जनपद पंचायत आमला के बाजू में बनी 15 दुकानों का पर्ची निकालकर हुआ पारदर्शी आरक्षण जनपद पंचायत आमला के बाजू में बनी 15 दुकानों का पर्ची निकालकर हुआ पारदर्शी आरक्षण महत्वपूर्ण बैठक में तहसीलदार और सीईओ की मौजूदगी में निकलीं पर्चियां संवाददाता दिलीप पाल आमला आमला। जनपद पंचायत आमला कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को एक विशेष और अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की मुख्य अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष गणेश यादव द्वारा की गई, जिसमें जनपद परिसर के ठीक बाजू में हाल ही में नव-निर्मित 15 व्यावसायिक दुकानों के आरक्षण की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी सदस्यों की उपस्थिति में पर्चियां निकाली गईं। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्य रूप से तहसीलदार ऋचा कौरव और जनपद सीईओ पंकज दारोठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद उपाध्यक्ष किशन सिंह रघुवंशी, सभी जनपद सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। वर्गों के अनुसार हुआ आवंटन, महिलाओं और बेरोजगारों को भी मिला मौका आरक्षण प्रक्रिया के तहत सभी श्रेणी के लोगों का ध्यान रखते हुए पर्ची प्रणाली से दुकानों का वर्गीकरण तय किया गया। इस वर्गीकरण के अनुसार अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए सबसे अधिक 5 दुकानें (दुकान क्रमांक 1, 3, 7, 11, 14) आरक्षित की गईं। वहीं अनुसूचित जाति (SC) वर्ग को 2 दुकानें (दुकान क्रमांक 2, 10) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी 2 दुकानें (दुकान क्रमांक 4, 9) आवंटित हुईं। इसके अलावा सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं, विधवा एवं परित्यक्ता वर्ग के लिए 2 दुकानें (दुकान क्रमांक 12, 13) सुरक्षित की गईं। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए 1 दुकान (दुकान क्रमांक 6) और अनारक्षित वर्ग के लिए 3 दुकानें (दुकान क्रमांक 5, 8, 15) निर्धारित की गईं। रोजगार के बढ़ेंगे अवसर, जल्द शुरू होगी दुकानों के आवंटन की अंतिम प्रक्रिया आरक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद जनपद अध्यक्ष गणेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता बरती गई है। इस निर्णय से स्थानीय व ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और जरूरतमंदों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, साथ ही इससे जनपद पंचायत की आय में भी निरंतर वृद्धि होगी। वहीं सीईओ पंकज दारोठिया ने बताया कि आरक्षण की सूची पूरी तरह तैयार कर ली गई है और अब नियमों के तहत जल्द ही दुकानों के अंतिम आवंटन की अग्रिम कागजी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस पूरी पारदर्शी प्रक्रिया की बैठक में उपस्थित सभी जनपद प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।
जनपद पंचायत आमला के बाजू में बनी 15 दुकानों का पर्ची निकालकर हुआ पारदर्शी आरक्षण जनपद पंचायत आमला के बाजू में बनी 15 दुकानों का पर्ची निकालकर हुआ पारदर्शी आरक्षण महत्वपूर्ण बैठक में तहसीलदार और सीईओ की मौजूदगी में निकलीं पर्चियां संवाददाता दिलीप पाल आमला आमला। जनपद पंचायत आमला कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को एक विशेष और अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की मुख्य अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष गणेश यादव द्वारा की गई, जिसमें जनपद परिसर के ठीक बाजू में हाल ही में नव-निर्मित 15 व्यावसायिक दुकानों के आरक्षण की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी सदस्यों की उपस्थिति में पर्चियां निकाली गईं। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्य रूप से तहसीलदार ऋचा कौरव और जनपद सीईओ पंकज दारोठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद उपाध्यक्ष किशन सिंह रघुवंशी, सभी जनपद सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। वर्गों के अनुसार हुआ आवंटन, महिलाओं और बेरोजगारों को भी मिला मौका आरक्षण प्रक्रिया के तहत सभी श्रेणी के लोगों का ध्यान रखते हुए पर्ची प्रणाली से दुकानों का वर्गीकरण तय किया गया। इस वर्गीकरण के अनुसार अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए सबसे अधिक 5 दुकानें (दुकान क्रमांक 1, 3,
