logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़की दमोह।जबलपुर नाका दीपक किराना ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़की दमोह।जबलपुर नाका दीपक किराना के समीप ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़की आसपास के लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया विद्युत विभाग को सूचना दी गई लगातार बढ़ते तापमान के चलते साथ ही ओवरलोड को लेकर आए दिन ऐसी घटनाएं घटती नजर आ रही

10 hrs ago
user_Reeport 100
Reeport 100
Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़की दमोह।जबलपुर नाका दीपक किराना ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़की दमोह।जबलपुर नाका दीपक किराना के समीप ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़की आसपास के लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया विद्युत विभाग को सूचना दी गई लगातार बढ़ते तापमान के चलते साथ ही ओवरलोड को लेकर आए दिन ऐसी घटनाएं घटती नजर आ रही

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ओडिशा- मृत्युंजय भारीमल नाम के युवक पर बेहद निर्मम हमला किया गया, पहले 4–5 बदमाशों ने बेरहमी से लाठी डंडों से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल किया, फिर जब वो जमीन पर गिर पड़े तो हमलावरों ने हैवानियत की पराकाष्ठा को पार करते हुए चार लोग एक ही बुलेट सवार उनके गले पर चढ़ाकर निकल गए, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, घायल युवक भुवनेश्वर के एम्स में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, मामले में हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है
    1
    ओडिशा- मृत्युंजय भारीमल नाम के युवक पर बेहद निर्मम हमला किया गया, 
पहले 4–5 बदमाशों ने बेरहमी से लाठी डंडों से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल किया, फिर जब वो जमीन पर गिर पड़े
तो हमलावरों ने हैवानियत की पराकाष्ठा को पार करते हुए चार लोग एक ही बुलेट सवार उनके गले पर चढ़ाकर निकल गए, 
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है,
घायल युवक भुवनेश्वर के एम्स में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, मामले में हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Savita vishwkarama
    1
    Post by Savita vishwkarama
    user_Savita vishwkarama
    Savita vishwkarama
    City Star दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कटनी ।। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में पूरे जिले में विशेष रात्रिकालीन कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस बल अलग-अलग बीटों में तैनात होकर सड़कों पर उतरा और वारंटियों व आदतन अपराधियों के खिलाफ सघन कार्रवाई की। रीठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए कई वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रातभर कांबिंग गश्त की। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बाजार क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और अपराधियों को सख्त चेतावनी भी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
    1
    कटनी ।। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में पूरे जिले में विशेष रात्रिकालीन कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान पुलिस बल अलग-अलग बीटों में तैनात होकर सड़कों पर उतरा और वारंटियों व आदतन अपराधियों के खिलाफ सघन कार्रवाई की। रीठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए कई वारंटियों को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रातभर कांबिंग गश्त की। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बाजार क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और अपराधियों को सख्त चेतावनी भी दी गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Ravi Soni
    1
    Post by Ravi Soni
    user_Ravi Soni
    Ravi Soni
    Newspaper publisher गढ़ाकोटा, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कटनी में आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर तक जाने वाली सड़क बदहाल, श्रद्धालु परेशान कटनी। शहर के निमिहा मोहल्ला स्थित आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर तक पहुंचने वाला सड़क मार्ग इन दिनों बेहद खराब स्थिति में है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, वहीं समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। लेकिन जर्जर सड़क और गड्ढों से भरे मार्ग के कारण आवागमन कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क की हालत और भी खराब हो जाती है, जिससे कीचड़ और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को मंदिर तक पहुंचने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। कई बार श्रद्धालु फिसलकर गिर भी जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। मंदिर परिसर में लगातार होने वाले धार्मिक आयोजनों के दौरान भी सड़क की खराब स्थिति के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। वाहन चालकों को भी आवागमन में कठिनाई होती है और जाम जैसी स्थिति बन जाती है। स्थानीय नागरिकों और मंदिर से जुड़े लोगों ने नगर निगम प्रशासन से कई बार सड़क निर्माण की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, इसलिए यहां की सड़क का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। नगर निगम प्रशासन से क्षेत्रवासियों ने पुनः अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द सड़क मार्ग का निर्माण कर श्रद्धालुओं को राहत प्रदान की जाए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के मंदिर पहुंच सकें। संवाददाता//- आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार) 📞 7509747686
