logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त मुगलसराय: नियामताबाद क्षेत्र स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। केंद्र के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

2 hrs ago
user_Shrikant Sagar
Shrikant Sagar
Media house Mugalsarai, Chandauli•
2 hrs ago
6c7b1156-9c62-47a4-88ef-3402b0dc2cef
1e1bb8ef-8bd5-4024-b57e-a49fa1253b43

एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त मुगलसराय: नियामताबाद क्षेत्र स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। केंद्र के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

More news from Chandauli and nearby areas
  • गोरखपुर से काशी घूमने आए थे 15 लोगों का परिवार; गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, एनडीआरएफ और जल पुलिस कर रही सर्च ऑपरेशनकाशी के Tulsi Ghat (तुलसी घाट) पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। Gorakhpur (गोरखपुर) से परिवार के साथ काशी घूमने आए दो युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। डूबने वालों में निखिल गुप्ता (18 वर्ष) पुत्र पिंटू गुप्ता निवासी ग्राम पाण्डेयपार, पोस्ट कौड़ीराम थाना कौड़ीराम जिला गोरखपुर और आयुष उर्फ भोले (12 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार गुप्ता निवासी ग्राम खरकूटा पोस्ट डुमरैला थाना झगहां जिला गोरखपुर शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ (National Disaster Response Force) और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने गंगा नदी से निखिल गुप्ता का शव बरामद कर लिया है, जबकि 12 वर्षीय आयुष की तलाश जारी है।गंगा स्नान के दौरान हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर से करीब 15 लोगों का एक परिवार काशी घूमने और गंगा स्नान करने के लिए वाराणसी आया था। रविवार सुबह करीब सात बजे सभी लोग तुलसी घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान निखिल और आयुष नहाते-नहाते आगे बढ़ गए और अचानक गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार वहां मौजूद लोगों ने दोनों को चेतावनी दी थी कि आगे पानी गहरा है और वहां न जाएं। इस पर युवक ने कहा कि उसे तैरना आता है। इसके बाद वह छोटे बच्चे के साथ आगे बढ़ गया। कुछ ही देर बाद दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य और घाट पर मौजूद लोग सदमे में आ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और राहत-बचाव टीम लगातार आयुष की तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और गहरे पानी में जाने से बचें।
    1
    गोरखपुर से काशी घूमने आए थे 15 लोगों का परिवार; गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, एनडीआरएफ और जल पुलिस कर रही सर्च ऑपरेशनकाशी के Tulsi Ghat (तुलसी घाट) पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। Gorakhpur (गोरखपुर) से परिवार के साथ काशी घूमने आए दो युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।
डूबने वालों में निखिल गुप्ता (18 वर्ष) पुत्र पिंटू गुप्ता निवासी ग्राम पाण्डेयपार, पोस्ट कौड़ीराम थाना कौड़ीराम जिला गोरखपुर और आयुष उर्फ भोले (12 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार गुप्ता निवासी ग्राम खरकूटा पोस्ट डुमरैला थाना झगहां जिला गोरखपुर शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ (National Disaster Response Force) और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने गंगा नदी से निखिल गुप्ता का शव बरामद कर लिया है, जबकि 12 वर्षीय आयुष की तलाश जारी है।गंगा स्नान के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर से करीब 15 लोगों का एक परिवार काशी घूमने और गंगा स्नान करने के लिए वाराणसी आया था। रविवार सुबह करीब सात बजे सभी लोग तुलसी घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान निखिल और आयुष नहाते-नहाते आगे बढ़ गए और अचानक गहरे पानी में चले गए।
घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार वहां मौजूद लोगों ने दोनों को चेतावनी दी थी कि आगे पानी गहरा है और वहां न जाएं। इस पर युवक ने कहा कि उसे तैरना आता है। इसके बाद वह छोटे बच्चे के साथ आगे बढ़ गया। कुछ ही देर बाद दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे डूबने लगे।
घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य और घाट पर मौजूद लोग सदमे में आ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और राहत-बचाव टीम लगातार आयुष की तलाश में जुटी हुई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और गहरे पानी में जाने से बचें।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    2 hrs ago
  • मुगलसराय: नियामताबाद क्षेत्र स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। केंद्र के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
    3
    मुगलसराय:
नियामताबाद क्षेत्र स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। केंद्र के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house Mugalsarai, Chandauli•
    2 hrs ago
  • Post by Chandan Prasad
    1
    Post by Chandan Prasad
    user_Chandan Prasad
    Chandan Prasad
    मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Priyanshu
    1
    Post by Priyanshu
    user_Priyanshu
    Priyanshu
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अपने बनारस में दिखा रेगिस्तान का जहाज़ 🐫🐪
    1
    अपने बनारस में दिखा रेगिस्तान का जहाज़ 🐫🐪
    user_SS Bhwani
    SS Bhwani
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *गैस सिलेंडर की कमी ने मां अन्नपूर्णा मंदिर की रसोई को भी किया प्रभावित* अन्नक्षेत्र कीं एक शाखा बंद हुई भक्त मायूस हो कर लौटे वाराणसी के मां अन्नपूर्णा मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार किया जाता है, लेकिन गैस सिलेंडर की कमी के कारण रसोई चलाने में कठिनाई हो रही है। मंदिर की एक शाखा में तो भोजन वितरण भी बंद हुआ है हजारों भक्त मायूस होकर वापस लौट गये महंत शंकर पूरी ने कहा कीं व्यकल्पिक व्यवस्था देखी जारही है जल्द ही भक्तों को प्रसाद मिलेगा
    1
    *गैस सिलेंडर की कमी ने मां अन्नपूर्णा मंदिर की रसोई को भी किया प्रभावित*
अन्नक्षेत्र कीं एक शाखा बंद हुई भक्त मायूस हो कर लौटे 
वाराणसी के मां अन्नपूर्णा मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार किया जाता है, लेकिन गैस सिलेंडर की कमी के कारण रसोई चलाने में कठिनाई हो रही है। मंदिर की एक शाखा में तो भोजन वितरण भी बंद हुआ है हजारों भक्त मायूस होकर वापस लौट गये 
