नए डीसी रवि आनंद ने माँ भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना चतरा : जिले के नवपदस्थापित उपायुक्त (डीसी) रवि आनंद ने रविवार को प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता भद्रकाली के मुख्य मंदिर में दर्शन-पूजन कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इसके बाद डीसी रवि आनंद ने मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, राम जानकी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर तथा कोठेश्वर नाथ मंदिर समेत अन्य देवालयों में भी पूजा-अर्चना की। मंदिर आगमन पर एसडीओ जहूर आलम, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, रत्नेश्वर शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सोनी सहित अन्य लोगों ने मंदिर कार्यालय में उपायुक्त रवि आनंद को माँ भद्रकाली का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। डीसी के मंदिर आगमन को लेकर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।
नए डीसी रवि आनंद ने माँ भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना चतरा : जिले के नवपदस्थापित उपायुक्त (डीसी) रवि आनंद ने रविवार को प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता भद्रकाली के मुख्य मंदिर में दर्शन-पूजन कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इसके बाद डीसी रवि आनंद ने मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, राम जानकी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर तथा कोठेश्वर नाथ मंदिर समेत अन्य देवालयों में भी पूजा-अर्चना की। मंदिर आगमन पर एसडीओ जहूर आलम, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, रत्नेश्वर शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सोनी सहित अन्य लोगों ने मंदिर कार्यालय में उपायुक्त रवि आनंद को माँ भद्रकाली का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। डीसी के मंदिर आगमन को लेकर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।
- ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित गिद्धौर मिलन चौक के समीप रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वाचन, गणेश वंदना, दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद के साथ हुई। आयोजन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय पांडे ने की, जबकि संचालन झारखंड ब्राह्मण समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यदुनंदन पांडे ने किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यदुनंदन पांडे ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, साहस, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने तथा सदैव धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही समाज की एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत करने पर भी बल दिया गया। मौके पर बैजनाथ पांडे, बनवारी पांडे, रामजतन पांडे, मुनि पांडे, नैतिक कुमार पांडे, महावीर पांडे, टिकम पांडे, सुधीर पांडे, निलेश पांडेय, चंदन पांडे, संदीप पांडे सहित ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- सदर प्रखंड के भोज्या गांव में आज उस वक्त मातम पसर गया, जब 'बड़का आहार' तालाब में डूबने से एक ही परिवार की तीन जिंदगियां खत्म हो गई। मृतकों में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी (30) और उनकी दो मासूम बेटियाँ, गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, परवा देवी अपनी दोनों बेटियों के साथ तालाब पर कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान छोटी बेटी मालती का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समाने लगी। अपनी बच्ची को बचाने के लिए मां ने तालाब में छलांग लगा दी, जिसे देख बड़ी बेटी भी उन्हें बचाने के प्रयास में पानी में उतर गई। तालाब की गहराई और फिसलन के कारण तीनों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला। घटना की सूचना के बावजूद पुलिस और प्रशासन के समय पर न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। फिलहाल पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- #पटना #बिहार के #खान_सर नाम से मशहूर शिक्षाविद गरीब छात्र-छात्राओं के मसीहा का गुणगान करना ठीक वैसा ही होगा जैसे सूरज को टॉर्च दिखाना..... शिक्षा का अलख जगाने के साथ ही अब गरीबों के हित में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी अपना कदम रख कर दुआएं व आशीर्वाद बटोर रहे हैं। अब इन्होंने 14 अप्रैल को खान ब्लड बैंक की भी शुरुवात कर दी है...सबसे पहले इन्होंने ही #रक्तदान कर ब्लड बैंक का उद्घाटन किए और इंसानियत का सटीक परिचय दिए। आइए इनकी जुबानी सुने कि रक्तदान करने से क्या होता है और क्या नहीं होता। #khansir आपके जज्बे व नेकी को दिल की गहराईयों से Salute!!! You are the #RealHero !!! ❤️❤️❤️👏👏👏 #proud #lifesaver #humanitarian #patna #bihar #india #highlightseveryone Khan Global Studies1
- झारखंड के हक और खनन नीति पर JMM नेता रामा सोनी का बड़ा बयान; केंद्र सरकार पर साधा निशाना...1
