logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

jab bhole ki jai Shankar ki arar mahadev i bhole seni vedana barod a tarik Augustjab bhole ki jai Shankar ki arar mahadev i bhole seni vedana barod a tarik August jab bhole ki jai Shankar ki arar mahadev i bhole seni vedana barod a tarik Augustjab bhole ki jai Shankar ki arar mahadev i bhole seni vedana barod a tarik August

3 hrs ago
user_Karan singh
Karan singh
बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
3 hrs ago

jab bhole ki jai Shankar ki arar mahadev i bhole seni vedana barod a tarik Augustjab bhole ki jai Shankar ki arar mahadev i bhole seni vedana barod a tarik August jab bhole ki jai Shankar ki arar mahadev i bhole seni vedana barod a tarik Augustjab bhole ki jai Shankar ki arar mahadev i bhole seni vedana barod a tarik August

More news from राजस्थान and nearby areas
  • jab bhole ki jai Shankar ki arar mahadev i bhole seni vedana barod a tarik Augustjab bhole ki jai Shankar ki arar mahadev i bhole seni vedana barod a tarik August jab bhole ki jai Shankar ki arar mahadev i bhole seni vedana barod a tarik Augustjab bhole ki jai Shankar ki arar mahadev i bhole seni vedana barod a tarik August
    1
    jab bhole ki jai Shankar ki arar mahadev i bhole seni vedana barod a tarik Augustjab bhole ki jai Shankar ki arar mahadev i bhole seni vedana barod a tarik August
jab bhole ki jai Shankar ki arar mahadev i bhole seni vedana barod a tarik Augustjab bhole ki jai Shankar ki arar mahadev i bhole seni vedana barod a tarik August
    user_Karan singh
    Karan singh
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नवनिर्मित उप जिला अस्पताल ‌ बानसूर (कोटपूतली -बहरोड)..
    1
    नवनिर्मित उप जिला अस्पताल ‌ बानसूर (कोटपूतली -बहरोड)..
    user_NEWS BANSUR
    NEWS BANSUR
    Graphic designer बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    29 min ago
  • निजी स्कूल संघ ने की राजशाला दर्पण ऐप से निरीक्षण पर रोक की मांग, सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन बानसूर, कोटपूतली-बहरोड़। निजी स्कूलों के बार-बार हो रहे निरीक्षण से परेशान होकर बानसूर क्षेत्र के समस्त निजी विद्यालय संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। निजी स्कूल संघ बानसूर के बैनर तले संचालकों ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर "राजशाला दर्पण मोबाइल ऐप" के माध्यम से निजी स्कूलों के निरीक्षण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। निजी स्कूल संघ के अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा संबलन के नाम पर राजशाला दर्पण मोबाइल ऐप के जरिए निजी स्कूलों का बार-बार निरीक्षण किया जा रहा है। इससे निजी स्कूलों की स्वायत्तता में हस्तक्षेप हो रहा है और शैक्षणिक कार्य बाधित हो रहे हैं। यादव ने तर्क दिया कि निजी स्कूल बिना राज्य सरकार से कोई वित्तीय सहायता प्राप्त किए संचालित हो रहे हैं। ऐसे में जब तक संस्था के विरुद्ध कोई व्यक्तिगत शिकायत न हो, तब तक राज्य सरकार को इनके मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि बानसूर क्षेत्र के सभी निजी विद्यालय संचालक ऐप के जरिए हो रहे निरीक्षण का विरोध करते हैं और इसमें अपनी असहमति जताते हैं। निजी स्कूल संघ ने सीबीईओ से प्रार्थना की है कि बानसूर तहसील के समस्त निजी विद्यालयों के निरीक्षण पर रोक लगाई जाए। संघ ने आशा जताई है कि निजी शिक्षा के हित में प्रशासन शीघ्र निर्णय लेकर उन्हें अनुग्रहित करेगा। ज्ञापन पर संघ के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में निजी स्कूल संचालकों के हस्ताक्षर मौजूद रहे।
    2
    निजी स्कूल संघ ने की राजशाला दर्पण ऐप से निरीक्षण पर रोक की मांग, सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन
बानसूर, कोटपूतली-बहरोड़। निजी स्कूलों के बार-बार हो रहे निरीक्षण से परेशान होकर बानसूर क्षेत्र के समस्त निजी विद्यालय संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। निजी स्कूल संघ बानसूर के बैनर तले संचालकों ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर "राजशाला दर्पण मोबाइल ऐप" के माध्यम से निजी स्कूलों के निरीक्षण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
निजी स्कूल संघ के अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा संबलन के नाम पर राजशाला दर्पण मोबाइल ऐप के जरिए निजी स्कूलों का बार-बार निरीक्षण किया जा रहा है। इससे निजी स्कूलों की स्वायत्तता में हस्तक्षेप हो रहा है और शैक्षणिक कार्य बाधित हो रहे हैं।
यादव ने तर्क दिया कि निजी स्कूल बिना राज्य सरकार से कोई वित्तीय सहायता प्राप्त किए संचालित हो रहे हैं। ऐसे में जब तक संस्था के विरुद्ध कोई व्यक्तिगत शिकायत न हो, तब तक राज्य सरकार को इनके मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि बानसूर क्षेत्र के सभी निजी विद्यालय संचालक ऐप के जरिए हो रहे निरीक्षण का विरोध करते हैं और इसमें अपनी असहमति जताते हैं।
निजी स्कूल संघ ने सीबीईओ से प्रार्थना की है कि बानसूर तहसील के समस्त निजी विद्यालयों के निरीक्षण पर रोक लगाई जाए। संघ ने आशा जताई है कि निजी शिक्षा के हित में प्रशासन शीघ्र निर्णय लेकर उन्हें अनुग्रहित करेगा।
ज्ञापन पर संघ के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में निजी स्कूल संचालकों के हस्ताक्षर मौजूद रहे।
    user_Sandeep Kumar Gupta
    Sandeep Kumar Gupta
    बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कोटपूतली जिले में महिला सुरक्षा और उनके सम्मान को बढ़ावा देने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला पुलिस द्वारा विशाल पैदल मार्च और जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। ‘‘महिला सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता’’ और ‘‘नारी का सम्मान करें, सुरक्षित समाज का निर्माण करें’’ के संकल्प के साथ शुरू हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सचेत करना है। अधिकारियों के नेतृत्व में एकजुट हुआ पुलिस बल व छात्रायें :- यह विशाल जागरूकता अभियान जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह व एएसपी नाजिम अली खान के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। पैदल मार्च का नेतृत्व डीएसपी लक्ष्मी सुथार, एएचटीयू प्रभारी अनीता, महिला थानाधिकारी रजनी, एंटी रोमियो प्रभारी कविता व महिला हैड कांस्टेबल मुकेश रानी ने किया। इस मार्च में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित महिला पुलिसकर्मी, पुलिस बल के जवान और कॉलेज की छात्राओं सहित आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रिजर्व पुलिस लाईन से एसपी कार्यालय तक गूंजे सुरक्षा के नारे :- यह पैदल मार्च कोटपूतली-बहरोड़ रिजर्व पुलिस लाईन से शुरू होकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक निकाला गया। मार्च के दौरान पूरे रास्ते महिलाओं और छात्राओं ने महिला अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े संदेशों को बुलंद किया, जिससे शहर का माहौल महिला सुरक्षा के संकल्प से सराबोर हो गया। ऑन-द-स्पॉट डाउनलोड कराया राजकॉप सिटीजन एप, बांटे पम्पलेट :- जागरूकता को धरातल पर लाने के लिए पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मार्च के दौरान राह चलती महिलाओं, बालिकाओं और आम नागरिकों को रोककर उनसे बातचीत की। पुलिस ने मौके पर ही महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए महिलाओं के मोबाईल में राजकॉप सिटीजन एप को मौके पर ही डाउनलोड और इंस्टॉल करवाया गया। इसके अलावा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए बड़ी संख्या में सूचनात्मक पम्पलेट भी वितरित किए गए। हैल्पलाईन नंबर्स और साईबर सुरक्षा की दी विस्तृत जानकारी :- कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और छात्राओं को आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद पाने के लिए महत्वपूर्ण हैल्पलाईन नंबरों के बारे में विस्तार से समझाया। जिनमें 112 आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली, 1090 महिला हैल्पलाईन, 1098 चाईल्ड हैल्पलाईन, 1930 साईबर अपराध हैल्पलाईन। साथ ही महिलाओं को सोशियल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले उत्पीड़न से बचाव के तरीके सिखाए गए। पुलिस ने सभी को प्रेरित किया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर बिना डरे तत्काल पुलिस को सूचित करें। सामाजिक बुराईयों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान :- अभियान के माध्यम से पुलिस ने समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। नागरिकों से अपील की गई कि वे महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाएं और एक सुरक्षित सामाजिक ताने-बाने का निर्माण करें। जिला पुलिस अधीक्षक की अपील :- एसपी सतवीर सिंह ने आमजन से पुरजोर अपील की है कि महिला सुरक्षा को पुख्ता करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि या अपराध होता दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस को दें। पुलिस ने साफ किया कि महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अपराधियों में डर और आमजन में विष्वास कायम रह सके।
    1
    कोटपूतली जिले में महिला सुरक्षा और उनके सम्मान को बढ़ावा देने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला पुलिस द्वारा विशाल पैदल मार्च और जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। ‘‘महिला सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता’’ और ‘‘नारी का सम्मान करें, सुरक्षित समाज का निर्माण करें’’ के संकल्प के साथ शुरू हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सचेत करना है। 

अधिकारियों के नेतृत्व में एकजुट हुआ पुलिस बल व छात्रायें :- यह विशाल जागरूकता अभियान जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह व एएसपी नाजिम अली खान के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। पैदल मार्च का नेतृत्व डीएसपी लक्ष्मी सुथार, एएचटीयू प्रभारी अनीता, महिला थानाधिकारी रजनी, एंटी रोमियो प्रभारी कविता व महिला हैड कांस्टेबल मुकेश रानी ने किया। इस मार्च में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित महिला पुलिसकर्मी, पुलिस बल के जवान और कॉलेज की छात्राओं सहित आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रिजर्व पुलिस लाईन से एसपी कार्यालय तक गूंजे सुरक्षा के नारे :- यह पैदल मार्च कोटपूतली-बहरोड़ रिजर्व पुलिस लाईन से शुरू होकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक निकाला गया। मार्च के दौरान पूरे रास्ते महिलाओं और छात्राओं ने महिला अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े संदेशों को बुलंद किया, जिससे शहर का माहौल महिला सुरक्षा के संकल्प से सराबोर हो गया।

ऑन-द-स्पॉट डाउनलोड कराया राजकॉप सिटीजन एप, बांटे पम्पलेट :- जागरूकता को धरातल पर लाने के लिए पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मार्च के दौरान राह चलती महिलाओं, बालिकाओं और आम नागरिकों को रोककर उनसे बातचीत की। पुलिस ने मौके पर ही महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए महिलाओं के मोबाईल में राजकॉप सिटीजन एप को मौके पर ही डाउनलोड और इंस्टॉल करवाया गया। इसके अलावा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए बड़ी संख्या में सूचनात्मक पम्पलेट भी वितरित किए गए। 

हैल्पलाईन नंबर्स और साईबर सुरक्षा की दी विस्तृत जानकारी :- कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और छात्राओं को आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद पाने के लिए महत्वपूर्ण हैल्पलाईन नंबरों के बारे में विस्तार से समझाया। जिनमें 112 आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली, 1090 महिला हैल्पलाईन, 1098 चाईल्ड हैल्पलाईन, 1930 साईबर अपराध हैल्पलाईन। साथ ही महिलाओं को सोशियल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले उत्पीड़न से बचाव के तरीके सिखाए गए। पुलिस ने सभी को प्रेरित किया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर बिना डरे तत्काल पुलिस को सूचित करें।

सामाजिक बुराईयों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान :- अभियान के माध्यम से पुलिस ने समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। नागरिकों से अपील की गई कि वे महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाएं और एक सुरक्षित सामाजिक ताने-बाने का निर्माण करें।

जिला पुलिस अधीक्षक की अपील :- एसपी सतवीर सिंह ने आमजन से पुरजोर अपील की है कि महिला सुरक्षा को पुख्ता करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि या अपराध होता दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस को दें। पुलिस ने साफ किया कि महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अपराधियों में डर और आमजन में विष्वास कायम रह सके।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • एडिश्नल आईजी विकास कुमार पहुंचे #नीमराणा, पुलिस थाने पर दी गार्ड ऑनर की सलामी, पुलिस थाने का करेंगे निरीक्षण एडिश्नल आईजी विकास कुमार पहुंचे #नीमराणा, पुलिस थाने पर दी गार्ड ऑनर की सलामी, पुलिस थाने का करेंगे निरीक्षण
    2
    एडिश्नल आईजी विकास कुमार पहुंचे #नीमराणा, पुलिस थाने पर दी गार्ड ऑनर की सलामी, पुलिस थाने का करेंगे निरीक्षण
एडिश्नल आईजी विकास कुमार पहुंचे #नीमराणा, पुलिस थाने पर दी गार्ड ऑनर की सलामी, पुलिस थाने का करेंगे निरीक्षण
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • बेनामी आश्रम गांधीनगर गढ़ी में हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ गांधीनगर गढ़ी | श्री श्री 108 नारायणदास जी बेनामी आश्रम, गांधीनगर गढ़ी में मंगलवार को 'गुरु पूर्णिमा महोत्सव' अत्यंत भक्ति भाव, धार्मिक विधि-विधान और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुँचकर गुरुदेव के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। वैदिक मंत्रोच्चार और गुरु पूजन से हुई शुरुआत महोत्सव की शुरुआत प्रातः 7:15 बजे भव्य धार्मिक हवन एवं यज्ञ के साथ हुई, जिसमें यजमानों व साधकों ने विश्व शांति तथा सुख-समृद्धि की कामना के साथ आहुतियां दीं। इसके उपरांत प्रातः 9:30 बजे मुख्य गुरु पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित भक्तों ने गुरुदेव के चरणों का पूजन कर उनका वंदन किया। भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति एवं विशाल भंडारा भजन संध्या: प्रातः 10:00 बजे से आयोजित विशेष भजन कार्यक्रम में गायकों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों और गुरु महिमा के गीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नज़र आए। महाप्रसाद (विशाल भंडारा): पूर्वाहन 11:30 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। हज़ारों की संख्या में पधारे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर अनुशासित रूप से गुरु प्रसादी ग्रहण की। ये गणमान्य एवं ग्रामीण रहे उपस्थित महोत्सव के सफल आयोजन और व्यवस्थाओं में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों व समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर पटेल चंद, मुंशी राम, शैतान मास्टर, कृष्ण, राजपाल, बाबूलाल, गजेंद्र पंच, देशराज, किशोरी हलवाई, गोपी, पृथ्वी पंच, नरेश शर्मा, दयादीन, राधेश्याम, सतबीर, फूलसिंह पीटीआई और गोकुल चंद मास्टर के साथ अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम प्रबंधन एवं सेवादारों के सहयोग से संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्वक और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। दिनभर आश्रम परिसर "जय गुरुदेव" के जयकारों से गुंजायमान रहा।
    1
    बेनामी आश्रम गांधीनगर गढ़ी में हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गांधीनगर
गढ़ी | 
श्री श्री 108 नारायणदास जी बेनामी आश्रम, गांधीनगर गढ़ी में मंगलवार को 'गुरु पूर्णिमा महोत्सव' अत्यंत भक्ति भाव, धार्मिक विधि-विधान और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुँचकर गुरुदेव के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
वैदिक मंत्रोच्चार और गुरु पूजन से हुई शुरुआत
महोत्सव की शुरुआत प्रातः 7:15 बजे भव्य धार्मिक हवन एवं यज्ञ के साथ हुई, जिसमें यजमानों व साधकों ने विश्व शांति तथा सुख-समृद्धि की कामना के साथ आहुतियां दीं। इसके उपरांत प्रातः 9:30 बजे मुख्य गुरु पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित भक्तों ने गुरुदेव के चरणों का पूजन कर उनका वंदन किया।
भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति एवं विशाल भंडारा
भजन संध्या: प्रातः 10:00 बजे से आयोजित विशेष भजन कार्यक्रम में गायकों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों और गुरु महिमा के गीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नज़र आए।
महाप्रसाद (विशाल भंडारा): पूर्वाहन 11:30 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। हज़ारों की संख्या में पधारे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर अनुशासित रूप से गुरु प्रसादी ग्रहण की।
ये गणमान्य एवं ग्रामीण रहे उपस्थित
महोत्सव के सफल आयोजन और व्यवस्थाओं में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों व समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर पटेल चंद, मुंशी राम, शैतान मास्टर, कृष्ण, राजपाल, बाबूलाल, गजेंद्र पंच, देशराज, किशोरी हलवाई, गोपी, पृथ्वी पंच, नरेश शर्मा, दयादीन, राधेश्याम, सतबीर, फूलसिंह पीटीआई और गोकुल चंद मास्टर के साथ अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आश्रम प्रबंधन एवं सेवादारों के सहयोग से संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्वक और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। दिनभर आश्रम परिसर "जय गुरुदेव" के जयकारों से गुंजायमान रहा।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    22 hrs ago
  • मुंडावर के सबलगढ़-बनठी मार्ग पर दिखा लेपर्ड, सुबह 4 बजे कंपनी जा रहे 5 लोगों के सामने आया तेंदुआ खैरथल-तिजारा। उपखंड मुंडावर के सबलगढ़-बनठी मार्ग पर मंगलवार तड़के करीब सुबह 4:00 बजे एक लेपर्ड (तेंदुआ) दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे पांच लोगों को रास्ते में अचानक लेपर्ड दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर सभी लोग घबरा गए और सुरक्षित दूरी बनाकर वहां से निकले। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। ⚠️ अपील: यदि क्षेत्र में लेपर्ड दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे उकसाने का प्रयास न करें। तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।
    1
    मुंडावर के सबलगढ़-बनठी मार्ग पर दिखा लेपर्ड, सुबह 4 बजे कंपनी जा रहे 5 लोगों के सामने आया तेंदुआ
खैरथल-तिजारा। उपखंड मुंडावर के सबलगढ़-बनठी मार्ग पर मंगलवार तड़के करीब सुबह 4:00 बजे एक लेपर्ड (तेंदुआ) दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे पांच लोगों को रास्ते में अचानक लेपर्ड दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर सभी लोग घबरा गए और सुरक्षित दूरी बनाकर वहां से निकले।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।
⚠️ अपील: यदि क्षेत्र में लेपर्ड दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे उकसाने का प्रयास न करें। तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम पंचायत पवाना अहीर के अटल सेवा केंद्र में मंगलवार को मैसनरी स्टोन क्लस्टर माइनिंग परियोजना (एम.एल. संख्या 04/2024) की जनसुनवाई हंगामेदार रही। मैसर्स गिरधारी द्वारा संचालित इस परियोजना का पवाना अहीर व अजीतपुरा कलां के सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ा विरोध किया। जनहानि और पर्यावरण संकट का लगाया आरोप :- सरपंच पुरणमल खटीक, नेतराम ताखर व कुजोता सरपंच मीरा देवी सहित भारी संख्या में पहुंचे महिला-पुरुषों ने अधिकारियों को लिखित आपत्ति पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के नजदीक खनन क्षेत्र रिहायशी ईलाकों, उपजाऊ कृषि भूमि और पशुपालन गतिविधियों के बेहद करीब है। खनन के दौरान होने वाले धमाकों (ब्लास्टिंग) से स्थानीय मकानों में दरारें आने और जन-धन की हानि की गंभीर आशंका है। उड़ने वाली धूल से फसलें, पीने के पानी के स्त्रोत, मवेशी और आमजन का स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित होगा। प्रस्तावित खनन क्षेत्र के बीच से मुख्य एमडीआर सड़क गुजरती है, जहां भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के लिए दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जायेगा। ईआईए रिपोर्ट पर उठाए सवाल :- ग्रामीणों ने पर्यावरण प्रभाव आंकलन रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इसमें स्थानीय समस्याओं, जल स्त्रोतों और सड़क सुरक्षा का सही मूल्यांकन नहीं किया गया है। उन्होंने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल से मांग की है कि इस परियोजना को किसी भी हाल में पर्यावरणीय स्वीकृति ना दी जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई, तो वे कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन और उग्र करेंगे। जनसुनवाई में मौजूद एडीएम ओमप्रकाश सहारण व प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार सेहरा ने ग्रामीणों की सभी आपत्तियों को रिकॉर्ड पर लिया। उन्होंने आक्रोशित जनता को भरोसा दिलाया कि प्रशासन आमजन की भावनाओं और हितों के अनुरूप ही आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।
    1
    कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम पंचायत पवाना अहीर के अटल सेवा केंद्र में मंगलवार को मैसनरी स्टोन क्लस्टर माइनिंग परियोजना (एम.एल. संख्या 04/2024) की जनसुनवाई हंगामेदार रही। मैसर्स गिरधारी द्वारा संचालित इस परियोजना का पवाना अहीर व अजीतपुरा कलां के सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ा विरोध किया। 

जनहानि और पर्यावरण संकट का लगाया आरोप :- सरपंच पुरणमल खटीक, नेतराम ताखर व कुजोता सरपंच मीरा देवी सहित भारी संख्या में पहुंचे महिला-पुरुषों ने अधिकारियों को लिखित आपत्ति पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के नजदीक खनन क्षेत्र रिहायशी ईलाकों, उपजाऊ कृषि भूमि और पशुपालन गतिविधियों के बेहद करीब है। खनन के दौरान होने वाले धमाकों (ब्लास्टिंग) से स्थानीय मकानों में दरारें आने और जन-धन की हानि की गंभीर आशंका है। उड़ने वाली धूल से फसलें, पीने के पानी के स्त्रोत, मवेशी और आमजन का स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित होगा। प्रस्तावित खनन क्षेत्र के बीच से मुख्य एमडीआर सड़क गुजरती है, जहां भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के लिए दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जायेगा। 

ईआईए रिपोर्ट पर उठाए सवाल :- ग्रामीणों ने पर्यावरण प्रभाव आंकलन रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इसमें स्थानीय समस्याओं, जल स्त्रोतों और सड़क सुरक्षा का सही मूल्यांकन नहीं किया गया है। उन्होंने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल से मांग की है कि इस परियोजना को किसी भी हाल में पर्यावरणीय स्वीकृति ना दी जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई, तो वे कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन और उग्र करेंगे। जनसुनवाई में मौजूद एडीएम ओमप्रकाश सहारण व प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार सेहरा ने ग्रामीणों की सभी आपत्तियों को रिकॉर्ड पर लिया। उन्होंने आक्रोशित जनता को भरोसा दिलाया कि प्रशासन आमजन की भावनाओं और हितों के अनुरूप ही आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.