वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर व महिला दलाल सहित 09 आरोपी गिरफ्तार; 19 मोबाइल, नगदी एवं आपत्तिजनक सामग्री जप्त // *वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर व महिला दलाल सहित 09 आरोपी गिरफ्तार; 19 मोबाइल, नगदी एवं आपत्तिजनक सामग्री जप्त* ▪️ *ली वेलनेस स्पा सेंटर जुनवानी, भिलाई में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने तत्काल रेड कार्रवाई की।* ▪️ *कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर मैनेजर एवं महिला दलाल सहित कुल 09 आरोपियों को पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया।* ▪️ *आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन तथा ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नगद जप्त किए गए।* ▪️ *देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी सहित आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।* संक्षिप्त विवरण : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ली वेलनेस स्पा सेंटर, जुनवानी, भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौके पर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर मैनेजर तनय सोनी द्वारा पैसे लेकर देह व्यापार के लिए महिलाओं को उपलब्ध कराने तथा महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत के माध्यम से लड़कियां उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई। मौके से उपरोक्त आरोपियों के अतिरिक्त ग्राहक एवं अन्य संबंधित व्यक्ति पाए गए। पुलिस द्वारा मौके से 19 नग मोबाइल फोन, लगभग 4,00,000/- रुपये कीमत, ग्राहकों से प्राप्त 1,900/- रुपये नगद, ग्राहकों एवं देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी से संबंधित सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज जप्त किए गए हैं। आरोपियों के विरूद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराया जाता था। महिला दलाल के माध्यम से महिलाओं/लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था तथा स्पा सेंटर मैनेजर द्वारा इस गतिविधि का संचालन किया जा रहा था। घटना स्थल : ली वेलनेस स्पा सेंटर, जुनवानी, भिलाई, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम : 1. तनय सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी पद्मनाभपुर महाराजा चौक, मनमोहन स्वीट्स के पीछे, प्लॉट नं. 355, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग। 2. हेमा सिंह उर्फ प्रीत, उम्र 32 वर्ष, निवासी अहमद अली का किराये का मकान, राधिका नगर, मैत्री विहार गार्डन के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग; स्थायी पता अमरोहा, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब। 3. रूपेन्द्र जंघेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी अनुभा रेसिडेंसी, प्लॉट नं. 19, जुनवानी, थाना सुपेला, जिला दुर्ग। 4. रितिक सोनी, उम्र 26 वर्ष, निवासी राम नगर, शिव मंदिर के पास, उरला, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली, जिला दुर्ग। 5. दिनेन्द्र कुमार सोनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी पोटिया कला, पुरानी बस्ती, वार्ड नं. 14, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग। 6. हेमंत सिन्हा, उम्र 28 वर्ष, निवासी वृंदा नगर, बोर्सी, दुर्ग, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग। 7. अविनाश शर्मा उर्फ अभी, उम्र 32 वर्ष, निवासी मकान नं. बी/27, कैलाश नगर, हाउसिंग बोर्ड, थाना जामुल, जिला दुर्ग। 8. आनंद कुमार, उम्र 31 वर्ष, निवासी वैशाली नगर, कन्या शाला स्कूल के सामने, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग। 9. अरुण पाण्डेय, उम्र 24 वर्ष, निवासी स्मृति नगर चौक, फायर पान के पीछे, स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री : 1. 19 नग मोबाइल फोन, कीमत लगभग 4,00,000/- रुपये। 2. ग्राहकों से प्राप्त 1,900/- रुपये नगद। 3. ग्राहकों एवं देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी संबंधी सामग्री। 4. आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज। सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण से संबंधित सामग्री एवं दस्तावेज जप्त किए गए। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी स्पा सेंटर, होटल अथवा अन्य संस्थान में अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कानून के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—

