Shuru
Apke Nagar Ki App…
UPI पेमेंट पर चार्ज की चर्चा तेज, जानिए क्या है मौजूदा स्थिति नई दिल्ली। UPI भुगतान को लेकर सोशल मीडिया पर चार्ज लगाए जाने की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि,
फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
UPI पेमेंट पर चार्ज की चर्चा तेज, जानिए क्या है मौजूदा स्थिति नई दिल्ली। UPI भुगतान को लेकर सोशल मीडिया पर चार्ज लगाए जाने की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पूरनपुर तहसील में महिला वकीलों का हंगामा, बंद शौचालय का ताला तोड़ा पूरनपुर। तहसील परिसर में बंद पड़े महिला शौचालय को लेकर महिला वकीलों में नाराजगी देखने को मिली। समस्या से भड़कीं महिला वकीलों ने शौचालय का ताला तोड़ दिया। उनका आरोप है कि बंद शौचालय के कारण महिला अधिवक्ताओं और फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। घटना के बाद तहसील परिसर में हलचल मच गई।1
- अस्पताल में बच्चे की मौत पर हंगामा अस्पताल में बच्चे की मौत पर हंगामा अस्पताल में बच्चे की मौत पर हंगामा पीलीभीत-शाहजहांपुर सीमा पर स्थित शांति देवी चिकित्सालय मियापुर में छह साल के बच्चे आरव सिंह की इलाज के दौरान मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बच्चे का शव पुवायां-निगोही रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ प्रवीण सिंह मलिक ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। प्रशासन ने अस्पताल को सीज कराया, जबकि पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। करेली थाना क्षेत्र के पसियापुर निवासी राजीव सिंह अपने छह वर्षीय बेटे आरव सिंह को पेट में दर्द की शिकायत पर मियापुर स्थित शांति देवी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक इलाज के दौरान आरव की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजन शव को लेकर पुवायां-निगोही रोड पर पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सड़क पर जाम की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सीओ प्रवीण सिंह मलिक और एसडीएम ने परिजनों से बातचीत की और कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। प्रशासन ने मौके पर अस्पताल को सीज कर दिया, जबकि डॉक्टर शिव शरण सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों ने सिधौली पुलिस पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। अब पूरे मामले में इलाज के दौरान हुई बच्चे की मौत और लगाए गए आरोपों की जांच के बाद स्थिति साफ होगी।3
- 🚨 हरिद्वार गंगा स्नान का AI-एडिटेड वीडियो वायरल, सोनम यादव ने की शिकायत 🚨 हरिद्वार गंगा स्नान का AI-एडिटेड वीडियो वायरल, सोनम यादव ने की शिकायत हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा स्नान का एक छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। फैक्ट-चेक में सामने आया कि वायरल वीडियो में महिला के मूल वीडियो के साथ डिजिटल/AI तकनीक से छेड़छाड़ की गई और उनके कपड़ों को बदलकर आपत्तिजनक रूप में पेश किया गया। � Boomlive Hindi +1 फैक्ट-चेक रिपोर्टों के मुताबिक महिला की पहचान सोनम यादव के रूप में सामने आई है। सोनम ने वीडियो को अपना बताते हुए शिकायत किए जाने और वीडियो को आगे शेयर नहीं करने की अपील की है। � Navbharat Times +1 फैक्ट-चेक: वायरल वीडियो को वास्तविक मानकर शेयर करना गलत है। उपलब्ध पड़ताल के अनुसार यह मूल वीडियो में डिजिटल/AI छेड़छाड़ करके तैयार किया गया वीडियो है। पुलिस जांच और शिकायत पर आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी अभी प्रतीक्षित है। � Boomlive Hindi +1 ⚠️ अपील: ऐसे एडिटेड/आपत्तिजनक वीडियो को डाउनलोड या शेयर न करें। इससे संबंधित व्यक्ति की निजता और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। #Haridwar #GangaSnan #AIEditing #Deepfake #CyberCrime #FactCheck #ViralVideo #DigitalCrime #HarKiPauri #UttarakhandNews #CyberCrimeIndia1
- पंचायत सहायकों की प्रमुख मांगों पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने लगाई मुहर डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में होगा मानदेय का भुगतान। लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में 15 सितंबर को पंचायत सहायकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पंचायत सहायकों की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं और मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। बैठक में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पंचायत सहायकों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। 1. डीबीटी से होगा मानदेय का भुगतान पंचायत सहायकों के मानदेय का भुगतान अब सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किए जाने की घोषणा की गई। इससे भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने और बिचौलियों की भूमिका समाप्त होने की उम्मीद है। साथ ही पंचायत सहायकों को समय से मानदेय मिलने में सुविधा होगी। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष अन्य लंबित मांगों को भी रखा, जिन पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया गया। पंचायत सहायकों ने बैठक के बाद मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को शासन स्तर पर गंभीरता से सुना गया है।1
- बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर मौत का गड्ढा कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर पतरासा कुंवरपुर गांव के पास सड़क के बीच बना गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। गड्ढे के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है और हादसे का खतरा बना हुआ है। खास बात यह है कि इस मार्ग पर टोल टैक्स की वसूली की जाती है, लेकिन इसके बावजूद सड़क की यह समस्या बरकरार है। ऐसे में सवाल उठता है कि टोल देने के बाद भी राहगीरों को सड़क की बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं? देखिए UP UPDATE 24×7 की ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए मौके की पूरी स्थिति। स्थान: पतरासा कुंवरपुर, बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग मुद्दा: सड़क पर बना गड्ढा और राहगीरों की परेशानी #Pilibhit #Bisalpur #PilibhitBisalpurRoad #RoadProblem #TollTax #RoadSafety #GroundReport #UPUpdate247 #UttarPradesh #PilibhitNews #BisalpurNews1
- बड़ी खबर पीलीभीत से पीलीभीत के बीसलपुर में आजाद समाज पार्टी कांशीराम -भीम आर्मी का हल्ला बोल प्रदर्शन विनोद साहनी हत्याकांड और चंद्रशेखर आज़ाद के काफिले पर कथित तौर पर हमले से भड़का अक्रोश आपको बता दें कि जनपद गोंडा में बर्तन कारोबारी (कश्यप समाज से ) विनोद कुमार साहनी की हत्या तथा पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे भीम आर्मी चीफ,आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के काफिले पर हुए कथित हमले के विरोध में सोमवार को बीसलपुर में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उपजिलाधिकारी बीसलपुर के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विनोद कुमार साहनी कश्यप हत्याकांड की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने, चंद्रशेखर आज़ाद को रोके जाने तथा उनके साथ कथित दुर्व्यवहार की स्वतंत्र जांच और उनके काफिले पर हुए कथित हमले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी नागरिक के जीवन, सम्मान और सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जाना चाहिए। यदि किसी जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ भी कोई अप्रिय घटना घटती है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होना लोकतांत्रिक व्यवस्था में आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि घटनाक्रम से संबंधित CCTV फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जा सके। वक्ताओं ने कहा कि विनोद कुमार साहनी कश्यप के परिवार को तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए और हत्याकांड की जांच में तेजी लाकर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। जांच में यदि किसी पुलिसकर्मी अथवा अन्य व्यक्ति की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) अन्याय, शोषण और भेदभाव के खिलाफ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आवाज उठाती रही है। संगठन का स्पष्ट मत है कि किसी भी मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं होना चाहिए और हर पीड़ित को निष्पक्ष न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पूरे प्रकरण में समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आगे भी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कहा कि न्याय की इस लड़ाई में संगठन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। इस दौरान आज़ाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के नईम रज़ा, प्रदेश सचिव आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), एडवोकेट राजाराम माथुर, प्रदेश कार्यकारी सदस्य, सौरभ भारतीय, जिला संयोजक, सोनपाल परदेसी, जिला महासचिव, सुभाष गंगवार, तहसील संयोजक, इरफान अंसारी, संजीव कुमार, विकास कुमार, अनवर अब्बास, मोहम्मद सोहेल उर्फ शब्बू, सुरेंद्र सागर, हरीश गंगवार, मोहम्मद मुबाशशिर, अफसर अली, ज्ञानेंद्र गंगवार, नन्हें लाल भारती, खेम करण वर्मा, आशिक अली, एडवोकेट मैशाद अली, आसिफ खान, मोहम्मद इमरान अंसारी, नरेंद्र कुमार, सचिन कुमार वर्मा, तौहीद खान, नासिर शाह, मुस्तफा अली शेरा वाल्मीकि, नदीम अंसारी, अखलाक अहमद अंसारी, हसनैन, समसुल अंसारी, मुकेश गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट 91indianews बीसलपुर से मुनीश गौतम की खास रिपोर्ट1
- पूरनपुर में बिजली कटौती से भड़का आक्रोश, उपभोक्ताओं ने घेरा बिजली दफ्तर पीलीभीत: 6 घंटे के अंधेरे से बौखलाए ग्रामीणों ने माधोटांडा मार्ग जाम कर दिया। लापरवाही का आरोप लगते हुए बिजली विभाग के खिलाफ उतरी भीड़ ने बिजली विभाग मुर्दाबाद और हमारी मांगें पूरी करो के तीखे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। #वायरलविडियो #न्यूज #लोकल #पीलीभीत #पूरनपुर1
- बिजली की अघोषित कटौती से भड़के ग्रामीण: प्रधान नईम अली के नेतृत्व में माधोटांडा-खटीमा मुख्य मार्ग किया चक्काजाम क्या पीलीभीत का विद्युत विभाग पूरी तरह पंगु हो चुका है? घंटों से बिजली गुल रहने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? बार-बार झूठा समय देने का खेल कब बंद होगा? जब निर्धारित समय पर सप्लाई बहाल नहीं की जा सकती, तो ग्रामीणों को गुमराह क्यों किया जाता है? क्या जनता का धरने पर बैठना ही एकमात्र रास्ता बचा है? क्या लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण अपील और शिकायतों की कोई कीमत नहीं रह गई है? अधिकारियों की जवाबदेही कब तय होगी? गांव में फैली इस अव्यवस्था और प्रशासनिक नाकामी का जिम्मेदार आखिर कौन है? बिजली की अघोषित कटौती से भड़के ग्रामीण: प्रधान नईम अली के नेतृत्व में माधोटांडा-खटीमा मुख्य मार्ग किया चक्काजाम क्या पीलीभीत का विद्युत विभाग पूरी तरह पंगु हो चुका है? घंटों से बिजली गुल रहने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? बार-बार झूठा समय देने का खेल कब बंद होगा? जब निर्धारित समय पर सप्लाई बहाल नहीं की जा सकती, तो ग्रामीणों को गुमराह क्यों किया जाता है? क्या जनता का धरने पर बैठना ही एकमात्र रास्ता बचा है? क्या लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण अपील और शिकायतों की कोई कीमत नहीं रह गई है? अधिकारियों की जवाबदेही कब तय होगी? गांव में फैली इस अव्यवस्था और प्रशासनिक नाकामी का जिम्मेदार आखिर कौन है?2
- पीलीभीत : देवहा नदी किनारे मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया ताराचंद गांव में देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मछुआरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कंकाल करीब एक माह पुराना हो सकता है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।2