कोतमा हादसे पर मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: मृतकों के परिजनों को 9 लाख, घायलों को 2.5 लाख की मदद! अनूपपुर/कोतमा। कोतमा में हुए भीषण हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के बीच अब सरकार ने पीड़ितों के लिए बड़ा आर्थिक पैकेज घोषित किया है। डॉ. मोहन यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए भारी सहायता राशि देने की घोषणा की है। 👉 मृतकों के परिजनों को मिलेगी कुल ₹9-9 लाख की सहायता ₹4 लाख – मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान ₹4 लाख – संबल योजना के तहत ₹1 लाख – रेडक्रॉस सोसाइटी 👉 घायलों के लिए भी बड़ी राहत ₹2 लाख – मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान ₹50 हजार – रेडक्रॉस सोसाइटी हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है, वहीं सरकार की इस घोषणा से पीड़ित परिवारों को कुछ हद तक सहारा मिलने की उम्मीद जगी है। प्रशासन अभी भी मौके पर डटा हुआ है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है।
कोतमा हादसे पर मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: मृतकों के परिजनों को 9 लाख, घायलों को 2.5 लाख की मदद! अनूपपुर/कोतमा। कोतमा में हुए भीषण हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के बीच अब सरकार ने पीड़ितों के लिए बड़ा आर्थिक पैकेज घोषित किया है। डॉ. मोहन यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए भारी सहायता राशि देने की घोषणा की है। 👉 मृतकों के परिजनों को मिलेगी कुल ₹9-9 लाख की सहायता ₹4 लाख – मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान ₹4 लाख – संबल योजना के तहत ₹1 लाख – रेडक्रॉस सोसाइटी 👉 घायलों के लिए भी बड़ी राहत ₹2 लाख – मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान ₹50 हजार – रेडक्रॉस सोसाइटी हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है, वहीं सरकार की इस घोषणा से पीड़ित परिवारों को कुछ हद तक सहारा मिलने की उम्मीद जगी है। प्रशासन अभी भी मौके पर डटा हुआ है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है।
- Post by Ashok Sondhiya1
- Post by Suraj shriwastava1
- *भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में नौगमा में भव्यता पूर्वक मनाया गया स्वर्गीय श्री छोटेलाल पटेल जी का जयंती समारोह।* (आशुतोष त्रिपाठी/ जनचिंगारी-उमरिया) मानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्षेत्रीय जननायक स्वर्गीय श्री छोटेलाल पटेल जी का जयंती समारोह आज जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौगमा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में भव्य आयोजन के रूप में मनाया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बलदेव प्रसाद पटेल द्वारा की गई जिसमें कुर्म क्षत्रीय समाज के संभागीय अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेंद्र पटेल,नगर परिषद मानपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती गीता ज्ञान प्रकाश पटेल, संरक्षक श्री दरबारी लाल पटेल एवं श्री राम कले पटेल की विशिष्ट तौर पर मौजूदगी रही। कार्यक्रम में उमरिया से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल,महासचिव एड. पुष्पराज सिंह , मिथिलेश राय आदि भी पहुंचे थे।इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर ध्वजारोहण उपरांत किया गया इसके पश्चात उद्बोधन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम उपरांत स्वरुचि भोज आयोजन स्थल पर ही रखा गया था ,कार्यक्रम में बड़ी तादाद में कुर्म क्षत्रीय समाज के दूरदराज से आए हुए प्रतिनिधि और क्षेत्रीय सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय और क्षेत्रीय सामाजिक युवाओं के द्वारा सिगुड़ी तिराहे से कार्यक्रम स्थल नौगमा तक भव्य शोभा यात्रा निकल गई जिसने आयोजन को और भी गरिमा प्रदान की। वहीं कांग्रेस नेता के स्वागत में क्षेत्रीय युवा कांग्रेस एनएसयूआई और वरिष्ठ कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की2
