logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_देबी दयाल परिहार
देबी दयाल परिहार
Bharari, Bilaspur•
2 hrs ago
d2b72f06-cdb0-405f-8a8b-b3c3e25a93c0

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by हमीरपुरी पत्रकार
    1
    Post by हमीरपुरी पत्रकार
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में प्रस्तावित निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिले के छह नगर निकायों में से दो—नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा—में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन दोनों निकायों में आरक्षण का निर्धारण ड्रा के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया गया है। नगर पंचायत भोटा (कुल 7 वार्ड): महिला: वार्ड 1, 4, 5 एससी (महिला): वार्ड 3 एससी: वार्ड 7 अनारक्षित: वार्ड 2, 6 नगर परिषद सुजानपुर (कुल 9 वार्ड): महिला: वार्ड 5, 6, 8, 9 एससी (महिला): वार्ड 7 एससी: वार्ड 1 अनारक्षित: वार्ड 2, 3, 4 वहीं, नगर निगम हमीरपुर, नगर परिषद नादौन, नगर पंचायत बड़सर और भोरंज में आरक्षण की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। शहरी विकास विभाग की अधिसूचना के बाद इन निकायों में चुनाव प्रक्रिया में देरी की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में आरक्षण प्रक्रिया को फिलहाल ‘होल्ड’ पर रखने की सिफारिश की है। बाइट गंधर्वा राठौड़ उपायुक्त हमीरपुर गौरतलब है कि आरक्षण प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए एडीसी और एसडीएम स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई थी। अब शेष चार निकायों में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में प्रस्तावित निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिले के छह नगर निकायों में से दो—नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा—में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन दोनों निकायों में आरक्षण का निर्धारण ड्रा के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया गया है।
नगर पंचायत भोटा (कुल 7 वार्ड):
महिला: वार्ड 1, 4, 5
एससी (महिला): वार्ड 3
एससी: वार्ड 7
अनारक्षित: वार्ड 2, 6
नगर परिषद सुजानपुर (कुल 9 वार्ड):
महिला: वार्ड 5, 6, 8, 9
एससी (महिला): वार्ड 7
एससी: वार्ड 1
अनारक्षित: वार्ड 2, 3, 4
वहीं, नगर निगम हमीरपुर, नगर परिषद नादौन, नगर पंचायत बड़सर और भोरंज में आरक्षण की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। शहरी विकास विभाग की अधिसूचना के बाद इन निकायों में चुनाव प्रक्रिया में देरी की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में आरक्षण प्रक्रिया को फिलहाल ‘होल्ड’ पर रखने की सिफारिश की है।
बाइट गंधर्वा राठौड़
उपायुक्त हमीरपुर
गौरतलब है कि आरक्षण प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए एडीसी और एसडीएम स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई थी। अब शेष चार निकायों में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • देवभूमि हिमाचल में बाहर से शूटर बुलाकर सुपारी किलिंग की शुरुआत करने के साथ ही बिलासपुर में चिट्टे जैसे घातक नशे के जन्मदाता पूर्व विधायक बंबर ठाकुर अपना मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो बैठे हैं। खुद को नेता कहने वाले यह एक ऐसे पेशेवर ठेकेदार हैं, जो गुंडागर्दी के दम पर वन, खनन व जमीन से लेकर हर तरह के माफिया के सरगना हैं। उनके खिलाफ लगभग 30 केस दर्ज हैं। बिलासपुर के एक पूर्व डीसी के साथ ही वर्तमान में एएसपी पद पर कार्यरत पुलिस अधिकारी भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में इसी पार्टी के पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर जी भी उन पर फोरलेन में लगभग 200 करोड़ रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उनकी रग-रग को पहचान चुकी सदर विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने वर्ष 2022 के चुनाव में उन्हें नकार दिया था। उसी समय से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। रही-सही कसर कांग्रेस सरकार में उन्हें हाशिये पर धकेले जाने से पूरी हो गई है। पहले उन्होंने सरकार में कोई ओहदा मिलने की उम्मीद लगा रखी थी। जब वह उम्मीद पूरी नहीं हुई तो वह खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का सबसे बड़ा दावेदार बताने लगे, लेकिन उनकी यह हसरत भी पूरी नहीं हो पाई। उनकी हालत कुछ ऐसी है कि ‘चौबे जी चले थे छब्बे जी बनने, दूबे जी बनकर रह गए।’ ड्रामेबाजी में माहिर यही नौटंकीबाज पूर्व विधायक अब एक बार फिर से विधानसभा के बाहर धरना देने पहंुच गए। प्रदेश में कांगे्रस की सरकार है। जिन तथ्यहीन आरोपों का सहारा लेकर वह सुर्खियां बटोरने का असफल प्रयास कर रहे हैं, उनकी जांच किसी भी एजेंसी से करवाने से उन्हें कौन रोक रहा है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ रखने के साथ सद्बुद्धि भी दें।
