मन्दसौर में आज बारिश की संभावना बनी हुई है और आने वाले दिनों में भी बारिश व गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। 
फिलहाल मन्दसौर सहित पूरे क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है और लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भारी बारिश से झालावाड़ में स्कूल बना टापु 40 बच्चों और शिक्षकों का सुरक्षित रेस्क्यू बच्चों और शिक्षकों का सुरक्षित रेस्क्यू
    1
    भारी बारिश से झालावाड़ में स्कूल बना टापु 40 बच्चों और शिक्षकों का सुरक्षित रेस्क्यू
बच्चों और शिक्षकों का सुरक्षित रेस्क्यू
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.