logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Seraikella : झारखंड में होलों गाडा संताली प्रतिभा खोज परीक्षा संपन्न, 28 फरवरी को परिणाम... #झारखंड में होलों गाडा संताली प्रतिभा खोज परीक्षा संपन्न, 28 फरवरी को परिणाम #बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) #झारखंड राज्य स्तर पर होलों गाडा संताली प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा होलों गाडा संताली पत्रिका समिति द्वारा संताली भाषा, संस्कृति और ओलचिकी लिपि के संरक्षण व प्रसार के उद्देश्य से आयोजित की गई। सरायकेला-खरसावाँ के चांडिल (रामगढ़ केंद्र) तथा घाटशिला कॉलेज केंद्र पर कुल 158 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा परिणाम 28 फरवरी 2026 को घोषित होगा, जबकि 1 मार्च को चाकुलिया डायट में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में प्रथम से 15वें स्थान तक के प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। #Jharkhand #Santali #OlChiki #SantaliLanguage #CulturalHeritage #TalentSearchExam #HolonGada #IndigenousLanguage #InternationalMotherLanguageDay #SeraikelaKharsawan #chandilnews #jharkhandnews #kolhanupdate #viralnews

5 hrs ago
user_Suryoday Samvaad
Suryoday Samvaad
Local News Reporter चांडिल, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
5 hrs ago

Seraikella : झारखंड में होलों गाडा संताली प्रतिभा खोज परीक्षा संपन्न, 28 फरवरी को परिणाम... #झारखंड में होलों गाडा संताली प्रतिभा खोज परीक्षा संपन्न, 28 फरवरी को परिणाम #बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) #झारखंड राज्य स्तर पर होलों गाडा संताली प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा होलों गाडा संताली पत्रिका समिति द्वारा संताली भाषा, संस्कृति और ओलचिकी लिपि के संरक्षण व प्रसार के उद्देश्य से आयोजित की गई। सरायकेला-खरसावाँ के चांडिल (रामगढ़ केंद्र) तथा घाटशिला कॉलेज केंद्र पर कुल 158 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा परिणाम 28 फरवरी 2026 को घोषित होगा, जबकि 1 मार्च को चाकुलिया डायट में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में प्रथम से 15वें स्थान तक के प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। #Jharkhand #Santali #OlChiki #SantaliLanguage #CulturalHeritage #TalentSearchExam #HolonGada #IndigenousLanguage #InternationalMotherLanguageDay #SeraikelaKharsawan #chandilnews #jharkhandnews #kolhanupdate #viralnews

More news from Ranchi and nearby areas
  • पूर्व पार्षद प्रत्याशी TV छाप Parwez का अनवर हुसैन को समर्थन
    1
    पूर्व पार्षद प्रत्याशी TV छाप Parwez का अनवर हुसैन को समर्थन
    user_Janata Platform
    Janata Platform
    Voice of people Namkum, Ranchi•
    10 hrs ago
  • Post by Jharkhand News Feed
    1
    Post by Jharkhand News Feed
    user_Jharkhand News Feed
    Jharkhand News Feed
    Local News Reporter चितरपुर, रामगढ़, झारखंड•
    19 hrs ago
  • धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). कल सोमवार को धनबाद नगर पालिका चुनाव के जरिये धनबाद का नया मेयर चुना जाना है. इस चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी के रूप में 29 दावेदार जबकि पार्षद के 55 वार्ड से 450 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. हर कोई अपनी जीत का दावा ठोक रहा है. मेयर के प्रमुख प्रत्यशियों में झामुमो समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा समर्थित संजीव कुमार, कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम, संजीव सिंह एवं इंदु देवी है. इस संबंध में एक मुलाक़ात में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता सह झाकोमयू के उपाध्यक्ष रति लाल टुडू ने झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल की जीत का दावा पुख्ता बताया. उन्होंने कहा की श्री अग्रवाल पूर्व में धनबाद के मेयर रह चुके हैं उनके द्वारा किये गए कार्य से प्रभावित मतदाता धनबाद के विकास के लिए उन्हें फिर से मेयर बनायेगे.
