Shuru
Apke Nagar Ki App…
Katar gaon mein olavrishti se fasal nasht ho gai hai ho gai hai
Kamlesh Jonwal
Katar gaon mein olavrishti se fasal nasht ho gai hai ho gai hai
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा,350 वे दिन भी बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना जिला कलेक्ट्रेट के सामने जारी रहा। कामरेड अली मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि धरने को कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड हबीब खान, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड गोपाल शर्मा कामरेड हनुमान सिंह आदि ने सम्बोधित किया धरने का संचालन कामरेड अशोकसिंह ने किया। धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड हबीब खान ने धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं को विश्वास दिलाया कि सरकार से बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर सीटू राज्य कमेटी द्वारा राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव से मिलने को लेकर लेटर लिखा है और जल्द ही cpim के सीकर सांसद कामरेड अमराराम जी के नेतृत्व में जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों का नेतृत्व मुख्य सचिव राजस्थान सरकार से मुलाकात करके सरकार से तमाम मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर ज्ञापन देगे उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन पर बकाया वेतन भुगतान को लेकर दबाव बनाने का काम आप सभी लोगों ने एकजुटता से किया है धरने को मजबूत करने को लेकर आमजनता को लामबंद करे ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोटा की सड़को पर जे के मजदूरों के समर्थन संघर्ष तेज हो और सरकार को झुकना पड़े अब हमारी लड़ाई फैक्ट्री मालिक से नहीं है सरकार ने मालिकों को बेदखल करके फैक्ट्री की जमीन अधिग्रहण कर ली इसलिए बकाया वेतन सरकार को करना है अब सरकार से हमारी सीधी लड़ाई हो गई है सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करवाकर रहेंगे चाहे इसके लिए हमें कुछ भी करना पड़े तो करेगे मजदूरों के लिए पुलिस की गोलियों का सामना भी करना पड़े तो करेगे अब यह संघर्ष मजदूरों के सम्मान की लड़ाई है जिसको हमें सफल बनाना है आपकी एकता से नेताओं को सरकार से लड़ने में ताकत मिली है यह एकता अंतिम निर्णय तक हमसब को एकजुटता रहकर मजबूती से बनाए रखना चाहिए कुछ भी हो अब पीछे नहीं हटेंगे जब तक तमाम मजदूरों को 28साल से बकाया वेतन भुगतान नहीं करवा लेगे हमारा अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी रहेगा सरकार से बकाया वेतन भुगतान लेकर रहेंगे इस दौरान धरने और प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों के साथ सीटू के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट के सामने लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं आज भी सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं ने सरकार से बकाया वेतन भुगतान करवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट के सामने मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया इस दौरान धरने और प्रदर्शन में कामरेड सीताराम,गणेशप्रसाद, ओमप्रकाश पाल, गिरजाशंकर पांडे, निर्मला बाई रहीसा बानो रेशमा देवी, महावीर प्रसाद, मुरारीलाल बैरवा, सहित सैकड़ों मजदूर और महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- एक दिवसीय कन्हैया पद दंगल का हुआ समापन कन्हैया पद दंगल हमारी लोक कला एवं संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक श्रोता कन्हैया पद दंगल में जमकर झूमे हमारी लोक संस्कृति नारी सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रही है मलारना डूंगर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोलन्दा में मां ब्रह्माणी माता मंदिर परिसर में एक दिवसीय विशाल कन्हैया पद दंगल कार्यक्रम आयोजन किया गया। स्थानीय मीडिया प्रभारी कालूराम मीना ने बताया कि मीना समाज के तत्वावधान में जोलन्दा में कन्हैया पद दंगल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रमुख सुदामा देवी, पुर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डिग्गी प्रसाद मीना, शिरिष अथिति कार्यक्रम के अध्यक्ष दीनदयाल मीना पुर्व डारेक्टर, पचायत समिति मलारना डूगंर प्रधान देवपाल मीना उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनदयाल मीना (मलारना चौड़) जगदीश प्रसाद जगदीश मीना (खंड विकास अधिकारी, सवाई माधोपुर) तथा जसवीर मीना (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बूंदी) ने कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के दीपक जलाएं की गई। पद दंगल में सिरसाली, सोलतपुरा एवं उलियाणा गांव की गायन पार्टियों ने एक से बढ़कर एक कन्हैया पदों एवं धार्मिक कथाओं की सशक्त प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को पदों के माध्यम से प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि कन्हैया पद दंगल जैसे धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर जिला प्रमुख सुदामा देवी ने हत्ताई मोड़ से काकंरा तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की। वहीं प्रधान देवपाल मीना ने पुलिया निर्माण के लिए 6 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। कृषि मंत्री की अनुशंसा पर दीनदयाल मीना ने भाड़ौती से सीधा जोलंदा तक सड़क निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण की घोषणा की। दो बिजली ट्रांसफर लगाने की घोषणा की इसके अतिरिक्त गांव के भामाशाह जगदीश प्रसाद शर्मा ने विकास कार्यों के लिए 2 लाख रुपये तथा गायन पार्टियों को 50 हजार रुपये की नगद राशि का सयोंग