7, 11, 14) आरक्षित की गईं। वहीं अनुसूचित जाति (SC) वर्ग को 2 दुकानें (दुकान क्रमांक 2, 10) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी 2 दुकानें (दुकान क्रमांक 4, 9) आवंटित हुईं। इसके अलावा सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं, विधवा एवं परित्यक्ता वर्ग के लिए 2 दुकानें (दुकान क्रमांक 12, 13) सुरक्षित की गईं। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए 1 दुकान (दुकान क्रमांक 6) और अनारक्षित वर्ग के लिए 3 दुकानें (दुकान क्रमांक 5, 8, 15) निर्धारित की गईं। रोजगार के बढ़ेंगे अवसर, जल्द शुरू होगी दुकानों के आवंटन की अंतिम प्रक्रिया आरक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद जनपद अध्यक्ष गणेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता बरती गई है। इस निर्णय से स्थानीय व ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और जरूरतमंदों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, साथ ही इससे जनपद पंचायत की आय में भी निरंतर वृद्धि होगी। वहीं सीईओ पंकज दारोठिया ने बताया कि आरक्षण की सूची पूरी तरह तैयार कर ली गई है और अब नियमों के तहत जल्द ही दुकानों के अंतिम आवंटन की अग्रिम कागजी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस पूरी पारदर्शी प्रक्रिया की बैठक में उपस्थित सभी जनपद प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।
- सावन शुरू होते ही अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पांढुर्णा:-दूर-दराज़ से पहुंच रहे श्रद्धालु, दर्शन-पूजन के साथ आध्यात्मिक माहौल का ले रहे आनंद। हिंदी सावन मास के शुभारंभ के साथ ही पुण्य एवं पवित्र धर्मनगरी स्थित अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग संस्थान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। मंदिर में प्रतिदिन दर्शन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का माहौल बना हुआ है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। गोंदिया से दर्शन के लिए पहुंचे हिरामन डोंगरवार ने बताया कि वे ॐ त्रिमूर्ति भजन मंडल, संत गजानन महाराज देवस्थान, गोंदिया के लगभग 40 से 50 श्रद्धालुओं के साथ गुरु पूर्णिमा एवं देवशयनी एकादशी के उपलक्ष्य में धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने विदर्भ का पंढरपुर कहे जाने वाले धापेवाड़ा देवस्थान, अदासा, जामसंवली के चमत्कारी हनुमान मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद सभी श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगांव पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का विशेष अनुभव प्राप्त किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-गायन एवं पारंपरिक फुगड़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। सावन माह के आरंभ के साथ मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।3
- एचपी पेट्रोल पम्प पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका, किसानों को बोतल में पेट्रोल देने से इंकार पांढुर्णा / नागपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के संचालक धनजी भाई के पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों और पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे खासे परेशान हैं। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से साफ इंकार किया जा रहा है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि शायद बोतल में पेट्रोल देने से पेट्रोल पंप का कोई बड़ा राज खुल सकता है। इस संबंध में जब खाद्य विभाग छिंदवाड़ा के अधिकारी जितेंद्र शिल्पी से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि किसान हो या कोई अन्य व्यक्ति, किसी को भी बोतल में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। अधिकारी के अनुसार यदि किसी को पेट्रोल चाहिए तो उसे अपने कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले सभी यंत्रों और मशीनों को पेट्रोल पंप पर लाना होगा। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि किसी किसान के पास मोटर साइकिल या अन्य कोई वाहन न हो और वह पैदल ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे, तो बिना कृषि यंत्र लाए उसे पेट्रोल कैसे मिलेगा? ऐसा प्रतीत होता है कि किसानों को जानबूझकर नियमों की आड़ में परेशान किया जा रहा है या फिर इसके पीछे पेट्रोल पंप संचालक का कोई काला कारनामा छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों और किसानों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। संवाददाता निलेश कलसकर की रिपोर्ट1
- आज दिनाक 1/8/2026 की बीती रात को भैंसदेही और भैंसदेही के पास चिचोली के मंदिरों में चोरी की गई है बताया जा रहा है की लगभग 4या5 मंदिरों में चोरी को अंजाम दिया गया है1
- खबर का असर... सरकारी कागजों में मृत मासूम आखिरकार जिंदा हुआ खबर का असर... सरकारी कागजों में मृत मासूम आखिरकार जिंदा हुआ1
- बैतूल मौसम में आएं बदलाव के चलते जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़1
- पट्टन रोड पर मंगोना के पास आईसर वाहन नें मोटर सायकल कों मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर घायल पट्टन रोड पर मंगोना के पास आईसर वाहन नें मोटर सायकल कों मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर घायल मुलताई। प्रभात पट्टन रोड पर मंगोना के पास शनिवार दोपहर एक आईसर वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद महाराष्ट्र के वरुड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इधर, सूचना मिलते ही प्रभात पट्टन चौकी से डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।1