Shuru
Apke Nagar Ki App…
कालपी (जालौन) के पुराने सरकारी अस्पताल में कल गुरुवार दोपहर से एक वृद्ध व्यक्ति रह रहे हैं। इनकी उम्र लगभग 80 से 85 वर्ष है। काफी कोशिशों के बाद इन्होंने अपना पता डिलौलिया बांगर, कानपुर देहात बताया है। बुढ़ापे और कमजोरी के कारण ये सही से बोलने की स्थिति में नहीं हैं। हमारा एक छोटा सा प्रयास इस बुजुर्ग को उनके परिवार से मिला सकता है।
Amit Singh
कालपी (जालौन) के पुराने सरकारी अस्पताल में कल गुरुवार दोपहर से एक वृद्ध व्यक्ति रह रहे हैं। इनकी उम्र लगभग 80 से 85 वर्ष है। काफी कोशिशों के बाद इन्होंने अपना पता डिलौलिया बांगर, कानपुर देहात बताया है। बुढ़ापे और कमजोरी के कारण ये सही से बोलने की स्थिति में नहीं हैं। हमारा एक छोटा सा प्रयास इस बुजुर्ग को उनके परिवार से मिला सकता है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Amit Singh1
- मौदहा हमीरपुर। शुक्रवार का दिन कस्बे में संचालित पैथोलॉजी और स्टोर स्टोर्स के लिए काफी घातक साबित हुआ जब डिप्टी सीएमओ, उपजिलाधिकारी,सीओ और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो पैथोलॉजी और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दी जबकि एक मेडिकल स्टोर में इलाज किए जाने के मामले में चेतावनी दी गई बाकि मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी के शटर डाउन हो गए। शुक्रवार दोपहर धूप में भले उतनी गर्मी न हो लेकिन डिप्टी सीएमओ सी. वी. राजपूत, उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, सीओ राजकुमार पांडेय की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स और मानक विहीन चल रही पैथोलॉजी पर छापेमारी कर मौसम को गर्म कर दिया। सबसे पहले संयुक्त टीम ने बडे चौराहे के निकट डा. वकार अहमद द्वारा संचालित स्टैंडर्ड पैथोलॉजी पर जांच की और पैथोलॉजी तथा संचालक द्वारा मानक पूरे नहीं कर पाने के कारण पैथोलॉजी को सील कर चाबियां कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दी। उसके बाद संयुक्त टीम ने सरकारी अस्पताल के निकट डा. अफजाल अहमद के मेडिकल एंड ट्रीटमेंट सेंटर में जांच की, हालांकि उक्त मेडिकल एंड ट्रीटमेंट सेंटर में हुई कार्यवाही की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। जबकि सूत्रों की माने तो उक्त मेडिकल सेंटर को चेतावनी और एडवायजरी जारी की गई।जबकि संयुक्त जांच टीम ने इण्डियन पैथोलॉजी एण्ड अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच की तो अभिलेख और चिकित्सक नहीं मिलने पर पैथोलॉजी को सीज कर दिया,वहीं संयुक्त जांच टीम ने कस्बे की मुमताज़ मार्केट में संचालित प्रतिष्ठित यश पैथोलॉजी में भी जाकर जांच की और इस पैथोलॉजी को भी सील कर दिया साथ ही यहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की भी अपुष्ट जानकारी मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के साथ उपजिलाधिकारी की इस कार्यवाही को लेकर जहां मेडिकल स्टोर्स और पैथोलॉजी संचालकों में हडकंप मच गया वहीं मेडिकल स्टोर्स और पैथोलॉजी संचालक अपने अपने शटर डाउन कर नौ दो ग्यारह हो गए। वहीं इस बडी कार्यवाही को लेकर अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।इस सम्बन्ध में असिस्टेंट मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीवी राजपूत ने बताया कि सभी को एक सप्ताह का समय दिया गया है कि, एक सप्ताह के अंदर वह अपने लीगल डाकूमेंट्स प्रस्तुत करें अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।4
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 हमीरपुर/मौदहा में अवैध पैथालॉजी, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे सेंटरों पर प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी। डिप्टी CMO सीवी राजपूत व SDM कर्णवीर के नेतृत्व में कार्रवाई, सीओ राजकुमार पांडेय व नायब तहसीलदार रहे मौजूद। कई सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन संचालित मिले, टीम पहुंचते ही संचालक ताला लगाकर फरार। सरकारी अस्पताल के आसपास भी बड़ी संख्या में अवैध सेंटर चिन्हित। अधिकारियों की चेतावनी—बिना अनुमति चल रहे सेंटरों पर आगे भी जारी रहेगा अभियान।1
- यह नल 5 महीने से खराब है मय माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी निवेदन करता हूं इस नल कि जल्द से जल्द ठीक कराया जाए जिससे हमारे मुहल्ले के पानी की आवश्यकता पूर्ण हो जाए1
- बहुत बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है l पूरा गांव एक एक बूंद पानी को तरस रहा है लाना सरकार ध्यान दे रही है और न ही उनका सिस्टम बस जहां भी जाओ तो तसल्ली देकर भगा देते है बोलते है काम चल रहा है l इस नल में आज तक पानी नहीं आया है l क्या करेगी गांव जनता प्यास से मर जाएगी जब ध्यान देने ये कानून बनाने वाले l4
- *शिक्षा के मंदिर में बच्चों से कराई जा रही मजदूरी* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। शिक्षा के मंदिर में बच्चों का भविष्य सवारने से पहले ही जिम्मेदारो ने कलम किताबो वाले हाथों में मजदूरी करने का काम सौंप दिया है।दरअस्ल सोशल मीडिया पर इस समय जनपद के अछरौड़ गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।विद्यालय में पढ़ने वाले मासूम छात्रा रियांशी कक्षा 5) व छात्र रियांश (कक्षा 2) के हाथों में फावड़ा और तसला पकड़ाकर बालू ढोने का कार्य कराया जा रहा है। वायरल वीडियो को देख बच्चों के पिता महेंद्र लोहिया ने प्रशासन से कठोर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। पिता का कहना है कि सरकार ने बाल श्रम को अपराध घोषित किया है लेकिन शिक्षा के मंदिर में गुरुओं के द्वारा बच्चों को मजदूर बनाया जा रहा है। शिक्षक अपनी जेब भरने और मजदूरी का पैसा बचाने के चक्कर में बच्चों से पत्थर और बालू उठवा रहे हैं। बच्चों का वीडियो देख मेरा सीना छलनी हो गया है।वायरल वीडियो 30 अप्रैल का बताया जा रहा है।2
- हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के करगांव मैं एक शराबी युवक द्वारा अक्सर परेशान करने व मारपीट करने की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है। करगांव के लखन सविता ने तहरीर देकर बताया कि रंजिश के चलते गांव का रवींद्र श्रीवास शराब के नशे में अक्सर अभद्रता कर हंगामा मचाता रहता है। उसके दरवाजे के पास से निकलते वक्त उसने डंडे से मारपीट की और जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गया। सुबह नशे में उसके दरवाजे की कुंडी को तोड़कर अभद्रता कर हंगामा मचाने लगा तो डायल 112 को बुलाते ही भाग गया। एसआई प्रेम प्रकाश ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद शराबी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- हमीरपुर।अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर हमीरपुर कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में “श्रमवीर गौरव समारोह 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में सांसद ने श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बताते हुए कहा कि देश की प्रगति श्रमिकों के सशक्तिकरण पर निर्भर करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि पात्र लोगों को समय पर लाभ मिल सके। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रमिक कल्याण योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक देखा। इस दौरान श्रमिकों को मातृत्व, शिक्षा, विवाह, आवास, चिकित्सा, पेंशन एवं दुर्घटना सहायता सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।2