की। कार्यक्रम में जोलंदा पूरा, महेसरा, मोतीपुरा सहित आसपास के गांवों से आए महिला-पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कन्हैया पद दंगल का आनंद लिया। तीनों पार्टियों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक कथाओं की प्रस्तुति देते हुए राजा दशरथ,राजा जनक, भगवान शिव शंकर श्रीकृष्ण भगवान जैसे देवी देवताओं की व राजा महाराजा की कथाएं सूनाई। काफी संख्या में आस पास के महैशरा, मोतीपुरा, बड़ोदिया, आसपास के कई गांवों के श्राद्ध उपस्थित ग्रामवासियों का दिल जीत लिया। इसके बाद भण्डारे में प्रसादी वितरण किया गया। उपस्थिति श्री जगदीश प्रसाद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी सभ्यता एवं संस्कृति के प्रतीक है। ऐसे प्रोग्राम से भाई चारा और एकता बढ़ती है, श्री जसवीर मीना डीवाई एसपी कोटा, विजेन्द्र सिंह गुर्जर ग्राम पंचायत जोलन्दा सरपंच, उप सरपंच श्री कैलाश मीणा, श्री डारेक्टर, श्री प्रेमराज मीना, कन्हैया लाल मीना, कुंजीलाल मीना अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें1
- उपखंड की टोडा धामा गोल्यां बगीची स्थित मां शारदे माध्यमिक विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामविलास मीणा, कन्हैयालाल मीणा एवं अनिल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विधायक ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया, वहीं कन्हैयालाल मीणा ने समय के सदुपयोग व मोबाइल से दूरी की बात कही। अंत में विद्यार्थियों व अतिथियों को स्मृतिचिन्ह भेंट किए गए। सुनिए विधायक ने क्या कहा ?1
- केंद्रीय बजट 202627 को लेकर कलेक्ट्रेट में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने की प्रेसवार्ता, विकास का बताया ब्लूप्रिंट भारत सरकार का बजट 2026-27 को भावी पीढ़ी के लिए विकास का ब्लूप्रिंट बताते हुए केन्द्रीय बजट में पहला कर्तव्य आर्थिक वृद्धि को तेज करना व बनाए रखना, दूसरा कर्तव्य लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का निर्माण करने सहित तीसरा कर्तव्य सबका साथ सबका विकास के विज़न को साकार करना है। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री (डीओआईटीसी, उद्योग एवं वाणिज्य, युवा एवं खेल, कौशल विकास एवं उद्यमिता, सैनिक कल्याण विभाग) कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सोमवार दोपहर 3 बजे करौली कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्रीय बजट 2026 को लेकर प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 हर नागरिक के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। यह बजट युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला है। बजट 2026-27 इतिहास में उस बजट के रूप में याद किया जाएगा, जिसने विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार दिया है। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- हमारी कृषि पंप ट्रांसफार्मर खराब है कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। बिजली विभाग में शिकायत कर दी तो अभी कोई सुनवाई नहीं है1
- UGC समता विनियम 2026 पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे का हिण्डौन में जाटव समाज ने किया विरोध भारत सरकार द्वारा जारी UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु) विनियम, 2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्टे को लेकर जाटव समाज में गहरा रोष व्याप्त है। इसी क्रम में जाटव छात्रावास, महुआ रोड, हिंडौन में जाटव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने एक स्वर में इस स्टे का विरोध करते हुए केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष पूरी मजबूती से रखने की मांग की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जातिगत, सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न के मामलों में 118 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, ऐसे में समानता और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले इस विनियम को लागू होने से पहले ही गलत ठहरा देना दुर्भाग्यपूर्ण और समाज विरोधी कदम है। बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू खेड़ी हैवत ने कहा कि यह विनियम केवल एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए कानूनी सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में लंबे समय से भेदभाव, अपमान और उत्पीड़न की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिन पर अब तक ठोस कार्रवाई का अभाव रहा है। रिंकू खेड़ी हैवत ने स्पष्ट किया कि “यदि सरकार वास्तव में बहुजन समाज की हितैषी है, तो उसे इस ऐतिहासिक विनियम के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट, तथ्यपरक और मजबूती से अपना पक्ष रखना चाहिए। शिक्षा में समानता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान का मूल तत्व है, इससे कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।” बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस विषय पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत समाज में जागरूकता हेतु पैम्फलेट तैयार कर वितरित किए जाएंगे, तहसील स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी, और इन बैठकों में SC, ST, OBC समाज के लोगों को आमंत्रित कर इस विनियम की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर उजागर, प्रदीप, गुट्टीराम, संतोष, अजीत, मनीष संतोष एवं रिंकू खेड़ी हैवत गोपाल फौजी सहित अनेक समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर कहा कि शिक्षा में समान अवसर और सम्मान की लड़ाई को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।1
- Post by Rajesh saini1