डीएम-एसपी ने तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील डलमऊ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 36, पुलिस 07, विकास 10, समाज कल्याण 02, शिक्षा 01 एवं अन्य 07 कुल 63 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 07 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० मनोज कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी डलमऊ प्रीती सिंह, क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरिजा शंकर त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
डीएम-एसपी ने तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील डलमऊ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 36, पुलिस 07, विकास 10, समाज कल्याण 02, शिक्षा 01 एवं अन्य 07 कुल 63 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 07 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० मनोज कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी डलमऊ प्रीती सिंह, क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरिजा शंकर त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में कबड्डी-खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित रायबरेली। विकासखंड खीरों के अजीतपुर स्थित प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में क्षेत्रीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह नौ बजे हुआ, जबकि समापन अपराह्न तीन बजे हुआ। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज, जवाहर राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी, सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों, जीजीआईसी अजीतपुर, जीआईसी चंदाटीकर सहित करीब आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक अभिजीत शर्मा, दीपक, दुर्गेश, प्रभाकर, तुषार, अर्जित पांडे, दीक्षा सिंह, आकांक्षा शुक्ला, पूजा वर्मा, शिवानी जायसवाल, संध्या सिंह एवं अंतिमा सिंह सहित निर्णायक मंडल का विशेष सहयोग रहा। निर्णायकों ने सभी मुकाबले निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराए। समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। आयोजन से विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।1
- 🚨 कौशांबी: रोही ओवरब्रिज बना हादसों का खतरा! रात होते ही रोही ओवरब्रिज पर छा जाता है घना अंधेरा। लगी हुई स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। अंधेरे के कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिम्मेदार अधिकारी जल्द संज्ञान लें और स्ट्रीट लाइटें चालू कराएं।1
- 🚨 कौशाम्बी में चोरी के बाद कुएं में फेंका ई-रिक्शा, चोर फरार कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरी के बाद ग्रामीणों के पकड़े जाने के डर से चोर ई-रिक्शा को कुएं में फेंककर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का बताया जा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #Kaushambi #Kokhraj #Maheshpur #KaushambiNews #CrimeNews #UPPolice #KokhrajPolice #BreakingNews #ViralNews #KaushambiExpressNews1
- Abbu Nagar Kaushambi UP 73 Daud pratiyogita 14/9/26 ko ho rahe the Khaga Fatehpur1
- स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर 52 क्रेडिट कार्ड से करीब 30 लाख की साइबर ठगी, गाजियाबाद में बीकॉम पास युवक गिरफ्तार—बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से ओटीपी लेता, फर्जी ऑर्डर और डिलीवरी दिखाकर रकम अपने खाते में कराता था ट्रांसफर स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर 52 क्रेडिट कार्ड से करीब 30 लाख की साइबर ठगी, गाजियाबाद में बीकॉम पास युवक गिरफ्तार—बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से ओटीपी लेता, फर्जी ऑर्डर और डिलीवरी दिखाकर रकम अपने खाते में कराता था ट्रांसफर । गाजियाबाद में स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट रजिस्टर कर क्रेडिट कार्ड धारकों से करीब 30 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले 21 वर्षीय युवक को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक टैबलेट और एक लैपटॉप बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहतक निवासी गर्वित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले टेक महिंद्रा में कस्टमर केयर की नौकरी करता था। यू-ट्यूब से ठगी का तरीका सीखने के बाद उसने ‘श्याम की रसोई’, ‘राधा की रसोई’ और बाद में ‘खाना खजाना’ के नाम से फर्जी रेस्टोरेंट स्विगी पर रजिस्टर किए। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने टेलीग्राम के ‘FAST OTP BOT’ चैनल से एक्सिस बैंक के 52 क्रेडिट कार्ड की डिटेल हासिल की। इसके बाद जियो-जॉइन एप के जरिए खुद को बैंक अधिकारी बताकर कार्ड धारकों को कॉल करता और सर्विस चार्ज या लेट पेमेंट हटाने के नाम पर ओटीपी हासिल कर लेता था। इस ओटीपी से अपने फर्जी रेस्टोरेंट के नाम पर स्विगी ऑर्डर का भुगतान कराकर बाद में उसकी फर्जी डिलीवरी दिखाता और रकम अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लेता था। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को आरोपी ने इसी तरीके से एम. श्रीनिवास के क्रेडिट कार्ड से 38 हजार रुपये का ऑर्डर जनरेट किया था। बरामद उपकरणों में टेलीग्राम चैट, क्रेडिट कार्ड की डिटेल वाली गूगल शीट और फर्जी रेस्टोरेंट के दस्तावेज मिले हैं। पुलिस टेलीग्राम चैनल से जुड़े अन्य लोगों और भुगतान के लिए इस्तेमाल क्यूआर कोड के आधार पर भी जांच कर रही है । बाइट - अमित सक्सेना, एसीपी क्राइम गाजियाबाद में साइबर ठगी के इस मामले ने एक बार फिर साफ किया है कि साइबर अपराधी अब बैंकिंग के साथ-साथ ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल ठगी के लिए कर रहे हैं। आरोपी फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर खुद ही ऑर्डर करता और ग्राहकों से हासिल ओटीपी के जरिए रकम अपने खाते में पहुंचाता था। ऐसे में बैंक या किसी कंपनी का अधिकारी बनकर फोन करने वाले व्यक्ति को ओटीपी बताने के मोबाइल स्क्रीन शेयर करने से बचें। साथ ही किसी भी तरह के सर्विस चार्ज, रिफंड या कार्ड संबंधी समस्या के नाम पर ओटीपी मांगा जाए तो उसे साझा न करें और संदिग्ध कॉल की तत्काल शिकायत करें।1
- रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज विवाद के बाद समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने पुलिस पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। विधायक ने इसे अपने साथ-साथ पासी समाज के अपमान से जोड़ते हुए पुलिस और सत्ताधारी पक्ष के मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए। विधायक के आरोपों के बाद प्रदर्शन स्थल पर माहौल और गरमा गया। सपा नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, सपा विधायक राहुल लोधी ने भी प्रदर्शन के दौरान गंभीर आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं वा सपा विधायकों की हत्या किए जाने की बात कही। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और ज्यादा गरमाता नजर आया1
- डीएम-एसपी ने तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील डलमऊ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 36, पुलिस 07, विकास 10, समाज कल्याण 02, शिक्षा 01 एवं अन्य 07 कुल 63 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 07 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० मनोज कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी डलमऊ प्रीती सिंह, क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरिजा शंकर त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- कौशाम्बी- पिपरी पुलिस ने चोरी के 3 वांछित आरोपियों को दबोचा। परवेश, कन्हई सरोज, श्रवण मौर्य गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल, 1500 नकद बरामद। पीली धातु की टप्स-लॉकेट और सफेद धातु की 3 जोड़ी पायल मिली। चोरी के माल को बेचकर मिले पैसों से आरोपी कर रहे थे खर्च। फरीदपुर और मोहम्मदपुर मे गांव मे की थी चोरी की वारदात।1
- 🚨 गिरसा चौराहा बना हादसे का खतरा! जनपद कौशांबी के गिरसा चौराहा से कुछ ही दूरी पर बना ब्रेकर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ⚠️ प्रशासन से मांग है कि ब्रेकर को मानक के अनुरूप कराकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। #कौशांबी #गिरसा_चौराहा #सड़क_सुरक्षा #जनहित1