logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरैया बारासिंघा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर जौनपुर। जिले के बिसवां थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरैया बारासिंघा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सांडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान आदेश (15 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र गिरी और गुड्डू (30 वर्ष) पुत्र रामकुमार, निवासी दुधगढ़ मडोर थाना सकरन के रूप में हुई है। वहीं ललित गिरी (32 वर्ष) निवासी बड्डूपुर जिला बाराबंकी गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार ललित गिरी अपने घर बाराबंकी में 15 मार्च को होने वाली बहन की शादी का निमंत्रण देने के लिए दुधगढ़, थाना सकरन आए हुए थे। शनिवार को वह अपने भांजे आदेश और बहनोई गुड्डू के साथ एक ही बाइक (UP 34 M 5419) से वापस जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे सरैया बारासिंघा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही बिसवां पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई फूलचंद्र सरोज, कल्याण सिंह तथा चौकी सांडा के कांस्टेबल राहुल सिसोदिया, मुकेश यादव और विकास कुमार ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसआई फूलचंद्र सरोज ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मामले की स्थिति स्पष्ट होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट: अमन विश्वकर्मा,

3 hrs ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
3 hrs ago

सरैया बारासिंघा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर जौनपुर। जिले के बिसवां थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरैया बारासिंघा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सांडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान आदेश (15 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र गिरी और गुड्डू (30 वर्ष) पुत्र रामकुमार, निवासी दुधगढ़ मडोर थाना सकरन के रूप में हुई है। वहीं ललित गिरी (32 वर्ष) निवासी बड्डूपुर जिला बाराबंकी गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार ललित

89a52e67-d63a-41ef-90f0-292e391eee07

गिरी अपने घर बाराबंकी में 15 मार्च को होने वाली बहन की शादी का निमंत्रण देने के लिए दुधगढ़, थाना सकरन आए हुए थे। शनिवार को वह अपने भांजे आदेश और बहनोई गुड्डू के साथ एक ही बाइक (UP 34 M 5419) से वापस जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे सरैया बारासिंघा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही बिसवां पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई फूलचंद्र सरोज, कल्याण सिंह तथा चौकी सांडा के कांस्टेबल राहुल सिसोदिया, मुकेश यादव और विकास कुमार ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसआई फूलचंद्र सरोज ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मामले की स्थिति स्पष्ट होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट: अमन विश्वकर्मा,