    1
    कटनी में आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर तक जाने वाली सड़क बदहाल, श्रद्धालु परेशान
कटनी। शहर के निमिहा मोहल्ला स्थित आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर तक पहुंचने वाला सड़क मार्ग इन दिनों बेहद खराब स्थिति में है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, वहीं समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। लेकिन जर्जर सड़क और गड्ढों से भरे मार्ग के कारण आवागमन कठिन हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क की हालत और भी खराब हो जाती है, जिससे कीचड़ और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को मंदिर तक पहुंचने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। कई बार श्रद्धालु फिसलकर गिर भी जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
मंदिर परिसर में लगातार होने वाले धार्मिक आयोजनों के दौरान भी सड़क की खराब स्थिति के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। वाहन चालकों को भी आवागमन में कठिनाई होती है और जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
स्थानीय नागरिकों और मंदिर से जुड़े लोगों ने नगर निगम प्रशासन से कई बार सड़क निर्माण की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, इसलिए यहां की सड़क का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
नगर निगम प्रशासन से क्षेत्रवासियों ने पुनः अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द सड़क मार्ग का निर्माण कर श्रद्धालुओं को राहत प्रदान की जाए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के मंदिर पहुंच सकें।
संवाददाता//-
आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार)
📞 7509747686
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पड़ारिया गेँहू उपार्जन केंद्र में किसानों से अवैध वसूली वीडियो हुआ वायरल खरीदी उपज पोर्टल में दर्ज के नाम पर वसूली कटनी। जिले के गेंहू खरीदी केंद्र पड़ारिया केंद्र क्रमांक 56442157 में ग्राम देवराखुर्द की किसान कलावती द्विवेदी के नाम करीब 30 क्विंटल गेंहू की तुलाई हुई। आरोप है कि तुलाई के उपरांत उक्त उपज को पोर्टल में दर्ज करने के नाम से 810 रुपए की मांग की गई, रुपए देते समय किसान ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। इस केंद्र में गेँहू उपार्जन की जिम्मेदारी प्रियदर्शनी विपणन समिति को दी गई है। केंद्र में तैनात कर्मचारी किसानों से बेख़ौफ़ रुपए ले रहे है। सीएम की मंशा में फिर रहा पानी एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को ही खरगौन जिले की खरीदी केंद्र के निरीक्षण में अचानक पहुँचे हुए थे, ताकि जमीनी हकीकत पता चल सके, किसानों को कोई तकलीफ न हो, उन्हें केंद्रों में सुविधाएं मिली, वही दूसरी ओर कटनी जिले में सीएम की मंशा पर पानी फेरते हुए अवैध वसूली का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन के दावे खोखले साबित हो रहे है और किसान लुट रहे है।
    1
    पड़ारिया गेँहू उपार्जन केंद्र में किसानों से अवैध वसूली
वीडियो हुआ वायरल
खरीदी उपज पोर्टल में दर्ज के नाम पर वसूली
कटनी। जिले के गेंहू खरीदी केंद्र पड़ारिया केंद्र क्रमांक 56442157 में ग्राम देवराखुर्द की किसान कलावती द्विवेदी के नाम करीब 30 क्विंटल गेंहू की तुलाई हुई। आरोप है कि तुलाई के उपरांत उक्त उपज को पोर्टल में दर्ज करने के नाम से 810 रुपए की मांग की गई, रुपए देते समय किसान ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। इस केंद्र में गेँहू उपार्जन की जिम्मेदारी प्रियदर्शनी विपणन समिति को दी गई है। केंद्र में तैनात कर्मचारी किसानों से बेख़ौफ़ रुपए ले रहे है।
सीएम की मंशा में फिर रहा पानी
एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को ही खरगौन जिले की खरीदी केंद्र के निरीक्षण में अचानक पहुँचे हुए थे, ताकि जमीनी हकीकत पता चल सके, किसानों को कोई तकलीफ न हो, उन्हें केंद्रों में सुविधाएं मिली, वही दूसरी ओर कटनी जिले में सीएम की मंशा पर पानी फेरते हुए अवैध वसूली का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन के दावे खोखले साबित हो रहे है और किसान लुट रहे है।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दमोह में जयंत कुमार मलैया ने नगर पालिका के फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर जल व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया, अधिकारियों को सुधार के सख्त निर्देश दिए, जुझार घाट पाइपलाइन से शहर में पानी सप्लाई बेहतर हुई, राजनगर तालाब में नए इंटेक वेल का निर्माण जारी, दो लाइनों से पहुंचेगा पानी, कई क्षेत्रों में रोजाना और कुछ में एक दिन छोड़कर सप्लाई जारी, कम प्रेशर वाले इलाकों में टंकियों से बढ़ेगा दबाव, हर घर पानी पहुंचाने की तैयारी, नागरिकों से जल बचाने और लीकेज की सूचना देने की अपील, भविष्य में जल संकट से राहत की