महंत शंकर पूरी ने कहा कीं व्यकल्पिक व्यवस्था देखी जारही है जल्द ही भक्तों को प्रसाद मिलेगा
    user_राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार
    राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार
    Journalist सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जौनपुर | जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा हिम ताज महाविद्यालय के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली नेवढ़िया (जौनपुर)। हिम ताज महाविद्यालय नेवढ़िया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत छात्रों ने रविवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओ.पी. सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराते हुए ‘स्वयं से पहले सेवा’ के मूल मंत्र को अपनाने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने मलिन बस्तियों में जाकर लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संचय, नशा मुक्ति, भ्रष्टाचार निवारण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, सर्व शिक्षा अभियान, रक्तदान और मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और संवाद के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में छात्रों ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के उत्थान में युवाओं की भूमिका और नैतिक मूल्यों के महत्व पर भी चर्चा की गई। सात दिवसीय विशेष शिविर का ठहराव प्राथमिक विद्यालय तिलंगा के परिसर में किया गया। इस अभियान में चंद्रशेखर यादव का विशेष योगदान रहा। उन्होंने लोगों को स्वच्छता, शिक्षा, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्रबंधक प्रतिनिधि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में रहने वाले स्वयंसेवकों को सामाजिक अनुभव और जागरूकता का जो ज्ञान मिलता है, वह उनके भविष्य में काफी उपयोगी होता है। साथ ही एनएसएस का प्रमाणपत्र सरकारी नौकरियों में भी सहायक साबित होता है। कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय के स्टाफ और प्राथमिक विद्यालय तिलंगा के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रैली के दौरान थाना नेवढ़िया की पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था के लिए साथ रही। रैली में छात्रों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”, “वृक्ष लगाओ पानी दो”, “रक्तदान महादान”, “मतदान महादान” और “पर्यावरण को स्वच्छ रखो” जैसे नारे लगाए। रैली नेवढ़िया बाजार, मलिन बस्ती और तिलंगा गांव से होते हुए पुनः शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय तिलंगा पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ राजेश दुबे, सत्यनारायण, जगदीश, संदीप, छोटेलाल, जय नाथ, अवध नारायण, सचिन दुबे सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    3
    जौनपुर | जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा
हिम ताज महाविद्यालय के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
नेवढ़िया (जौनपुर)। हिम ताज महाविद्यालय नेवढ़िया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत छात्रों ने रविवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओ.पी. सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराते हुए ‘स्वयं से पहले सेवा’ के मूल मंत्र को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
जागरूकता अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने मलिन बस्तियों में जाकर लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संचय, नशा मुक्ति, भ्रष्टाचार निवारण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, सर्व शिक्षा अभियान, रक्तदान और मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और संवाद के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम में छात्रों ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के उत्थान में युवाओं की भूमिका और नैतिक मूल्यों के महत्व पर भी चर्चा की गई।
सात दिवसीय विशेष शिविर का ठहराव प्राथमिक विद्यालय तिलंगा के परिसर में किया गया। इस अभियान में चंद्रशेखर यादव का विशेष योगदान रहा। उन्होंने लोगों को स्वच्छता, शिक्षा, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
प्रबंधक प्रतिनिधि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में रहने वाले स्वयंसेवकों को सामाजिक अनुभव और जागरूकता का जो ज्ञान मिलता है, वह उनके भविष्य में काफी उपयोगी होता है। साथ ही एनएसएस का प्रमाणपत्र सरकारी नौकरियों में भी सहायक साबित होता है।
कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय के स्टाफ और प्राथमिक विद्यालय तिलंगा के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रैली के दौरान थाना नेवढ़िया की पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था के लिए साथ रही।
रैली में छात्रों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”, “वृक्ष लगाओ पानी दो”, “रक्तदान महादान”, “मतदान महादान” और “पर्यावरण को स्वच्छ रखो” जैसे नारे लगाए। रैली नेवढ़िया बाजार, मलिन बस्ती और तिलंगा गांव से होते हुए पुनः शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय तिलंगा पहुंचकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ राजेश दुबे, सत्यनारायण, जगदीश, संदीप, छोटेलाल, जय नाथ, अवध नारायण, सचिन दुबे सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के काली महाल क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासन ने एक अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग गोदाम पर छापा मारा। इस कार्रवाई में छोटे-बड़े कुल 11 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और अन्य संबंधित सामग्री बरामद की गई। बताया जा रहा है कि यह गोदाम लंबे समय से घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा था।
    1
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के
काली महाल क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासन ने एक
अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग गोदाम पर छापा
मारा। इस कार्रवाई में छोटे-बड़े कुल 11 गैस सिलेंडर,
रिफिलिंग उपकरण और अन्य संबंधित सामग्री
बरामद की गई। बताया जा रहा है कि यह गोदाम लंबे
समय से घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों की अवैध
रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा था।
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house Mugalsarai, Chandauli•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.