Shuru
Apke Nagar Ki App…
आमला में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली भव्य शोभा यात्रा, गाजे बाजे के साथ श्रद्धांलु हुए शामिल
AMLA NEWS
आमला में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली भव्य शोभा यात्रा, गाजे बाजे के साथ श्रद्धांलु हुए शामिल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by AMLA NEWS1
- खेत में खूनी संघर्ष,जानवर चराने के विवाद में 7 लोगों युवक पर धारदार हथियारों से किया हमला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बोरदेही थाना क्षेत्र के रिखड़ी गांव में खेत में जानवर चराने की बात को लेकर सात लोगों ने मिलकर एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल रिखड़ी गांव निवासी यश यादव अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान रिश्तेदार और पड़ोसी खेत में जानवर चराने को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि महिला समेत सात लोगों ने कुल्हाड़ी,तलवार और लठ से यश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में यश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों के माने तो पहले भी दोनों पक्षों के बीच में विवाद हुआ था जिसकी शिकायत भी की थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। बाइट - भगवंती यादव,घायल युवक की दादी बाइट - थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी1
- बैतूल। जिलेभर में 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा संत आशारामजी बापू की प्रेरणा से आयोजित इस अभियान का मुख्य कार्यक्रम भारत भारती आवासीय विद्यालय में संपन्न हुआ, जहां सैकड़ों विद्यार्थी अपने पालकों के साथ उपस्थित रहे और भावुक वातावरण में माता-पिता का विधिवत पूजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने थाली में पूजन सामग्री सजाकर माता-पिता को तिलक किया, पुष्पहार पहनाए, मुंह मीठा कराया, आरती उतारी और चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया। दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से शुभारंभ हुए आयोजन में पारिवारिक सम्मान और संस्कारों की अनूठी छटा दिखाई दी। विद्यालय सचिव मुकेश खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में राजीव झा, राजेश मदान, सह सचिव दीपेश मेहता, सी ए सचिन आर्य, पूजा अमझरे, प्राचार्य जितेंद्र परसाई एवं वैभव जोशी मौजूद रहे। मुकेश खंडेलवाल ने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद से ही जीवन में सर्वांगीण विकास संभव है और प्रतिदिन उनका सम्मान किया जाना चाहिए। समिति संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि बैतूल सहित देशभर में विगत 18 वर्षों से मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जा रहा है और यह अभियान देश-विदेश तक फैल चुका है। वक्ताओं और साधकों ने इसे राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग दोहराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक यह मांग पहुंचाने के लिए भोपाल में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहनजी नागर की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं संघ प्रचारक सुरेश सोनी को संरक्षक राजेश मदान द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन अपने माता-पपिता की सेवा करेंगे और 14 फरवरी को सच्चे प्रेम दिवस के रूप में मनाएंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में शिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में मिठाई प्रसादी और सत्साहित्य का वितरण किया गया। संचालन राजेश मदान ने किया तथा आभार अजय भारती ने व्यक्त किया। दोपहर 1 बजे मातोश्री वृद्धाश्रम में भी बुजुर्गों का विधिवत पूजन कर उन्हें स्वल्पाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बंशीलाल सोनी, मोहन मदान, अनूप मालवीय, सुरेन्द्र कुंभारे, धीरज शिवहरे, रविकांत आर्य, मनीष सोनी, योगेश सोनी, प्रभाशंकर वर्मा, आशाराम पंवार, मुकुंदराव वराठे, एलबी गायकवाड, रामराव कड़वे, मनु झा, रूपा विश्वकर्मा, अमिता परमार, शोभा सोनी, चंद्रशेखर मालवीय सहित संपूर्ण विद्यालय स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।4
- पारेगांव रोड के खेत में लगी आग, फायर वाहन को रास्ता न देने से बढ़ी परेशानी मुलताई। आज दोपहर लगभग 12:35 बजे पारेगांव रोड स्थित सुभाष वार्ड में बुद्धराव सूर्यवंशी के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के बाद दमकल वाहन पानी भरने के लिए तालाब की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में एक बस सवारियां उतार रही थी। फायर वाहन द्वारा लगातार सायरन बजाने के बावजूद बस चालक ने वाहन को साइड नहीं किया, जिससे कुछ समय के लिए रास्ता अवरुद्ध हो गया और दमकल वाहन को आगे बढ़ने में कठिनाई हुई। इसी दौरान ग्राम हराना खेड़ी में भी आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके कारण दमकल दल को तत्काल वहां पहुंचना आवश्यक था। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपातकालीन वाहनों को रास्ता देना सभी की जिम्मेदारी है, ताकि समय पर राहत कार्य किया जा सके और नुकसान को कम किया जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि एम्बुलेंस, दमकल और अन्य आपातकालीन वाहनों को हमेशा प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें।1
- प्रधानमंत्री का सेवा तीर्थ में प्रवेश बोले, नाम में ही बड़ा संदेश, नरेंद्र"सरेंदर" ने किसानों के साथ विश्वासघात किया-राहुल, अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य नहीं बोले योगी, मंत्री और एसपी के बीच बहस हरियाणा में और जेल से निकले पप्पू यादव.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- आठनेर के गुप्तेश्वर भोला मण्डल समिति सदस्यों द्वारा शिव शक्ति त्रिशूल पचमढ़ी चौरागढ पर भेंट कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना। चली आ रही परम्परा को आज भी भोला मण्डल समिति द्वारा निभाया जा रहा है प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के दो महिने पुर्व शक्ति त्रिशूल का नगर आगमन कराया जाता है और प्रतिदिन पुजा अर्चना भजन कीर्तन किए जाते हैं और महाशिवरात्रि के समय लगभग 170 किलोमीटर दूर पचमढ़ी चौरागढ की ऊंची पहाड़ियों और दुर्गम रास्तों से होकर गंधे पर एक कुंटल से अधिक वजनदार शक्ति त्रिशूल लेकर चौरागढ पर स्थित महादेव मंदिर में भेंटकर पुजा अर्चना कर खुशहाली की कामना करते हैं। इस धार्मिक यात्रा में नगर से दर्जन भर श्रृद्धालु पचमढ़ी पहुंचे।1
- चौरागढ़ महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील – सावधानी और संयम से करें यात्रा छिंदवाड़ा जिले के प्रसिद्ध आस्था स्थल चौरागढ़ महादेव मंदिर में दर्शन के लिए इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से आने वाले भक्तजन बड़ी श्रद्धा के साथ महादेव के दरबार में पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रशासन और स्थानीय समिति द्वारा यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। श्रद्धालुओं से निवेदन है कि पहाड़ी मार्ग पर चढ़ाई करते समय जल्दबाज़ी न करें, आराम-आराम से और कतारबद्ध होकर आगे बढ़ें। बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर धक्का-मुक्की से बचें तथा प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें। यात्रा के दौरान पानी साथ रखें, फिसलन भरे रास्तों पर संभलकर चलें और स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत नजदीकी सहायता केंद्र से संपर्क करें। वाहन चालकों से भी अपील है कि पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें और सड़क पर अव्यवस्था न फैलाएं। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन सुरक्षित यात्रा के लिए हर यात्री का सहयोग आवश्यक है। संदेश: “आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी है – सावधानी से करें यात्रा, सुरक्षित पहुंचें महादेव के दरबार।”1
- आमला तहसील में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात समिति के तत्वाधान में गाजे बाजे के साथ भव्य शिव बारात शोभा यात्रा निकाली हैं.1