    1
    दमोह में जयंत कुमार मलैया ने नगर पालिका के फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर जल व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया, अधिकारियों को सुधार के सख्त निर्देश दिए, जुझार घाट पाइपलाइन से शहर में पानी सप्लाई बेहतर हुई, राजनगर तालाब में नए इंटेक वेल का निर्माण जारी, दो लाइनों से पहुंचेगा पानी, कई क्षेत्रों में रोजाना और कुछ में एक दिन छोड़कर सप्लाई जारी, कम प्रेशर वाले इलाकों में टंकियों से बढ़ेगा दबाव, हर घर पानी पहुंचाने की तैयारी, नागरिकों से जल बचाने और लीकेज की सूचना देने की अपील, भविष्य में जल संकट से राहत की
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कटनी।। रीठी में समय उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पोस्ट ऑफिस परिसर में लगा शो-बबूल का एक बड़ा पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ के गिरते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोजाना की तरह अनिल बिचपुरिया पेड़ के नीचे अपनी चाय-नाश्ते की दुकान चला रहे थे, तभी अचानक पेड़ का भारी हिस्सा सीधे उनके ऊपर आ गिरा। इस हादसे में अनिल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में उनकी दुकान पूरी तरह से नष्ट हो गई। पेड़ गिरने के कारण इलाके की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पेड़ की हालत लंबे समय से खराब थी, लेकिन पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही को इस हादसे का मुख्य कारण बताया है। गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान पर अन्य ग्राहक मौजूद नहीं थे, वरना यह हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन, और कब तक ऐसे हादसे लोगों की जान पर बनते रहेंगे।
    1
    कटनी।। रीठी में  समय उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पोस्ट ऑफिस परिसर में लगा शो-बबूल का एक बड़ा पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ के गिरते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोजाना की तरह अनिल बिचपुरिया पेड़ के नीचे अपनी चाय-नाश्ते की दुकान चला रहे थे, तभी अचानक पेड़ का भारी हिस्सा सीधे उनके ऊपर आ गिरा। इस हादसे में अनिल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में उनकी दुकान पूरी तरह से नष्ट हो गई।
पेड़ गिरने के कारण इलाके की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पेड़ की हालत लंबे समय से खराब थी, लेकिन पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही को इस हादसे का मुख्य कारण बताया है।
गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान पर अन्य ग्राहक मौजूद नहीं थे, वरना यह हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन, और कब तक ऐसे हादसे लोगों की जान पर बनते रहेंगे।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कटनी। समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले आदरणीय श्याम निषाद जी के भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनने पर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रविवार, 3 मई 2026 की रात 8 बजे कटनी के सुभाष चौक पर युवा व्यापारी मित्र मंडली द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की गूंज और पटाखों की आतिशबाजी के बीच श्याम निषाद जी का जोरदार स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए मिठाइयां बांटीं और इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के लोग, व्यापारी वर्ग और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपने नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्याम निषाद जी का यह दायित्व समाज के उत्थान और मछुआरा समुदाय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। श्याम निषाद जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे और सभी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। संवाददाता: आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदिर, राकेश निषाद (पत्रकार) 📞 7509747686
    4
    कटनी। समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले आदरणीय श्याम निषाद जी के भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनने पर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रविवार, 3 मई 2026 की रात 8 बजे कटनी के सुभाष चौक पर युवा व्यापारी मित्र मंडली द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की गूंज और पटाखों की आतिशबाजी के बीच श्याम निषाद जी का जोरदार स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए मिठाइयां बांटीं और इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के लोग, व्यापारी वर्ग और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपने नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्याम निषाद जी का यह दायित्व समाज के उत्थान और मछुआरा समुदाय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
श्याम निषाद जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे और सभी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे।
संवाददाता:
आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदिर, राकेश निषाद (पत्रकार)
📞 7509747686
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.