Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम गोधन से दो अलग-अलग स्थानो से पकड़ी, चंदेरी पुलिस ने 8 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और किया मामला दर्ज पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल की रात करीबन 7:15 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम गोधन में दो अलग-अलग स्थान पर लोग हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब बेच रहे हैं तो मौके पर जाकर देखा तो सूचना सही निकली और आरोपी प्यारे राजा चौहान उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम गोधन से चार लीटर और सीताराम कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी गोधन से चार लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की। चंदेरी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।
Chanderi halchal news
ग्राम गोधन से दो अलग-अलग स्थानो से पकड़ी, चंदेरी पुलिस ने 8 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और किया मामला दर्ज पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल की रात करीबन 7:15 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम गोधन में दो अलग-अलग स्थान पर लोग हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब बेच रहे हैं तो मौके पर जाकर देखा तो सूचना सही निकली और आरोपी प्यारे राजा चौहान उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम गोधन से चार लीटर और सीताराम कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी गोधन से चार लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की। चंदेरी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जय ओबीसी जय संविधान जय ज्योति जय फुले जय भारत माता की जय1
- आज की बडी खबर ललितपुर के तालबेहट से आ रही हैं, जहाँ कस्बा तालबेहट क्षेत्र के सुनौरी गांव में मंदिर निर्माण के दौरान खजाना मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया, आपको दें कि सुनौरी गांव में मंदिर निर्माण खुदाई के दौरान जो खजाना चर्चा का विषय बना था, तथापि खजाना चोरी के मामले में अब पुलिस ने चार आरोपियों शिशुपाल राजा मंगल जयसिंह को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों के कब्जे से 13 बिस्कुट धातु के टुकड़े बरामद करके जांच के लिए भेजें! जिसकी कार्रवाई कर रहे मनोज कुमार मिश्रा और उनकी साथी तालबेहट कोतवाली टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई, सुनौरी गांव के मंदिर खुदाई के निर्माण के दौरान खजाना मिलने से लोगों में उत्सुकता का माहौल बना हुआ था और खजाने की काफी हद तक तस्वीरें वायरल हो रही थी तथापि अब पुलिस प्रशासन ने अपवाहों से बचने एवं कानून का पालन करने की अपील की एवं प्रशासन ने खजाने की पूर्ण जांच के बाद का आश्वासन दिया? #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #lalitpurnews @jay_bajni_baba_khadowara subscribe/share करें1
- Post by Manoj jain2
- ललितपुर महरौनी क्षेत्र में इस समय नगर पंचायत कर्मचारी की मनमानी अपने चरम पर चल रही है जहां से किसी भी ट्रक ड्राइवर का निकलना मुश्किल माना जाता है चाहै आप अंदर से निकले या बाईपास से उनका तो एक ही मकसद रहता है एंट्री में नगर पंचायत महरौनी के कर्मचारियों की एक तरफ मनमानी चलती है1
- आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को एक्सपायर खाद्य सामग्री वितरण, जांच में पुष्टि—ग्रामीणों में आक्रोश पाली। पाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बंट स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को एक्सपायर डेट की खाद्य सामग्री वितरित किए जाने का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस गंभीर लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को पोषण आहार के रूप में जो पैकेट वितरित किए गए, उनकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी। जब बच्चों के परिजनों ने घर ले जाकर सामग्री की जांच की, तो पैकेटों पर अंकित एक्सपायरी डेट निकल चुकी पाई गई। इसके बाद अभिभावकों ने तत्काल इस मामले को लेकर विरोध जताया और केन्द्र पर पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर पोषण आहार वितरण में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कभी भी गंभीरता से जांच नहीं की गई। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मामले की सूचना पाली तहसील प्रशासन को दी गई, जिसके बाद तहसीलदार रविन्द्र कुमार मौके पर ग्राम बंट स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंचे। उन्होंने मौके पर उपलब्ध खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया, जिसमें एक्सपायर डेट का सामान पाया गया। जांच के दौरान कई महिलाओं और अभिभावकों ने भी वितरण व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए और अपनी नाराजगी जाहिर की। तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं और पूरी घटना की विस्तृत जांच कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो। इधर, संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने आंगनवाड़ी केन्द्रों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, अभिभावकों में अपने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनवाड़ी केन्द्रों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए और पोषण आहार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।1