    1
    देवभूमि हिमाचल में बाहर से शूटर बुलाकर सुपारी किलिंग की शुरुआत करने के साथ ही बिलासपुर में चिट्टे जैसे घातक नशे के जन्मदाता पूर्व विधायक बंबर ठाकुर अपना मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो बैठे हैं। खुद को नेता कहने वाले यह एक ऐसे पेशेवर ठेकेदार हैं, जो गुंडागर्दी के दम पर वन, खनन व जमीन से लेकर हर तरह के माफिया के सरगना हैं। उनके खिलाफ लगभग 30 केस दर्ज हैं। बिलासपुर के एक पूर्व डीसी के साथ ही वर्तमान में एएसपी पद पर कार्यरत पुलिस अधिकारी भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में इसी पार्टी के पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर जी भी उन पर फोरलेन में लगभग 200 करोड़ रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उनकी रग-रग को पहचान चुकी सदर विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने वर्ष 2022 के चुनाव में उन्हें नकार दिया था। उसी समय से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। रही-सही कसर कांग्रेस सरकार में उन्हें हाशिये पर धकेले जाने से पूरी हो गई है। पहले उन्होंने सरकार में कोई ओहदा मिलने की उम्मीद लगा रखी थी। जब वह उम्मीद पूरी नहीं हुई तो वह खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का सबसे बड़ा दावेदार बताने लगे, लेकिन उनकी यह हसरत भी पूरी नहीं हो पाई। उनकी हालत कुछ ऐसी है कि ‘चौबे जी चले थे छब्बे जी बनने, दूबे जी बनकर रह गए।’ ड्रामेबाजी में माहिर यही नौटंकीबाज पूर्व विधायक अब एक बार फिर से विधानसभा के बाहर धरना देने पहंुच गए। प्रदेश में कांगे्रस की सरकार है। जिन तथ्यहीन आरोपों का सहारा लेकर वह सुर्खियां बटोरने का असफल प्रयास कर रहे हैं, उनकी जांच किसी भी एजेंसी से करवाने से उन्हें कौन रोक रहा है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ रखने के साथ सद्बुद्धि भी दें।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कथा व्यास आचार्य जगमोहन शास्त्री जी ने प्रथम दिवस पर सुनाया धुंधुकारी प्रसंग, पंडाल का श्याम सुंदर से करवाया मिलन बंगाणा, उपमंडल बंगाणा में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनुपम संगम उस समय देखने को मिला जब ठंडी खुई से भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति, भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि और भगवान के जयकारों के बीच यह धार्मिक आयोजन पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा है। इस सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बंगाणा के प्रसिद्ध व्यवसायी लक्की सोनी और बिक्की सोनी द्वारा अपने माता-पिता, वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय सुभाष सोनी एवं स्वर्गीय माता जी की पुण्य स्मृति में लगातार दूसरी बार करवाया जा रहा है।कथा प्रारंभ से पूर्व ठंडी खुई से भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर भजन-कीर्तन करते हुए कथा स्थल तक पहुंचीं। कलशयात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और श्रीमद्भागवत की जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में फूल बरसाकर कलशयात्रा का स्वागत किया। इस श्रीमद्भागवत कथा में उत्तरी भारत के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य श्री श्री जगमोहन दत्त शास्त्री जी अपनी मधुर वाणी से अमृत वर्षा कर रहे हैं। कथा के प्रथम दिवस पर आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने धुंधुकारी का प्रसंग सुनाते हुए जीवन में सत्कर्म और भक्ति के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि मनुष्य यदि अपने जीवन में भगवान का स्मरण करता रहे और अच्छे कर्मों का पालन करे, तो वह सभी दुखों से मुक्ति पा सकता है। धुंधुकारी के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि मनुष्य को सदैव धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए और अपने जीवन को भगवान की भक्ति में समर्पित करना चाहिए। कथा के दौरान आचार्य जी ने भजन सांवली सूरत पर मोहन दिल दीवाना हो गया प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस भजन के माध्यम से उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया और श्रोताओं को श्याम सुंदर के प्रेम और भक्ति से जोड़ने का प्रयास किया। भजन के दौरान श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल भक्ति के रंग में रंग गया। श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर भगवान का स्मरण किया और भक्ति रस में डूबकर कथा का आनंद लिया।