logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर सिटी में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन किया जा रहा है गंगापुर सिटी। शहर में आज आस्था और उत्साह के साथ होलिका दहन किया जा रहा है। विभिन्न वार्डों, कॉलोनियों और मोहल्लों में श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं और निर्धारित मुहूर्त पर होलिका में अग्नि प्रज्वलित की जा रही है। महिलाएं पारंपरिक गीत गा रही हैं, बच्चे और युवा उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय और उत्सवी बन गया है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति के कारण अहंकार का अंत हुआ और सत्य की विजय हुई। नगर प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

2 hrs ago
user_Uttam Kumar Meena
Uttam Kumar Meena
जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

गंगापुर सिटी में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन किया जा रहा है गंगापुर सिटी। शहर में आज आस्था और उत्साह के साथ होलिका दहन किया जा रहा है। विभिन्न वार्डों, कॉलोनियों और मोहल्लों में श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं और निर्धारित मुहूर्त पर होलिका में अग्नि प्रज्वलित की जा रही है। महिलाएं पारंपरिक गीत गा रही हैं, बच्चे और युवा उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय और उत्सवी बन गया है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति के कारण अहंकार का अंत हुआ और सत्य की विजय हुई। नगर प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गंगापुर सिटी। शहर में आज आस्था और उत्साह के साथ होलिका दहन किया जा रहा है। विभिन्न वार्डों, कॉलोनियों और मोहल्लों में श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं और निर्धारित मुहूर्त पर होलिका में अग्नि प्रज्वलित की जा रही है। महिलाएं पारंपरिक गीत गा रही हैं, बच्चे और युवा उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय और उत्सवी बन गया है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति के कारण अहंकार का अंत हुआ और सत्य की विजय हुई। नगर प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
    1
    गंगापुर सिटी। शहर में आज आस्था और उत्साह के साथ होलिका दहन किया जा रहा है। विभिन्न वार्डों, कॉलोनियों और मोहल्लों में श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं और निर्धारित मुहूर्त पर होलिका में अग्नि प्रज्वलित की जा रही है।
महिलाएं पारंपरिक गीत गा रही हैं, बच्चे और युवा उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय और उत्सवी बन गया है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति के कारण अहंकार का अंत हुआ और सत्य की विजय हुई। नगर प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। शहर में आज आस्था और उत्साह के साथ होलिका दहन किया जा रहा है। विभिन्न वार्डों, कॉलोनियों और मोहल्लों में श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं और निर्धारित मुहूर्त पर होलिका में अग्नि प्रज्वलित की जा रही है। महिलाएं पारंपरिक गीत गा रही हैं, बच्चे और युवा उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय और उत्सवी बन गया है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति के कारण अहंकार का अंत हुआ और सत्य की विजय हुई। नगर प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने नागरिकों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरे पेड़ों की कटाई न करने और सीमित लकड़ी के उपयोग का संदेश भी दिया जा रहा है। कल रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया जाएगा। बाजारों में रंग-गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बनी हुई है।
    1
    गंगापुर सिटी। शहर में आज आस्था और उत्साह के साथ होलिका दहन किया जा रहा है। विभिन्न वार्डों, कॉलोनियों और मोहल्लों में श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं और निर्धारित मुहूर्त पर होलिका में अग्नि प्रज्वलित की जा रही है।
महिलाएं पारंपरिक गीत गा रही हैं, बच्चे और युवा उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय और उत्सवी बन गया है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति के कारण अहंकार का अंत हुआ और सत्य की विजय हुई।
नगर प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने नागरिकों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरे पेड़ों की कटाई न करने और सीमित लकड़ी के उपयोग का संदेश भी दिया जा रहा है।
कल रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया जाएगा। बाजारों में रंग-गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बनी हुई है।
    user_Harry
    Harry
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    6 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के नजदीकी वजीरपुर उपखंड के मीना बड़ौदा गांव में सोमवार को संदिग्ध हालात में तीन मासूम बच्चों के शव तालाब के किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही वजीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरपुर की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार मृत बच्चों की मां संगीता मीणा निवासी मीना बड़ौदा लापता है। उसका पीहर आलमपुर जिला करौली में बताया गया है। परिजनों ने पुलिस और मीडिया को सूचना देकर बताया कि संगीता के तीनों बच्चों के शव गांव के तालाब के पास पड़े मिले हैं, जबकि संगीता का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल में बच्चों के शव रखे होने के बावजूद न तो बच्चों का पिता और न ही ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति मौजूद मिला। परिजनों का आरोप है कि संगीता की शादी करीब सात साल पहले मीना बड़ौदा निवासी प्रवीण मीणा से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था और मारपीट की घटनाएं भी होती रहती थीं। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम को संगीता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी डाला था, जिसमें उसने कुछ लोगों के नाम लेते हुए मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही वह लापता है। मृत बच्चों में दिव्या (5 वर्ष), भारती (3 वर्ष) और डेढ़ साल का दीपक शामिल हैं। पुलिस महिला की तलाश के साथ ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    2
    गंगापुर सिटी के नजदीकी वजीरपुर उपखंड के मीना बड़ौदा गांव में सोमवार को संदिग्ध हालात में तीन मासूम बच्चों के शव तालाब के किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही वजीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरपुर की मोर्चरी में रखवाया।
जानकारी के अनुसार मृत बच्चों की मां संगीता मीणा निवासी मीना बड़ौदा लापता है। उसका पीहर आलमपुर जिला करौली में बताया गया है। परिजनों ने पुलिस और मीडिया को सूचना देकर बताया कि संगीता के तीनों बच्चों के शव गांव के तालाब के पास पड़े मिले हैं, जबकि संगीता का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल में बच्चों के शव रखे होने के बावजूद न तो बच्चों का पिता और न ही ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति मौजूद मिला। परिजनों का आरोप है कि संगीता की शादी करीब सात साल पहले मीना बड़ौदा निवासी प्रवीण मीणा से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था और मारपीट की घटनाएं भी होती रहती थीं।
परिजनों ने बताया कि रविवार शाम को संगीता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी डाला था, जिसमें उसने कुछ लोगों के नाम लेते हुए मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही वह लापता है।
मृत बच्चों में दिव्या (5 वर्ष), भारती (3 वर्ष) और डेढ़ साल का दीपक शामिल हैं। पुलिस महिला की तलाश के साथ ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by RK LIVE KARAULI
    1
    Post by RK LIVE KARAULI
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आरोप–प्रत्यारोप तेज: विधायक हंसराज मीणा ने पूर्व मंत्री रमेश चंद मीणा को भ्रष्टाचार के मुद्दों पर घेरा सपोटरा. (करौली) . सपोटरा क्षेत्र की राजनीति में आरोप–प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। विधायक हंसराज मीणा और पूर्व मंत्री रमेश चंद मीणा के बीच भ्रष्टाचार, भूमि आवंटन, मनरेगा कार्यों और विकास योजनाओं को लेकर खुली बयानबाज़ी शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बयानों से क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया है। विधायक ने उठाए भूमि आवंटन और मनरेगा के मुद्दे विधायक हंसराज मीणा ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री के पंचायत राज मंत्री रहते हुए सवा चार बीघा भूमि नियम विरुद्ध तरीके से अपने परिजनों के नाम आवंटित की गई। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित स्तर पर कार्रवाई की है। कुछ अधिकारियों को निलंबित किया गया तथा प्रकरण भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में दर्ज कराया गया है। पट्टा निरस्तीकरण की कार्रवाई न्यायालय में विचाराधीन बताई गई है। विधायक ने यह भी कहा कि नानपुर पंचायत में मनरेगा कार्यों में गंभीर अनियमितताओं का मामला उन्होंने स्वयं विधानसभा में उठाया था। उनके अनुसार जांच के आदेश जारी हो चुके हैं और विभागीय प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि यदि क्षेत्र में भ्रष्टाचार हो रहा है तो उसे सदन में उठाया जाए। हरिलाल मीणा प्रकरण पर दी सफाई हरिलाल मीणा की मृत्यु से जुड़े मामले में अपने परिवार पर लगाए गए आरोपों को विधायक ने निराधार बताया। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। स्टांप पेपर से जुड़े दस्तावेजों की एफएसएल जांच की मांग दोहराते हुए उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और किसी निर्दोष को जल्दबाजी में दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। नगर पालिका क्षेत्र के कार्यों पर सवाल विधायक ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में पंचायत समिति के माध्यम से राज्य वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग की राशि से नगर पालिका क्षेत्र में कई कार्य स्वीकृत किए गए, लेकिन अनेक कार्य धरातल पर दिखाई नहीं देते। उन्होंने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, सीबीओ ऑफिस में मरम्मत कार्य हेतु 2 लाख रुपये, उपखंड कार्यालय से रेंज कार्यालय तक 1.75 लाख रुपये, फुटपाथ निर्माण के लिए 1.54 लाख रुपये, राधा कृष्ण मंदिर से उपखंड कार्यालय तक रास्ता दुरुस्तीकरण के लिए 1.93 लाख रुपये तथा मुख्य सड़क मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक रोड लाइट के लिए 98 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। इसके अतिरिक्त पंचायत समिति स्तर पर विकास अधिकारी मरम्मत कार्य, पुराने पंचायत समिति भवन के हॉल एवं गुणवत्ता कक्षा के नवीनीकरण तथा पंचायत समिति क्वार्टर नंबर 5 की मरम्मत के लिए दो-दो लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। विधायक का आरोप है कि इन कार्यों की वास्तविक स्थिति की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। पूर्व मंत्री का तीखा पलटवार इधर पूर्व मंत्री रमेश चंद मीणा ने विधायक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, “चोर चोरी करता है तो कहता नहीं है।” पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि विधायक हंसराज मीणा स्वयं को भ्रष्टाचार से मुक्त बताते हैं तो वे किसी भी प्रकार की जांच, यहां तक कि नारकोटिक्स जांच तक के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आएगी। राजनीतिक माहौल गरमाया दोनों नेताओं के बीच बयानबाज़ी के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एक ओर विधायक पूर्व मंत्री के कार्यकाल के निर्णयों और स्वीकृत कार्यों की जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं पूर्व मंत्री विधायक पर सीधे सवाल उठा रहे हैं। अब जनता और राजनीतिक पर्यवेक्षकों की नजर संभावित जांच, प्रशासनिक कार्रवाई और आधिकारिक निष्कर्षों पर टिकी हुई है।
    2
    आरोप–प्रत्यारोप तेज: विधायक हंसराज मीणा ने पूर्व मंत्री रमेश चंद मीणा को भ्रष्टाचार के मुद्दों पर घेरा
सपोटरा. (करौली) .     सपोटरा क्षेत्र की राजनीति में आरोप–प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। विधायक हंसराज मीणा और पूर्व मंत्री रमेश चंद मीणा के बीच भ्रष्टाचार, भूमि आवंटन, मनरेगा कार्यों और विकास योजनाओं को लेकर खुली बयानबाज़ी शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बयानों से क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया है।
विधायक ने उठाए भूमि आवंटन और मनरेगा के मुद्दे
विधायक हंसराज मीणा ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री के पंचायत राज मंत्री रहते हुए सवा चार बीघा भूमि नियम विरुद्ध तरीके से अपने परिजनों के नाम आवंटित की गई। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित स्तर पर कार्रवाई की है। कुछ अधिकारियों को निलंबित किया गया तथा प्रकरण भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में दर्ज कराया गया है। पट्टा निरस्तीकरण की कार्रवाई न्यायालय में विचाराधीन बताई गई है।
विधायक ने यह भी कहा कि नानपुर पंचायत में मनरेगा कार्यों में गंभीर अनियमितताओं का मामला उन्होंने स्वयं विधानसभा में उठाया था। उनके अनुसार जांच के आदेश जारी हो चुके हैं और विभागीय प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि यदि क्षेत्र में भ्रष्टाचार हो रहा है तो उसे सदन में उठाया जाए।
हरिलाल मीणा प्रकरण पर दी सफाई
हरिलाल मीणा की मृत्यु से जुड़े मामले में अपने परिवार पर लगाए गए आरोपों को विधायक ने निराधार बताया। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। स्टांप पेपर से जुड़े दस्तावेजों की एफएसएल जांच की मांग दोहराते हुए उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और किसी निर्दोष को जल्दबाजी में दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।
नगर पालिका क्षेत्र के कार्यों पर सवाल
विधायक ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में पंचायत समिति के माध्यम से राज्य वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग की राशि से नगर पालिका क्षेत्र में कई कार्य स्वीकृत किए गए, लेकिन अनेक कार्य धरातल पर दिखाई नहीं देते।
उन्होंने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, सीबीओ ऑफिस में मरम्मत कार्य हेतु 2 लाख रुपये, उपखंड कार्यालय से रेंज कार्यालय तक 1.75 लाख रुपये, फुटपाथ निर्माण के लिए 1.54 लाख रुपये, राधा कृष्ण मंदिर से उपखंड कार्यालय तक रास्ता दुरुस्तीकरण के लिए 1.93 लाख रुपये तथा मुख्य सड़क मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक रोड लाइट के लिए 98 हजार रुपये स्वीकृत किए गए।
इसके अतिरिक्त पंचायत समिति स्तर पर विकास अधिकारी मरम्मत कार्य, पुराने पंचायत समिति भवन के हॉल एवं गुणवत्ता कक्षा के नवीनीकरण तथा पंचायत समिति क्वार्टर नंबर 5 की मरम्मत के लिए दो-दो लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। विधायक का आरोप है कि इन कार्यों की वास्तविक स्थिति की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
पूर्व मंत्री का तीखा पलटवार
इधर पूर्व मंत्री रमेश चंद मीणा ने विधायक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, “चोर चोरी करता है तो कहता नहीं है।”
पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि विधायक हंसराज मीणा स्वयं को भ्रष्टाचार से मुक्त बताते हैं तो वे किसी भी प्रकार की जांच, यहां तक कि नारकोटिक्स जांच तक के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आएगी।
राजनीतिक माहौल गरमाया
दोनों नेताओं के बीच बयानबाज़ी के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एक ओर विधायक पूर्व मंत्री के कार्यकाल के निर्णयों और स्वीकृत कार्यों की जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं पूर्व मंत्री विधायक पर सीधे सवाल उठा रहे हैं। अब जनता और राजनीतिक पर्यवेक्षकों की नजर संभावित जांच, प्रशासनिक कार्रवाई और आधिकारिक निष्कर्षों पर टिकी हुई है।
    user_Devendra Kumar Sihra
    Devendra Kumar Sihra
    सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • ईरानी ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरामको ने रास तनुरा रिफाइनरी में ऑपरेशन बंद कर दिया है।
    1
    ईरानी ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरामको ने रास तनुरा रिफाइनरी में ऑपरेशन बंद कर दिया है।
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.