- लोकल न्यूज बीना बीना में रामनाम महाराज ने तहसील पहुंच राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, गौ माता को माता का दर्जा देने की मांग बीना, सागर। सनातन धर्म में गौ सेवा को विशेष स्थान दिए जाने की परंपरा के बीच बीना में सोमवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। वर्षों से मंदिर परिसर से बाहर नहीं निकलने वाले रामनाम महाराज स्वयं तहसील कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ माता को विधिवत माता का दर्जा देने की मांग उठाई। रामनाम महाराज अपने समर्थकों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने गौ सुरक्षा, गौ सेवा और गौवंश संरक्षण को लेकर अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। ज्ञापन में देशभर में अधिक से अधिक गौशालाओं की स्थापना, गौ हत्या रोकने के लिए सख्त कानून बनाने तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की गई। रामनाम महाराज ने कहा कि गौ माता सनातन धर्म की आस्था और संस्कृति की आधारशिला हैं तथा उनकी सुरक्षा और सेवा के लिए सरकार को ठोस एवं कठोर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने गौ संरक्षण को राष्ट्रहित और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने गौ माता को सर्वोच्च सम्मान देने और गौवंश संरक्षण को प्राथमिकता बनाने की मांग की। खास बात यह रही कि सामान्यतः मंदिर परिसर से बाहर नहीं निकलने वाले रामनाम महाराज का स्वयं तहसील पहुंचना अनुयायियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। समर्थकों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। अब क्षेत्र में यह चर्चा तेज है कि राष्ट्रपति के नाम भेजे गए इस ज्ञापन पर शासन-प्रशासन किस प्रकार की कार्रवाई करता है।1
- केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने शिवपुरी प्रवास के तीसरे दिन शिवपुरी के कोटा-भगोरा क्षेत्र में आयोजित आज की जनसुनवाई में लगभग 782 आवेदनों को सुना। इनमें से कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष लंबित प्रकरणों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रत्येक आवेदन को टोकन प्रणाली के अंतर्गत पंजीकृत कर ऑनलाइन ट्रैकिंग से जोड़ा गया है, जिससे हर प्रकरण की पारदर्शी और समयबद्ध समीक्षा सुनिश्चित हो सके। आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड, प्रमाण पत्र, लाड़ली लक्ष्यमी योजना, पीएम आवास योजना पंजीयन तथा विभिन्न जांच संबंधी मामलों पर विशेष रूप से सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न हितग्राहियों का मौके पर ही निराकरण किया गया। उनमें इंदर सिंह आदिवासी, जूली जाटव, नंदकिशोर को तुरंत संबल योजना के तहत आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र प्रदाय किया गया। अमर सिंह आदिवासी, राजकुमार के आवेदन का तुरंत निराकरण कर फौती नामांतरण दिया गया। लाड़ली लक्ष्मी योजना में मनीषा ओझा, हरिवल्लभ-नंदनी, मृगेन्द्र गुर्जर को मौके पर ही प्रमाण पत्र दिया गया। नानू आदिवासी को तुरंत वृद्धा पेंशन का प्रमाण पत्र दिया गया। जतनाम सिंह, ग्यासी बंजारा को जन्म प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। मोहन को तुरंत मृत्यु प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल का भी वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि यह जनसुनवाई दूसरे चरण की श्रृंखला का हिस्सा है, जिसमें पिछले तीन दिनों में शिवपुरी जिले में तीन बड़े जनसुनवाई शिविर- लुकवासा, भोंती और कोटा में आयोजित किए गए। इन शिविरों में 3000 से अधिक नागरिकों की समस्याएं सीधे केंद्रीय मंत्री, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुनी गईं।6
- चंदेरी की गलियों में अब गौ माता को बचाने के लिए समाज सेवी प्रचार-प्रसार कर रहे हैं उन्हें लगता है कि भाजपा राज में गौ माता असुरक्षित हैं। अब मोदी सरकार पर सवाल तो बनता है कि अगर बीजेपी राज में गौ माता सुरक्षित नहीं है तो देश की जनता कैसे सुरक्षित हो सकती है। वर्ष 2014 से लगातार देश पर राज करने वाली मोदी सरकार करीबन 12 वर्षों में गौ माता को सुरक्षित नहीं कर पाई तो देश को कैसे सुरक्षित करेगी। सड़कों पर बज रहे गानों से तो ऐसा प्रतीत होता है कि गौ माता खतरे में है जब 27 अप्रैल की सुबह करीबन 9:30 बजे गौ माता भक्त और समाजसेवी से बात की गई तो उन्होंने क्या कहा आइए सुनते हैं इस वीडियो के माध्यम से।1