Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jamui star news /जमुई स्टार न्यूज़
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Jamui star news /जमुई स्टार न्यूज़1
- #बिहार : #नीतिश_कुमार ने जो राज्यसभा जाने का जो फैसला लिया वो जदयू कार्यकर्ता को रास नहीं आ रही । इसमें BJP की साज़िश मान रहे हैं l #Nitishkumar #BJP #JDU1
- चेवाड़ा प्रखंड के दो गांवों में 50% अनुदान पर किसानों को दी गई गाय व बकरियां चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के दो गांवों में शुक्रवार को पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर गाय एवं बकरियों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास ने बताया कि गडुआ गांव में कुल 11 किसानों के बीच बकरियों का वितरण किया गया, जबकि तीन किसानों को गाय दी गई। वहीं घारी गांव में तीन किसानों को बकरियां तथा चार किसानों को गाय उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना तथा पशुपालन को बढ़ावा देना है, ताकि किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन से भी अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के कर्मी तथा ग्रामीण भी मौजूद रहे। किसानों को पशुपालन से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। यह वितरण कार्य शुक्रवार को शाम लगभग 5:00 बजे तक चलता रहा।1
- फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर तारापुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तारापुर एएसपी संकेत कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुरानी बाजार निवासी स्व. जगदीश स्वर्णकार के पुत्र सुनील कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई दरोगा अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हवेली खड़गपुर थाना कांड संख्या 98/2001 दर्ज है, जो सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला है। इस मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया है। वहीं पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी छापेमारी अभियान जारी रखने की बात कही है।1
- इस पत्ता से 14 से 15 बीमारी सही होता है। खड़गपुर का मशहूर वेद जी1
- शेखपुरा : जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र के बरुनी गांव में शुक्रवार की सुबह एक घर में आग लगाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार गांव के ही एक युवक ने कथित रूप से नशे की हालत में बहादुर मांझी के घर में आग लगा दी। आग लगने के बाद देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में बहादुर मांझी को लगभग 20 से 30 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। आग लगने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग लगाने के आरोपी युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पोल में बांधकर बनाया बंधक ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को बिजली के पोल में बांधकर बंधक बना लिया। बंधक बनाए गए युवक की पहचान बरुनी गांव निवासी चमरू मांझी के 30 वर्षीय पुत्र बब्लू मांझी के रूप में की गई है। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की सूचना मिलते ही माहुली थाना पुलिस अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने शराबबंदी पर उठाए सवाल ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी युवक शराब के नशे में था। उन्होंने बताया कि बिहार में शराब पूर्णतः प्रतिबंधित है, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है।1
- जमुई जिला के बरहट ब्लॉक को हटाने को लेकर पूछे गए माननीय आई पी गुप्ता से सबाल पर जबाब सुनिए1
- शुक्रवार को प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ तेलडीहा मंदिर में तारापुर के विधायक सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उज्ज्वल भविष्य और उनके मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूर्व जिला परिषद सदस्य अमोद चौधरी के नेतृत्व में समर्थकों ने माता रानी के चरणों में मत्था टेककर सम्राट चौधरी के लिए आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा कर माता रानी से प्रार्थना की कि वे अपनी कृपा बनाए रखें और सम्राट चौधरी को बिहार की सेवा करने का अवसर दें। इस अवसर पर चंदन मेहता, सुदर्शन पासवान, सपन प्रेमी, रेखा मेहता, सत्यम और रितु राज सहित कई समर्थक मौजूद रहे। पूजा का कार्यक्रम श्याम बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। पूजा के बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- Post by THE LIVE1