- शहडोल में पति-पत्नी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप। पत्नी को मनाने गए रवि कचेर की जिंदा जलकर मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। बेटी का दावा – पत्नी ज्योति और रानी द्विवेदी ने मिलकर पेट्रोल डालकर जलाया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, अंतिम संस्कार से भी किया इंकार। पुलिस इसे आत्मदाह बता रही है, मर्ग कायम कर जांच जारी। लेकिन बड़ा सवाल –2
- मौत की गहरी खुदाई- होटल बना कब्रगाह, 3 की मौत, गुनहगारों पर FIR की गाज इंट्रो -विकास की अंधी दौड़ और चंद रुपयों के लालच ने कोतमा में तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए। बगल की जमीन पर हो रही बेतरतीब खुदाई होटल की इमारत के लिए काल बन गई और देखते ही देखते हंसता-खेलता इलाका मलबे के ढेर और चीखों में तब्दील हो गया। पुलिस ने इस 'मानवीय संवेदनहीनता' पर कड़ा प्रहार करते हुए होटल और जमीन मालिक को कटघरे में खड़ा कर FIR दर्ज कर ली है, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि आपराधिक लापरवाही है जिसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मृगेन्द्र सिंह अनूपपुर/ अनूपपुर जिले के कोतमा में हुए भीषण बिल्डिंग हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। एक निर्माणाधीन मकान के लिए की जा रही खुदाई ने बगल में स्थित होटल की नींव हिला दी, जिससे पूरी इमारत जमींदोज हो गई। इस मलबे में दबने से अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए होटल और जमीन मालिक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लापरवाही ने ली जान- गहरी खुदाई बनी काल घटनास्थल पर पहुंचे एसपी मोतीउर्र रहमान ने बताया कि होटल के बगल वाली जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था। वहां बेसमेंट के लिए किए जा रहे गहरे गड्ढे की वजह से होटल की इमारत की नींव कमजोर हो गई और पलक झपकते ही बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पुलिस ने इसे सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी मानते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) (लापरवाही से मृत्यु) के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी ने दोटूक कहा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। रेस्क्यू ऑपरेशन 95% काम पूरा, जांच जारी कलेक्टर हर्षल पंचोली ने मलबे के बीच चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली। उन्होंने पुष्टि की कि मलबे से कुल 6 लोगों को निकाला गया (2 महिलाएं, 4 पुरुष)। इनमें से 3 की मौत हो चुकी है। घायलों में से 2 की हालत नाजुक होने पर उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यद्यपि 95% मलबा हटाया जा चुका है लेकिन जब तक आखिरी पत्थर नहीं हट जाता रेस्क्यू टीमें मौके पर डटी रहेंगी। पीड़ितों को आर्थिक सहायता का मरहम शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने पीड़ितों के लिए तत्काल मुआवजे की घोषणा की है मृतकों के परिजन ₹9 लाख (प्रति व्यक्ति) घायल व्यक्ति ₹2.5 लाख (प्रति व्यक्ति) दस्तावेजों की होगी जांच हादसे के बाद अब बिल्डिंग निर्माण की वैधता पर भी सवाल उठ रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि रेस्क्यू खत्म होते ही बिल्डिंग से जुड़े सभी रिकॉर्ड और नक्शों की जांच की जाएगी। यदि निर्माण में तकनीकी खामियां या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधितों पर अतिरिक्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- अनूपपुर/कोतमा। कोतमा में हुए भीषण हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के बीच अब सरकार ने पीड़ितों के लिए बड़ा आर्थिक पैकेज घोषित किया है। डॉ. मोहन यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए भारी सहायता राशि देने की घोषणा की है। 👉 मृतकों के परिजनों को मिलेगी कुल ₹9-9 लाख की सहायता ₹4 लाख – मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान ₹4 लाख – संबल योजना के तहत ₹1 लाख – रेडक्रॉस सोसाइटी 👉 घायलों के लिए भी बड़ी राहत ₹2 लाख – मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान ₹50 हजार – रेडक्रॉस सोसाइटी हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है, वहीं सरकार की इस घोषणा से पीड़ित परिवारों को कुछ हद तक सहारा मिलने की उम्मीद जगी है। प्रशासन अभी भी मौके पर डटा हुआ है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है।3
- Post by Suraj shriwastava1
- बहुत खतरनाक सांप है सांप2