वार्ड नं 13 के युवाओं ने दिया ज्ञापन , दियादाह पार्क में प्रस्तावित एलडब्लूएम प्लांट पर जताई आपत्ति -- वार्ड नं 13 में बने पार्क में परमिशन से अधिक हरे भरे पेड़ो को काटने के भी लगाए आरोप किया विरोध , भितरवार -- वार्ड क्रमांक 13 में रहने वाले युवाओं ने मंगलवार को एसडीएम के नाम एक आवेदन दिया दिए गए आवेदन में युवाओं ने मांग रखते हुए वार्ड नं 13 में पुराने पार्क के हरे पेड़ो को काटकर बनाये जा रहे प्रस्तावित एलडब्लूएम (लिक्क्विड मैनेजमेंट ) प्लांट हेतु पुनः सर्वे कराने एवं अन्यत्र स्थान पर स्थापित करने की मांग रखी । एसडीएम कार्यालय ज्ञापन देने गए युवाओं को नगर परिषद सीएमओ को ज्ञापन देने की बात एसडीएम कार्यालय से कही जब युवा नगर परिषद कार्यालय आये तो युवाओं ने बताया हमे आता देख सीएमओ मैम अपनी कार से चली गयी तब हमें आवेदन कार्यालय में ही देना पड़ा । सीएमओ भितरवार के इस तरह जाने से युवाओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल किया है । मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नं 13 के रहवासी युवाओं ने मंगलवार को एक आवेदन दिया दिए गए आवेदन में युवाओं ने बताया कि हम वार्ड क्रमांक 13 के निवासी इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान. एक अति आवश्यक और संवेदनशील विषय की ओर आकर्षित करना चाहते है नगर परिषद प्रशासन द्वारा वार्ड 13 में एक एलडब्लूएम (तरल अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र) प्लांट का निर्माण प्रस्तावित किया गया हैं जिसके संबंध में हमें निम्नलिखित आपत्तियां हैं यह कि, प्रस्तावति स्थल पर पूर्व में एक हरा-भरा सार्वजनिक उद्यान हैं, जो क्षेत्र की हरियाली और शुद्ध वायु का स्त्रोत था। अत्यंत खेद का विषय हैं कि इस उद्यान के वृक्षों को रातों-रात काटकर नष्ट कर दिया हैं, जो पर्यावरण संरक्षण नियमों के विरुद्ध है। उक्त स्थल नही के बिल्कुल समीप स्थित है। वर्षा ऋतु में नदी का जलस्तर बढने पर यह संपूर्ण क्षेत्र डूब क्षेत्र में आ जाता है। ऐसे संवेदनशील स्थान पर प्लांट का निर्माण करना तकनीकी रूप से गलत है, क्योंकि बाढ़ की स्थिति में प्लांट का सारा कचरा और रसायन पानी में बह सकते है। समीप स्थित नदी क्षेत्रवासियों की आस्था प्रमुख केन्द्र हैं। यहां प्लांट स्थापित होने से न केवल नदी के जल के प्रदूषित होने का खतरा है, बल्कि इससे स्थानीय नागरिकों की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचेगी। क्षेत्र में अन्य ऐसे निर्जन और उपयुक्त स्थान उपलब्ध हैं जहां इस प्लांट को स्थापित किया सकंता हैं, जिससें न तो पर्यावरण को नुकसान होगा और न. ही जन आस्था को।एलडब्लूएम प्लांट को वार्ड की घनी आबादी और नदी तट से दूर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। आशा हैं कि आप जनहित और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए उचित निर्णय लेंगे। उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए इस कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। क्षेत्र का पुनः निष्पक्ष सर्वे कराया जाए और इसे अन्यत्र जगह बनाया जाए एवं परमिशन से अधिक हरे पेड़ काटने वालो पर भी जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाए । ज्ञापन देने वालों में उत्तम मांझी , भूपेंद्र बाथम , निकिल , उदित गौर ,भूपेंद्र कुशवाह ,गोलू कुशवाह , सोनू किरार , प्रदीप गौड़ सहित अन्य युवा एवं वार्डवासी शामिल रहे ।
वार्ड नं 13 के युवाओं ने दिया ज्ञापन , दियादाह पार्क में प्रस्तावित एलडब्लूएम प्लांट पर जताई आपत्ति -- वार्ड नं 13 में बने पार्क में परमिशन से अधिक हरे भरे पेड़ो को काटने के भी लगाए आरोप किया विरोध , भितरवार -- वार्ड क्रमांक 13 में रहने वाले युवाओं ने मंगलवार को एसडीएम के नाम एक आवेदन दिया दिए गए आवेदन में युवाओं ने मांग रखते हुए वार्ड नं 13 में पुराने पार्क के हरे पेड़ो को काटकर बनाये जा रहे प्रस्तावित एलडब्लूएम (लिक्क्विड मैनेजमेंट ) प्लांट हेतु पुनः सर्वे कराने एवं अन्यत्र स्थान पर स्थापित करने की मांग रखी । एसडीएम कार्यालय ज्ञापन देने गए युवाओं को नगर परिषद सीएमओ को ज्ञापन देने की बात एसडीएम कार्यालय से कही जब युवा नगर परिषद कार्यालय आये तो युवाओं ने बताया हमे आता देख सीएमओ मैम अपनी कार से चली गयी तब हमें आवेदन कार्यालय में ही देना पड़ा । सीएमओ भितरवार के इस तरह जाने से युवाओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल किया है । मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नं 13 के रहवासी युवाओं ने मंगलवार को एक आवेदन दिया दिए गए आवेदन में युवाओं ने बताया कि हम वार्ड क्रमांक 13 के निवासी इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान. एक अति आवश्यक और संवेदनशील विषय की ओर आकर्षित करना चाहते है नगर परिषद प्रशासन द्वारा वार्ड 13 में एक एलडब्लूएम (तरल अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र) प्लांट का निर्माण प्रस्तावित किया गया हैं जिसके संबंध में हमें निम्नलिखित आपत्तियां हैं यह कि, प्रस्तावति स्थल पर पूर्व में एक हरा-भरा
सार्वजनिक उद्यान हैं, जो क्षेत्र की हरियाली और शुद्ध वायु का स्त्रोत था। अत्यंत खेद का विषय हैं कि इस उद्यान के वृक्षों को रातों-रात काटकर नष्ट कर दिया हैं, जो पर्यावरण संरक्षण नियमों के विरुद्ध है। उक्त स्थल नही के बिल्कुल समीप स्थित है। वर्षा ऋतु में नदी का जलस्तर बढने पर यह संपूर्ण क्षेत्र डूब क्षेत्र में आ जाता है। ऐसे संवेदनशील स्थान पर प्लांट का निर्माण करना तकनीकी रूप से गलत है, क्योंकि बाढ़ की स्थिति में प्लांट का सारा कचरा और रसायन पानी में बह सकते है। समीप स्थित नदी क्षेत्रवासियों की आस्था प्रमुख केन्द्र हैं। यहां प्लांट स्थापित होने से न केवल नदी के जल के प्रदूषित होने का खतरा है, बल्कि इससे स्थानीय नागरिकों की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचेगी। क्षेत्र में अन्य ऐसे निर्जन और उपयुक्त स्थान उपलब्ध हैं जहां इस प्लांट को स्थापित किया सकंता हैं, जिससें न तो पर्यावरण को नुकसान होगा और न. ही जन आस्था को।एलडब्लूएम प्लांट को वार्ड की घनी आबादी और नदी तट से दूर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। आशा हैं कि आप जनहित और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए उचित निर्णय लेंगे। उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए इस कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। क्षेत्र का पुनः निष्पक्ष सर्वे कराया जाए और इसे अन्यत्र जगह बनाया जाए एवं परमिशन से अधिक हरे पेड़ काटने वालो पर भी जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाए । ज्ञापन देने वालों में उत्तम मांझी , भूपेंद्र बाथम , निकिल , उदित गौर ,भूपेंद्र कुशवाह ,गोलू कुशवाह , सोनू किरार , प्रदीप गौड़ सहित अन्य युवा एवं वार्डवासी शामिल रहे ।
- *उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना* *आज दतिया में* *उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना* *उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत* बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक परिवार सहित अल्प प्रवास पर दतिया आए जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा और भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का शाल श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने परिवार सहित पीतांबरा माई के दर्शन कर भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की मंदिर पर उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा बंगाल चुनाव की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जब-जब मेहनत करता है चुनाव का परिणाम जीत के साथ तय करता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल असम पोडिचेरी चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने अपार बहुमत के साथ विजय हासिल की है इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी रोहित दुबे अमित सेन कपिल अहिरवार अरविंद गुप्ता प्रदीप गुर्जर गौरव दुवे सागर प्रोहित मौजूद रहे3
- हत्या के 3 महीने बाद पुलिस को बड़ी सफलता — ₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बुलेरो जब्त दतिया जिले में हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अतरेटा पुलिस ने ₹5000 के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही घटना में इस्तेमाल बुलेरो वाहन भी जब्त किया गया है। दरअसल, 12 फरवरी 2026 को थाना लांच क्षेत्र के ग्राम टोडा रमगढ़ा में अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने थाना लांच का घेराव भी किया था, जिसे पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश देकर शांत कराया गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में ₹5000 के इनामी आरोपी दीपू उर्फ दीपक यादव को 5 मई 2026 को दतिया हाईवे से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बुलेरो वाहन भी बरामद किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अतरेटा नरेंद्र राजपूत और उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिसकी सराहना की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।1
- Available for Sale Brand : realme Model : realme C1 Asking Price (₹) : 9000 City / Locality : Gwalior Device Category : Smartphone Variant (RAM / Storage) : 4GB / 64GB Body Condition : Old Device Age : 3 Years Network Connectivity : 4G VoLTE hi1
- दतिया जिले के सिमथरा गाँव में लंबे समय से चल रहा जमीनी विवाद मंगलवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया। लाठी-डंडों से युवक की पिटाई और एक महिला से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किए हैं।1
- दतिया पुलिस ने भैंस चोरी के दो आदतन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 7 चोरी की भैंसें, भैंसों की बिक्री से खरीदी गई एक अर्टिका कार और ₹2.50 लाख नगद बरामद हुए हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों और चोरी की बाकी भैंसों की तलाश कर रही है।1
- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दतिया के पीतांबरा मंदिर पहुंचकर सपा प्रमुख पर तीखे शब्दों में प्रहार किया। उनके इस बयान ने राष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।1
- मध्य प्रदेश के किसानों ने मोहन सरकार के खिलाफ मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि वे किसानों पर अत्याचार बंद न होने तक पीछे नहीं हटेंगे और जेल से भी नहीं डरेंगे।1
- उपमुख्यमंत्री सपत्नीक दतिया पहुंचे, पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना; बंगाल पर दिया बड़ा बयान दतिया: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री आज अल्प प्रवास पर सपत्नीक दतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित अमृतसर महादेव और स्वामी जी महाराज के दर्शन किए। आगे बढ़ते हुए उन्होंने महाभारत कालीन बनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन सतर्क नजर आया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां की संस्कृति पूरे देश में झलकती है। लेकिन पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी दलों और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने राज्य को आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से पीछे धकेलने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि सीमाओं की सुरक्षा तक मजबूत नहीं हो पाई है और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत जनता की आस्था और विश्वास की जीत होगी।2
- दतिया के सिमथरा गाँव में खेत जोत रहे 55 वर्षीय बुजुर्ग छोटेलाल यादव पर तीन लोगों ने लाठियों से जानलेवा हमला किया। मारपीट में उनके सिर, हाथ और पसलियों में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। भांडेर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1