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गोरखपुर से काशी घूमने आए थे 15 लोगों का परिवार; गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, एनडीआरएफ और जल पुलिस कर रही सर्च ऑपरेशनकाशी के Tulsi Ghat (तुलसी घाट) पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। Gorakhpur (गोरखपुर) से परिवार के साथ काशी घूमने आए दो युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। डूबने वालों में निखिल गुप्ता (18 वर्ष) पुत्र पिंटू गुप्ता निवासी ग्राम पाण्डेयपार, पोस्ट कौड़ीराम थाना कौड़ीराम जिला गोरखपुर और आयुष उर्फ भोले (12 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार गुप्ता निवासी ग्राम खरकूटा पोस्ट डुमरैला थाना झगहां जिला गोरखपुर शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ (National Disaster Response Force) और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने गंगा नदी से निखिल गुप्ता का शव बरामद कर लिया है, जबकि 12 वर्षीय आयुष की तलाश जारी है।गंगा स्नान के दौरान हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर से करीब 15 लोगों का एक परिवार काशी घूमने और गंगा स्नान करने के लिए वाराणसी आया था। रविवार सुबह करीब सात बजे सभी लोग तुलसी घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान निखिल और आयुष नहाते-नहाते आगे बढ़ गए और अचानक गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार वहां मौजूद लोगों ने दोनों को चेतावनी दी थी कि आगे पानी गहरा है और वहां न जाएं। इस पर युवक ने कहा कि उसे तैरना आता है। इसके बाद वह छोटे बच्चे के साथ आगे बढ़ गया। कुछ ही देर बाद दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य और घाट पर मौजूद लोग सदमे में आ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और राहत-बचाव टीम लगातार आयुष की तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और गहरे पानी में जाने से बचें।
    1
    गोरखपुर से काशी घूमने आए थे 15 लोगों का परिवार; गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, एनडीआरएफ और जल पुलिस कर रही सर्च ऑपरेशनकाशी के Tulsi Ghat (तुलसी घाट) पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। Gorakhpur (गोरखपुर) से परिवार के साथ काशी घूमने आए दो युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।
डूबने वालों में निखिल गुप्ता (18 वर्ष) पुत्र पिंटू गुप्ता निवासी ग्राम पाण्डेयपार, पोस्ट कौड़ीराम थाना कौड़ीराम जिला गोरखपुर और आयुष उर्फ भोले (12 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार गुप्ता निवासी ग्राम खरकूटा पोस्ट डुमरैला थाना झगहां जिला गोरखपुर शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ (National Disaster Response Force) और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने गंगा नदी से निखिल गुप्ता का शव बरामद कर लिया है, जबकि 12 वर्षीय आयुष की तलाश जारी है।गंगा स्नान के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर से करीब 15 लोगों का एक परिवार काशी घूमने और गंगा स्नान करने के लिए वाराणसी आया था। रविवार सुबह करीब सात बजे सभी लोग तुलसी घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान निखिल और आयुष नहाते-नहाते आगे बढ़ गए और अचानक गहरे पानी में चले गए।
घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार वहां मौजूद लोगों ने दोनों को चेतावनी दी थी कि आगे पानी गहरा है और वहां न जाएं। इस पर युवक ने कहा कि उसे तैरना आता है। इसके बाद वह छोटे बच्चे के साथ आगे बढ़ गया। कुछ ही देर बाद दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे डूबने लगे।
घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य और घाट पर मौजूद लोग सदमे में आ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और राहत-बचाव टीम लगातार आयुष की तलाश में जुटी हुई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और गहरे पानी में जाने से बचें।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    3 hrs ago
  • मुगलसराय: नियामताबाद क्षेत्र स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। केंद्र के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
    3
    मुगलसराय:
नियामताबाद क्षेत्र स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। केंद्र के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house Mugalsarai, Chandauli•
    3 hrs ago
  • हेडलाइंस: भदोही में जंगीगंज–बढ़ेगाव मार्ग की मरम्मत शुरू, गिट्टी और डामर से भर रहे गड्ढे, राहगीरों को मिलेगी राहत समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित जंगीगंज–बढ़ेगाव मार्ग पर इन दिनों सड़क मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। लंबे समय से इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी
    1
    हेडलाइंस:
भदोही में जंगीगंज–बढ़ेगाव मार्ग की मरम्मत शुरू, गिट्टी और डामर से भर रहे गड्ढे, राहगीरों को मिलेगी राहत
समाचार:
भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित जंगीगंज–बढ़ेगाव मार्ग पर इन दिनों सड़क मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। लंबे समय से इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Local News Reporter ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोपीगंज। स्थानीय राजमार्ग पर स्थित लालानगर टोल प्लाजा के समीप यातायात व्यवस्था की लापरवाही के चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यहां पर ट्रक व चार पहिया वाहन चालक अक्सर बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर अपनी जरूरतें पूरी करते देखे जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। बताया जाता है कि मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों तथा टोल कर्मचारियों की अनदेखी के कारण यह स्थिति लगातार बनी हुई है। कई बार वाहनों के बीच रास्ता रोकने को लेकर वाहन चालकों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है, जिससे मारपीट की नौबत तक आ जाती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि टोल प्लाजा के आसपास यदि सख्ती से वाहनों को सड़क किनारे व्यवस्थित खड़ा कराया जाए तो दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सकती है। नागरिकों ने नवागत पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए पतंजलि के जिला प्रभारी रामजी पाल ने मांग की है कि टोल प्लाजा के पास बीच सड़क पर वाहनों को खड़ा करने पर रोक लगाई जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
    1
    गोपीगंज। स्थानीय राजमार्ग पर स्थित लालानगर टोल प्लाजा के समीप यातायात व्यवस्था की लापरवाही के चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यहां पर ट्रक व चार पहिया वाहन चालक अक्सर बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर अपनी जरूरतें पूरी करते देखे जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
बताया जाता है कि मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों तथा टोल कर्मचारियों की अनदेखी के कारण यह स्थिति लगातार बनी हुई है। कई बार वाहनों के बीच रास्ता रोकने को लेकर वाहन चालकों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है, जिससे मारपीट की नौबत तक आ जाती है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि टोल प्लाजा के आसपास यदि सख्ती से वाहनों को सड़क किनारे व्यवस्थित खड़ा कराया जाए तो दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सकती है। नागरिकों ने नवागत पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए पतंजलि के जिला प्रभारी रामजी पाल ने मांग की है कि टोल प्लाजा के पास बीच सड़क पर वाहनों को खड़ा करने पर रोक लगाई जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Pantu
    1
    Post by Pantu
    user_Pantu
    Pantu
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by गजेन्द्र कुमार सिंह
    1
    Post by गजेन्द्र कुमार सिंह
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    3 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शॉर्ट सर्किट से अशोका पैलेस में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला गोपीगंज। रविवार की सुबह लगभग 7 बजे क्षेत्र के अशोका पैलेस कठौता में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लॉन में रखे कई विद्युत उपकरण उसकी चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार आग लगने से फ्रीजर, एसी, इनवर्टर, दो बैटरियां, सजावट में इस्तेमाल होने वाले विद्युत उपकरण सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में लगभग एक लाख रुपये की क्षति बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और लॉन में मौजूद फायर उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण आग ज्यादा फैल नहीं पाई, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे लॉन का बारीकी से निरीक्षण किया। स्थिति सामान्य और सुरक्षित पाए जाने के बाद टीम वापस लौट गई। लॉन पर मौजूद कमलेश सिंह ने बताया कि गांव के लोगों के सामूहिक प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा आग फैलने से लाखों रुपये का नुकसान हो सकता था।
    1
    शॉर्ट सर्किट से अशोका पैलेस में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
गोपीगंज। रविवार की सुबह लगभग 7 बजे क्षेत्र के अशोका पैलेस कठौता में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लॉन में रखे कई विद्युत उपकरण उसकी चपेट में आ गए।
जानकारी के अनुसार आग लगने से फ्रीजर, एसी, इनवर्टर, दो बैटरियां, सजावट में इस्तेमाल होने वाले विद्युत उपकरण सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में लगभग एक लाख रुपये की क्षति बताई जा रही है।
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और लॉन में मौजूद फायर उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण आग ज्यादा फैल नहीं पाई, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।
घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे लॉन का बारीकी से निरीक्षण किया। स्थिति सामान्य और सुरक्षित पाए जाने के बाद टीम वापस लौट गई। लॉन पर मौजूद कमलेश सिंह ने बताया कि गांव के लोगों के सामूहिक प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा आग फैलने से लाखों रुपये का नुकसान हो सकता था।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.