भाटखेड़ी में एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण महू,l ग्राम पंचायत भाटखेड़ी के ग्राम सामरिया में विकास कार्यों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. उषा ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र, श्मशान घाट निर्माण, पेवर ब्लॉक एवं सीसी रोड सहित अन्य विकास कार्यों की सौगात ग्रामीणों को मिली। इस अवसर पर डॉ. उषा ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय, जनपद सदस्य वीरेंद्र सिंह अंजना, संग्राम सिंह, महिला मोर्चा की मीनू भदौरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विशेष रूप से लक्ष्मी नारायण पथरिया, यशवंत पथरिया, हीरालाल चौधरी, मुरारी लाल चौधरी, मदन लाल चौधरी, रामलाल पटेल, रामसिंह गुजर, मदन दरबार, राजाराम गुजर, सूरजमल (अन्नू) पथरिया, कमल गुर्जर एवं रुपेश अरोड़ा सहित ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत भाटखेड़ी के सरपंच अज़हर महमूद सेठ ने अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
भाटखेड़ी में एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण महू,l ग्राम पंचायत भाटखेड़ी के ग्राम सामरिया में विकास कार्यों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. उषा ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र, श्मशान घाट निर्माण, पेवर ब्लॉक एवं सीसी रोड सहित अन्य विकास कार्यों की सौगात ग्रामीणों को मिली। इस अवसर पर डॉ. उषा ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय, जनपद सदस्य वीरेंद्र सिंह अंजना, संग्राम सिंह, महिला मोर्चा की मीनू भदौरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विशेष रूप से लक्ष्मी नारायण पथरिया, यशवंत पथरिया, हीरालाल चौधरी, मुरारी लाल चौधरी, मदन लाल चौधरी, रामलाल पटेल, रामसिंह गुजर, मदन दरबार, राजाराम गुजर, सूरजमल (अन्नू) पथरिया, कमल गुर्जर एवं रुपेश अरोड़ा सहित ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत भाटखेड़ी के सरपंच अज़हर महमूद सेठ ने अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
- नमस्कार में निडर भारत न्यूज़ से ओर आप देख रहे है सच निडरता से ग्राम लिमडी खोदर्रा अपनी मूल भूत सुविधा से कोसों दूर है परेशान होकर महिलाएं ओर पुरुषों ने आज महू तहसील पहुंच दिया ज्ञापन ओर कहां सहाब न हॉस्पिटल है न स्कूल है न रोड है न पीने का पानी 80 साल की एक वृद्ध अम्मा ने अपने गांव की सारी हकीकत बताई वहीं जनसुनवाई में हरसोला भगोरा की जनता भी पहुंच अपनी समस्या को लेकर निडर भारत से विजय डावर की रिपोर्ट नमस्कार में निडर भारत न्यूज़ से ओर आप देख रहे है सच निडरता से ग्राम लिमडी खोदर्रा अपनी मूल भूत सुविधा से कोसों दूर है परेशान होकर महिलाएं ओर पुरुषों ने आज महू तहसील पहुंच दिया ज्ञापन ओर कहां सहाब न हॉस्पिटल है न स्कूल है न रोड है न पीने का पानी 80 साल की एक वृद्ध अम्मा ने अपने गांव की सारी हकीकत बताई वहीं जनसुनवाई में हरसोला भगोरा की जनता भी पहुंच अपनी समस्या को लेकर निडर भारत से विजय डावर की रिपोर्ट1
- महू के छात्रों की आवाज़ भी अब इंदौर में गूंजेगी राहुल गांधी कार्यक्रम में शामिल होंगे महू lमेडिकैप्स यूनिवर्सिटी पहुँचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले **‘छात्रों की गूंज’** कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन करवाए। छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने और उनकी समस्याओं को देश के सामने रखने के लिए **आदरणीय श्री राहुल गांधी जी** के साथ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवा साथी शामिल हों। ✊📚 **छात्रों की गूंज — बदलाव की गूंज** टीम-शक्ति सिंह महू विधानसभा क्षेत्र1
- इंदौर ट्रैफिक पुलिस से निवेदन है तीन पहिया रिक्शा लोडिंग में पीछे नंबर प्लेट नहीं है और इंदौर में गाड़ी चल रही और गाड़ी चालक गाड़ी ठोक रहे और भरपाई भी नहीं कर रहे इंदौर कमिश्नर से निवेदन है कि उनके ऊपर कार्रवाई करें1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | इंदौर तिलकनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल बैंक अकाउंट बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 ₹8 से 10 हजार में साइबर ठगों को बेचता था बैंक खाते 🔴 बैंक अकाउंट के साथ एटीएम/डेबिट कार्ड और लिंक सिम भी करता था उपलब्ध 🔴 खातों में लाखों रुपए के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा 🔴 आरोपी के मोबाइल से चैट और डिजिटल साक्ष्य बरामद 🔴 पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड भी जब्त 🔴 ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0 के तहत हुई कार्रवाई 🔴 पुलिस अब म्यूल अकाउंट नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थाना तिलकनगर, जोन-02 पुलिस कमिश्नरेट इंदौर की कार्रवाई।1
- इंदौर की ऐतिहासिक गणेश विसर्जन चल समारोह परंपरा को बचाने के लिए आगे आए पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल परंपरा को जीवंत रखने के लिए मिलों को दिया आर्थिक सहयोग, बढ़ाया कलाकारों का हौसला इंदौर। वर्ष 1924 से चली आ रही इंदौर की प्रसिद्ध गणेश विसर्जन चल समारोह की परंपरा को बचाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल आगे आए हैं। इस पारंपरिक और सांस्कृतिक धरोहर को कमजोर होने से बचाने के लिए उन्होंने अपनी ओर से सक्रिय योगदान देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में आज हुकमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल, कल्याण मिल और मालवा मिल को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। समाजसेवी मदन परमालिया ने बताया परंपरा से जुड़ी तीन मिलों की झांकियों को भी आर्थिक सहयोग देकर इस चल समारोह में शामिल किया जा रहा है। इस मौके पर विजय राठौर और बंटी जी भी शामिल थे।1
- इंदौर कमिश्नर से निवेदन करना चाहता हूं लोडिंग वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई होना चाहिए पीछे नंबर प्लेट नहीं लोडिंग में तो राइट साइड में गाड़ी ठोक रहे लोडिंग वाले उनके ऊपर कड़ी से कभी कार्रवाई होना चाहिए1
- नगर निगम जनसुनवाई में उमड़े शिकायतकर्ता, 30 से अधिक आवेदन पहुंचे एंकर—इंदौर नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। निगम अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को तय समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं, शिकायतकर्ताओं ने भी अपनी समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद जताई है। वीओ—इंदौर नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सड़क, सफाई, जल निकासी, अतिक्रमण और अन्य विभागों से संबंधित 30 से अधिक शिकायतें सामने आईं। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि अन्य आवेदन संबंधित विभागों को जांच और निराकरण के लिए भेजे गए हैं। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी समस्याओं का निर्धारित समयसीमा में समाधान कराया जाएगा। बाइट—क्षितिज सिंघल, निगम आयुक्त, इंदौर1
- धार्मिक जुलूस में नाचने के दौरान धक्का लगने पर विवाद, चाकूबाजी में नाबालिग की मौत इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में धार्मिक जुलूस के दौरान नाचने की बात पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कथित तौर पर धक्का लगने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में कृष्ण नामक नाबालिग की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। वीओ घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र की अलकापुरी कॉलोनी के सामने की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक धार्मिक जुलूस के दौरान कुछ युवक नाच रहे थे। इसी दौरान धक्का लगने की मामूली बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुई चाकूबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां कृष्ण नामक नाबालिग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की पहचान और घटना की पूरी कड़ी जोड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बाइट राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर1