Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमारी कृषि पंप ट्रांसफार्मर खराब है कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। बिजली विभाग में शिकायत कर दी तो अभी कोई सुनवाई नहीं है
हम भी सिकंदर है MP में
हमारी कृषि पंप ट्रांसफार्मर खराब है कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। बिजली विभाग में शिकायत कर दी तो अभी कोई सुनवाई नहीं है
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- Post by Kamlesh Jonwal4
- वजीरपुर में परिवार पर जानलेवा हमला, लूट व आगजनी का प्रयास एक दर्जन से अधिक लोग नामजद, पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की गंगापुर सिटी। पुलिस थाना वजीरपुर क्षेत्र के ग्राम मैडी में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, लूटपाट व आगजनी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित बनीसिंह मीना पुत्र देवफूल निवासी मैडी ने थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार घटना 31 जनवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे की है और पीड़ित के अनुसार उनके परिवार पर गांव के ही लोगों एवं बाहर से बुलाए गए उपद्रवी तत्वों ने एकराय होकर हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार रामचरण, विसराम, रामनिवास, धीरसिंह, धीरज, गोरो, दाखो, लाखन, मंतोष, रुकमकेश, सुमरत, संतरा, उर्मिला, रिंकू, नीतू, राधेश्याम, जीतू, धर्म, निरपत, कता, जीतन, मनीष, आकाश, मगती व अन्य अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों, चाकू, पेट्रोल से बने हथियारों तथा अवैध हथियारों से हमला किया। हमलावरों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों पर प्राणघातक हमला करते हुए लूटपाट व आगजनी का भी प्रयास किया। घटना में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल वजीरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित का कहना है कि यदि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया होता तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। बनीसिंह मीना ने बताया कि हमलावर घटना के बाद भी गांव में खुलेआम गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे उनके परिवार की जान को अभी भी खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूटपाट व अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी अपील की है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।1
- Post by Uttam India news1
- संभागीय आयुक्त मनोज खत्री द्वारा अपना घर गौशाला लुधावली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में पशुओं के लिए उपलब्ध चारा, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशाला में चारे की किसी भी प्रकार की कमी न होने दी जाए तथा पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए। संभागीय आयुक्त खत्री ने गौशाला परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए जाने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के समय गौशाला में कुल 620 मवेशी पाए गए। उन्होंने उपस्थित पशु चिकित्सक डॉ. योगेश समाधिया से पशुओं को प्रदान की जा रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान गौशाला की संरचनात्मक स्थिति, पशु शेड, जल आपूर्ति, चारे की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का मौके पर आकलन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, एसडीएम शिवपुरी आनंद राजावत, उप संचालक सह परियोजना संचालक (आत्मा) पानसिंह करोरिया, उप संचालक पशुपालन एल.आर.शर्मा सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं पशु सेवक उपस्थित रहे।2
- MP, शिवपुरी जिले के नरवर में UGC कानून को लेकर स्वर्ण समाज द्वारा कराए गए बाजार बंद के दौरान दवाई बाजार में कुशवाह (OBC) समाज की दुकानों को खुला देखकर भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों पक्षों में टकराव हुआ, लाठियां चलीं, पथराव हुआ और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इस तरह की जातिगत हिंसा, गुंडागर्दी और कानून हाथ में लेने की घटनाओं की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। दोषियों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि समाज में शांति, भाईचारा और कानून का राज कायम रह सके।1
- कालीसिल बांध में अधेड़ के पाल पर कपड़े व मोबाइल मिलने की सूचना पर पंहुचा प्रशासनिक अमला, रेस्क्यू के बाद भी देर शाम तक नहीं मिली सफलता करौली जिले के सपोटरा उपखंड क्षेत्र में कैलादेवी कस्बे के पटपरी गांव के पास कालीसिल बांध में एक अधेड़ व्यक्ति के डूबने की आशंका पर बांध किनारे कपड़े और एक मोबाइल फोन मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को अधेड़ व्यक्ति के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद प्रशासनिक अमला और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही कैलादेवी पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा व कैलादेवी थानाधिकारी रामवतार मीणा के साथ आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बांध किनारे मिले कपड़े और मोबाइल फोन लापता व्यक्ति हरिमोहन मीणा के बताए जा रहे हैं। लेकिन रेस्क्यू अभियान के दौरान बांध क्षेत्र में पैरों के निशान भी मिले हैं। जलाशय में मगरमच्छों की मौजूदगी की सूचना मिलने के कारण बचाव दल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमित क्षेत्र में ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जबकि देर शाम तक अंधेरे तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार सुबह फिर से जारी रखने सहित पुलिस परिजनों और आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ करने में जुटी हुई है। ताकि लापता व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हासिल हो सके।1
- गंगापुर सिटी। पुलिस थाना वजीरपुर क्षेत्र के ग्राम मैडी में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, लूटपाट व आगजनी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित बनीसिंह मीना पुत्र देवफूल निवासी मैडी ने थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार घटना 31 जनवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे की है और पीड़ित के अनुसार उनके परिवार पर गांव के ही लोगों एवं बाहर से बुलाए गए उपद्रवी तत्वों ने एकराय होकर हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार रामचरण, विसराम, रामनिवास, धीरसिंह, धीरज, गोरो, दाखो, लाखन, मंतोष, रुकमकेश, सुमरत, संतरा, उर्मिला, रिंकू, नीतू, राधेश्याम, जीतू, धर्म, निरपत, कता, जीतन, मनीष, आकाश, मगती व अन्य अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों, चाकू, पेट्रोल से बने हथियारों तथा अवैध हथियारों से हमला किया। हमलावरों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों पर प्राणघातक हमला करते हुए लूटपाट व आगजनी का भी प्रयास किया। घटना में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल वजीरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित का कहना है कि यदि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया होता तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। बनीसिंह मीना ने बताया कि हमलावर घटना के बाद भी गांव में खुलेआम गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे उनके परिवार की जान को अभी भी खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूटपाट व अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी अपील की है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।1