अमानगंज बाढ़ः विधायक ने लिया प्रभावितों का हाल, दिए निर्देश अमानगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने लिया जायजा, पीड़ितों से मिले अमानगंज। लगातार बारिश के चलते अमानगंज क्षेत्र में बने बाढ़ जैसे हालात के बीच गुनौर विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ के कारण जिन किसानों, व्यापारियों एवं अन्य लोगों को नुकसान हुआ है, उनका सर्वे प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए और नुकसान का पूरा ब्यौरा तैयार कर शासन स्तर पर भेजा जाए, ताकि प्रभावित लोगों को नियमानुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके। राहत स्थल पर पहुंचे, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
अमानगंज बाढ़ः विधायक ने लिया प्रभावितों का हाल, दिए निर्देश अमानगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने लिया जायजा, पीड़ितों से मिले अमानगंज। लगातार बारिश के चलते अमानगंज क्षेत्र में बने बाढ़ जैसे हालात के बीच गुनौर विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ के कारण जिन किसानों, व्यापारियों एवं अन्य लोगों को नुकसान हुआ है, उनका सर्वे प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए और नुकसान का पूरा ब्यौरा तैयार कर शासन स्तर पर भेजा जाए, ताकि प्रभावित लोगों को नियमानुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके। राहत स्थल पर पहुंचे, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
- अमानगंज बाढ़ः विधायक ने लिया प्रभावितों का हाल, दिए निर्देश अमानगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने लिया जायजा, पीड़ितों से मिले अमानगंज। लगातार बारिश के चलते अमानगंज क्षेत्र में बने बाढ़ जैसे हालात के बीच गुनौर विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ के कारण जिन किसानों, व्यापारियों एवं अन्य लोगों को नुकसान हुआ है, उनका सर्वे प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए और नुकसान का पूरा ब्यौरा तैयार कर शासन स्तर पर भेजा जाए, ताकि प्रभावित लोगों को नियमानुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके। राहत स्थल पर पहुंचे, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।1
- अजयगढ़ में उधार गुटखे के पेमेंट को लेकर बवाल करीब 15 लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला 6 से ज्यादा घायल पुलिस जांच में जुटी। अजयगढ़। पन्ना जिले के अजयगढ़ में उधार गुटखे के पेमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद के बाद करीब 15 लोग लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर लेकर पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में वृद्ध सदस्यों सहित परिवार के 6 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, आरोपियों पर पहले से करीब 50 से 60 हजार रुपये की उधारी बकाया थी। इसी उधारी के पेमेंट को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस थाने में शिकायत किए जाने के बाद विवाद और बढ़ गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह जानकारी आज शाम 6:30 बजे मिली।1
- बृजपुर में लंपी वायरस की दस्तक से हड़कंप: बेबस गोवंश, सो रहा पशु चिकित्सा विभाग! बृजपुर में लंपी वायरस की दस्तक से हड़कंप: बेबस गोवंश, सो रहा पशु चिकित्सा विभाग!1
- देवेंद्रनगर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 🔥 मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में लगी अचानक आग, मचा हड़कंप 🚨 देवेंद्रनगर। नगर के मुख्य बाजार स्थित मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में आज अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बैंक के अंदर से धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं बैंक के अंदर रखे दस्तावेज, उपकरण और फर्नीचर को नुकसान पहुंचने की आशंका है। आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। न्यूज़ 🎤 रिपोर्टर — राहुल मिश्रा2
- पन्ना में श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पुष्पवर्षा और जयघोष से भक्तिमय हुआ पूरा नगर पन्ना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में शनिवार, 5 सितंबर 2026 को पन्ना नगर में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। जिलेभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालु, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग इस शोभायात्रा में शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य एवं भावपूर्ण स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में आयोजित मंचीय समारोह से हुई। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष नत्थू सिंह यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोशनी यादव, अध्यक्ष बाबूलाल यादव तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष बृजमोहन सिंह यादव, रामप्रसाद यादव, रवि यादव, दशरथ यादव, साहब सिंह यादव एवं पूनम यादव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि रोशनी यादव ने अपने संबोधन में समाज के लोगों से संगठित रहने, शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा आपसी भेदभाव समाप्त कर सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और संगठित समाज ही प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंचीय कार्यक्रम के बाद श्री जुगल किशोर मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की आकर्षक झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। सुसज्जित रथ पर विराजमान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। डीजे की भक्तिमय धुनों पर हजारों युवा "जय यादव, जय माधव" के जयघोष के साथ उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा श्री जुगल किशोर मंदिर से पंचम सिंह चौराहा, अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार, बलदेव मंदिर, कटरा एवं गांधी चौक होते हुए पुनः श्री जुगल किशोर मंदिर पहुंची, जहां आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ इसका समापन हुआ। अजयगढ़ चौराहे पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव ने राधा-कृष्ण की झांकी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। वहीं कोतवाली चौराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा नगर के अनेक स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर यादव (सरपंच, मोहाना) ने किया। जिलेभर से उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इस शोभायात्रा को ऐतिहासिक, भव्य और अविस्मरणीय बना दिया।4
