गोरखपुर से काशी घूमने आए थे 15 लोगों का परिवार; गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, एनडीआरएफ और जल पुलिस कर रही सर्च ऑपरेशन गोरखपुर से काशी घूमने आए थे 15 लोगों का परिवार; गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, एनडीआरएफ और जल पुलिस कर रही सर्च ऑपरेशनकाशी के Tulsi Ghat (तुलसी घाट) पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। Gorakhpur (गोरखपुर) से परिवार के साथ काशी घूमने आए दो युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। डूबने वालों में निखिल गुप्ता (18 वर्ष) पुत्र पिंटू गुप्ता निवासी ग्राम पाण्डेयपार, पोस्ट कौड़ीराम थाना कौड़ीराम जिला गोरखपुर और आयुष उर्फ भोले (12 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार गुप्ता निवासी ग्राम खरकूटा पोस्ट डुमरैला थाना झगहां जिला गोरखपुर शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ (National Disaster Response Force) और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने गंगा नदी से निखिल गुप्ता का शव बरामद कर लिया है, जबकि 12 वर्षीय आयुष की तलाश जारी है।गंगा स्नान के दौरान हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर से करीब 15 लोगों का एक परिवार काशी घूमने और गंगा स्नान करने के लिए वाराणसी आया था। रविवार सुबह करीब सात बजे सभी लोग तुलसी घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान निखिल और आयुष नहाते-नहाते आगे बढ़ गए और अचानक गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार वहां मौजूद लोगों ने दोनों को चेतावनी दी थी कि आगे पानी गहरा है और वहां न जाएं। इस पर युवक ने कहा कि उसे तैरना आता है। इसके बाद वह छोटे बच्चे के साथ आगे बढ़ गया। कुछ ही देर बाद दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य और घाट पर मौजूद लोग सदमे में आ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और राहत-बचाव टीम लगातार आयुष की तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और गहरे पानी में जाने से बचें।

- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर जौनपुर। जिले के बिसवां थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरैया बारासिंघा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सांडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान आदेश (15 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र गिरी और गुड्डू (30 वर्ष) पुत्र रामकुमार, निवासी दुधगढ़ मडोर थाना सकरन के रूप में हुई है। वहीं ललित गिरी (32 वर्ष) निवासी बड्डूपुर जिला बाराबंकी गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार ललित गिरी अपने घर बाराबंकी में 15 मार्च को होने वाली बहन की शादी का निमंत्रण देने के लिए दुधगढ़, थाना सकरन आए हुए थे। शनिवार को वह अपने भांजे आदेश और बहनोई गुड्डू के साथ एक ही बाइक (UP 34 M 5419) से वापस जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे सरैया बारासिंघा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही बिसवां पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई फूलचंद्र सरोज, कल्याण सिंह तथा चौकी सांडा के कांस्टेबल राहुल सिसोदिया, मुकेश यादव और विकास कुमार ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसआई फूलचंद्र सरोज ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मामले की स्थिति स्पष्ट होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट: अमन विश्वकर्मा,2
- ग्रामीण जन सहयोग शिक्षा संघ समिति,इचांव चांद कैमूर प्रस्ताव कैमूर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बहुत निराशाजनक है। लगभग 15% बच्चे ऐसे हैं जिन्हें नाम लिखना आता ही नहीं, 10% बच्चों को अक्षर ज्ञान की जानकारी नहीं है, 25% बच्चे हिंदी पढ़ सकते हैं और सवाल हल कर सकते हैं, और 50% बच्चे ग्रामीण क्षेत्रों में इधर-उधर घूमते हैं। लेकिन हम हार नहीं मानेंगे! हम ग्रामीण जन सहयोग शिक्षा संघ समिति का गठन करने जा रहे हैं ताकि हम अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बना सकें और उन्हें शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ा सकें। हमारा मानना है कि शिक्षा एक ऐसा मूल मंत्र है जिससे अज्ञानता और बेरोजगारी दूर की जा सकती है। हम बच्चों को सामाजिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा देना चाहते हैं ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। हम जानते हैं कि अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा के लिए अनगिनत रुपए खर्च कर रहे हैं, लेकिन फिर भी बच्चे प्राइवेट स्कूलों में नहीं पढ़ पा रहे हैं और सरकारी विद्यालयों में समय से नहीं जा पा रहे हैं। इस समिति के गठन से, हम स्थानीय युवाओं को संविदा पर शिक्षक के रूप में नियुक्त करेंगे और उनकी नियमित जांच करेंगे। हम बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता की जांच करेंगे और लिखित परीक्षा लेंगे। हम यह देखेंगे कि बच्चों को क्या नहीं आ रहा है और उनकी कमजोरियों को कैसे दूर किया जा सकता है। हम आपका सहयोग और समर्थन चाहते हैं ताकि हम कैमूर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षा को बढ़ावा दे सकें। आइए, हम साथ मिलकर अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करें। *हमारे साथ जुड़ें और अपने बच्चों के भविष्य को बदलें! 😊* - हमारा उद्देश्य: ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाना। - हमारा लक्ष्य: कैमूर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बढ़ाना। - हमारा सपना: एक उज्ज्वल भविष्य, एक आत्मनिर्भर समाज। *आइए, हम साथ मिलकर इस सपने को पूरा करें!* *संपर्क करें:* प्रमोद कुमार सिंह यादव मोबाइल नंबर: 99317919771