- हजारीबाग | शहर के लोहसिंघना इलाके में इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जब एकता मंच, हजारीबाग सामाजिक कार्यकर्ता मंच की जानिब से करीब 50 हज यात्रियों को बड़े ही अदब और एहतराम के साथ रुखसत किया गया। यह कार्यक्रम लोहसिंघना मैदान में स्थित निदान नर्सिंग होम के पास आयोजित हुआ, जहां का माहौल पूरी तरह से रूहानी और जज्बाती नजर आया। कार्यक्रम की अगुवाई एकता मंच के सदर तारिक आलम उर्फ मुफीज़, सेक्रेटरी मशकूर अहमद (माको), नायब सदर औसाफ खान (प्रिंस), निवेदक इश्तियाक खान (पूर्व उप मुखिया), कलाम खान (भुट्टू) और खजांची इरफान खान (छोटू) ने की। सभी जिम्मेदारों ने हज पर जा रहे मेहमान-ए-खुदा का फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया, उन्हें इत्र (खुशबू), तस्बीह और हल्का नाश्ता पेश कर उनकी खिदमत की। इस मौके पर शहर के कई उलमा-ए-किराम, इमाम और हाफिज-ए-कुरआन भी मौजूद रहे। उन्होंने नात-ए-पाक और सलातो सलाम पढ़कर पूरे माहौल को इबादत और दुआओं से सराबोर कर दिया। हर तरफ दुआएं, अमन और सलामती की आवाजें गूंजती रहीं। हज यात्रियों के लिए खास दुआ की गई कि उनका सफर आसान हो और उनकी हज कबूल हो। इसके बाद सभी यात्रियों को बड़े ही एहतियात और इज्जत के साथ बस में बैठाया गया, जो उन्हें कोलकाता के लिए रवाना करने के लिए तैयार थी। बस रवाना होते वक्त वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं, और हर किसी ने दुआओं के साथ उन्हें अलविदा कहा। कार्यक्रम को कामयाब बनाने में एकता मंच के कई मेंबर और लोहसिंघना के सैकड़ों नौजवानों ने अहम किरदार अदा किया। इनमें काशिफ खान, गनी हैदर उर्फ सलमी, तस्लीम खान, राजा खान, वासिफ खान, मोहम्मद सिद्दीक, कलीमुल्ला खान (कल्लू), हाजी शाहजहां खान, मोहम्मद तौफीक, वसीम आरिफ, नसीम आरिफ (सोनू), नसीमुल्लाह खान, जकी खान, मुजाहिद खान, इमरान खान और सज्जन खान जैसे नाम शामिल हैं। इस तरह का प्रोग्राम न सिर्फ हज यात्रियों के लिए एक यादगार लम्हा बन गया, बल्कि समाज में एकता, मोहब्बत और खिदमत-ए-खल्क का भी बेहतरीन पैगाम देता नजर आया। हज पर जाने वाले ये तमाम लोग अब अपने मुकद्दस सफर की शुरुआत कर चुके हैं, और पूरे शहर की दुआएं उनके साथ हैं।1
- हजारीबाग में लगातार बढ़ती गर्मी और गिरते जलस्तर को देखते हुए अरविन्द कुमार राणा ने छडवा डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने डैम की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और जल संकट की संभावनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। महापौर नाव के जरिए डैम के बीच तक पहुंचे और वहां से फाटक की स्थिति को करीब से देखा। निरीक्षण के दौरान फाटक पूरी तरह जर्जर और टूटा हुआ पाया गया, जिसे देखकर उन्होंने अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में जिले को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। महापौर निरीक्षण के दौरान महापौर ने डैम के विभिन्न हिस्सों में जाकर खुद गहराई की जांच की। इस दौरान पाया गया कि डैम में मात्र 16 फीट पानी ही शेष बचा है, जो इस भीषण गर्मी में तेजी से घट सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल संरक्षण और प्रबंधन को लेकर तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि आम लोगों को पानी की समस्या से जूझना न पड़े। इस मौके पर डैम के लीजधारक पप्पू कुमार ने भी महापौर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि फाटक के टूटने के कारण मछली बीज बह गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पप्पू कुमार ने लगभग 25 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया और जल्द मरम्मत की मांग की। हजारीबाग महापौर ने लीजधारक की बातों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द फाटक की मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि डैम की सुरक्षा और रखरखाव को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों और जल संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि छडवा डैम हजारीबाग के लिए एक महत्वपूर्ण जल स्रोत है, और इसकी अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए और पूरे डैम की निगरानी सुनिश्चित की जाए। हजारीबाग महापौर अरविन्द कुमार राणा निरीक्षण के दौरान और स्थानीय लोगों ने भी हजारीबाग महापौर से जल संकट को लेकर अपनी चिंताएं साझा कीं। महापौर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि नगर निगम और जिला प्रशासन मिलकर जल्द समाधान निकालेंगे।4
- Big Breaking::::; नशे के कर्ज का खौफ! 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, हजारीबाग में सनसनी हजारीबाग के डॉ. ज़ाकिर हुसैन रोड से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नशे की लत और कर्ज के दबाव ने एक 19 साल के युवक की जिंदगी छीन ली। परिजनों ने स्थानीय युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। शहर में शोक और गुस्से का माहौल — आखिर कब रुकेगा ये नशे का जाल?1
- चतरा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों से जिले की सड़कों पर 'जिंदगियां नीलाम' हो रही हैं। ताजा मामला चतरा-डोभी मुख्य मार्ग की खतरनाक संघरी घाटी से सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप वैन को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग लहूलुहान हो गए हैं। घटना आज रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार, पलामू जिले के लेस्लीगंज स्थित राजगढ़ी गांव का रहने वाला एक परिवार बालूमाथ से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी पिकअप वैन संघरी घाटी के पास पहुँची, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कमलेश तिवारी, अंशु देवी, रणवीर तिवारी और महज 5 महीने की मासूम आंशिक कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुँची सदर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को PCR वैन से सदर अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल के डॉ. रमेश ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है, लेकिन चालक संतोष कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चतरा की घाटियों में भारी वाहनों की लापरवाही अब आम लोगों के लिए काल बन गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।1