कथा के प्रथम दिवस पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कथा स्थल को रंग-बिरंगी सजावट और सुंदर झांकियों से आकर्षक रूप दिया गया है। आयोजन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिनमें बैठने की व्यवस्था पेयजल और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है, लक्की सोनी और बिक्की सोनी ने बताया कि यह श्रीमद्भागवत कथा उनके माता-पिता की स्मृति को समर्पित है, जो समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहे। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने जीवन भर समाज और धर्म की सेवा की, इसलिए उनकी पुण्य स्मृति में यह धार्मिक आयोजन करवाना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी श्रद्धालुओं के सहयोग से कथा का सफल आयोजन किया गया था और इस वर्ष भी क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर कथा व्यास आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और उसे आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे प्रतिदिन कथा में उपस्थित होकर भगवान की महिमा का श्रवण करें और अपने जीवन को धर्ममय बनाएं। हर दिन कथा विराम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए पहाड़ी धाम का विशेष आयोजन भी किया जा रहा है, जिसका श्रद्धालु भरपूर आनंद ले रहे हैं। पहाड़ी धाम में स्थानीय व्यंजनों का स्वाद श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है और लोग परिवार सहित कथा स्थल पर पहुंचकर भक्ति और प्रसाद दोनों का लाभ उठा रहे हैं। पूरे बंगाणा क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं और कथा का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन करता ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस प्रकार ठंडी खुई से निकली भव्य कलशयात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा ने बंगाणा क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का नया वातावरण बना दिया है, जो आने वाले दिनों में और अधिक भक्तिमय होने की उम्मीद है। इस मौके पर दिनेश खत्री मदन गोपाल वोहरा अनिल कुमार बांटू आरबी राणा आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
    1
    कथा व्यास आचार्य जगमोहन शास्त्री जी ने प्रथम दिवस पर सुनाया धुंधुकारी प्रसंग, पंडाल का श्याम सुंदर से करवाया मिलन
बंगाणा, उपमंडल बंगाणा में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनुपम संगम उस समय देखने को मिला जब ठंडी खुई से भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति, भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि और भगवान के जयकारों के बीच यह धार्मिक आयोजन पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा है। इस सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बंगाणा के प्रसिद्ध व्यवसायी लक्की सोनी और बिक्की सोनी द्वारा अपने माता-पिता, वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय सुभाष सोनी एवं स्वर्गीय माता जी की पुण्य स्मृति में लगातार दूसरी बार करवाया जा रहा है।कथा प्रारंभ से पूर्व ठंडी खुई से भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर भजन-कीर्तन करते हुए कथा स्थल तक पहुंचीं। कलशयात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और श्रीमद्भागवत की जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में फूल बरसाकर कलशयात्रा का स्वागत किया। इस श्रीमद्भागवत कथा में उत्तरी भारत के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य श्री श्री जगमोहन दत्त शास्त्री जी अपनी मधुर वाणी से अमृत वर्षा कर रहे हैं। कथा के प्रथम दिवस पर आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने धुंधुकारी का प्रसंग सुनाते हुए जीवन में सत्कर्म और भक्ति के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि मनुष्य यदि अपने जीवन में भगवान का स्मरण करता रहे और अच्छे कर्मों का पालन करे, तो वह सभी दुखों से मुक्ति पा सकता है। धुंधुकारी के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि मनुष्य को सदैव धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए और अपने जीवन को भगवान की भक्ति में समर्पित करना चाहिए। कथा के दौरान आचार्य जी ने भजन सांवली सूरत पर मोहन दिल दीवाना हो गया प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस भजन के माध्यम से उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया और श्रोताओं को श्याम सुंदर के प्रेम और भक्ति से जोड़ने का प्रयास किया। भजन के दौरान श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल भक्ति के रंग में रंग गया। श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर भगवान का स्मरण किया और भक्ति रस में डूबकर कथा का आनंद लिया।