    1
    धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). कल सोमवार को धनबाद नगर पालिका चुनाव के जरिये धनबाद का नया मेयर चुना जाना है. इस चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी के रूप में 29 दावेदार जबकि पार्षद के 55 वार्ड से 450 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. हर कोई अपनी जीत का दावा ठोक रहा है. मेयर के प्रमुख प्रत्यशियों में झामुमो समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा समर्थित संजीव कुमार, कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम, संजीव सिंह एवं इंदु देवी है. इस संबंध में एक मुलाक़ात में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता सह झाकोमयू के उपाध्यक्ष रति लाल टुडू ने झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल की जीत का दावा पुख्ता बताया. उन्होंने कहा की श्री अग्रवाल पूर्व में धनबाद के मेयर रह चुके हैं उनके द्वारा किये गए कार्य से प्रभावित मतदाता धनबाद के विकास के लिए उन्हें फिर से मेयर बनायेगे.
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
  • एक्साइज विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब किया जब्त,एक तस्कर को किया गिरफ्तार, जब्त अवैध शराब की कीमत लगभग चार लाख Dhanbad .धनबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव सपन्न कराने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।वही एक्साइज विभाग निगम चुनाव और होली पर्व के मद्देनजर लगातार अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है। जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में एक्साइज विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया है।वही मौके से एक तस्कर संदीप पांडेय को गिरफ्तार की है। वही एक्साइज इंस्पेक्टर जॉय हेम्ब्रम ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर एक्साइज विभाग छापेमारी अभियान अवैध शराब को लेकर चला रही है।डिगवाडीह में छापेमारी कर लगभग 4 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया है।संदीप पांडेय नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
    1
    एक्साइज विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब किया जब्त,एक तस्कर को किया गिरफ्तार, जब्त अवैध शराब की कीमत लगभग चार लाख
Dhanbad .धनबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव सपन्न कराने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।वही एक्साइज विभाग निगम चुनाव और होली पर्व के मद्देनजर लगातार अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है।
जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में एक्साइज विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया है।वही मौके से एक तस्कर संदीप पांडेय को गिरफ्तार की है।
वही एक्साइज इंस्पेक्टर जॉय हेम्ब्रम ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर एक्साइज विभाग छापेमारी अभियान अवैध शराब को लेकर चला रही है।डिगवाडीह में छापेमारी कर लगभग 4 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया है।संदीप पांडेय नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
  • (धनबाद)छह चोरी की बाइक बरामद, इंजन-चेसिस नंबर घिसे मिले,ग्रामीणों की सतर्कता से बाइक चोर गिरोह पकड़ाया।
    1
    (धनबाद)छह चोरी की बाइक बरामद, इंजन-चेसिस नंबर घिसे मिले,ग्रामीणों की सतर्कता से बाइक चोर गिरोह पकड़ाया।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    11 hrs ago
  • * राजिया सरकार के नेतृत्व में जो चल रहा है जनता काय दुख या परेशानी का कारण का वहवहार पुरा रजिया में जिस तरह से जनता को नजर अंदाज किया जा रहा है उस चीज को देखते हुए *सरकार कितना ही षड्यंत्र कर ले, प्रशासन के लोग सहयोग करें न करें, जनता बूथों में जा करके भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों को मत (वोट) देने का काम करेगी।
    1
    * राजिया सरकार के नेतृत्व में जो चल रहा है जनता काय दुख या परेशानी का कारण का वहवहार पुरा रजिया में जिस तरह से जनता को नजर अंदाज किया जा रहा है उस चीज को देखते हुए
*सरकार कितना ही षड्यंत्र कर ले, प्रशासन के लोग सहयोग करें न करें, जनता बूथों में जा करके भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों को मत (वोट) देने का काम करेगी।
    user_भरोसा सच का
    भरोसा सच का
    Court reporter गोमिया, बोकारो, झारखंड•
    14 hrs ago
  • धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। धनबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है, जहां चुनाव की सभी सामग्री सुरक्षित रखी गई है। यहीं से चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों को सामग्री देकर जिले के 1019 मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मी श्रवण कुमार महतो ने बताया कि उन्हें बस्ताकोला स्थित बूथ पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस बार मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जा रहा है, जो काफी सुविधाजनक है। मेयर पद के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर और पार्षद पद के लिए सफेद बैलेट पेपर दिया गया है। मतदाता अपने प्रत्याशी के क्रमांक संख्या पर मोहर लगाकर बैलेट बॉक्स में डालेंगे। चुनाव ड्यूटी में शामिल सुरेंद्र यादव ने भी बताया कि बैलेट पेपर से मतदान करने में लोगों को आसानी होगी और प्रक्रिया सरल है। नगर निगम चुनाव के लिए 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 27 फरवरी को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
    1
    धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। धनबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है, जहां चुनाव की सभी सामग्री सुरक्षित रखी गई है। यहीं से चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों को सामग्री देकर जिले के 1019 मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है।
चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मी श्रवण कुमार महतो ने बताया कि उन्हें बस्ताकोला स्थित बूथ पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस बार मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जा रहा है, जो काफी सुविधाजनक है। मेयर पद के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर और पार्षद पद के लिए सफेद बैलेट पेपर दिया गया है। मतदाता अपने प्रत्याशी के क्रमांक संख्या पर मोहर लगाकर बैलेट बॉक्स में डालेंगे।
चुनाव ड्यूटी में शामिल सुरेंद्र यादव ने भी बताया कि बैलेट पेपर से मतदान करने में लोगों को आसानी होगी और प्रक्रिया सरल है।
नगर निगम चुनाव के लिए 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 27 फरवरी को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
  • अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, छह वाहन बरामद,SDPO निरसा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी Dhanbad.धनबाद जिले के निरसा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 5 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरोह निरसा और जामताड़ा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी कर उन्हें बेचने का काम करता था। पुलिस को 21 फरवरी 2026 को दोपहर करीब दो बजे गुढ़वा गांव के ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए अनवर अंसारी उर्फ टीया और हबीब अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने बाइक चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने निरसा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी की पांच मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की। पुलिस ने चोरी की बाइक रखने के आरोप में वजीर अंसारी और बिटु कुमार को भी गिरफ्तार किया है। बरामद वाहनों में कई मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की हैं, जिनके इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वाहन चोरी के बाद पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में निरसा थाना कांड संख्या 78/26 के तहत बीएनएस की धारा 317(5)/3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा जामताड़ा थाना कांड संख्या 21/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान की जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के तार आसपास के जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है।
    1
    अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, छह वाहन बरामद,SDPO निरसा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
Dhanbad.धनबाद जिले के निरसा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 5 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरोह निरसा और जामताड़ा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी कर उन्हें बेचने का काम करता था।
पुलिस को 21 फरवरी 2026 को दोपहर करीब दो बजे गुढ़वा गांव के ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए अनवर अंसारी उर्फ टीया और हबीब अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने बाइक चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने निरसा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी की पांच मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की।
पुलिस ने चोरी की बाइक रखने के आरोप में वजीर अंसारी और बिटु कुमार को भी गिरफ्तार किया है। बरामद वाहनों में कई मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की हैं, जिनके इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वाहन चोरी के बाद पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में निरसा थाना कांड संख्या 78/26 के तहत बीएनएस की धारा 317(5)/3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा जामताड़ा थाना कांड संख्या 21/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान की जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के तार आसपास के जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है।
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
  • (धनबाद)1019 बूथों के लिए मतदान दल रवाना, प्रशासन पूरी तरह तैयार।
    1
    (धनबाद)1019 बूथों के लिए मतदान दल रवाना, प्रशासन पूरी तरह तैयार।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.