- मुरा गांव में किसान की धान फसल क्षतिग्रस्त करने का आरोप, सरपंच की अगुवाई में कार्रवाई धमतरी। ग्राम पंचायत मुरा (दरबा) में किसान द्वारा बोई गई धान की फसल को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किसान की फसल को कथित तौर पर ग्राम पंचायत मुरा के सरपंच की अगुवाई में नुकसान पहुंचाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पूर्व जुलाई-अगस्त के दौरान भी ग्राम मुरा में सरपंच की अगुवाई में कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। अब एक बार फिर किसान की बोई हुई धान फसल को क्षति पहुंचाए जाने का आरोप सामने आने से मामला गंभीर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बोई हुई फसल को नुकसान पहुंचाने से पहले संबंधित प्रशासनिक प्रक्रिया और नियमों का पालन किया जाना चाहिए। वहीं, ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और मौके पर राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल किसान की फसल को किस आधार पर और किसके आदेश पर क्षतिग्रस्त किया जा रहा है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में संबंधित किसान, ग्राम पंचायत और प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।1
- कुर्मी समाज द्वारा राजिम में छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन, 54 प्रतिभागी हुए शामिल राजिम :- कुर्मी समाज के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेशव्यापी छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस तारतम्य में गरियाबंद जिले के प्रतिभागियों के लिए राजिम में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां निर्धारित समय 12 से 02 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले के कुर्मी समाज के 54 प्रतिभावान युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए समाज के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के द्वारा आकर्षक पुरस्कार राशि की घोषणा की गई है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष व दुर्ग के सांसद दुर्ग विजय बघेल द्वारा घोषित की गई है। द्वितीय पुरस्कार 17 हजार रुपए अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दुर्ग प्रीतपाल सिंह बेलचंदन के द्वारा,तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपए दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर के द्वारा,चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार रुपए व पंचम पुरस्कार 9 हजार रुपए समाज के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इसके पश्चात आने वाले 5 अन्य मेधावी प्रतिभागियों को 3-3 हजार प्रति प्रतिभागी सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रदान किए जाएंगे। *नगरपालिका उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर ने दिया भविष्य निर्माण का संदेश* परीक्षा के सफल समापन के उपरांत आयोजित मार्गदर्शन सत्र में राजिम नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को समाज, राष्ट्र निर्माण और उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत व लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास का संचार करती हैं। इसके अलावा डॉ ओमप्रकाश वर्मा ने भी प्रतिभागियों को रक्तदान और समाजसेवा के लिए प्रोत्साहित किया। कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज के युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वे पूर्ण रूप से तैयार होंगे। ऐसे आयोजन से युवाओं को मार्गदर्शन मिलेगा और आने वाले समय में अन्य समाज भी इस आयोजन से प्रेरणा लेंगे। आयोजन को व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में समाज के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। परीक्षा प्रभारी के रूप में कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा एवं केंद्राध्यक्ष के रूप में मनीष देव वर्मा ने दायित्वों का निर्वहन किया। इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक आशीष दिल्लीवार, पर्यवेक्षक डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, सुनील वर्मा, शंकर वर्मा, दशरथ वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा और देवेंद्र वर्मा,सोहनलाल वर्मा,विजयमणि वर्मा ,गोपालराम वर्मा,ज्ञानचंद वर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।3
- विश्व आदिवासी दिवस पर भरुवाडीह कला में गूंजा आदिवासी संस्कृति का रंग, भव्य कलश यात्रा एवं सुआ नृत्य ने बांधा समां* रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *विश्व आदिवासी दिवस पर भरुवाडीह कला में गूंजा आदिवासी संस्कृति का रंग, भव्य कलश यात्रा एवं सुआ नृत्य ने बांधा समां* खरोरा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी युवा परिषद ग्राम भरुवाडीह कला के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा एवं सुआ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा मोर मयारू सुआ परिवार, भरुवाडीह कला द्वारा मनमोहक सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान टोना टार चक के सचिव पंचू ध्रुव ने सभा को विशेष रूप से संबोधित करते हुए आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं लोककलाओं के संरक्षण और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेखू राम सेन, जनपद सभापति तिल्दा तथा विशिष्ट अतिथि चित्ररेखा सेत कुमार बंजारे, सरपंच ग्राम पंचायत भरुवाडीह कला एवं संतराम कुर्रे, कोटवार रहे। कार्यक्रम में गांव के नागरिकगण नारायण प्रसाद साहू, भगत राम निषाद, शिक्षक दिनेश कुमार वर्मा, नेमसिंह धीवर एवं भोलाराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजक समिति के सदस्य योगेश्वर ध्रुव, बलदेव ध्रुव एवं नारायण ध्रुव सहित चैन सिंह ध्रुव, भानु ध्रुव, हुलास सिंह ध्रुव तथा शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही और आदिवासी संस्कृति, लोकपरंपरा एवं सामाजिक एकजुटता का सुंदर संदेश देखने को मिला।4
- हर घर तिरंगा अभियान का साइकिल रैली से हुआ शुभारंभ कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान का साइकिल रैली से हुआ शुभारंभ कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, बारिश भी नहीं कम कर सकी देशभक्ति का जोश सम्पूर्ण देश में 09 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का बालाघाट जिले में रविवार 09 अगस्त को साइकिल रैली एवं तिरंगा यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। जिला मुख्यालय स्थित मुलना स्टेडियम ग्राउंड से कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। रिमझिम बारिश भी देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रतिभागियों का जोश कम नहीं कर सकी। साइकिल रैली मुलना स्टेडियम से प्रारंभ होकर आम्बेडकर चौक, हनुमान चौक, मेन मार्केट, काली पुतली चौक और जयस्तंभ चौक होते हुए पुनः आम्बेडकर चौक पहुंची। इसके बाद रैली का समापन मुलना स्टेडियम में हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराता रहा और भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। साइकिल रैली एवं तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितेश भार्गव, अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे, श्री डी.पी. बर्मन, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, नगर पालिका के पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओं, विद्यार्थी, खेल संगठनों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश तिरंगा यात्रा के माध्यम से जिलेवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने नागरिकों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के दौरान अपने घरों पर तिरंगा ध्वज अवश्य फहराएं और देश के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करें। रैली के दौरान बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लेकर साइकिल से निकले अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और युवा इस अभियान के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देते नजर आए। जिले में 09 से 17 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।1
- विकासखण्ड पलारी ग्राम पंचायत गुमा में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें छोटे बच्चों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई और सैंकड़ों की संख्या में लोगों उपस्थित रहे। बलौदा बाजार जिला के विकास खंड पलारी ग्राम पंचायत गुमा में विश्व आदिवासी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विकासखण्ड पलारी ग्राम पंचायत गुमा में आदिवासी समुदाय के द्वारा लगातार 4 सालों से मनाया जा रहा है सैंकड़ों कि संख्या में उपस्थित रहे आदिवासी समुदाय के द्वारा अपने आराध्य देव जय बुढ़ा देव के पुजा अर्चना कर महिला एवं छोटे छोटे बच्चों ने कलश यात्रा निकाली गई और डि जे धून में बड़े बुजुर्ग छोटे बच्चों ने नाचते हुए और जय बुढ़ा देव कि जय कारा लगाते हुए गांव के सभी गली में भ्रमण किया आदिवासी समुदाय के सदस्य ने बताया गया हमारे समाज के लोग जल जंगल जमीन को बचाये रखने में बहुत योगदान है ऐसे कई वीरो ने हमारे समाज हि नहि देश और अपने प्रदेश के लिए कार्य किए हुए हैं जिसे हमारे समाज हि नहि अन्य समाज के लोग भी याद करते हैं भगवान बीरझा मुंडा जो आदिवासी समुदाय से हैं जो हमारे देश के आदिवासी के प्रेरणा स्त्रोत है बहुत बड़ी योगदान दिया है जिसे अभी भी उसके जयंती मनाई जाती है आदिवासी छत्तीसगढ़ में अपना अलग ही पहचान बना रखा हुआ है अपना कला संस्कृति से छत्तीसगढ़ में संजोए रखा हुआ है आदिवासी दिवस पर गांव समस्त ग्रामवासी भी बड़ी जनसंख्या में उपस्थित थे।4