- Post by Awaaz -e-Bharat1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- मीरजापुर । थाना लालगंज पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास और गंभीर मारपीट के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को बोकरिया गांव निवासी किशोरी लाल ने थाना लालगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा अंग भंग करने की कोशिश की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर्णा रजत कौशिक ने क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रविवार को उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शनि कोल पुत्र लालचन्द्र कोल, गोलू पुत्र राजेन्द्र और करन पुत्र लालचन्द्र, निवासी टांडा फाल तुर्कहा, थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 125, 324(4), 126(2), 131, 110 और 118(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तारी करने में उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ व थाना लालगंज पुलिस टीम का योगदान सराहनीय रहा।2
- शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच शिक्षण संस्थानों का संयुक्त वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न रवि मोदनवाल कुंडा, प्रतापगढ़। विकास खण्ड कुंडा क्षेत्र स्थित सरल बाल भारती स्कूल गांधी नगर, में एस डीएम कुंडा, चेयरमैन कुंडा के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रशासन, समाजसेवा एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में प्रधानाचार्य डीके राही ने कहा कि ग्रामीण अंचल में संचालित स्ववित्त पोषित शिक्षण संस्थान गांव के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके भविष्य को संवारने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन ही मजबूत समाज की नींव रखते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाचस्पति सिंह एसडीएम कुंडा एवं विशिष्ट अतिथि शिव कुमार तिवारी भगवान(चेयरमैन प्रतिनिधि), कुंडा उपस्थित रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वार्षिकोत्सव के शुभारम्भ से पूर्व मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां की गई।सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत, देशभक्ति गीत, नृत्य, संगीत एवं दहेज प्रथा जैसे सामाजिक विषय पर नाटकीय प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कॉलेज प्रधानाचार्य डीके राही ने सभी अतिथियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र, डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात कॉलेज परिसर में नाश्ते का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं अतिथियों ने नाश्ता ग्रहण किया। कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्था में प्रियंका विश्वकर्मा, अजय सर, राकेश सर एवं प्रिंसिपल विजय भान का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर दिवाकर सर, निलेश सर, राहुल सर, अंजना मैम, सैयाम मैम, बबीता मैम,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- Post by गजेन्द्र कुमार सिंह1
- *पक्षी की परीक्षा* सुबह का टाइम था, मैं रास्ते से जा रहा था। तभी मेरी नजर एक गांव के बगल में लगे बोरिंग मशीन के घरों पर पड़ी। एक कबूतर ने उस अलमारी के अंदर अपना आशियाना बना रखा था। मैं उसका रिकॉर्डिंग करता रहा, और उसने मुझे प्रेम दुलार दिया। मैं समझा कि वह मुझे देखकर भाग जाएगा, लेकिन उसने मुझे आश्चर्यचकित कर दिया। वह मेरे पास आया, और गुटुर गु गुटुर गु करके मेरे हाथ से दाना खाने लगा। मेरे दिलों में दया आई, और मैंने उसके लिए पानी और दाना लाया। *पक्षी की परीक्षा, इंसान की जीत* यह घटना मुझे समझा गई कि पक्षी भी इंसान की परीक्षा लेते हैं। वे हमें सिखाते हैं कि प्रेम और दया के साथ कैसे जीना है। मैं आप लोगों से आग्रह करता हूं कि आप भी पक्षियों के लिए ऐसा ही कदम उठाएं। उनके लिए पानी और दाना रखें, और उन्हें प्रेम दें। *पक्षियों के साथ जुड़ें, और पर्यावरण को सुरक्षित रखें* पक्षी हमारे पर्यावरण के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। वे हमें स्वच्छ हवा, पानी, और भोजन देते हैं। आइए, हम पक्षियों के साथ जुड़ें, और पर्यावरण को सुरक्षित रखें। 😊 *आप क्या कर सकते हैं?* - अपने घर के आसपास पानी और दाना रखें - पक्षियों के लिए अलमारी या घोंसला बनाएं - पक्षियों को प्रेम और दया दें - पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए काम करें *पक्षियों के साथ जुड़ें, और जीवन को बनाएं प्यार*1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1