Shuru
Apke Nagar Ki App…
55 लाख की लागत से बने क्षतिग्रस्त पुल को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क पर बैठकर की डायवर्सन की मांग मैहर के जरियारी गांव में बीते दिनों क्षतिग्रस्त पुल को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। पुल की मरम्मत और आवागमन के लिए वैकल्पिक डायवर्सन की मांग को लेकर कुछ ग्रामीण जरियारी मार्ग पर सड़क पर बैठ गए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द डायवर्सन मार्ग बनाए जाने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुल के कारण उन्हें आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
प्रखर प्रवक्ता न्यूज
55 लाख की लागत से बने क्षतिग्रस्त पुल को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क पर बैठकर की डायवर्सन की मांग मैहर के जरियारी गांव में बीते दिनों क्षतिग्रस्त पुल को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। पुल की मरम्मत और आवागमन के लिए वैकल्पिक डायवर्सन की मांग को लेकर कुछ ग्रामीण जरियारी मार्ग पर सड़क पर बैठ गए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द डायवर्सन मार्ग बनाए जाने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुल के कारण उन्हें आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- वैश्य समाज की ताकत एकता में, सहभागिता से संगठन होगा मजबूत वैश्य महासम्मेलन के आयोजन में समाज के इतिहास से लेकर भविष्य की कार्ययोजना तक हुआ व्यापक मंथन सतना। वैश्य महासम्मेलन संभागीय सम्मेलन श्री शाइन मैरिज गार्डन रीवा रोड में आयोजित कार्यक्रम में समाज के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान सामाजिक भूमिका और संगठन के भविष्य को लेकर गंभीर एवं सार्थक मंथन हुआ। कार्यक्रम में समाज को अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावशाली बनाने के साथ प्रत्येक समाजबंधु की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल* ने कहा कि समाज की मजबूती केवल पदों और समितियों से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी से तय होती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर समाज को अपनी समीक्षा करनी चाहिए कि हम समाज को कितना समय दे रहे हैं, हमारी सहभागिता कितनी है और समाजहित में हम क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्व को समझकर समाज के लिए योगदान देता है तो संगठन की शक्ति कई गुना बढ़ सकती है। समाज को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकता, सहयोग और समरसता के साथ आगे बढ़ना होगा। संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर तक समाजबंधुओं को जोड़ना और नई पीढ़ी को नेतृत्व से जोड़ना आवश्यक है। इतिहास हमारी पहचान, वर्तमान हमारी जिम्मेदारी : राजीव खंडेलवाल वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री राजीव खंडेलवाल* ने वैश्य समाज के उद्भव, इतिहास और वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज ने देश की आर्थिक, सामाजिक और सेवा व्यवस्था में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज की ऐतिहासिक विरासत आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि समाज अपनी विरासत को संजोते हुए आधुनिक समय की चुनौतियों के अनुरूप स्वयं को और अधिक संगठित करे। संगठन की संरचना और कार्ययोजना पर निकेश गुप्ता ने रखा रोडमैप *प्रदेश महामंत्री निकेश गुप्ता* ने संगठन की संरचना, कार्ययोजना और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है। उन्होंने समाज के परिवारों को संगठन से जोड़ने, युवाओं और मातृशक्ति की सहभागिता बढ़ाने तथा *सामाजिक गतिविधियों को निरंतर विस्तार देने पर जोर दिया।* उन्होंने कहा कि संगठन की कार्ययोजना कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक दिखाई देना चाहिए। समाज को जोड़ना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकजुटता और परस्पर सहयोग है। अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत समाजबंधुओं को एक मंच पर लाकर संवाद और सहयोग बढ़ाना समय की आवश्यकता है। समाजहित के कार्यों में सामूहिक सहभागिता से ही संगठन की वास्तविक ताकत सामने आएगी। स्वागत भाषण वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष लखन लाल केसरवानी ने किया। *प्रस्तावना प्रदेश महामंत्री अतुल जैन* ने रखते हुए उन्होंने अतिथियों एवं समाजबंधुओं का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को समाज से जोड़ने का आह्वान किया। मंच में वैश्य महासम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल निकेश गुप्ता अतुल जैन महापौर योगेश ताम्रकार पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल प्रदेश मंत्री अशोक गुप्ता संभागीय अध्यक्ष लखन लाल केसरवानी जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल चांदी जिला प्रभारी राजीव गुप्ता बबलू सुमित गुप्ता गायत्री गुप्ता बंशीलाल साहू तुषार अग्रवाल उपस्थित रहे। महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि कई समाजों को जोड़कर ही एक मजबूत और संगठित सामाजिक शक्ति का निर्माण किया जा सकता है। समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और भाईचारा बढ़ाना समय की आवश्यकता है। जब विभिन्न समाज एकजुट होकर सामाजिक सरोकारों के लिए आगे आते हैं, तो समाज की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता केवल संगठनों तक सीमित न रहे, बल्कि इसका लाभ जरूरतमंदों और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे, यही हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सफल संचालन एड सुरेश गुप्ता सागर गुप्ता ने और कार्यक्रम के अंत में वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता ‘श्यामू’ ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने, संगठन