- कुरूद में आरएसएस की प्रभात फेरी, स्वयंसेवकों ने नगर भ्रमण कर दिया एकजुटता का संदेश कुरूद में आरएसएस की प्रभात फेरी, स्वयंसेवकों ने नगर भ्रमण कर दिया एकजुटता का संदेश कुरूद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव प्रभात शाखा, कुरूद द्वारा प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से प्रभात फेरी निकाली जाती है। इसी क्रम में शनिवार 8 अगस्त 2026 को सुबह 5:45 बजे स्वयंसेवक कारगिल चौक में एकत्रित हुए। इसके बाद सुबह 6 बजे से प्रभात फेरी प्रारंभ हुई। प्रभात फेरी में आरएसएस के स्वयंसेवक एवं अन्य नागरिक शामिल हुए। स्वयंसेवकों ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए अनुशासन, सामाजिक एकता और राष्ट्रभावना का संदेश दिया। नगर भ्रमण के बाद प्रभात फेरी पुनः निर्धारित स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। केशव प्रभात शाखा द्वारा प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाली इस प्रभात फेरी में स्वयंसेवकों की नियमित सहभागिता रहती है। आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता की भावना को मजबूत करना बताया गया।3
- चकरभाठा के लक्ष्मीनारायण मंदिर से मोहभाट्ठा शिव मंदिर तक मातृशक्ति ने निकाली भव् चकरभाठा के लक्ष्मीनारायण मंदिर से मोहभाट्ठा शिव मंदिर तक मातृशक्ति ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा सामिल हुवे बिल्हा विधायक रविवार की रात 8 बजे आयोजन समिती से मिली जानकारी अनुसार चकरभाठा के वार्ड क्रमांक 09 भाटापारा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के कुंड से रविवार, की सुबह मातृ शक्तियों द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया इस कावड़ यात्रा में बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह श्रद्धालु मातृ शक्तियों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित कुंड से कांवड़ में जल भरा। इसके बाद बाजे-गाजे के साथ कांवड़ यात्रा चकरभाठा के मुख्य मार्ग से होते हुए मोहभट्ठा स्थित स्वयंभू शिव मंदिर पहुंची। जहाँ धरम लाल कौशिक एवं श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक के पश्चात मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बिल्हा विधयाक धरम लाल कौशिक ने कहा की चकरभाठा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से मोहभट्ठा तक आयोजित इस भव्य कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हुवा इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता कर यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। हर-हर महादेव के जयघोष, भजन-कीर्तन और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। इस पावन आयोजन में मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही। उनकी सक्रिय भागीदारी ने यात्रा की भव्यता और गरिमा को और बढ़ाया। सभी को हर हर महादेव! 🔱🚩 कांवड़ यात्रा के आयोजन में अध्यक्षा मंदाकिनी चौहान, नीतू शर्मा, अंजू दिवाकर दुबे, शिमला वर्मा, नंदनी उपाध्याय सहित अनेक मातृ शक्तियों की सक्रिय सहभागिता रही। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्तियों एवं युवा वर्ग ने शामिल होकर धार्मिक उत्साह और आस्था का परिचय दिया।1
- उफनते नाले में बहा युवक, पेड़ पकड़कर बचाई जान; आधी रात कसडोल पुलिस ने रस्सी से किया रेस्क्यू उफनते नाले में बहा युवक, पेड़ पकड़कर बचाई जान; आधी रात कसडोल पुलिस ने रस्सी से किया रेस्क्यू कसडोल। मूसलाधार बारिश के बीच बलार रोड स्थित बरघाट नाले में एक युवक तेज बहाव में बह गया। पानी के बीच पेड़ को पकड़कर वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आधी रात साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया गया कि भारी बारिश के कारण बरघाट नाला उफान पर था। मना करने के बावजूद युवक नाला पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गया। कुछ दूरी पर एक पेड़ का सहारा मिलने से उसकी जान बची। सूचना पर SI उमेश टंडन सहित कसडोल पुलिस टीम, डायल 112 के आरक्षक राजकुमार प्रजापति और चालक केशव प्रसाद मौके पर पहुंचे। तेज बहाव और अंधेरे के बीच पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे युवक को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान धनंजय गर्ग (28), निवासी सतना, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वह अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट रवान में पॉइंट मैन के पद पर कार्यरत है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) ने रेस्क्यू टीम और सहयोगी ग्रामीणों के साहस की सराहना की है। साथ ही लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं।2