- पन्ना में गूंजा ‘जय यादव-जय माधव’, श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब पन्ना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर 2026 को पन्ना नगर में श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा में जिलेभर से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों की बड़ी सहभागिता ने आयोजन को भव्य बना दिया। शोभायात्रा से पहले श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यादव महासभा जिलाध्यक्ष नत्थू सिंह यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक एकता और समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोशनी यादव, अध्यक्ष बाबूलाल यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव सहित अन्य अतिथियों ने भी सहभागिता की। मुख्य अतिथि रोशनी यादव ने समाज को संगठित रहने और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंचीय कार्यक्रम के बाद श्री जुगल किशोर मंदिर से राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। सुसज्जित रथ पर विराजमान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। डीजे की भक्तिमय धुनों पर युवा ‘जय यादव, जय माधव’ के जयघोष के साथ उत्साहपूर्वक नृत्य करते नजर आए। शोभायात्रा पंचम सिंह चौराहा, अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार, बलदेव मंदिर, कटरा और गांधी चौक से होकर गुजरी। अजयगढ़ चौराहे पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव ने झांकी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। कोतवाली चौराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से शोभायात्रा का अभिनंदन किया। नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण-राधारानी की झांकी का स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा तथा श्रीकृष्ण के जयघोष से पन्ना नगर गुंजायमान रहा। शोभायात्रा पुनः श्री जुगल किशोर मंदिर पहुंची, जहां आरती और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर यादव, सरपंच मोहाना, ने किया। हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा को भव्य, यादगार और अविस्मरणीय बना दिया।4
- 68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट? 68 करोड़ की सकरिया ककरहटी डिघोरा सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट? रिपोर्टर अशोक विश्वकर्मा बनते ही जगह-जगह धंसी सड़क, बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग; नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी ककरहटी। सकरिया से ककरहटी, गुनौर होते हुए डिघोरा को जोड़ने वाली करीब ₹68 करोड़ की सड़क परियोजना को लेकर निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह सड़क क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क जगह-जगह धंसने लगी और अब कई हिस्से भारी-भरकम गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। उक्त सड़क के चौड़ीकरण का टेंडर वर्ष 2024 में में.रविशंकर जायसवाल कंपनी के नाम स्वीकृत हुआ था और निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था। जनवरी 2026 तक सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन सड़क की मौजूदा हालत ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क में आई खामियों को छिपाने के लिए मेंटेनेंस के नाम पर पैचवर्क कराया गया, लेकिन बारिश शुरू होते ही महज कुछ महीनों में सड़क फिर जगह-जगह धंस गई। वर्तमान में मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन गड्ढों के चलते हादसे का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। नवनिर्मित पुलों की एप्रोच भी धंसी सड़क के साथ बनाए गए नवनिर्मित पुलों की एप्रोच की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। कई स्थानों पर पुल के दोनों किनारों की मिट्टी एवं सड़क धंस गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाले में दोबारा तेज बाढ़ आती है तो पुलों की एप्रोच और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकती है। भारी वाहनों के पुल से गुजरने के दौरान दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। चौड़ीकरण और पेवर ब्लॉक के काम पर भी सवाल सड़क चौड़ीकरण के दौरान निर्धारित चौड़ाई एवं अन्य तकनीकी मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं ककरहटी और गुनौर नगर क्षेत्र में लगाए जाने वाले पेवर ब्लॉक का काम भी कई जगह अधूरा दिखाई देता है। कई स्थानों पर सड़क की केवल एक ओर पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं, जबकि दूसरी ओर काम नहीं हुआ। जहां पेवर ब्लॉक लगाए भी गए हैं, वहां कई जगह वे टूटकर बिखर गए हैं। विधायक ने विधानसभा में तीन बार उठाया मामला क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश वर्मा का कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं जांच का मुद्दा उनके द्वारा तीन बार विधानसभा में उठाया जा चुका है और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग भी की है। विधायक के अनुसार सड़क की गुणवत्ता को लेकर संबंधित विभाग से जवाबदेही तय करने और जांच कराने की मांग लगातार की जा रही है। PWD SDO का वर्जन—“सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से इनकार” इस संबंध में PWD SDO संजय खरे से फोन पर संपर्क कर सड़क की खराब स्थिति एवं निर्माण गुणवत्ता को लेकर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने उक्त सड़क के संबंध में किसी भी प्रकार की बात करने से मना कर दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि जब करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क कुछ ही महीनों में जगह-जगह धंस रही है और पुलों की एप्रोच भी प्रभावित हो रही है, तो संबंधित विभाग इसकी जिम्मेदारी और निर्माण गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों का जवाब कब देगा? सबसे बड़ा सवाल—₹68 करोड़ की सड़क इतनी जल्दी क्यों हुई बदहाल? सकरिया–ककरहटी–गुनौर से डिघोरा को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क से हजारों लोगों का आवागमन जुड़ा है। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क का इतनी जल्दी खराब होना निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या करोड़ों की सड़क निर्माण में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन हुआ? क्या निर्माण कार्य की तकनीकी जांच हुई? और यदि सड़क की हालत इतनी जल्दी खराब हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी तय होगी?4
- जवाहर नवोदय विद्यालय rmkhiriya jila panna मध्यप्रदेश बृजपुर जवाहर नवोदय विद्यालय rmkhiriya jila panna मध्यप्रदेश1