को मजबूत करने और सामाजिक सरोकारों को गति देने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। सुधीर अग्रवाल: “समाज की मजबूती केवल पदाधिकारियों से नहीं, प्रत्येक समाजबंधु की सक्रिय सहभागिता से होती है। हमें पहले स्वयं से पूछना होगा कि समाजहित में हम अपना कितना योगदान दे रहे हैं।” राजीव खंडेलवाल: “वैश्य समाज का गौरवशाली इतिहास हमारी पहचान है, लेकिन वर्तमान में हमारी जिम्मेदारी है कि इस विरासत को संगठन की शक्ति में बदलकर आने वाली पीढ़ी को मजबूत आधार दें।” निकेश गुप्ता: “मजबूत संगठन वही है जिसकी पहुंच समाज के प्रत्येक परिवार तक हो। कार्ययोजना को जमीन पर उतारकर युवाओं, महिलाओं और नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।” श्याम लाल गुप्ता ‘श्यामू’: “समाज को जोड़ना केवल एक कार्यक्रम का विषय नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान है। एकता, सहभागिता और सेवा की भावना से ही वैश्य समाज को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।” इस दौरान संजय गुप्ता माधवगढ़ अभिषेक जैन त्रिलोकीनाथ कैलाश सोनी हेमचंद्र जायसवाल राजेन्द्र ताम्रकार महेंद्र जैन अमित सोनी ब्रजेश निगम जितेन्द्र साहू श्याम सुंदर साहू मीरा अग्रवाल रावेंद्र श्रीवास्तव सागर चौरसिया सुजीत गुप्ता महेश गुप्ता महेंद्र गुप्ता हरिनाथ जायसवाल दुर्गेश गुप्ता सचिन गुप्ता मेवा लाल गुप्ता मनीष ताम्रकार सोमचंद गुप्ता अश्वनी अग्रवाल अरविन्द गुप्ता प्रमोद गुप्ता ध्रुव ताम्रकार हरीश अग्रवाल सुशील गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।2
- पिछड़ा वर्ग महान है जो पिछड़ा वर्ग के नेता को सत्ता सुख देने के लिए जेल जाने को तैयार है❗️धन्य है पिछड़ा वर्ग :जितेंद्र राय हमारे महान पिछड़ा वर्ग एससी एसटी एक्ट मै झूठे कैस मै जेल जाकर बर्बाद हो रहे है इसके लिए पिछड़ा वर्ग के नेता ने कानून बनाने मै हस्ताक्षर किया ।1
- *चित्रकूट में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ* *हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा, रामघाट का किया निरीक्षण* पुष्पराज कश्यप चित्रकूट चित्रकूट 6 सितंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चित्रकूट पहुंचे और जिले में बाढ़ से उत्पन्न हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदाकिनी नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति को देखा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों से भी आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट वितरित की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामघाट पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। रामघाट और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ से हुए नुकसान तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री और आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों को राहत चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह सक्रिय नजर आया। अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। बताया गया कि कुछ ही समय में करीब 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जाएगी। राहत सामग्री में प्रभावित परिवारों की जरूरत के अनुसार आवश्यक वस्तुएं शामिल रहेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। प्रशासन को प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने तथा राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।3
- कलबलिया नया खेर की फिर सामने आई हकीकत! लोगों के कमेंट भी आए सामने कलबलिया नया खेर की नई वीडियो और पिछले वीडियो पर आए लोगों के कमेंट के साथ एक बार फिर जमीनी स्थिति सामने रखने की कोशिश। #Kalbaliya #NayaKher #GroundReport #IndiaLocalNews #PrakashPathak1
- अमानगंज बाढ़ः विधायक ने लिया प्रभावितों का हाल, दिए निर्देश अमानगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने लिया जायजा, पीड़ितों से मिले अमानगंज। लगातार बारिश के चलते अमानगंज क्षेत्र में बने बाढ़ जैसे हालात के बीच गुनौर विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ के कारण जिन किसानों, व्यापारियों एवं अन्य लोगों को नुकसान हुआ है, उनका सर्वे प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए और नुकसान का पूरा ब्यौरा तैयार कर शासन स्तर पर भेजा जाए, ताकि प्रभावित लोगों को नियमानुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके। राहत स्थल पर पहुंचे, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।1
- बांदा के बड़े प्रोजेक्ट्स की IIT जांच! | ₹100 करोड़+ कामों पर नजर | Banda News 2026 | बड़ी खबर उत्तर प्रदेश में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाले बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की थर्ड-पार्टी क्वालिटी जांच IIT संस्थानों से कराने का फैसला हुआ है। बांदा डिवीजन भी इस व्यवस्था में शामिल है और यहां के बड़े प्रोजेक्ट्स की तकनीकी गुणवत्ता की जांच IIT कानपुर करेगा।1
- 55 लाख की लागत से बने क्षतिग्रस्त पुल को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क पर बैठकर की डायवर्सन की मांग मैहर के जरियारी गांव में बीते दिनों क्षतिग्रस्त पुल को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। पुल की मरम्मत और आवागमन के लिए वैकल्पिक डायवर्सन की मांग को लेकर कुछ ग्रामीण जरियारी मार्ग पर सड़क पर बैठ गए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द डायवर्सन मार्ग बनाए जाने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुल के कारण उन्हें आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है1
- घर में हुई कहां सुनी से क्षुब्ध होकर 28 वर्षीय अविवाहित युवती यमुना पुल से कुदी, रेस्क्यू के बाद भी नहीं हुई लाश बरामद2