कथा के प्रथम दिवस पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कथा स्थल को रंग-बिरंगी सजावट और सुंदर झांकियों से आकर्षक रूप दिया गया है। आयोजन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिनमें बैठने की व्यवस्था पेयजल और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है, लक्की सोनी और बिक्की सोनी ने बताया कि यह श्रीमद्भागवत कथा उनके माता-पिता की स्मृति को समर्पित है, जो समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहे। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने जीवन भर समाज और धर्म की सेवा की, इसलिए उनकी पुण्य स्मृति में यह धार्मिक आयोजन करवाना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी श्रद्धालुओं के सहयोग से कथा का सफल आयोजन किया गया था और इस वर्ष भी क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर कथा व्यास आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और उसे आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे प्रतिदिन कथा में उपस्थित होकर भगवान की महिमा का श्रवण करें और अपने जीवन को धर्ममय बनाएं। हर दिन कथा विराम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए पहाड़ी धाम का विशेष आयोजन भी किया जा रहा है, जिसका श्रद्धालु भरपूर आनंद ले रहे हैं। पहाड़ी धाम में स्थानीय व्यंजनों का स्वाद श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है और लोग परिवार सहित कथा स्थल पर पहुंचकर भक्ति और प्रसाद दोनों का लाभ उठा रहे हैं। पूरे बंगाणा क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं और कथा का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन करता ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस प्रकार ठंडी खुई से निकली भव्य कलशयात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा ने बंगाणा क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का नया वातावरण बना दिया है, जो आने वाले दिनों में और अधिक भक्तिमय होने की उम्मीद है। इस मौके पर दिनेश खत्री मदन गोपाल वोहरा अनिल कुमार बांटू आरबी राणा आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Himachal Ab Tak
    1
    Post by Himachal Ab Tak
    user_Himachal Ab Tak
    Himachal Ab Tak
    Welder चाच्योट, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • थाना हरोली के तहत सलोह चौक के पास ज्वेलर की दुकान में हुई 35 लाख रुपये की चोरी के मामले को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा लिया। आरोपी मान सिंह निवासी किशनगंज (बिहार) को होशियारपुर से सोना-चांदी के आभूषणों सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजमिस्त्री का काम करता था और इलाके की पूरी जानकारी रखता था। 30 मार्च की सुबह दुकान का शटर तोड़कर करीब 100 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी के गहने चोरी किए गए थे। सीसीटीवी फुटेज और टीमों के गठन के जरिए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने कहा कि हरोली पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात को कुछ ही घंटे में सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि आरोपी से गहने बरामद कर लिए हैं। आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जा रहा है।
    1
    थाना हरोली के तहत सलोह चौक के पास ज्वेलर की दुकान में हुई 35 लाख रुपये की चोरी के मामले को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा लिया। आरोपी मान सिंह निवासी किशनगंज (बिहार) को होशियारपुर से सोना-चांदी के आभूषणों सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजमिस्त्री का काम करता था और इलाके की पूरी जानकारी रखता था। 30 मार्च की सुबह दुकान का शटर तोड़कर करीब 100 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी के गहने चोरी किए गए थे। सीसीटीवी फुटेज और टीमों के गठन के जरिए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने कहा कि हरोली पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात को कुछ ही घंटे में सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि आरोपी से गहने बरामद कर लिए हैं। आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जा रहा है।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    44 min ago
  • अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 | 2 अप्रैल से शुभारंभ | कुश्ती इनाम 41000 | सांस्कृतिक कार्यक्रम
    1
    अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 | 2 अप्रैल से शुभारंभ | कुश्ती इनाम 41000 | सांस्कृतिक कार्यक्रम
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.