Shuru
Apke Nagar Ki App…
daru theka
Ram Chandra Kumar
daru theka
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Ram Chandra Kumar1
- संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ,गौतम बुद्ध व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना समारोह के अवसर पर विधायक राजकुमार राय ने उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। समस्तीपुर( हसनपुर):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित शंकरपुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी , भगवान गौतम बुद्ध व डॉ भीम राव अंबेडकर जी के प्रतिमा स्थापना पर आयोजित समारोह का विधायक राजकुमार राय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर शुभारंभ करते हुए उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर मौजूद गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में समस्त मानव जीवन का कल्याण संत शिरोमणि रविदास जी एवं भगवान गौतम बुद्ध के द्वारा सुझाए गए मार्ग पर चलने से ही होगी। उन्होंने उनके जीवन के आदर्शो व कर भला तो हो भला के सिद्धांत और मन चंगा तो कठौती में गंगा वाले विचार को वर्तमान समय के लिए बहुत प्रासंगिक बताया। साथ ही उन्होंने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संघर्षपूर्ण जीवन को समस्त मानव समाज के लिए अनुकरणीय बताया। समारोह के दौरान विधायक राजकुमार राय सहित अन्य गणमान्य लोगों को पाग, गमछा व माला के साथ संत शिरोमणि रविदास मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा सम्मानित भी किया गया। मौके पर समारोह केमुख्य अतिथि सह बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य हिमराज राम, एससी आयोग बिहार के सदस्य डॉ संजय कुमार राम, इंजीनियर सुखीत नारायण बौद्ध, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता बैजनाथ झा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष हसनपुर सह जद यू अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष बिथान सह जद यू अध्यक्ष कैलाश राय, जद यू के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, जद यू नेता , जद यू नेता ललित कुमार यादव उर्फ गुड्डू, विकास यादव, जद यू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार राम, अहिलवार पंचायत की मुखिया ममता कुमारी,पंचायत समिति सदस्य किशन कुमार यादव , सेवानिवृत शिक्षक महावीर जी, गौरव यादव,शिक्षक बैद्यनाथ रजक, चंदन कुमार सहित संत शिरोमणि रविदास जी मंदिर समिति के गणमान्य सदस्यों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।1
- मोदीजी की झालमुई का जवाब प्रियंका ने उत्तपम से दिया, ममता का सरकार बनाने का दावा, टीएमसी बैठी ईवीएम की सुरक्षा धरने पर, योगी ने बताया सपाईयों को गिरगिट, अयोध्या में श्रद्धालु के साथ मारपीट और आरोग्य मंदिरों की गुणवत्ता बढ़ाने का समय बोले नड्डा... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- बेगूसराय पुलिस ने फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया है. इस दौरान कुर्की की कार्रवाई की गई है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया की हत्या, लूट, बलात्कार पुलिस पर हमला जैसे जघन्य कांडों में फरार अपराधियों के विरुद्ध बलिया, बखरी, तेघरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में अपराधियों के चल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लगातार चलाई जाएगी.1
- अपराध नियंत्रण को प्रभावशाली बनाने को लेकर भिडभाड इलाका सहित जिले मे चलाया विशेष चेकिंग अभियान ।4
- #viralvideyo1
- बुद्ध जयंती पर विद्यालयों में श्रद्धा, शांति और संस्कारों का अनुपम संगम दौलतपुर, भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, मुंगेर पथ तथा सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर में बुद्ध जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात सीमा सिंह, विपिन चौधरी, रेखा कुमारी, कमल कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई। उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके त्याग, तपस्या तथा मानवता के प्रति उनके महान योगदान को स्मरण किया। मुंगेर पथ की प्रधानाचार्या किरण कुमारी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, करुणा एवं मध्यम मार्ग का अनुसरण करने की शिक्षा देता है। दौलतपुर उप-प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने भी विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया। अन्य शिक्षकगणों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बुद्ध के उपदेशों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। छात्रा जूही एवं प्रीति ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन एवं उनके उपदेशों पर अत्यंत प्रभावशाली एवं भावपूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत किया । पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। अंत में सभी ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने एवं समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ गरिमापूर्ण ढंग से हुआ।1
- Post by Ram Chandra Kumar1