पीएम मोदी के जन्मदिन पर 5100 दीपों से जगमगाया चकिया रेलवे स्टेशन चकिया, पूर्वी चंपारण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को चकिया रेलवे परिसर में 5100 दीप प्रज्वलित कर पूरे स्टेशन परिसर को रोशनी से जगमगा दिया गया। इस आयोजन में रेलवे कर्मचारियों के साथ आम जनता और यात्रियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्टेशन परिसर में आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में स्टेशन प्रबंधक श्याम कुमार, उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह, वाणिज्य अधीक्षक धीरज कुमार सिंह सहित अन्य रेलकर्मी मौजूद रहे। कर्मचारियों और यात्रियों के सहयोग से एक साथ बड़ी संख्या में दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा रेलवे परिसर आकर्षक नजर आया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर यात्रियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान देश की समृद्धि, शांति और जनता के कल्याण की कामना की गई। वहीं, चकिया गांधी मैदान में भी स्थानीय विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु और देश के विकास एवं जनकल्याण की कामना की गई।

- पीएम मोदी के जन्मदिन पर 5100 दीपों से जगमगाया चकिया रेलवे स्टेशन चकिया, पूर्वी चंपारण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को चकिया रेलवे परिसर में 5100 दीप प्रज्वलित कर पूरे स्टेशन परिसर को रोशनी से जगमगा दिया गया। इस आयोजन में रेलवे कर्मचारियों के साथ आम जनता और यात्रियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्टेशन परिसर में आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में स्टेशन प्रबंधक श्याम कुमार, उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह, वाणिज्य अधीक्षक धीरज कुमार सिंह सहित अन्य रेलकर्मी मौजूद रहे। कर्मचारियों और यात्रियों के सहयोग से एक साथ बड़ी संख्या में दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा रेलवे परिसर आकर्षक नजर आया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर यात्रियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान देश की समृद्धि, शांति और जनता के कल्याण की कामना की गई। वहीं, चकिया गांधी मैदान में भी स्थानीय विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु और देश के विकास एवं जनकल्याण की कामना की गई।1
- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में गेटमैन की सूझबूझ और सतर्कता के कारण एक बड़ा रेल हादसा टल गया और 3 महिलाओं की जान बाल-बाल बच गई। यह घटना प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णा राम का पुरवा (बिसहिया गांव) के पास रेलवे फाटक संख्या 17सी पर बुधवार, 16 सितंबर 2026 की सुबह घटित हुई।इस घटना का पूरा विवरण नीचे दिया गया है:हादसे का कारण: रिमझिम बारिश के बीच तीन महिलाएं अपनी बकरियों का झुंड लेकर प्रयागराज-लखनऊ रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। मौसम खराब होने के कारण उन्हें ट्रेन आने का अंदाजा नहीं मिल सका।गेटमैन की सतर्कता: उसी समय लखनऊ से प्रयागराज की ओर जाने वाली इन्टरसिटी एक्सप्रेस तेज गति से उसी ट्रैक पर आ गई। ड्यूटी पर तैनात मुस्तैद गेटमैन ने जैसे ही ट्रेन को आते देखा, उसने बिना वक्त गंवाए ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाकर आवाज़ लगाई और महिलाओं को तुरंत ट्रैक से हटने की चेतावनी दी।बकरियों की मौत: गेटमैन की आवाज़ सुनकर तीनों महिलाएं तो तुरंत रेलवे लाइन से पीछे हट गईं और उनकी जान बच गई। लेकिन बकरियों का झुंड समय रहते ट्रैक से नहीं हट पाया, जिसके कारण ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 से 35 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई।आर्थिक झटका: ये बकरियां गांव के गरीब पशुपालक (अशोक सरोज और होरी) की थीं, जिनकी आजीविका पूरी तरह इसी पर निर्भर थी। इस भारी नुकसान के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं।इस हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ (RPF) की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत बकरियों को ट्रैक से हटवाया और करीब 10 मिनट की देरी के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। सोशल मीडिया पर लोग महिलाओं की जान बचाने के लिए गेटमैन की सतर्कता की जमकर तारीफ कर रहे हैं1
- 15 अक्टूबर से नए नियम कारोबारियों पर शुल्क लोगों के लिए फ्री अधिक के लेन-देन पर 0.4% चार्ज, नई दिल्ली केंद्र सरकार ने यूपी आई पर मार्चेट डिस्काउंट रेट एमडी आर लागू करने का ऐलान कर दिया है। यूपी आई संचालन समिति की 15 सितंबर को हुई बैठक में 2000 रुपए से अधिक के भुगतान पर 0.4 फीसदी शुल्क लगाने का ऐलान किया है। #viral #News#tremding1
- हमारे नए भारत के निर्माता देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अपने आवास और व्यवसाय स्थल पर एक दीप जरूर जलाएं-राजेश कुमार। हमारे नए भारत के निर्माता देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अपने आवास और व्यवसाय स्थल पर एक दीप जरूर जलाएं-राजेश कुमार। गोपी कुमार अनुमंडल सचिव दैनिक सिरहा टाइम्स शाखा सदर मोतिहारी पूर्वी चंपारण। मोतिहारी 16 सितंबर 2026 मोतिहारी:-सभी देशवासियों को नमस्कार प्रणाम। बहुत हर्ष के साथ हम आप सभी को बता रहे हैं कि कल दिनांक 17 सितंबर 2026 को भारत के प्रधानमंत्री, हमारे प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है। आप सभी जानते हैं कल ही विश्वकर्मा पूजा भी है, जो विश्व के निर्माता है कल उनका भी पूजा है।हमारे नए भारत का निर्माता जो हैं ,वह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उनका भी कल ही जन्म दिवस है। इसीलिए मैं आप सभी से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं आग्रह करता हूं कि आप सभी कम से कम हर परिवार, मोतिहारी की जनता, बिहार की जनता, देश की जनता,भारत के जितने भी लोग विदेश में रहते हैं, उनसे मैं हृदय से अपील करता हूं की अपने आवास पर कम से कम एक दीपक हमारे प्रधानमंत्री के उज्जवल भविष्य के लिए आप सभी कल दीपक अपने अपने घर पर दुकान पर जरुर जलाएं । इससे हमारे प्रधानमंत्री जी को नई ऊर्जा प्राप्त होगा और हमारे देश का विकास आगे बढ़ेगा।1
- डीएम सुमन सौरभ यादव का पकड़ीदयाल अनुमंडल कार्यालय में निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप1
- पूर्वी चम्पारण : शराब और मारपीट मामले में पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार1
- सुगौली के लमौनिया गांव की सड़क की हालत हुई बदतर,सड़क निर्माण की बोर्ड कब की लगी पर सड़क आज तक नही बनी। लोगों को हो रही है भारी परेशानी।1
- आप सभी देशवासियों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं1